Psalms 36

למנצח לעבד יהוה לדוד נאם פשע לרשע בקרב לבי אין פחד אלהים לנגד עיניו׃
बुरा व्यक्ति बहुत बुरा करता है जब वह स्वयं से कहता है, “मैं परमेश्वर का आदर नहीं करता और न ही डरता हूँ।”
כי החליק אליו בעיניו למצא עונו לשנא׃
वह मनुष्य स्वयं से झूठ बोलता है। वह मनुष्य स्वयं अपने खोट को नहीं देखता। इसलिए वह क्षमा नहीं माँगता।
דברי פיו און ומרמה חדל להשכיל להיטיב׃
उसके वचन बस व्यर्थ और झूठे होते हैं। वह विवेकी नहीं होता और न ही अच्छे काम सीखता है।
און יחשב על משכבו יתיצב על דרך לא טוב רע לא ימאס׃
रात को वह अपने बिस्तर में कुचक्र रचता है। वह जाग कर कोई भी अच्छा काम नहीं करता। वह कुकर्म को छोड़ना नहीं चाहता।
יהוה בהשמים חסדך אמונתך עד שחקים׃
हे यहोवा, तेरा सच्चा प्रेम आकाश से भी ऊँचा है। हे यहोवा, तेरी सच्चाई मेघों से भी ऊँची है।
צדקתך כהררי אל משפטך תהום רבה אדם ובהמה תושיע יהוה׃
हे यहोवा, तेरी धार्मिकता सर्वोच्च पर्वत से भी ऊँची है। तेरी शोभा गहरे सागर से गहरी है। हे यहोवा, तू मनुष्यों और पशुओ का रक्षक है।
מה יקר חסדך אלהים ובני אדם בצל כנפיך יחסיון׃
तेरी करुणा से अधिक मूल्यवान कुछ भी नहीं हैं। मनुष्य और दूत तेरे शरणागत हैं।
ירוין מדשן ביתך ונחל עדניך תשקם׃
हे यहोवा, तेरे मन्दिर की उत्तम बातों से वे नयी शक्ति पाते हैं। तू उन्हें अपने अद्भुत नदी के जल को पीने देता है।
כי עמך מקור חיים באורך נראה אור׃
हे यहोवा, तुझसे जीवन का झरना फूटता है! तेरी ज्योति ही हमें प्रकाश दिखाती है।
משך חסדך לידעיך וצדקתך לישרי לב׃
हे यहोवा, जो तुझे सच्चाई से जानते हैं, उनसे प्रेम करता रह। उन लोगों पर तू अपनी निज नेकी बरसा जो तेरे प्रति सच्चे हैं।
אל תבואני רגל גאוה ויד רשעים אל תנדני׃
हे यहोवा, तू मुझे अभिमानियों के जाल में मत फँसने दे। दुष्ट जन मुझको कभी न पकड़ पायें।
שם נפלו פעלי און דחו ולא יכלו קום׃
उनके कब्रों के पत्थरो पर यह लिख दे: “दुष्ट लोग यहाँ पर गिरे हैं। वे कुचले गए। वे फिर कभी खड़े नहीं हो पायेंगे।”