Acts 22

पौलुस ने कहा, “हे भाइयो और पितृ तुल्य सज्जनो! मेरे बचाव में अब मुझे जो कुछ कहना है, उसे सुनो।”
"Braćo i oci, poslušajte što ću vam sad u svoju obranu reći."
उन्होंने जब उसे इब्रानी भाषा में बोलते हुए सुना तो वे और अधिक शांत हो गये। फिर पौलुस ने कहा,
Kad čuše da im govori hebrejskim jezikom, još većma utihnuše. On nastavi:
“मैं एक यहूदी व्यक्ति हूँ। किलिकिया के तरसुस में मेरा जन्म हुआ था और मैं इसी नगर में पल-पुस कर बड़ा हुआ। गमलिएल के चरणों में बैठ कर हमारे परम्परागत विधान के अनुसार बड़ी कड़ाई के साथ मेरी शिक्षा-दीक्षा हुई। परमेश्वर के प्रति मैं बड़ा उत्साही था। ठीक वैसे ही जैसे आज तुम सब हो।
"Ja sam Židov, rođen u Tarzu cilicijskom, ali odrastao u ovom gradu, do nogu Gamalielovih odgojen točno po otačkom Zakonu; bijah revnitelj Božji kao što ste svi vi još danas.
इस पंथ के लोगों को मैंने इतना सताया कि उनके प्राण तक निकल गये। मैंने पुरुषों और स्त्रियों को बंदी बनाया और जेलों में ठूँस दिया।
Ovaj sam Put na smrt progonio, u okove bacao i predavao u tamnice muževe i žene,
“स्वयं महायाजक और बुजुर्गों की समूची सभा इसे प्रमाणित कर सकती है। मैंने दमिश्क में इनके भाइयों के नाम इनसे पत्र भी लिया था और इस पंथ के वहाँ रह रहे लोगों को पकड़ कर बंदी के रूप में यरूशलेम लाने के लिये मैं गया भी था ताकि उन्हें दण्ड दिलाया जा सके।
kako mi to može posvjedočiti i veliki svećenik i sve starješinstvo. Od njih sam i pisma dobio za braću u Damasku pa se zaputio da i one ondje okovane dovedem u Jeruzalem da se kazne."
“फिर ऐसा हुआ कि मैं जब यात्रा करते-करते दमिश्क के पास पहुँचा तो लगभग दोपहर के समय आकाश से अचानक एक तीव्र प्रकाश मेरे चारों ओर कौंध गया।
"Dok sam tako putovao i približavao se Damasku, s neba me oko podneva iznenada obasja svjetlost velika.
मैं धरती पर जा पड़ा। तभी मैंने एक आवाज़ सुनी जो मुझसे कह रही थी, ‘शाऊल, ओ शाऊल! तू मुझे क्यों सता रहा है?’
Sruših se na tlo i začuh glas što mi govoraše: 'Savle, Savle, zašto me progoniš?'
“तब मैंने उत्तर में कहा, ‘प्रभु, तू कौन है?’ वह मुझसे बोला, ‘मैं वही नासरी यीशु हूँ जिसे तू सता रहा है।’
Ja odgovorih: 'Tko si, Gospodine?' Reče mi: 'Ja sam Isus Nazarećanin koga ti progoniš.'
जो मेरे साथ थे, उन्होंने भी वह प्रकाश देखा किन्तु उस ध्वनि को जिस ने मुझे सम्बोधित किया था, वे समझ नहीं पाये।
Oni koji bijahu sa mnom svjetlost doduše primijetiše, ali ne čuše glasa Onoga koji mi govoraše.
“मैंने पूछा, ‘हे प्रभु, मैं क्या करूँ?’ इस पर प्रभु ने मुझसे कहा, ‘खड़ा हो, और दमिश्क को चला जा। वहाँ तुझे वह सब बता दिया जायेगा, जिसे करने के लिये तुझे नियुक्त किया गया है।’
Rekoh nato: 'Što mi je činiti, Gospodine?' Gospodin će mi: 'Ustani, pođi u Damask i ondje će ti se reći što ti je određeno učiniti.'
क्योंकि मैं उस तीव्र प्रकाश की चौंध के कारण कुछ देख नहीं पा रहा था, सो मेरे साथी मेरा हाथ पकड़ कर मुझे ले चले और मैं दमिश्क जा पहुँचा।
Kako od sjaja one svjetlosti obnevidjeh, pratioci me povedoše za ruku te stigoh u Damask."
“वहाँ हनन्याह नाम का एक व्यक्ति था। वह व्यवस्था का पालन करने वाला एक भक्त था। वहाँ के निवासी सभी यहूदियों के साथ उसकी अच्छी बोलचाल थी।
"Neki Ananija, čovjek po Zakonu pobožan i na dobru glasu u Židova ondje nastanjenih -
वह मेरे पास आया और मेरे निकट खड़े होकर बोला, ‘भाई शाऊल, फिर से देखने लग’ और उसी क्षण में उसे देखने योग्य हो गया।
dođe k meni, pristupi mi i reče: 'Savle, brate, progledaj!' I ja se u taj čas zagledah u nj.
“उसने कहा, ‘हमारे पूर्वजों के परमेश्वर ने तुझे चुन लिया है कि तू उसकी इच्छा को जाने, उस धर्म-स्वरूप को देखे और उसकी वाणी को सुने।
A on će: 'Bog otaca naših predodredi te da upoznaš volju njegovu, da vidiš Pravednika i čuješ glas iz usta njegovih
क्योंकि तूने जो देखा है और जो सुना है, उसके लिये सभी लोगों के सामने तू उसकी साक्षी होगा।
jer bit ćeš mu pred svim ljudima svjedokom onoga što si vidio i čuo.
