Ezra 4

І почули Юдині та Веніяминові вороги, що вигнанці будують храма Господеві, Богові Ізраїля.
उस क्षेत्र में रहने वाले वहुत से लोग यहूदा और बिन्यामीन के लोगों के विरूद्ध थे। उन शत्रुओं ने सुना कि वे लोग जो बन्धुवाई से आये हैं वे, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के लिये एक मन्दिर बना रहे हैं। इसलिये वे शत्रु जरुब्बाबेल तथा परिवार प्रमुखों के पास आए और उन्होंने कहा, “मन्दिर बनाने में हमें तुमको सहायता करने दो। हम लोग वही हैं जो तुम हो, हम तुम्हारे परमेश्वर से सहायता माँगते हैं। हम लोगों ने तुम्हारे परमेश्वर को तब से बलि चढ़ाई है जब से अश्शूर का राजा एसर्हद्दोन हम लोगों को यहाँ लाया।”
І прийшли вони до Зоровавеля та до голів батьківських родів, та й сказали їм: І ми будемо будувати з вами, бо ми звертаємось, як ви, до вашого Бога, і ми приносимо Йому жертви від днів Есар-Хаддона, царя асирійського, що привів нас сюди.
उस क्षेत्र में रहने वाले वहुत से लोग यहूदा और बिन्यामीन के लोगों के विरूद्ध थे। उन शत्रुओं ने सुना कि वे लोग जो बन्धुवाई से आये हैं वे, इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के लिये एक मन्दिर बना रहे हैं। इसलिये वे शत्रु जरुब्बाबेल तथा परिवार प्रमुखों के पास आए और उन्होंने कहा, “मन्दिर बनाने में हमें तुमको सहायता करने दो। हम लोग वही हैं जो तुम हो, हम तुम्हारे परमेश्वर से सहायता माँगते हैं। हम लोगों ने तुम्हारे परमेश्वर को तब से बलि चढ़ाई है जब से अश्शूर का राजा एसर्हद्दोन हम लोगों को यहाँ लाया।”
І сказав їм Зоровавель і Ісус, та решта голів батьківських родів Ізраїлевих: Не вам і нам разом будувати храм для Бога! Самі бо ми будемо будувати для Господа, Бога Ізраїлевого, як наказав нам цар Кір, цар перський.
किन्तु जरुब्बाबेल, येशू और इस्राएल के अन्य परिवार प्रमुखों ने उत्तर दिया, “नहीं, तुम जैसे लोग हमारे परमेश्वर के लिये मन्दिर बनाने में हमें सहायता नहीं कर सकते। केवल हम लोग ही यहोवा के लिये मन्दिर बना सकते हैं। वह इस्राएल का परमेश्वर है। फारस के राजा कुस्रू ने जो करने का आदेश दिया है, वह यही है।”
І став народ тієї землі ослаблювати руки Юдиного народу та страхати їх при будуванні.
इससे वे लोग क्रोधित हो उठे। अत: उन लोगों ने यहूदियों को परेशान करना आरम्भ किया। उन्होंने उनको हतोत्साह और मन्दिर को बनाने से रोकने का प्रयत्न किया।
І підкуплювали вони проти них дорадників царських, щоб заламати їхній задум, по всі дні Кіра, царя перського, й аж до царювання Дарія, царя перського.
उन शत्रुओं ने सरकारी अधिकारियों को यहूदा के लोगों के विरुद्ध काम करने के लिए खरीद लिया। उन अधिकारियों ने यहूदियों द्वारा मन्दिर को बनाने की योजना को रोकने के लिए लगातार काम किया। यह उस दौरान तब तक लगातार चलता रहा जब तक कुस्रू फारस का राजा रहा और बाद में जब तक दारा फारस का राजा नहीं हो गया।
А за царя Ахашвероша, на початку його царювання, написали вони оскарження на мешканців Юдеї та Єрусалиму.
उन शत्रुओं ने यहूदियों को रोकने के लिये प्रयत्न करते हुए फारस के राजा को पत्र भी लिखा। उन्होंने यह पत्र तब लिखा था जब क्षयर्ष फारस का राजा बना।
А за днів Артаксеркса написав Бішлам, Мітредат, Товеїл та решта товаришів його до Артаксеркса, царя перського. А лист був написаний по-арамейськи, а перекладений по-перськи.
