I Chronicles 17

cum autem habitaret David in domo sua dixit ad Nathan prophetam ecce ego habito in domo cedrina arca autem foederis Domini sub pellibus est
दाऊद ने अपने घर चले जाने के बाद नातान नबी से कहा, “देखो, मैं देवदारू से बने घर में रह रहा हूँ, किन्तु यहोवा का साक्षीपत्र का सन्दूक तम्बू में रखा है। मैं परमेश्वर के लिये एक मन्दिर बनाना चाहता हूँ।”
et ait Nathan ad David omnia quae in corde tuo sunt fac Deus enim tecum est
नातान ने दाऊद को उत्तर दिया, “तुम जो कुछ करना चाहते हो, कर सकते हो। परमेश्वर तुम्हारे साथ है।”
igitur nocte illa factus est sermo Dei ad Nathan dicens
किन्तु परमेश्वर का सन्देश उस रात नातान को मिला।
vade et loquere David servo meo haec dicit Dominus non aedificabis tu mihi domum ad habitandum
परमेश्वर ने कहा, “जाओ और मेरे सेवक दाऊद से यह कहोः यहोवा यह कहता है, ‘दाऊद, तुम मेरे रहने के लिये गृह नहीं बनाओगे।
neque enim mansi in domo ex eo tempore quo eduxi Israhel usque ad hanc diem sed fui semper mutans loca tabernaculi et in tentorio
जब से मैं इस्राएल को मिस्र से बाहर लाया तब से अब तक, मैं गृह में नहीं रहा हूँ। मैं एक तम्बू में चारों ओर घूमता रहा हूँ। मैंने इस्राएल के लोगों का विशेष प्रमुख बनने के लिये लोगों को चुना। वे प्रमुख मेरे लोगों के लिये गड़रिये के समान थे। जिस समय मैं इस्राएल में विभिन्न स्थानों पर चारों ओर घूम रहा था, उस समय मैंने किसी प्रमुख से यह नहीं कहाः तुमने मेरे लिये देवदारू वृक्ष का गृह क्यों नहीं बनाया है?’
manens cum omni Israhel numquid locutus sum saltim uni iudicum Israhel quibus praeceperam ut pascerent populum meum et dixi quare non aedificastis mihi domum cedrinam
जब से मैं इस्राएल को मिस्र से बाहर लाया तब से अब तक, मैं गृह में नहीं रहा हूँ। मैं एक तम्बू में चारों ओर घूमता रहा हूँ। मैंने इस्राएल के लोगों का विशेष प्रमुख बनने के लिये लोगों को चुना। वे प्रमुख मेरे लोगों के लिये गड़रिये के समान थे। जिस समय मैं इस्राएल में विभिन्न स्थानों पर चारों ओर घूम रहा था, उस समय मैंने किसी प्रमुख से यह नहीं कहाः तुमने मेरे लिये देवदारू वृक्ष का गृह क्यों नहीं बनाया है?’
nunc itaque sic loqueris ad servum meum David haec dicit Dominus exercituum ego tuli te cum in pascuis sequereris gregem ut esses dux populi mei Israhel
“अब, तुम मेरे सेवक दाऊद से कहोः सर्वशक्तिमान यहोवा तुमसे कहता है, ‘मैंने तुमको मैदानों से और भेड़ों की देखभाल करने से हटाया। मैंने तुमको अपने इस्राएली लोगों का शासक बनाया।
et fui tecum quocumque perrexisti et interfeci omnes inimicos tuos coram te fecique tibi nomen quasi unius magnorum qui celebrantur in terra
तुम जहाँ गए, मैं तुम्हारे साथ रहा। मैं तुम्हारे आगे—आगे चला और मैंने तुम्हारे शत्रुओं को मारा। अब मैं तुम्हें पृथ्वी पर सर्वाधिक प्रसिद्ध व्यक्तियों में से एक बना रहा हूँ।
et dedi locum populo meo Israhel plantabitur et habitabit in eo et ultra non commovebitur nec filii iniquitatis adterent eos sicut a principio
मैं यह स्थान अपने इस्राएल के लोगों को दे रहा हूँ। वे वहाँ अपने वृक्ष लगायेंगे और वे उन वृक्षों के नीचे शान्ति के साथ बैठेंगे। वे अब आगे और परेशान नहीं किये जाएंगे। बुरे लोग उन्हें वैसे चोट नहीं पहुँचाऐंगे जैसा उन्होंने पहले पुहँचाया था।
ex diebus quibus dedi iudices populo meo Israhel et humiliavi universos inimicos tuos adnuntio ergo tibi quod aedificaturus sit domum tibi Dominus
वे बुरी बातें हुईं, किन्तु मैंने अपने इस्राएली लोगों की रक्षा के लिये प्रमुख चुने और मैं तुम्हारे सभी शत्रओं को भी हराऊँगा। “‘मैं तुमसे कहता हूँ कि यहोवा तुम्हारे लिये एक घराना बनाएग।
cumque impleveris dies tuos ut vadas ad patres tuos suscitabo semen tuum post te quod erit de filiis tuis et stabiliam regnum eius
जब तुम मरोगे और अपने पूर्वजों से जा मिलोगे, तब तुम्हारे निज पुत्र को नया राजा होने दूँगा। नया राजा तुम्हारे पुत्रों में से एक होगा और मैं राज्य को शक्तिशाली बनाऊँगा।
ipse aedificabit mihi domum et firmabo solium eius usque in aeternum
तुम्हारा पुत्र मेरे लिये एक गृह बनाएगा। मैं तुम्हारे पुत्र के परिवार को सदा के लिये शासक बनाऊँगा।
ego ero ei in patrem et ipse erit mihi in filium et misericordiam meam non auferam ab eo sicut abstuli ab eo qui ante te fuit
मैं उसका पिता बनूँगा और वह मेरा पुत्र होगा। शाऊल तुम्हारे पहले राजा था और मैंने शाऊल से अपनी सहायता हटा ली किन्तु मैं तुम्हारे पुत्र से प्रेम करना कभी कम नहीं करूँगा।
et statuam eum in domo mea et in regno meo usque in sempiternum et thronus eius erit firmissimus in perpetuum
मैं उसे सदा के लिये अपने घर और राज्य का संरक्षक बनाऊँगा। उसका शासन सदैव चलता रहेगा!’”
