Deuteronomy 20

«زمانی که به جنگ می‌روید و لشکر دشمن را با اسبها و ارّابه‌های جنگی آنها بزرگتر و نیرومندتر از خود می‌بینید، نترسید؛ زیرا خداوند خدایتان که شما را از سرزمین مصر بیرون آورد، همراه شما می‌باشد.
“जब तुम अपने शत्रुओं के विरुद्ध युद्ध में जाओ, और अपनी सेना से अधिक घोड़े, रथ, व्यक्तियों को देखो, तो तुम्हें भयभीत नहीं होना चाहिए। क्यों? क्योंकि यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारे साथ है और वही एक है जो तुम्हें मिस्र से बाहर निकाल लाया।
پیش از آن که به جنگ بروید، کاهنی بیاید و به ارتش بگوید،
“जब तुम युद्ध के निकट पहुँचो, तब याजक को सैनिकों के पास जाना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए।
'ای مردان اسرائیلی، بشنوید! امروز شما برای جنگ به مقابل دشمن می‌روید. سست دل نشوید، نترسید، وحشت نکنید و شجاع باشید،
याजक कहेगा, ‘इस्राएल के लोगो, मेरी बात सुनो! आज तुम लोग अपने शत्रुओं के विरुद्ध युद्ध में जा रहे हो। अपना साहस न छोड़ो! परेशान न हो या घबराहट में न पड़ो! शत्रु से डरो नहीं!
زیرا خداوند خدایتان با شما می‌رود، با دشمن می‌جنگد و شما را پیروز می‌سازد.'
क्यों? क्योंकि यहोवा तुम्हारा परमेश्वर शत्रुओं के विरुद्ध लड़ने के लिये तुम्हारे साथ जा रहा है। यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारी रक्षा करेगा!’
«آنگاه افسران به سربازان چنین بگویند: 'آیا کسی هست که خانه‌ای نو ساخته و آن را وقف نکرده باشد؟ وی به خانهٔ خود بازگردد، در غیر این صورت اگر در جنگ کشته شود، شخص دیگری آن خانه را وقف خواهد کرد.
“वे लेवीवंशी अधिकारी सैनिकों से यह कहेंगे, ‘क्या यहाँ कोई ऐसा व्यक्ति है जिसने अपना नया घर बना लिया है, किन्तु अब तक उसे अर्पित नहीं किया है? उस व्यक्ति को अपने घर लौट जाना चाहिए। वह युद्ध में मारा जा सकता है और तब दूसरा व्यक्ति उसके घर को अर्पित करेगा।
آیا کسی هست که تاکستانی کاشته و هنوز از انگور آن برداشت نکرده باشد؟ اگر هست به خانهٔ خود بازگردد، مبادا در جنگ بمیرد و کس دیگری میوهٔ آن را بخورد.
क्या कोई व्यक्ति यहाँ ऐसा है जिसने अंगूर के बाग लगाये हैं, किन्तु अभी तक उससे कोई अंगूर नहीं लिया है? उस व्यक्ति को घर लौट जाना चाहिए। यदि वह व्यक्ति युद्ध में मारा जाता है तो दूसरा व्यक्ति उसके बाग के फल का भोग करेगा।
آیا کسی هست که نامزد کرده امّا هنوز ازدواج نکرده باشد؟ اگر هست، باید به خانهٔ خود بازگردد، در غیر این صورت اگر در جنگ کشته شود، شخص دیگری با نامزد او ازدواج خواهد کرد.'
क्या यहाँ कोई ऐसा व्यक्ति है जिसके विवाह की बात पक्की हो चुकी है। उस व्यक्ति को घर लौट जाना चाहिए। यदि वह युद्ध में मारा जाता है तो दूसरा व्यक्ति उस स्त्री से विवाह करेगा जिसके साथ उसके विवाह की बात पक्की हो चुकी है।’
«همچنین افسران به سربازان بگویند: 'آیا کسی هست که شجاعتش را از دست داده باشد و بترسد؟ اگر چنین است، او باید به خانهٔ خود بازگردد. در غیر این صورت روحیه دیگران را از بین خواهد برد.'
“वे लेवीवंशी अधिकारी, लोगों से यह भी कहेंगे, ‘क्या यहाँ कोई ऐसा व्यक्ति है जो साहस खो चुका है और भयभीत है। उसे घर लौट जाना चाहिए। तब वह दूसरे सैनिकों को भी साहस खोने में सहायक नहीं होगा।’
هنگامی‌که سخنان افسران با ارتش تمام شد، برای هر گروه، رهبری انتخاب شود.