बाद में, जब अर्तक्षत्र फारस का नया राजा हुआ, इन लोगों में से कुछ ने यहूदियों के विरुद्ध शिकायत करते हुए एक और पत्र लिखा। जिन लोगों ने वह पत्र लिखा, वे ये थे: बिशलाम, मिथदात, ताबेल और उसके दल के अन्य लोग। उन्होंने पत्र राजा अर्तक्षत्र को अरामी में अरामी लिपि का उपयोग करते हुए लिखा।
Начальник Рехум та писар Шімай написали одного листа проти Єрусалиму до царя Артаксеркса отак.
तब शासनाधिकारी रहूम और सचिव शिलशै ने यरूशलेम के लोगों के विरुद्ध पत्र लिखा। उन्होंने राजा अर्तक्षत्र को पत्र लिखा। उन्होंने जो लिखा वह यह था:
Тоді начальник Рехум та писар Шімшай та решта товаришів його, судді й урядники, писарчуки, писарі, аркев'яни, вавилоняни, шушаняни, цебто еламіти,
शासनाधिकारी रहूम, सचिव शिमशै, तथा तर्पली, अफ़ारसी, एरेकी, बाबेली और शूशनी के एलामी लोगों के न्यायाधीश और महत्वपूर्ण अधिकारियों की ओर से,
та решта народів, яких повиганяв Аснаппар, великий та славний, й осадив їх у місті Самарії та в решті Заріччя.
तथा वे अन्य लोग जिन्हें महान और शक्तिशाली ओस्नप्पर ने शोमरोन के नगरों एवं परात नदी के पश्चिमी प्रदेश के अन्य स्थानों पर बसाय था।
Оце відпис листа, що послали до нього: До царя Артаксеркса твої раби, люди Заріччя. І ось
यह उस पत्र की प्रतिलिपि है जिसे उन लोगों ने अर्तक्षत्र को भेजा था। राजा अर्तक्षत्र को, परात नदी के पश्चिमी क्षेत्र में रहने वाले आप के सेवकों की ओर से है।
щоб було відоме цареві, що Юдеї, які вийшли від тебе до нас, прибули до Єрусалиму. Вони будують місто бунтівниче та шкідливе, і вдосконалюють мури, а підвалини поліпшили.
राजा अर्तक्षत्र हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि जिन यहूदियों को आपने—अपने पास से भेजा है, वे यहाँ आ गये हैं। वे यहूदी उस नगर को फिर से बनाना चाहते हैं। यरूशलेम एक बुरा नगर है। उस नगर के लोगों ने अन्य राजाओं के विरूद्ध सदैव विद्रोह किया है। अब वे यहूदी परकोटे की नींवों को पक्का कर रहे हैं और दीवारें खड़ी कर रहे हैं।
А тепер щоб було відоме цареві, що коли тільки це місто буде збудоване, а мури закінчаться, вони не будуть давати ані данини, ані податку, ані мита, а це буде шкодити царському прибуткові.
राजा अर्तक्षत्र आपको यह भी जान लेना चाहिये कि यदि यरूशलेम और इसके परकोटे फिर बन गए तो यरूशलेम के लोग कर देना बन्द कर देंगे। वे आपका सम्मान करने के लिये धन भेजना बन्द कर देंगे। वे सेवा कर देना भी रोक देंगे और राजा को उस सारे धन से हाथ धोना पड़ेगा।
І ото, беручи на увагу, що сіль царського палацу сіль наша, а царський сором не випадає нам бачити, тому ми посилаємо й завідомляємо царя,
हम लोग राजा के प्रति उत्तरदायी हैं। हम लोग यह सब घटित होना नहीं देखना चाहते। यही कारण है कि हम लोग यह पत्र राजा को सूचना के लिये भेज रहे हैं।
щоб пошукали в книзі споминів батьків твоїх, і ти знайдеш у книзі споминів, і знатимеш, що місто це місто бунтівниче та шкідливе царям та округам, і що в ньому підіймали бунт від правіку, чому місто це було зруйноване.
