I Corinthians 5

שמועה נשמעת בארץ כי נמצאה זנות ביניכם ואף זנות אשר בגוים לא ספר כמוה כי יקח איש את אשת אביו׃
सचमुच ऐसा बताया गया है कि तुम लोगों में दुराचार फैला हुआ है। ऐसा दुराचार-व्यभिचार तो अधर्मियों तक में नहीं मिलता। जैसे कोई तो अपनी विमाता तक के साथ सहवास करता है।
ואתם עוד גבהי רוח תחת אשר היה לכם להתאבל למען יוסר מקרבכם עשה המעשה הזה׃
और फिर तुम लोग अभिमान में फूले हुए हो। किन्तु क्या तुम्हें इसके लिये दुखी नहीं होना चाहिये? जो कोई ऐसा दुराचार करता है उसे तो तुम्हें अपने बीच से निकाल बाहर करना चाहिये था।
הן אנכי הרחוק מכם בגופי וקרוב ברוחי כבר דנתי כאלו הייתי אצלכם על האיש אשר עשה כדבר הזה׃
मैं यद्यपि शारीरिक रूप से तुम्हारे बीच नहीं हूँ किन्तु आत्मिक रूप से तो वहीं उपस्थित हूँ। और मानो वहाँ उपस्थित रहते हुए जिसने ऐसे बुरे काम किये हैं, उसके विरुद्ध मैं अपना यह निर्णय दे चुका हूँ
בשם אדנינו ישוע המשיח בהקהלתכם יחד ורוחי אתכם עם גבורת אדנינו ישוע המשיח׃
कि जब तुम मेरे साथ हमारे प्रभु यीशु के नाम में मेरी आत्मा और हमारे प्रभु यीशु की शक्ति के साथ एकत्रित होओगे
למסר את האיש ההוא לשטן לאבדן הבשר למען יושע הרוח ביום האדון ישוע׃
तो ऐसे व्यक्ति को उसके पापपूर्ण मानव स्वभाव को नष्ट कर डालने के लिये शैतान को सौंप दिया जायेगा ताकि प्रभु के दिन उसकी आत्मा का उद्धार हो सके।
לא טוב התהללכם הלא ידעתם כי מעט שאר מחמץ את כל העסה׃
तुम्हारा यह बड़बोलापन अच्छा नहीं है। तुम इस कहावत को तो जानते ही हो, “थोड़ा सा ख़मीर आटे के पूरे लौंदे को खमीरमय कर देता है।”
בערו את השאור הישן למען תהיו עסה חדשה הלא לחם מצות אתם כי גם לנו פסחנו הנזבח בעדנו הוא המשיח׃
पुराने ख़मीर से छुटकारा पाओ ताकि तुम आटे का नया लौंदा बन सको। तुम तो बिना ख़मीर वाली फ़सह की रोटी के समान हो। हमें पवित्र करने के लिये मसीह को फ़सह के मेमने के रूप में बलि चढ़ा दिया गया।
על כן נחגה נא החג לא בשאר ישן ולא בשאר הרע והרשע כי אם במצות הישר והאמת׃
इसलिए आओ हम अपना फ़सह पर्व बुराई और दुष्टता से युक्त पुराने ख़मीर की रोटी से नहीं बल्कि निष्ठा और सत्य से युक्त बिना ख़मीर की रोटी से मनायें।
כתבתי לכם באגרת שלא תתערבו עם הזנים׃
अपने पिछले पत्र में मैंने लिखा था कि तुम्हें उन लोगों से अपना नाता नहीं रखना चाहिए जो व्यभिचारी हैं।
ואין דעתי בזאת על הזנים שבעולם הזה או על בצעי בצע וגזלנים ועבדי אלילים כי אז יהיה לכם לצאת מן העולם׃
मेरा यह प्रयोजन बिलकुल नहीं था कि तुम इस दुनिया के व्यभिचारियों, लोभियों, ठगों या मूर्ति-पूजकों से कोई सम्बन्ध ही मत रखो। ऐसा होने पर तो तुम्हें इस संसार से ही निकल जाना होगा।
אך זאת כתבתי לכם לבלתי התערב עם איש אשר אח יקרא והוא זנה או בצע בצע או עבד אלילים או מגדף או סבא או גזלן עם האיש אשר כזה גם לא תאכלו׃
किन्तु मैंने तुम्हें जो लिखा है, वह यह है कि किसी ऐसे व्यक्ति से नाता मत रखो जो अपने आपको मसीही बन्धु कहला कर भी व्यभिचारी, लोभी, मूर्तिपूजक चुगलखोर, पियक्कड़ या एक ठग है। ऐसे व्यक्ति के साथ तो भोजन भी ग्रहण मत करो।
כי מה לי לשפט את אשר בחוץ הלא תשפטו את אשר בבית׃
जो लोग बाहर के हैं, कलीसिया के नहीं, उनका न्याय करने का भला मेरा क्या काम। क्या तुम्हें उन ही का न्याय नहीं करना चाहिये जो कलीसिया के भीतर के हैं?
ואשר בחוץ האלהים ישפטם ואתם תבערו את הרע מקרבכם׃
कलीसिया के बाहर वालों का न्याय तो परमेश्वर करेगा। शास्त्र कहता है: “तुम पाप को अपने बीच से बाहर निकाल दो।” []