I Samuel 25

بعد از مدّتی سموئیل درگذشت و تمام قوم اسرائیل برای مراسم عزاداری جمع شدند. سپس او را در آرامگاه خانوادگی‌اش در رامه به خاک سپردند. سپس داوود به صحرای فاران رفت.
शमूएल मर गया। इस्राएल के सभी लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने शमूएल की मृत्यु पर शोक प्रकट किया। उन्होंने शमूएल को उसके घर रामा में दफनाया। तब दाऊद पारान की मरुभूमि में चला गया।
در آنجا شخص ثروتمندی از خاندان کالیب در معون زندگی می‌کرد که دارای املاکی در کرمل بود. او سه هزار گوسفند و یک‌هزار بُز داشت. او در وقت پشم‌چینی در کرمل بود.
एक व्यक्ति था जो माओन में रहता था। वह व्यक्ति बहुत सम्पन्न था। उसके पास तीन हजार भेड़ें और एक हजार बकरियाँ थीं। वह कर्मेल में अपने धंधे की देखभाल करता था। वह कर्मेल में अपनी भेड़ों की ऊन काटता था।
نام او نابال بود و زنش ابیجایل نام داشت که زنی زیبا و دانا بود، ولی نابال مردی سنگدل و بد اخلاق بود. نابال در کرمل مشغول پشم‌چینی گوسفندانش بود.
उस व्यक्ति का नाम नाबाल था। उसकी पत्नी का नाम अबीगैल था। अबीगैल बुद्धिमती और सुन्दर स्त्री थी। किन्तु नाबल क्रूर और नीच था। नाबाल कालेब के परिवार से था।
در بیابان به داوود خبر دادند که نابال پشم گوسفندان خود را می‌چیند.
दाऊद मरुभूमि में था और उसने सुना कि नाबाल अपनी भेड़ों की ऊन काट रहा है।
پس داوود ده‌ها نفر از جوانان همراه خود را به کرمل پیش او فرستاد
इसलिये दाऊद ने दस युवकों को नाबाल से बातें करने के लिये भेजा। दाऊद ने कहा, “कर्मेल जाओ। नाबाल से मिलो और उसको मेरी ओर से ‘नमस्ते’ कहो।”
و گفت: «سلام مرا به او برسانید و بگویید: خداوند تو و خانواده‌ات را سلامت بدارد و اموالت را برکت دهد.
दाऊद ने उन्हें नाबाल के लिये यह सन्देश दिया, “मुझे आशा है कि तुम और तुम्हारा परिवार सुखी है। मैं आशा करता हूँ कि जो कुछ तुम्हारा है, ठीक—ठाक है।
شنیدم که در آنجا برای پشم چینی آمده‌ای. زمانی که چوپانهایت در اینجا بودند ما به آنها آزاری نرساندیم و تا وقتی‌که در کرمل بودند هیچ چیزشان گُم نشد.
मैंने सुना है कि तुम अपनी भेड़ों से ऊन काट रहे हो। तुम्हारे गड़रिये कुछ समय तक हम लोगों के साथ रहे थे और हम लोगों ने उन्हें कोई कष्ट नहीं दिया। जब तक तुम्हारे गड़रिये कर्मेल में रहे हमने उनसे कुछ भी नहीं लिया।
از خادمانت بپرس و آنها به تو خواهند گفت. اینک تقاضا دارم به فرستادگان من احسان کنی، زیرا امروز روز عید است. پس هر چیزی می‌توانی به غلامانت و دوست عزیزت داوود بده.»
अपने सेवकों से पूछो और वे बता देंगे कि यह सब सच है। कृपया मेरे युवकों पर दया करो। इस प्रसन्नता के अवसर पर हम तुम्हारे पास पहुँच रहे हैं। कृपया इन युवकों को तुम जो कुछ चाहो, दो। कृपया यह मेरे लिये, अपने मित्र दाऊद के लिये करो।”
فرستادگان داوود رفتند و پیام او را به نابال رسانده منتظر جواب ماندند.
दाऊद के व्यक्ति नाबाल के पास गए। उन्होंने दाऊद का सन्देश नाबाल को दिया।
نابال پرسید: «داوود کیست؟ پسر یَسی چه کاره است؟ اکنون خیلی از غلامان از نزد اربابان خود فرار می‌کنند.
किन्तु नाबाल उनके प्रति नीचता से पेश आया। नाबाल ने कहा, “दाऊद है कौन? यह यिशै का पुत्र कौन होता है? इन दिनों बहुत से दास हैं जो अपने स्वामियों के यहाँ से भाग गये हैं!
