Psalms 29

מזמור לדוד הבו ליהוה בני אלים הבו ליהוה כבוד ועז׃
परमेश्वर के पुत्रों, यहोवा की स्तुति करो! उसकी महिमा और शक्ति के प्रशंसा गीत गाओ।
הבו ליהוה כבוד שמו השתחוו ליהוה בהדרת קדש׃
यहोवा की प्रशंसा करो और उसके नाम को आदर प्रकट करो। विशेष वस्त्र पहनकर उसकी आराधना करो।
קול יהוה על המים אל הכבוד הרעים יהוה על מים רבים׃
समुद्र के ऊपर यहोवा की वाणी निज गरजती है। परमेश्वर की वाणी महासागर के ऊपर मेघ के गरजन की तरह गरजता है।
קול יהוה בכח קול יהוה בהדר׃
यहोवा की वाणी उसकी शक्ति को दिखाती है। उसकी ध्वनि उसके महिमा को प्रकट करती है।
קול יהוה שבר ארזים וישבר יהוה את ארזי הלבנון׃
यहोवा की वाणी देवदार वृक्षों को तोड़ कर चकनाचूर कर देता है। यहोवा लबानोन के विशाल देवदार वृक्षों को तोड़ देता है।
וירקידם כמו עגל לבנון ושרין כמו בן ראמים׃
यहोवा लबानोन के पहाड़ों को कँपा देता है। वे नाचते बछड़े की तरह दिखने लगता है। हेर्मोन का पहाड़ काँप उठता है और उछलती जवान बकरी की तरह दिखता है।
קול יהוה חצב להבות אש׃
यहोवा की वाणी बिजली की कौधो से टकराती है।
קול יהוה יחיל מדבר יחיל יהוה מדבר קדש׃
यहोवा की वाणी मरुस्थलों को कँपा देती है। यहोवा के स्वर से कादेश का मरुस्थल काँप उठता है।
קול יהוה יחולל אילות ויחשף יערות ובהיכלו כלו אמר כבוד׃
यहोवा की वाणी से हरिण भयभीत होते हैं। यहोवा दुर्गम वनों को नष्ट कर देता है। किन्तु उसके मन्दिर में लोग उसकी प्रशंसा के गीत गाते हैं।
יהוה למבול ישב וישב יהוה מלך לעולם׃
जलप्रलय के समय यहोवा राजा था। वह सदा के लिये राजा रहेगा।
יהוה עז לעמו יתן יהוה יברך את עמו בשלום׃
यहोवा अपने भक्तों की रक्षा सदा करे, और अपने जनों को शांति का आशीष दे।