जब अधिकारी सैनिकों से बात करना समाप्त कर ले तब वे सैनिकों को युद्ध में ले जाने वाले नायकों को चुनें।
«هنگامی‌که می‌خواهید به شهری حمله کنید، ابتدا به مردم فرصت بدهید که تسلیم شوند.
“जब तुम नगर पर आक्रमण करने जाओ तो वहाँ के लोगों के सामने शान्ति का प्रस्ताव रखो।
اگر دروازه‌ها را باز کردند و تسلیم شدند، آنها باید بردگان شما شوند و از آنها بیگاری بکشید.
यदि वे तुम्हारा प्रस्ताव स्वीकार करते हैं और अपने फाटक खोल देते हैं तब उस नगर में रहने वाले सभी लोग तुम्हारे दास हो जाएँगे और तुम्हारा काम करने के लिए विवश किये जाएँगे।
امّا اگر تسلیم نشدند و خواستند که بجنگند، پس شما آن شهر را محاصره کنید.
किन्तु यदि नगर शान्ति प्रस्ताव स्वीकार करने से इन्कार करता और तुमसे लड़ता है तो तुम्हें नगर को घेर लेना चाहिए
هنگامی‌که خداوند خدایتان آن شهر را به شما داد، همهٔ مردان آنجا را به قتل برسانید.
और जब यहोवा तुम्हारा परमेश्वर नगर पर तुम्हारा अधिकार कराता है तब तुम्हें सभी पुरुषों को मार डालना चाहिए।
امّا شما می‌توانید زنان و کودکان و گاو و گوسفند و هرچه را در شهر هست، برای خود نگه دارید. شما می‌توانید از هر چیز که به دشمن شما تعلّق دارد، استفاده کنید؛ زیرا خداوند آنها را به شما داده است.
तुम अपने लिए स्त्रियाँ, बच्चे, पशु तथा नगर की हर एक चीज ले सकते हो। तुम इन सभी चीजों का उपयोग कर सकते हो। यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने ये चीज़ें तुमको दी हैं।
به همین ترتیب با تمام شهرهایی که از سرزمینی که در آن ساکن می‌شوید دور هستند، رفتار کنید.
जो नगर तुम्हारे प्रदेश में नहीं हैं और बहुत दूर हैं, उन सभी के साथ तुम ऐसा व्यवहार करोगे।
«امّا در شهرهای آن سرزمینی که خداوند خدایتان به شما می‌دهد، همه را بکشید.
“किन्तु जब तुम वह नगर उस प्रदेश में लेते हो जिसे योहवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें दे रहा है तब तुम्हें हर एक को मार डालना चाहिए।
همه را از بین ببرید، حِتّیان، اموریان، کنعانیان، فرزیان، حویان و یبوسیان را همان‌طور که خداوند خدایتان امر فرموده است.
तुम्हें हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्जी, हिब्बी और यबूसी सभी लोगों को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने, यह करने का तुम्हें आदेश दिया है।
در غیر این صورت ایشان کارهای زشتی را که برای پرستش خدایانشان انجام می‌دهند، به شما می‌آموزند و شما علیه خداوند خدایتان مرتکب گناه خواهید شد.
क्यों? क्योंकि तब वे तुम्हें यहोवा तुम्हारे परमेश्वर के विरुद्ध पाप करने की शिक्षा नहीं दे सकते। वे उन भयंकर बातों में से किसी की शिक्षा तुमको नहीं दे सकते जो वे अपने देवाताओं की पूजा के समय करते हैं।
«هنگامی‌که سعی می‌کنید شهری را تصرّف کنید، درختان میوهٔ آن را قطع نکنید، حتّی اگر محاصره طولانی شود، میوهٔ آنها را بخورید امّا درختان را نابود نکنید، زیرا آنها دشمنان شما نیستند.
“जब तुम किसी नगर के विरुद्ध युद्ध कर रहे होगे तो तुम लम्बे समय तक उसका घेरा डाले रह सकते हो। तुम्हें नगर के चारों ओर के फलदार पेड़ों को नहीं काटना चाहिए। तुम्हें इनसे फल खाना चाहिए किन्तु काटकर गिराना नहीं चाहिए। ये पेड़ शत्रु नहीं हैं अत: उनके विरुद्ध युद्ध मत छेड़ो!
درختانی را که می‌دانید میوه بار نمی‌آورند، قطع کنید و از چوب آنها برای ساختن سنگر استفاده کنید.
किन्तु उन पेड़ों को काट सकते हो जिन्हें तुम जानते हो कि ये फलदार नहीं हैं। तुम इनका उपयोग उस नगर के विरुद्ध घेराबन्दी में कर सकते हो, जब तक कि उसका पतन न हो जाए।