Ezekiel 22

I dođe mi riječ Jahvina:
यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
"Sine čovječji, hoćeš li suditi, hoćeš li suditi gradu krvničkom? Pokaži mu sve gnusobe njegove!
“मनुष्य के पुत्र, क्या तुम न्याय करोगे क्या तुम हत्यारों के नगर (यरूशलेम) के साथ न्याय करोगे क्या तुम उससे उन सब भयंकर बातों के बारे में कहोगे जो उसने की हैं
Reci: 'Ovako govori Jahve Gospod: Grade što u sebi krv toliku prolijevaš i što svuda sebi kumire praviš da se okaljaš, kucnu čas tvoj:
तुम्हें कहना चाहिये, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: नगर हत्यारों से भरा है। अत: उसके लिये दण्ड का समय आएगा। उसने अपने लिये गन्दी देवमूर्तियों को बनाया और इन देवमूर्तियों ने उसे गन्दा बनाया!
krvlju što je proli ti sagriješi i kumirima koje napravi ti se okalja, skrativši tako dane svoje i ubrzavši svoje godine. I zato ću te sada učiniti sramotom među narodima, ruglom po svim zemljama.
“‘यरूशलेम के लोगों, तुमने बहुत लोगों को मार डाला। तुमने गन्दी देवमूर्तियाँ बनाई। तुम दोषी हो और तुम्हें दण्ड देने का समय आ गया है। तुम्हारा अन्त आ गया है। अन्य राष्ट्र तुम्हारा मजाक उड़ाएंगे। वे देश तुम पर हँसेंगे।
I koji su ti blizu i koji su ti daleko, podrugivat će se tebi: 'O sramotno ime, grade pokvareni!'
दूर और निकट के लोग तुम्हारा मजाक उड़ाएंगे। तुमने अपना नाम बदनाम किया है। तुम अट्टहास सुन सकते हो।
Eto, knezovi izraelski - svaki na svoju ruku - u tebi krv prolijevaju.
“‘ध्यान दो! यरूशलेम में हर एक शासक ने अपने को शक्तिशाली बनाया जिससे वह अन्य लोगों को मार सके।
I u tebi se više ne poštuje ni otac ni majka, došljake tlače, siročad i udovice u tebi zlostavljaju!
यरूशलेम के लोग अपने माता—पिता का सम्मान नहीं करते। वे उस नगर में विदेशियों को सताते हैं। वे अनाथों और विधवाओं को उस स्थान पर ठगते हैं।
Svetinje moje prezireš, subote oskvrnjuješ.
तुम लोग मेरी पवित्र चीजों से घृणा करते हो। तुम मेरे विश्राम के दिनों को ऐसे लेते हो मानों वे महत्वपूर्ण न हों।
U tebi su klevetnici zbog kojih se krv prolijeva; u tebi se po gorama blaguje, posred tebe čine sramote.
रूशलेम के लोग अन्य लोगों के बारें में झूठ बोलते हैं। वे यह उन भोले लोगों को मार डालने के लिये करते हैं। लोग पर्वतों पर असत्य देवताओं की पूजा करने जाते हैं और तब वे यरूशलेम में उनके मैत्री—भोजन को खाने आते हैं। “‘यरूशलेम में लोग अनेक यौन—सम्बन्धी पाप करते हैं।
U tebi se raskriva sramota očeva, u tebi siluju žene dok su nečiste.
यरूशलेम में लोग अपने पिता की पत्नी के साथ व्यभिचार करते हैं। यरूशलेम में लोग मासिक धर्म के समय में भी नारियों से बलात्कार करते हैं।
Jedan čini gadost sa ženom susjeda svoga, drugi djelom sramotnim oskvrnjuje snahu svoju, a treći u tebi siluje sestru, kćerku oca svoga.
कोई अपने पड़ोसी की पत्नी के विरुद्ध भी ऐसा भयंकर पाप करता है। कोई अपनी पुत्रवधू के साथ शारीरिक सम्बन्ध करता है और उसे अपवित्र करता है और कोई अपने पिता की पुत्री अर्थात अपनी बहन के साथ शारीरिक सम्बन्ध करता है।
Ima ih koji i mito primaju da krv proliju. Uzimaš ujam i pridatak, od bližnjega silom otimaš, a mene zaboravljaš - riječ je Jahve Gospoda.