آیا می‌خواهید که من نان و آبی را که برای پشم‌چینان خود تهیّه کرده‌ام و حیوانی را که برای خوراک آنها سربریده‌ام به شماها که معلوم نیست از کجا آمده‌اید، بدهم؟»
मेरे पास रोटी और पानी है और मेरे पास वह माँस भी है जिसे मैंने भेड़ों से ऊन काटने वाले सेवकों के लिये मारा है। किन्तु मैं उसे उन व्यक्तियों को नहीं दे सकता जिन्हें मैं जानता भी नहीं!”
قاصدان داوود برگشتند و به او خبر دادند که نابال چه گفت.
दाऊद के व्यक्ति लौट गये और नाबाल ने जो कुछ कहा था दाऊद को बता दिया।
آنگاه داوود به همراهان خود گفت: «همگی شمشیر خود را به کمر ببندید.» همگی شمشیرهای خود را برداشتند و چهارصد نفرشان به دنبال داوود رفتند، امّا دویست نفرشان نزد اسبابها در همان‌جا ماندند.
तब दाऊद ने अपने लोगों से कहा, “अपनी तलवार उठाओ!” अत: दाऊद और उसके लोगों ने तलवारें कस लीं। लगभग चार सौ व्यक्ति दाऊद के साथ गये और दो सौ व्यक्ति साज़ो सामान के साथ रुके रहे।
یکی از خدمتکاران نابال به ابیجایل گفت: «داوود چند نفر را از بیابان فرستاد که سلام او را به آقای ما بگوید امّا او آنها را تحقیر کرد.
नाबाल के सेवकों में से एक ने नाबाल की पत्नी अबीगैल से बातें कीं। सेवक ने कहा, “दाऊद ने मरुभूमि से अपने दूतों को हमारे स्वामी (नाबाल) के पास भेजा। किन्तु नाबाल दाऊद के दूतों के साथ नीचता से पेश आया।
درحالی‌که آنها با ما خوب بودند و تا وقتی‌که در صحرا با آنها بودیم هیچ آزاری به ما نرسید و چیزی از ما گُم نشد.
ये लोग हम लोगों के प्रति बहुत अच्छे थे। हम लोग भेड़ों के साथ मैदानों में जाते थे। दाऊद के लोग हमारे साथ लगातार रहे और उन्होंने हमारे साथ कुछ भी बुरा नहीं किया। उन्होंने पूरे समय हमारा कुछ भी नहीं चुराया।
روز و شب مثل دیواری از ما و گوسفندان ما محافظت می‌کردند.
दाऊद के लोगों ने दिन रात हमारी रक्षा की। वे हम लोगों के लिये रक्षक चहारदीवारी की तरह थे, उन्होंने हमारी रक्षा तब की जब हम भेड़ों की रखवाली करते हुए उनके साथ थे।
حالا بهتر است که هرچه زودتر فکری بکنی، چون ممکن است بلایی بر سر ارباب و خاندان او بیاید. آقای ما به حدّی بدسرشت است که کسی جرأت نمی‌کند با او کلمه‌ای حرف بزند.»
अब इस विषय में सोचो और निर्णय करो कि तुम क्या कर सकती हो। नाबाल ने जो कुछ कहा वह मूर्खतापूर्ण था। हमारे स्वामी (नाबाल) और उनके सारे परिवार के लिये भयंकर आपत्ति आ रही है।”
آنگاه ابیجایل فوراً برخاسته دویست نان، دو مشک شراب، پنج گوسفند بریان شده، پنج پیمانه غلّهٔ بریان، صد دسته قرص نان کشمشی و دویست قرص نان انجیر مهیّا کرده روی الاغها بار کرد
अबीगैल ने शीघ्रता की और दो सौ रोटियाँ, दाखमधु की दो भरी मशकें, पाँच पकी भेड़ें, लगभग एक बुशल पका अन्न, दो र्क्वाट मुनक्‌के और दो सौ सूखे अंजीर की टिकियाँ लीं। उसने उन्हें गधों पर लादा।
و به خادمان خود گفت: «شما قبل از من بروید و من به دنبال شما می‌آیم.» او در این مورد به شوهر خود چیزی نگفت.
तब अबीगैल ने अपने सेवकों से कहा, “आगे चलते रहो मैं तुम्हारे पीछे आ रही हूँ।” किन्तु उसने अपने पति से कुछ न कहा।
ابیجایل درحالی‌که سوار الاغ بود و از تپّه پایین می‌رفت، داوود را دید که با همراهان خود به طرف او می‌آید و چند لحظه بعد نزد آنها رسید.
अबीगैल अपने गधे पर बैठी और पर्वत की दूसरी ओर पहुँची। वह दूसरी ओर से आते हुए दाऊद और उसके आदमियों से मिली।
داوود با خود فکر می‌کرد که: «ما بیهوده از مال و دارایی این شخص در بیابان نگهبانی کردیم. وقت خود را تلف نمودیم و نگذاشتیم چیزی از اموال او گُم شود. امّا او در عوض خوبی، پاداش ما را به بدی داد.