राजा अर्तक्षत्र हम चाहते हैं कि आप उन राजाओं के लेखों का पता लगायें जिन्होंने आपके पहले शासन किये। आप उन लेखों में देखेंगे कि यरूशलेम ने सदैव अन्य राजाओं के प्रति विद्रोह किया। इसने अन्य राजाओं और राष्द्रों के लिये बहुत कठिनाईयाँ उत्पन्न की हैं। प्राचीन काल से इस नगर में बहुत से विद्रोह का आरम्भ हुआ है ! यही कारण है कि यरूशलेम नष्ट हुआ था!
Ми сповіщаємо царя, що коли тільки місто це буде добудоване, а мури закінчаться, то через те не буде тобі частки в Заріччі.
राजा अर्तक्षत्र हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि यदि यह नगर और इसके परकोटे फिर से बन गई तो फरात नदी के पश्चिम के क्षेत्र आप के हाथ से निकल जाएँगे।
Цар послав відповідь: Начальникові Рехумові, і писареві Шімшаєві, та решті їхніх товаришів, що сидять у Самарії, і решта Заріччя: Мир вам! А тепер,
तब अर्तक्षत्र ने यह उत्तर भेजा: शासनाधिकारी रहूम और सचिव शिमशै और उन के सभी साथियों को जो शोमरोन और परात नदी के अन्य पश्चिमी प्रदेश में रहते हैं, को अपना उत्तर भेजा। अभिवादन,
лист, якого ви послали до нас, виразно прочитаний передо мною.
तुम लोगों ने जो हमारे पास पत्र भेजा उसका अनुवाद हुआ और मुझे सुनाया गया।
І був виданий від мене наказ, і шукали та й знайшли, що місто це з давніх-давен підіймалося на царів, і повстання та бунт робилися в ньому.
मैंने आदेश दिया कि मेरे पहले के राजाओं के लेखों की खोज की जाये। लेख पढ़े गये और हम लोगों को ज्ञात हुआ कि यरूशलेम द्वारा राजाओं के विरूद्ध विद्रोह करने का एक लम्बा इतिहास है। यरूशलेम ऐसा स्थान रहा है जहाँ प्राय: विद्रोह और क्रान्तियाँ होती रही हैं।
І могутні царі були над Єрусалимом, і панували в усьому Заріччі, а данина, податок та мито давалися їм.
यरूशलेम और फरात नदी के पश्चिम के पूरे क्षेत्र पर शक्तिशाली राजा राज्य करते रहे हैं। राज्य कर और राजा के सम्मान के लिये धन और विविध प्रकार के कर उन राजाओं को दिये गए हैं।
А тепер видайте наказа, щоб спинилися ці люди, а місто це не будувалося, поки від мене не буде виданий новий наказ.
अब तुम्हें उन लोगों को काम बन्द करने के लिये एक आदेश देना चाहिए। यह आदेश यरूशलेम के पुन: निर्माण को रोकने के लिये तब तक है, जब तक कि मैं वैसा करने की आज्ञा न दूँ।
І будьте бережні, щоб через це не зробити помилки. Нащо ростиме зло на шкоду царям?
इस आज्ञा की उपेक्षा न हो, इसके लिये सावधान रहना। हमें यरूशलेम के निर्माण कार्य को जारी नहीं रहने देना चाहिए। यदि काम चलता रहा तो मुझे यरूशलेम से आगे कुछ भी धन नहीं मिलेगा।
Тоді, як тільки був прочитаний відпис листа царя Артаксеркса перед Рехумом і писарем Шімшаєм та їхніми товаришами, пішли вони поспішно до Єрусалиму, і спинили роботу їх зброєю та насиллям!
सो उस पत्र की प्रतिलिपि, जिसे राजा अर्तक्षत्र ने भेजा रहुम, सचिव शिमशै और उनके साथ के लोगों को पढ़कर सुनाई गई। तब वे लोग बड़ी तेज़ी से यरूशलेम में यहूदियों के पास गए। उन्होंने यहुदियों को निर्माण कार्य बन्द करने को विवश कर दिया।
Тим спинилася робота Божого дому, що в Єрусалимі, і спинилася вона аж до другого року царювання Дарія, царя перського...
इस प्रकार यरूशलेम में परमेश्वर के मन्दिर का काम रुक गया। फारस के राजा दारा के शासनकाल के दूसरे वर्ष तक यह कार्य नहीं चला।