सो अब तू और देर मत कर, खड़ा हो बपतिस्मा ग्रहण कर और उसका नाम पुकारते हुए अपने पापों को धो डाल।’
I što sad oklijevaš? Ustani, krsti se i operi grijehe svoje, prizivljući Ime njegovo!'"
“फिर ऐसा हुआ कि जब मैं यरूशलेम लौट कर मन्दिर में प्रार्थना कर रहा था तभी मेरी समाधि लग गयी।
"Pošto se vratih u Jeruzalem, dok sam se jednom molio u Hramu, padoh u zanos
और मैंने देखा वह मुझसे कह रहा है, ‘जल्दी कर और तुरंत यरूशलेम से बाहर चला जा क्योंकि मेरे बारे में वे तेरी साक्षी स्वीकार नहीं करेंगे।’
i vidjeh Gospodina gdje mi govori: 'Pohiti, žurno izađi iz Jeruzalema jer neće primiti tvoga svjedočanstva o meni.'
“सो मैंने कहा, ‘प्रभु ये लोग तो जानते हैं कि तुझ पर विश्वास करने वालों को बंदी बनाते हुए और पीटते हुए मैं यहूदी आराधनालयों में घूमता फिरा हूँ।
Ja rekoh: 'Gospodine, oni znaju da sam ja u tamnice bacao i bičevao po sinagogama one koji vjeruju u te.
और तो और जब तेरे साक्षी स्तिफनुस का रक्त बहाया जा रहा था, तब भी मैं अपना समर्थन देते हुए वहीं खड़ा था। जिन्होंने उसकी हत्या की थी, मैं उनके कपड़ों की रखवाली कर रहा था।’
I dok se prolijevala krv Stjepana, svjedoka tvoga, i ja sam ondje stajao i odobravao te čuvao haljine onih koji ga ubijahu.'
“फिर वह मुझसे बोला, ‘तू जा, क्योंकि मैं तुझे विधर्मियों के बीच दूर-दूर तक भेजूँगा।’”
Nato mi reče: 'Pođi jer ću te poslati daleko k poganima!'
इस बात तक वे उसे सुनते रहे पर फिर ऊँचे स्वर में पुकार कर चिल्ला उठे, “ऐसे मनुष्य से धरती को मुक्त करो। यह जीवित रहने योग्य नहीं है।”
Slušali su ga sve do te riječi, a tada podigoše glas: "Ukloni takva sa zemlje! Nije pravo da živi!"
वे जब चिल्ला रहे थे और अपने कपड़ों को उतार उतार कर फेंक रहे थे तथा आकाश में धूल उड़ा रहे थे,
Kako oni stadoše bučiti, odbacivati haljine i vitlati prašinu u zrak,
तभी सेनानायक ने आज्ञा दी कि पौलुस को किले में ले जाया जाये। उसने कहा कि कोड़े लगा लगा कर उससे पूछ-ताछ की जाये ताकि पता चले कि उस पर लोगों के इस प्रकार चिल्लाने का कारण क्या है।
zapovjedi tisućnik da Pavla uvedu u vojarnu pa odredi da ga bičevima ispitaju kako bi doznao zašto tako viču protiv njega.
किन्तु जब वे उसे कोड़े लगाने के लिये बाँध रहे थे तभी वहाँ खड़े सेनानायक से पौलुस ने कहा, “किसी रोमी नागरिक को, जो अपराधी न पाया गया हो, कोड़े लगाना क्या तुम्हारे लिये उचित है?”
Kad ga remenjem rastegoše, reče on nazočnom satniku: "Rimskoga građanina, i još neosuđena, smijete bičevati?"
यह सुनकर सेनानायक सेनापति के पास गया और बोला, “यह तुम क्या कर रहे हो? क्योंकि यह तो रोमी नागरिक है।”
Kad je to čuo satnik, priđe tisućniku i dojavi mu: "Što si to nakanio? Ovaj je čovjek Rimljanin!"
इस पर सेनापति ने उसके पास आकर पूछा, “मुझे बता, क्या तू रोमी नागरिक है?” पौलुस ने कहा, “हाँ।”
Tisućnik tada priđe Pavlu pa mu reče: "Reci mi, jesi li Rimljanin!" On odvrati: "Da."
इस पर सेनापति ने उत्तर दिया, “इस नागरिकता को पाने में मुझे बहुत सा धन खर्च करना पड़ा है।” पौलुस ने कहा, “किन्तु मैं तो जन्मजात रोमी नागरिक हूँ।”
Tisućnik dometnu: "Ja stekoh to građanstvo za skupe novce." Pavao nato reče: "Ja sam se pak s njim i rodio."
सो वे लोग जो उससे पूछताछ करने को थे तुरंत पीछे हट गये और वह सेनापति भी यह समझ कर कि वह एक रोमी नागरिक है और उसने उसे बंदी बनाया है, बहुत डर गया।
Brže stoga odstupe od njega oni koji su ga imali ispitivati. I tisućnik se preplaši kad sazna da je Pavao Rimljanin, a on ga bijaše okovao.
क्योंकि वह सेनानायक इस बात का ठीक ठीक पता लगाना चाहता था कि यहूदियों ने पौलुस पर अभियोग क्यों लगाया, इसलिये उसने अगले दिन उसके बन्धन खोलदिए। फिर प्रमुख याजकों और सर्वोच्च यहूदी महासभा को बुला भेजा और पौलुस को उनके सामने लाकर खड़ा कर दिया।
Sutradan pak kad je htio točno saznati za što ga Židovi optužuju, odriješi ga pa zapovjedi da se sastanu veliki svećenici i sve Vijeće te privede Pavla i postavi ga pred njih.