II Kings 14

در سال دوم سلطنت یهوآش پسر یهوآخاز، پادشاه اسرائیل، امصیا پسر یوآش پادشاه یهودا شد.
यहूदा के राजा योआश का पुत्र अमस्याह इस्राएल के राजा यहोआहाज के पुत्र योआश के शासन काल के दूसरे वर्ष में राजा हुआ।
او در سن بیست و پنج سالگی به سلطنت رسید و مدّت بیست و نُه سال در اورشلیم پادشاهی کرد. نام مادرش یهوعدان و از اهالی اورشلیم بود.
अमस्याह ने जब शासन करना आरम्भ किया, वह पच्चीस वर्ष का था। अमस्याह ने उनतीस वर्ष तक यरूशलेम में राज्य किया। अमस्याह की माँ यरूशलेम की निवासी यहोअद्दीन थी।
او مانند جدش داوود، آنچه را در نظر خداوند نیک بود، بجا می‌آورد.
अमस्याह ने वे कार्य किये जिन्हें यहोवा ने अच्छा बताया था। किन्तु उसने अपने पूर्वज दाऊद की तरह परमेश्वर का अनुसरण पूरी तरह से नहीं किया। अमस्याह ने वे सारे काम किये जो उसके पिता योआश ने किये थे।
او پرستشگاههای بالای تپّه‌ها را ویران نکرد و مردم هنوز در آنجا قربانی می‌کردند و بُخور می‌سوزاندند.
उसने उच्च स्थानों को नष्ट नहीं किया। लोग उन पूजा के स्थानों पर तब तक बलि देते और सुगन्धि जलाते थे।
پس از اینکه قدرت را کاملاً در دست گرفت، خادمینی که پدرش را کشته بودند، به قتل رساند.
जिस समय अमस्याह का राज्य पर दृढ़ नियन्त्रण था, उसने उन अधिकारियों को मार डाला जिन्होंने उसके पिता को मारा था।
امّا او فرزندان قاتلین پدرش را نکشت و با آنها مطابق کتاب قوانین موسی رفتار کرد که خداوند می‌فرماید: «والدین نباید به‌خاطر جنایت فرزندانشان کشته شوند و فرزندان نباید به‌خاطر جنایت والدینشان کشته شوند، هرکس باید به‌خاطر جنایتی که خود مرتکب شده است، کشته شود.»
किन्तु उसने हत्यारों के बच्चों को, *मूसा के व्यवस्था* किताब में लिखे नियमों के कारण नहीं मारा। यहोवा ने अपना यह आदेश मूसा के व्यवस्था में दिया थाः “माता—पिता बच्चों द्वारा कुछ किये जाने के कारण मारे नहीं जा सकते और बच्चे अपने माता—पिता द्वारा कुछ किये जाने के कारण मारे नहीं जा सकते। कोई व्यक्ति केवल अपने अपने ही किये बुरे कार्य के लिये मारा जा सकता है।”
امصیا ده هزار نفر سرباز اَدومی را در درّهٔ نمک کشت و شهر سالع را در نبرد گرفت و آن را یُقتئیل نام نهاد که تا به امروز به همان نام خوانده می‌شود.
अमस्याह ने नमक घाटी में दस हज़ार एदोमियों को मार डाला। युद्ध में अमस्याह ने सेला को जीता और उसका नाम योक्तेल रखा। वह स्थान आज भी योक्तेल कहा जाता है।
آنگاه امصیا قاصدانی نزد یهوآش، پادشاه اسرائیل فرستاد و او را به جنگ دعوت کرد.
अमस्याह ने इस्राएल के राजा येहू के पुत्र यहोआहाज के पुत्र योआश के पास सन्देशवाहक भेजा। अमस्याह के सन्देश में कहा गया, “आओ, हम परस्पर युद्ध करें। आमने सामने होकर एक दूसरे का मुकाबला करें।”
امّا یهوآش پادشاه اسرائیل به او چنین پاسخ داد: «روزی بوتهٔ خاری در کوههای لبنان برای درخت سرو پیام فرستاد که دخترت را به پسر من به همسری بده. حیوان وحشی لبنان که از آنجا می‌گذشت خار را لگدمال کرد.
