Isaiah 21

सागर के मरुप्रदेश के बारे में दु:खद सन्देश। मरुप्रदेश से कुछ आने वाला है। यह नेगव से आती हवा जैसा आ रही है। यह किसी भयानक देश से आ रही है।
משא מדבר ים כסופות בנגב לחלף ממדבר בא מארץ נוראה׃
मैंने कुछ देखा है जो बहुत ही भयानक है और घटने ही वाला है। मुझे गद्दार तुझे धोखा देते हुए दिखते हैं। मैं लोगों को तुम्हारा धन छीनते हुए देखता हूँ। एलाम, तुम जाओ और लोगों से युद्ध करो! मादै, तुम अपनी सेनाएँ लेकर नगर को घेर लो तथा उसको पराजित करो! मैं उस बुराई का अन्त करुँगा जो उस नगर में है।
חזות קשה הגד לי הבוגד בוגד והשודד שודד עלי עילם צורי מדי כל אנחתה השבתי׃
मैंने यें भयानक बातें देखी और अब मैं बहुत डर गया हूँ। डर के मारे पेट में दर्द हो रहा है। यह दर्द प्रसव की पीड़ा जैसा है। जो बातें मैं सुनता हूँ, वे मुझे बहुत डराती है। जो बातें मैं देख रहा हूँ, उनके कारण मैं भय के मारे काँपने लगता हूँ।
על כן מלאו מתני חלחלה צירים אחזוני כצירי יולדה נעויתי משמע נבהלתי מראות׃
मैं चिन्तित हूँ और भय से थर—थर काँप रहा हूँ। मेरी सुहावनी शाम भय की रात बन गयी है।
תעה לבבי פלצות בעתתני את נשף חשקי שם לי לחרדה׃
लोग सोचते हैं, सब कुछ ठीक है। लोग कहते हैं, “चौकी तैयारी करो और उस पर आसन बिछाओ, खाओ, पिओ!” किन्तु मेरा कहना है, “मुखियाओं! खड़े होओ और युद्ध की तैयारी करो।” उसी समय सैनिक कह रहे हैं, “पहरेदारों को तैनात करो! अधिकारियों, खड़े हो जाओ और अपनी ढालों को झलकाओ!”
ערך השלחן צפה הצפית אכול שתה קומו השרים משחו מגן׃
मेरे स्वामी ने मुझे ये बातें बतायी हैं, “जा और नगर की रक्षा के लिए किसी व्यक्ति को ढूँढ।
כי כה אמר אלי אדני לך העמד המצפה אשר יראה יגיד׃
यदि वह रखवाला घुड़सवारों की, गधों की अथवा ऊँटों की पंक्तियों को देखें तो उसे सावधानी के साथ सुनना चाहिये।”
וראה רכב צמד פרשים רכב חמור רכב גמל והקשיב קשב רב קשב׃
सो फिर वह पहरेदार जोर से बोला पहरेदार ने कहा, “मेरे स्वामी, मैं हर दिन चौकीदारी के बुर्ज पर चौकीदारी करता आया हूँ। हर रात मैं खड़ा हुआ पहरा देता रहा हूँ। किन्तु…
ויקרא אריה על מצפה אדני אנכי עמד תמיד יומם ועל משמרתי אנכי נצב כל הלילות׃
देखो! वे आ रहे हैं! मुझे घुड़सवारों की पंक्तियाँ दिखाई दे रही हैं।” फिर सन्देशवाहक ने कहा, “बाबुल पराजित हुआ, बाबुल धरती पर ध्वस्त किया गया। उसके मिथ्या देवों की सभी मूर्तियाँ धरती पर लुढ़का दी गई और वे चकनाचूर हो गई हैं।”
והנה זה בא רכב איש צמד פרשים ויען ויאמר נפלה נפלה בבל וכל פסילי אלהיה שבר לארץ׃
यशायाह ने कहा, “हे खलिहान में अनाज की तरह रौंदे गए मेरे लोगों, मैंने सर्वशक्तिमान यहोवा, इस्राएल के परमेश्वर से जो कुछ सुना है, सब तुम्हें बता दिया है।”
מדשתי ובן גרני אשר שמעתי מאת יהוה צבאות אלהי ישראל הגדתי לכם׃
दूमा के लिये दु:खद सन्देश: सेईर से मुझको किसी ने पुकारा। उसने मुझ से कहा, “हे पहरेदार, रात अभी कितनी शेष बची है अभी और कितनी देर यह रात रहेगी!”
משא דומה אלי קרא משעיר שמר מה מלילה שמר מה מליל׃
पहरेदार ने कहा, “भोर होने को है किन्तु रात फिर से आयेगी। यदि तुझे कोई बात पूछनी है तो लौट आ और मुझसे पूछ ले।”
אמר שמר אתה בקר וגם לילה אם תבעיון בעיו שבו אתיו׃
अरब के लिये दु:खद सन्देश। हे ददानी के काफिले, तू रात अरब के मरुभूमि में कुछ वृक्षों के पास गुजार ले।
משא בערב ביער בערב תלינו ארחות דדנים׃
कुछ प्यासे यात्रियों को पीने को पानी दो। तेमा के लोगों, उन लोगों को भोजन दो जो यात्रा कर रहे हैं।
לקראת צמא התיו מים ישבי ארץ תימא בלחמו קדמו נדד׃
वे लोग ऐसी तलवारों से भाग रहे थे जो उनको मारने को तत्पर थे। वे लोग उन धनुषों से बचकर भाग रहे थे जो उन पर छूटने के लिये तने हुए थे। वे भीषण लड़ाई से भाग रहे थे।
כי מפני חרבות נדדו מפני חרב נטושה ומפני קשת דרוכה ומפני כבד מלחמה׃
मेरे स्वामी यहोवा ने मुझे बताया था कि ऐसी बातें घटेंगी। यहोवा ने कहा था, “एक वर्ष में (एक ऐसा ढँग जिससे मजदूर किराये का समय को गिनता है।) केदार का वैभव नष्ट होजायेगा।
כי כה אמר אדני אלי בעוד שנה כשני שכיר וכלה כל כבוד קדר׃
उस समय केदार के थोड़े से धनुषधारी, प्रतापी सैनिक ही जीवित बच पायेंगे।” इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने मुझे ये बातें बताई थीं।
ושאר מספר קשת גבורי בני קדר ימעטו כי יהוה אלהי ישראל דבר׃