iuxta omnia verba haec et iuxta universam visionem istam sic locutus est Nathan ad David
नातान ने अपने इस दर्शन और परमेश्वर ने जो सभी बातें कही थीं उनके विषय में दाऊद से कहा।
cumque venisset rex David et sedisset coram Domino dixit quis ego sum Domine Deus et quae domus mea ut praestares mihi talia
तब दाऊद पवित्र तम्बू में गया और यहोवा के सामने बैठा। दाऊद ने कहा, “यहोवा परमेश्वर, तूने मेरे लिये और मेरे परिवार के लिये इतना अधिक किया है और मैं नहीं समझता कि क्यों
sed et hoc parum visum est in conspectu tuo ideoque locutus es super domum servi tui etiam in futurum et fecisti me spectabilem super omnes homines Domine Deus meus
उन बातों के अतिरिक्त, तू मुझे बता कि भविष्य में मेरे परिवार पर क्या घटित होगा। तूने मरे प्रति एक अत्यन्त महत्वपूर्ण व्यक्ति जैसा व्यवहार किया है।
quid ultra addere potest David cum ita glorificaveris servum tuum et cognoveris eum
मैं और अधिक क्या कह सकता हूँ? तूने मेरे लिये इतना अधिक किया है और मैं केवल तेरा सेवक हूँ। यह तू जानता है।
Domine propter famulum tuum iuxta cor tuum fecisti omnem magnificentiam hanc et nota esse voluisti universa magnalia
यहोवा, तूने यह अद्भुत कार्य मेरे लिए किया है और यह तूने किया क्योंकि तू करना चाहता था।
Domine non est similis tui et non est alius deus absque te ex omnibus quos audivimus auribus nostris
यहोवा, तेरे समान और कोई नहीं है। तेरे अतिरिक्त कोई परमेश्वर नहीं है। हम लोगों ने कभी किसी देवता को ऐसे अद्भूत कार्य करते नहीं सुना है!
quis autem est alius ut populus tuus Israhel gens una in terra ad quam perrexit Deus ut liberaret et faceret populum sibi et magnitudine sua atque terroribus eiceret nationes a facie eius quem de Aegypto liberarat
क्या इस्राएल के समान अन्य कोई राष्ट्र है? नहीं! इस्राएल ही पृथ्वी पर एकमात्र राष्ट्र है जिसके लिये तूने यह अद्भूत कार्य किया। तूने हमे मिस्र से बाहर निकाला और हमें स्वतन्त्र किया। तूने अपने को प्रसिद्ध किया। तू अपने लोगों के सामने आया और अन्य लोगों को हमारे लिये भूमि छोड़ने को विवश किया।
et posuisti populum tuum Israhel tibi in populum usque in aeternum et tu Domine factus es Deus eius
तूने इस्राएली को सदा के लिये अपना बनाया और यहोवा तू उसका परमेश्वर हुआ!
nunc igitur Domine sermo quem locutus es famulo tuo et super domum eius confirmetur in perpetuum et fac sicut locutus es
“यहोवा, तूने यह प्रतिज्ञा मुझसे और मेरे परिवार से की है। अब से तू सदा के लिये इस प्रतिज्ञा को बनाये रख। वह कर जो तूने करने को कहा!
permaneatque et magnificetur nomen tuum usque in sempiternum et dicatur Dominus exercituum Deus Israhel et domus David servi eius permanens coram eo
अपनी प्रतिज्ञा को पूरा कर। जिससे लोग तेरे नाम का सम्मान सदा के लिये कर सकें। लोग कहेंगे, ‘सर्वशक्तिशाली यहोवा इस्राएल का परमेश्वर है!’ मैं तेरा सेवक हूँ! कृपया मेरे परिवार को शक्तिशाली होने दे और वह तेरी सेवा सदा करता रहे।
tu enim Domine Deus meus revelasti auriculam servi tui ut aedificares ei domum et idcirco invenit servus tuus fiduciam ut oret coram te
“मेरे परमेश्वर, तूने मुझसे (अपने सेवक ) कहा, कि तू मेरे परिवार को एक राजपरिवार बनायेगा। इसलिये मैं तेरे सामने इतना निडर हो रहा हूँ, इसीलिए मैं तुझसे ये सब चीजें करने के लिये कह रहा हूँ।
nunc ergo Domine tu es Deus et locutus es ad servum tuum tanta beneficia
यहोवा, तू परमेश्वर है और परमेश्वर तूने इन अच्छी चीजों की प्रतिज्ञा मेरे लिये की है।
et coepisti benedicere domui servi tui ut sit semper coram te te enim Domine benedicente benedicta erit in perpetuum
यहोवा, तू मेरे परिवार को आशीष देने में इतना अदिक दयालू रहा है। तूने प्रतिज्ञा की, कि मेरा परिवार तेरी सेवा सदैव करता रहेगा। यहोवा तूने मेरे परिवार को आशीष दी है, अतः मेरा परिवार सदा आशीष पाएगा!”