यरूशलेम में, तुम लोग, लोगों को मार डालने के लिये धन लेते हो। तुम लोग ऋण देते हो और उस ऋण पर ब्याज लेते हो। तुम लोग थोड़े धन को पाने के लिये अपने पड़ोसी को ठगते हो और तुम लोग मुझे भूल गए हो।’ मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।
Zato, evo, ja rukama plješćem nad plijenom što ga ti napljačka i nad krvlju što se lije u tebi.
“परमेश्वर ने कहा, ‘अब ध्यान दो! मैं अपनी भुजा को नीचे टिकाकर, तुम्हें रोक दूँगा! मैं तुम्हें लोगों को धोखा देने और मार डालने के लिये दण्ड दूँगा।
Jer, hoće li srce tvoje izdržati i hoće li ruke tvoje odoljeti u dane kad ja na te ustanem? Ja, Jahve, rekoh i učinit ću!
क्या तब भी तुम वीर बने रहोगे क्या तुम पर्याप्त बलवान रहोगे जब मैं तुम्हें दण्ड देने आऊँगा नहीं! मैं यहोवा हूँ। मैंने यह कह दिया है और मैं वह करुँगा जो मैंने करने को कहा है!
Zato ću te raspršiti među narode, rasijat' te po zemljama, da uklonim iz tebe svu nečistoću!
मैं तुम्हें राष्ट्रों में बिखेर दूँगा। मैं तुम्हें बहुत से देशों में जाने को विवश करूँगा। मैं नगर की गन्दी चीजों को पूरी तरह नष्ट करूँगा।
I bit ćeš opet moja baština naočigled naroda. I znat ćeš da sam ja Jahve!'"
किन्तु यरूशलेम तुम अपवित्र हो जाओगे और अन्य राष्ट्र इन घटनाओं को होता देखेंगे। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।’”
Dođe mi riječ Jahvina:
यहोवा का वचन मुझ तक आया। उसने कहा,
"Sine čovječji, dom Izraelov troska mi postade: bakar, srebro, kositar, željezo i olovo u peći - svi su oni troska!
“मनुष्य के पुत्र, काँसा, लोहा, सीसा और टीन चाँदी की तुलना में बेकार हैं। कारीगर चाँदी को शुद्ध करने के लिये आग में डालते हैं। चाँदी गल जाती है और कारीगर इसे कचरे से अलग करता है। इस्राएल राष्ट्र उस बेकार कचरे की तरह हो गया है।
Stoga ovako govori Jahve Gospod: 'Jer mi troska postadoste, skupit ću vas, evo, u Jeruzalemu.
इसलिये यहोवा तथा स्वामी यह कहता है, ‘तुम सभी लोग बेकार कचरे की तरह हो गए हो। इसलिये मैं तुम्हें इस्राएल में इकट्ठा करूँगा।
Kao što se skuplja srebro, bakar, željezo, olovo i kositar u peći te se okolo oganj potpiri da se sve rastali, tako ću i ja vas skupiti u svojem gnjevu i u svojoj jarosti, složiti vas i rastaliti.
कारीगर चाँदी, काँसा, लोहा, सीसा और टीन को आग में डालते हैं। वे आग को अधिक गर्म करने के लिये फूँकते हैं। तब धातुओं का गलना आरम्भ हो जाता है। इसी प्रकार मैं तुम्हें अपनी आग में डालूँगा और तुम्हें पिघलाऊँगा। वह आग मेरा गरम क्रोध है।
Jest, skupit ću vas i potpiriti oko vas oganj svoje jarosti da se usred grada rastalite.
मैं तुम्हें उस आग में डालूँगा और मैं अपने क्रोध की आग को फूँके मारूँगा और तुम्हारा पिघलना आरम्भ हो जाएगा।
Kao što se srebro u peći topi, tako ćete se i vi u njemu rastopiti. I znat ćete da ja, Jahve, gnjev svoj na vas izlijevam!'"
चाँदी आग में पिघलती है और कारीगर चाँदी को ढालते हैं तथा बचाते हैं। इसी प्रकार तुम नगर में पिघलोगे। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ और तुम समझोगे कि मैंने तुम्हारे विरुद्ध अपने क्रोध को उंड़ेला है।’”
Dođe mi riječ Jahvina:
यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
"Sine čovječji, reci još: 'Ti si zemlja još neočišćena, koju još ne opra kiša dana jarosnoga!