इस्राएल के राजा योआश ने यहूदा के राजा अमस्याह को उत्तर भेजा। योआश ने कहा, “लबानोन की एक कटीली झाड़ी ने लबानोन के देवदारु पेड़ के पास एक सन्देश भेजा। सन्देश यह था, ‘अपनी पुत्री, मेरे पुत्र के साथ विवाह के लिये दो।’ किन्तु लबानोन का एक जंगली जानवर उधर से निकला और कटीली झाड़ी को कुचल गया।
اکنون ای امصیا تو اَدومی‌ها را شکست داده‌ای و مغرور شده‌ای، به شهرت خود راضی باش و در خانه‌ات بمان. چرا برای خودت و قومت مشکل ایجاد می‌کنی؟»
यह सत्य है कि तुमने एदोम को हराया है। किन्तु तुम एदोम पर विजय के कारण घमण्डी हो गए हो। अपनी प्रसिद्धि का आनन्द उठाओ तथा घर पर रहो। अपने लिये परेशानियाँ मत मोल लो। यदि तुम ऐसा करोगे तुम गिर जाओगे और तुम्हारे साथ यहूदा भी गिरेगा!”
امّا امصیا گوش نکرد، پس یهوآش، پادشاه با سربازان خود خارج شد و علیه او در بیت شمس در یهودا به نبرد پرداخت.
किन्तु अमस्याह ने योआश की चेतावनी अनसुनी कर दी। अतः इस्राएल का राजा योआश यहूदा के राजा अमस्याह के विरुद्ध उसके ही नगर बेतशेमेश में लड़ने गया।
یهودا از اسرائیل شکست خورد و همهٔ سربازان به خانه‌های خود گریختند.
इस्राएल ने यहूदा को पराजित किया। यहूदा का हर एक आदमी घर भाग गया।
یهوآش امصیا را دستگیر کرد و بعد با سپاه خود به اورشلیم رفت. دیوار اورشلیم را از دروازهٔ افرایم تا دروازهٔ زاویه که یکصد و هشتاد متر طول داشت ویران کرد.
बेतशेमेश में इस्राएल के राजा योआश ने अहज्याह के पौत्र व योआश के पुत्र यहूदा के राजा अमस्याह को बन्दी बना लिया। योआश अमस्याह को यरूशलेम ले गया। योआश ने एप्रैम द्वार से कोने के फाटक तक लगभग छः सौ फुट यरूशलेम की दीवार को गिरवाया।
تمام نقره، طلا و ظروفی را که در معبد بزرگ و خزانهٔ کاخ شاهی بود، گرفت و با گروگانها به سامره بازگشت.
तब योआश ने सारा सोना—चाँदी और जो भी बर्तन यहोवा के मन्दिर और राजमहल के खजाने में थे, उन सब को लूट लिया। योआश ने कुछ लोगों को बन्दी बना लिया। तब वह शोमरोन को वापस लौट गया।
بقیّهٔ کارهای یهوآش، شجاعت او و چگونه با امصیا، پادشاه یهودا جنگید، در کتاب تاریخ پادشاهان اسرائیل نوشته شده‌ است.
जो सभी बड़े कार्य योआश ने किये, साथ ही साथ यहूदा के राजा अमस्याह के साथ वह कैसे लड़ा, *इस्राएल के राजाओं के इतिहास* की पुस्तक में लिखे गए हैं।
یهوآش درگذشت و در سامره با پادشاهان اسرائیل به خاک سپرده شد. سپس پسر او یربعام جانشین او شد.
योआश मरा और अपने पूर्वजों के साथ दफनाया गया। योआश शोमरोन में इस्राएल के राजाओं के साथ दफनाया गया। योआश का पुत्र यारोबाम उसके बाद नया राजा हुआ।
امصیا پادشاه، پانزده سال پس از مرگ یهوآش پسر یهوآخاز زندگی کرد.
यहूदा के राजा योआश का पुत्र अमस्याह इस्राएल के राजा यहोआहाज के पुत्र योआश की मृत्यु के बाद पन्द्रह वर्ष तक जीवित रहा।
بقیّهٔ وقایع دوران سلطنت امصیا، در کتاب تاریخ پادشاهان یهودا نوشته شده‌اند.
अमस्याह ने जो बड़े काम किये वे *यहूदा के राजाओं के इतिहास* की पुस्तक में लिखे गए हैं।
در اورشلیم علیه او توطئه کردند و او به شهر لاکیش گریخت. امّا دشمنانش او را دنبال کردند و در آنجا او را کشتند.
