Psalms 6

हे यहोवा, तू मुझ पर क्रोधित होकर मेरा सुधार मत कर। मुझ पर कुपित मत हो और मुझे दण्ड मत दे।
למנצח בנגינות על השמינית מזמור לדוד יהוה אל באפך תוכיחני ואל בחמתך תיסרני׃
हे यहोवा, मुझ पर दया कर। मै रोगी और दुर्बल हूँ। मेरे रोगों को हर ले। मेरी हड्डियाँ काँप—काँप उठती हैं।
חנני יהוה כי אמלל אני רפאני יהוה כי נבהלו עצמי׃
मेरी समूची देह थर—थर काँप रही है। हे यहोवा, मेरा भारी दु:ख तू कब तक रखेगा।
ונפשי נבהלה מאד ואת יהוה עד מתי׃
हे यहोवा, मुझ को फिर से बलवान कर। तू महा दयावाने है मेरी रक्षा कर।
שובה יהוה חלצה נפשי הושיעני למען חסדך׃
मरे हुए लोग तुझे अपनी कब्रों के बीच याद नहीं करते हैं। मृत्यु के देश में वे तेरी प्रशंसा नहीं करते हैं। अतःमुझको चँगा कर।
כי אין במות זכרך בשאול מי יודה לך׃
हे यहोवा, सारी रात मैं तुझको पुकारता रहता हूँ। मेरा बिछौना मेरे आँसुओं से भीग गया है। मेरे बिछौने से आँसु टपक रहे हैं। तेरे लिये रोते हुए मैं क्षीण हो गया हूँ।
יגעתי באנחתי אשחה בכל לילה מטתי בדמעתי ערשי אמסה׃
मेरे शत्रुओं ने मुझे बहुतेरे दु:ख दिये। इसने मुझे शोकाकुल और बहुत दु:खी कर डाला और अब मेरी आँखें रोने बिलखने से थकी हारी, दुर्बल हैं।
עששה מכעס עיני עתקה בכל צוררי׃
अरे ओ दुर्जनों, तुम मुझ से दूर हटो। क्योंकि यहोवा ने मुझे रोते हुए सुन लिया है।
סורו ממני כל פעלי און כי שמע יהוה קול בכיי׃
मेरी विनती यहोवा के कान तक पहुँच चुकी है और मेरी प्रार्थनाओं को यहोवा ने सुनकर उत्तर दे दिया है।
שמע יהוה תחנתי יהוה תפלתי יקח׃
मेरे सभी शत्रु व्याकुल और आशाहीन होंगे। कुछ अचानक ही घटित होगा और वे सभी लज्जित होंगे। वे मुझको छोड़ कर लौट जायेंगे।
יבשו ויבהלו מאד כל איבי ישבו יבשו רגע׃