“मनुष्य के पुत्र, यरूशलेम से बातें करो। उससे कहो कि वह पवित्र नहीं है। मैं उस देश पर क्रोधित हूँ इसलिये उस देश ने अपनी वर्षा नहीं पाई है।
Knezovi njezini, poput lavova što riču i plijen razdiru, ljude proždiru, otimlju im blago i dragocjenosti, množeći udovice usred nje.
यरूशलेम में नबी बुरे कार्यक्रम बना रहे हैं। वे उस सिंह की तरह है जो उस समय गरजता है जब वह अपने पकड़े हुए जानवर को खाता है। उन नबियों ने बहुत से जीवन नष्ट किये हैं। उन्होंने अनेक कीमती चीजें ली हैं। उन्होंने यरूशलेम में अनेक स्त्रियों को विधवा बनाया।
Svećenici njezini ne poštuju mog Zakona i oskvrnjuju moje svetinje, ne razlikujući sveto od nesvetoga, ne učeći se lučiti nečisto od čistoga. Zanemarili su subote moje, bez časti sam u njihovoj sredini.
“याजकों ने सचमुच मेरे उपदेशों को हानि पहुँचाई है। वे मेरी पवित्र चीजों को ठीक—ठीक नहीं बरतते अर्थात् वे यह प्रकट नहीं करते कि वे महत्वपूर्ण हैं। वे पवित्र चीज़ों को अपवित्र चीज़ों की तरह बरतते हैं। वे शुद्ध चीज़ो को अशुद्ध चीज़ों की तरह बरतते हैं। वे लोगों को इनके विषय में शिक्षा नहीं देते। वे मेरे विशेष विश्राम के दिनों का सम्मान करने से इन्कार करते हैं। वे मुझे इस तरह लेते हैं मानों मैं महत्वपूर्ण नहीं हूँ।
Starješine njezine, poput vukova što plijen razdiru i krv prolijevaju, upropašćuju ljude, lakomi na dobitak.
“यरूशलेम में प्रमुख उन भेड़िये के समान हैं जो अपने पकड़े जानवर को खा रहा है। वे प्रमुख केवल सम्पन्न बनने के लिये आक्रमण करते हैं और लोगों को मार डालते हैं।
A proroci njezini sve to premazuju bjelilom i prekrivaju ispraznim viđenjima i lažnim proricanjima zboreći: 'Ovako govori Jahve Gospod!' - a Jahve to ne reče.
“नबी, लोगों को चेतावनी नहीं देते, वे सत्य को ढक देते हैं। वे उन कारीगरों के समान हैं जो दीवार को ठीक—ठीक दृढ़ नहीं बनाते वे केवल छेदों पर लेप कर देते हैं। उनका ध्यान केवल झूठ पर होता है। वे अपने जादू का उपयोग भविष्य जानने के लिये करते हैं, किन्तु वे केवल झूठ बोलते हैं। वे कहते हैं, ‘मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं। किन्तु वे केवल झूठ बोल रहे हैं — यहोवा ने उनसे बातें नहीं की!’
Imućnici pak čine svakojaka nasilja i otimačine, siromaha i bijednika ugnjetavaju, a došljaka bespravno tlače.
“सामान्य जनता एक दूसरे का लाभ उठाते हैं। वे एक दूसरे को धोखा देते और चोरी करते हैं। वे गरीब और असहाय व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। वे विदेशियों को भी धोखा देते थे, मानों उनके विरुद्ध कोई नियम न हो!
Tražio sam među njima nekoga da podigne zidine i stane na proboje preda me u obranu zemlje, da je ne zatrem, i ne nađoh nikoga.
“मैंने लोगों से कहा कि तुम लोग अपना जीवन बदलो और अपने देशों की रक्षा करो। मैंने लोगों को दीवारों को दृढ़ करने के लिये कहा। मैं चाहता था कि वे दीवारों के छेदों पर खड़े रहें और अपने नगर की रक्षा करें। किन्तु कोई व्यक्ति सहायता के लिये नहीं आया!
I zato izlih na njih gnjev svoj pa ih zatrijeh ognjem svoje jarosti; putove im njihove na glavu oborih' - riječ je Jahve Gospoda."
अत: मैं अपना क्रोध प्रकट करुँगा, मैंउन्हें पूरी तरह नष्ट करूँगा! मैं उन्हें उन बुरे कामों के लिये दण्डित करुँगा जिन्हें उन्होंने किये हैं। यह सब उनका दोष है!” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।