लोगों ने यरूशलेम में अमस्याह के विरुद्ध एक योजना बनाई। अमस्याह लाकीश को भाग निकला। किन्तु लोगों ने अमस्याह के विरुद्ध लाकीश को अपने आदमी भेजे और उन लोगों ने लाकीश में अमस्याह को मार डाला।
جسد او بر روی اسبی به اورشلیم حمل شد و در آنجا در گور سلطنتی در شهر داوود به‌ خاک سپرده شد.
लोग घोड़ों पर अमस्याह के शव को वापस ले आए। अमस्याह दाऊद नगर में अपने पूर्वजों के साथ यरूशलेम में दफनाया गया।
مردم یهودا پسر شانزده سالهٔ او، عَزَریا را به جای پدرش به تخت نشاندند.
तब यहूदा के सभी लोगों ने अजर्याह को नया राजा बनाया। अजर्याह सोलह वर्ष का था।
عزریا پس از وفات پدر خود، اِیلَت را دوباره آباد کرد و به یهودا بازگرداند.
इस प्रकार अमस्याह मरा और अपने पूर्वजों के साथ दफनाया गया। तब अजर्याह ने एलत को फिर बनाया और इसे यहूदा को वापस दे दिया।
در سال پانزدهم سلطنت امصیا پادشاه یهودا، یربعام پسر یهوآش در سامره پادشاه اسرائیل شد و مدّت چهل و یک سال سلطنت کرد.
इस्राएल के राजा योआश के पुत्र यारोबाम ने शोमरोन में यहूदा के राजा योआश के पुत्र अमस्याह के राज्यकाल के पन्द्रहवें वर्ष में शासन करना आरम्भ किया। यारोबाम ने इकतालीस वर्ष तक शासन किया।
او آنچه را که در نظر خداوند پلید بود، انجام داد و از همهٔ گناهان یربعام، پسر نباط که مردم اسرائیل را به گناه کشاند، دوری نجست.
यारोबाम ने वे कार्य किये जिन्हें यहोवा ने बुरा बताया था। यारोबाम ने उस नबात के पुत्र यारोबाम के पापों को करना बन्द नहीं किया, जिसने इस्राएल को पाप करने के लिये विवश किया।
او تمام سرزمینهایی را که به اسرائیل تعلّق داشت، دوباره تسخیر کرد، از گذرگاه حَمات در شمال تا دریای مرده در جنوب. این بود آنچه که خداوند خدای اسرائیل به وسیلهٔ خدمتگزار خود یونس نبی، پسر اَمِتای، اهل جت حافر، وعده داده بود.
यारोबाम ने इस्राएल की उस भूमि को जो सिवाना हमात से अराबा सागर (मृत सागर) तक जाती थी, वापस लिया। यह वैसा ही हुआ जैसा इस्राएल के यहोवा ने अपने सेवक गथेपेर के नबी, अमित्तै के पुत्र योना से कहा था।
خداوند مصیبت عظیمی در میان بنی‌اسرائیل دید و کسی نبود که به ایشان کمک کند.
यहोवा ने देखा कि सभी इस्राएली, चाहे वे स्वतन्त्र हों या दास, बहुत सी परेशानियों में हैं। कोई व्यक्ति ऐसा नहीं बचा था जो इस्राएल की सहायता कर सकता।
امّا نابودی کامل و همیشگی اسرائیل، هدف خداوند نبود، پس او به وسیلهٔ یربعام دوم ایشان را نجات داد.
यहोवा ने यह नहीं कहा था कि वह संसार से इस्राएल का नाम उठा लेगा। इसलिये यहोवा ने योआश के पुत्र यारोबाम का उपयोग इस्राएल के लोगों की रक्षा के लिये किया।
همهٔ کارهای یربعام دوم، نبردهای شجاعانه او و چگونگی بازگرداندن دمشق و حمات به اسرائیل در کتاب تاریخ پادشاهان اسرائیل ثبت شده‌ است.
यारोबाम ने जो बड़े काम किये वे *इस्राएल के राजाओं के इतिहास* की पुस्तक में लिखे हैं। उसमें इस्राएल के लिये दमिश्क और हमात को यारोबाम द्वारा वापस जीत लेने की कथा सम्मिलित है। (पहले ये नगर यहूदा के अधिपत्य में थे।)
یربعام درگذشت و در گورستان سلطنتی به‌ خاک سپرده شد و پسرش زَکریا به جای او به تخت پادشاهی نشست.
यारोबाम मरा और इस्राएल के राजाओं, अपने पूर्वजों के साथ दफनाया गया। यारोबाम का पुत्र जकर्याह उसके बाद नया राजा हुआ।