I Corinthians 6

היש בכם איש אשר בריבו עם רעהו יזיד להביא דבר דינו לפני הרשעים ולא לפני הקדשים׃
क्या तुममें से कोई ऐसा है जो अपने साथी के साथ कोई झगड़ा होने पर परमेश्वर के पवित्र पुरुषों के पास न जा कर अधर्मी लोगों की अदालत में जाने का साहस करता हो?
הלא ידעתם כי הקדשים ידינו את העולם ואם העולם ידון על ידכם האינכם ראוים לדין דינים קטנים׃
अथवा क्या तुम नहीं जानते कि परमेश्वर के पवित्र पुरुष ही जगत का न्याय करेंगे? और जब तुम्हारे द्वारा सारे संसार का न्याय किया जाना है तो क्या अपनी इन छोटी-छोटी बातों का न्याय करने योग्य तुम नहीं हो?
הלא ידעתם כי נדין את המלאכים אף כי דברי ממונות׃
क्या तुम नहीं जानते कि हम स्वर्गदूतों का भी न्याय करेंगे? फिर इस जीवन की इन रोज़मर्राह की छोटी मोटी बातो का तो कहना ही क्या।
ואתם כאשר יש לכם דיני ממונות מושיבים אתם את הנחשבים לאין בקהל לשפטיכם׃
यदि हर दिन तुम्हारे बीच कोई न कोई विवाद रहता ही है तो क्या न्यायाधीश के रूप में तुम ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति करोगे जिनका कलीसिया में कोई स्थान नहीं है।
לבשתכם אמר אני את זאת הכי אין בכם חכם אחד שיוכל להוכיח בין איש לאחיו׃
यह मैं तुमसे इसलिए कह रहा हूँ कि तुम्हें कुछ लाज आये। क्या स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि तुम्हारे बीच कोई ऐसा बुद्धिमान पुरुष है ही नहीं जो अपने मसीही भाइयों के आपसी झगड़े सुलझा सके?
כי אח רב עם אחיו וזאת לפני לא מאמינים׃
क्या एक भाई कभी अपने दूसरे भाई से मुकदमा लड़ता है! और तुम तो अविश्वासियों के सामने ऐसा कर रहे हो।
הן בכל ירידה היא לכם שתריבו זה עם זה למה לא תבחרו לסבל הונאה ולמה לא תבחרו להיות עשוקים׃
वास्तव में तुम्हारी पराजय तो इसी में हो चुकी कि तुम्हारे बीच आपस में कानूनी मुकदमे हैं। इसके स्थान पर तुम आपस में अन्याय ही क्यों नहीं सह लेते? अपने आपको क्यों नहीं लुट जाने देते।
אבל מונים אתם ועשקים אף את אחיכם׃
तुम तो स्वयं अन्याय करते हो और अपने ही मसीही भाइयों को लूटते हो!
הלא ידעתם כי הרשעים לא יירשו את מלכות האלהים אל תתעו את נפשותיכם לא הזנים לא עבדי אלילים לא המנאפים ולא הקדשים ולא השכבים את זכר׃
अथवा क्या तुम नहीं जानते कि बुरे लोग परमेश्वर के राज्य का उत्तराधिकार नहीं पायेंगे? अपने आप को मूर्ख मत बनाओ। यौनाचार करने वाले, मूर्ति पूजक, व्यभिचारी, गुदा-भंजन कराने वाले, लौंडेबाज़,
לא הגנבים ולא בצעי בצע לא הסבאים ולא המגדפים ולא הגזלנים כל אלה לא יירשו את מלכות האלהים׃
लुटेरे, लालची, पियक्कड़, चुगलखोर और ठग परमेश्वर के राज्य के उत्तराधिकारी नहीं होंगे।
וכאלה לפנים היו מקצתכם אבל רחצתם אבל קדשתם אבל הצדקתם בשם האדון ישוע וברוח אלהינו׃
तुममें से कुछ ऐसे ही थे। किन्तु अब तुम्हें धोया गया और पवित्र कर दिया है। तुम्हें परमेश्वर की सेवा में अर्पित कर दिया गया है। प्रभु यीशु मसीह के नाम और हमारे परमेश्वर के आत्मा के द्वारा उन्हें धर्मी करार दिया जा चुका है।
הכל הוא ברשותי אך לא כל דבר יועיל הכל הוא ברשותי אך לא ישעבדני דבר׃
“मैं कुछ भी करने को स्वतन्त्र हूँ।” किन्तु हर कोई बात हितकर नहीं होती। हाँ! “मैं सब कुछ करने को स्वतन्त्र हूँ।” किन्तु मैं अपने पर किसी को भी हावी नहीं होने दूँगा।
המאכל לכרש והכרש למאכל והאלהים את זה ואת זה ילכה והגוף אל יהי לזנות כי אם לאדון והאדון לגוף׃
कहा जाता है, “भोजन पेट के लिये और पेट भोजन के लिये है।” किन्तु परमेश्वर इन दोनों को ही समाप्त कर देगा। और हमारे शरीर भी तो यौन-अनाचार के लिये नहीं हैं बल्कि प्रभु की सेवा के लिये हैं। और प्रभु हमारी देह के कल्याण के लिये है।
והאלהים העיר גם את אדנינו ויעיר גם אתכם בגבורתו׃
परमेश्वर ने केवल प्रभु को ही पुनर्जीवित नहीं किया बल्कि अपनी शक्ति से वह मृत्यु से हम सब को भी जिला उठायेगा।
הלא ידעתם כי גופתיכם אברי המשיח הנה הכי אקח את אברי המשיח ואעשה אתם לאברי זונה חלילה׃
क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारे शरीर स्वयं यीशु मसीह से जुड़े हैं? तो क्या मुझे उन्हें, जो मसीह के अंग हैं, किसी वेश्या के अंग बना देना चाहिये?
או הלא ידעתם כי הדבק בזונה גוף אחד הוא עמה כי הכתוב אמר והיו שניהם לבשר אחד׃
निश्चय ही नहीं। अथवा क्या तुम यह नहीं जानते, कि जो अपने आपको वेश्या से जोड़ता है, वह उसके साथ एक देह हो जाता है। शास्त्र में कहा गया है: “क्योंकि वे दोनों एक देह हो जायेंगे।” []
אבל הדבק באדון רוח אחד הוא עמו׃
किन्तु वह जो अपनी लौ प्रभु से लगाता है, उसकी आत्मा में एकाकार हो जाता है।
נוסו מן הזנות כל חטא אשר יעשה אותו האדם מחוץ לגופו הוא והזונה חטא בעצם גופו׃
यौनाचार से दूर रहो। दूसरे सभी पाप जिन्हें एक व्यक्ति करता है, उसके शरीर से बाहर होते हैं किन्तु ऐसा व्यक्ति जो व्यभिचार करता है वह तो अपने शरीर के ही विरुद्ध पाप करता है।
או הלא ידעתם כי גופכם הוא היכל רוח הקדש השכן בקרבכם אשר קבלתם מאת האלהים וכי לא לעצמכם אתם׃
अथवा क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारे शरीर उस पवित्र आत्मा के मन्दिर हैं जिसे तुमने परमेश्वर से पाया है और जो तुम्हारे भीतर निवास करता है। और वह आत्मा तुम्हारा अपना नहीं है,
כי במחיר נקניתם על כן כבדו את האלהים בגופכם וברוחכם אשר לאלהים המה׃
क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हें कीमत चुका कर खरीदा है। इसलिए अपने शरीरों के द्वारा परमेश्वर को महिमा प्रदान करो।