अबीगैल से मिलने के पहले दाऊद कह रहा था, “मैंने नाबाल की सम्पत्ति की रक्षा मरुभूमि में की। मैंने यह व्यवस्था की कि उसकी कोई भेड़ खोए नहीं। मैंने यह सब कुछ बिना लिये किया। मैंने उसके लिये अच्छा किया। किन्तु मेरे प्रति वह बुरा रहा।
حالا قسم خورده‌ام که لعنت خدا بر من باد، اگر تا صبح یک مرد از مردان او را زنده بگذارم.»
परमेश्वर मुझे दण्डित करे यदि मैं नाबाल के परिवार के किसी व्यक्ति को कल सवेरे तक जीवित रहने दूँ।”
وقتی چشم ابیجایل بر داوود افتاد، فوراً از الاغ خود پایین آمد روی به خاک افتاد و تعظیم کرد.
किन्तु जब अबीगैल ने दाऊद को देखा वह शीघ्रता से अपने गधे पर से उतर पड़ी। वह दाऊद के सामने प्रणाम करने को झुकी। उसने अपना माथा धरती पर टिकाया।
سپس به پاهایش افتاد و گفت: «تمام گناه و تقصیر را من به گردن می‌گیرم. امّا خواهش می‌کنم به سخنان کنیزتان گوش بدهید.
अबीगैल दाऊद के चरणों पर पड़ गई। उसने कहा, “मान्यवर, कृपा कर मुझे कुछ कहने दें। जो मैं कहूँ उसे सुनें। जो कुछ हुआ उसके लिये मुझे दोष दें।
شما نباید از نابال که یک شخص احمقی است، دلخور باشید. او همان‌طور که از اسمش پیداست، آدم احمقی است. باور کنید که من فرستادگان شما را ندیدم.
मैंने उन व्यक्तियों को नहीं देखा जिन्हें आपने भेजा। मान्यवर, उस नालायक आदमी (नाबाल) पर ध्यान न दें। वह ठीक वही है जैसा उसका नाम है। उसके नाम का अर्थ ‘मूर्ख’ है और वह सचमुच मूर्ख ही है।
آقای من، اینک خداوند شما را از ریختن خون و گرفتن انتقام از دشمنانتان باز داشته است، به حیات خداوند قسم که همهٔ دشمنانتان مانند نابال ملعون خواهند شد.
यहोवा ने आपको निरपराध व्यक्तियों को मारने से रोका है। यहोवा शाश्वत है और आप जीवित हैं, इसकी शपथ खाकर मैं आशा करती हूँ कि आपके शत्रु और जो आपको हानि पहुँचाना चाहते हैं, वे नाबाल की स्थिति में होंगे।
من این هدایا را برای شما و همراهانتان آورده‌ام
अब, मैं आपको यह भेंट लाई हूँ। कृपया इन चीज़ों को उन लोगों को दें जो आपका अनुसरण करते हैं।
و آرزومندم که اگر آمدن کنیزتان به اینجا گستاخی باشد، او را ببخشید. و من ایمان دارم که خداوند شما و خاندان شما را به سلطنت خواهد رسانید، چون شما برای خداوند جنگ می‌کنید و تا زمانی که زنده هستید هیچ بدی بر شما واقع نخواهد شد.
अपराध करने के लिये मुझे क्षमा करें। मैं जानती हूँ कि यहोवा आपके परिवार को शक्तिशाली बनायेगा, आपके परिवार से अनेक राजा होंगे। यहोवा यह करेगा क्योंकि आप उसके लिये युद्ध लड़ते हैं। लोग तब आप में कभी बुराई नहीं पाएंगे जब तक आप जीवित रहेंगे।
اگر کسی درپی آزار شما باشد و قصد کشتن شما را داشته باشد، خداوند شما را در پناه خود آن‌چنان حفظ می‌کند که کسی از گنج خود مراقبت می‌نماید. امّا جان دشمنانتان را مانند سنگ فلاخن از بدنشان دور می‌اندازد.
यदि कोई व्यक्ति आपको मार डालने के लिये आपका पीछा करता है तो यहोवा आपका परमेश्वर आपके जीवन की रक्षा करेगा। किन्तु यहोवा आपके शत्रुओं के जीवन को ऐसे दूर फेंकेगा जैसे गुलेल से पत्थर फेंका जाता है।
وقتی‌که خداوند همهٔ چیزهای خوبی را که وعده کرده است در حق شما انجام داد و شما را به مقام پادشاهی اسرائیل رساند،
यहोवा ने आपके लिये बहुत सी अच्छी चीजों को करने का वचन दिया है और यहोवा अपने सभी वचनों को पूरा करेगा। परमेश्वर आपको इस्राएल का शासक बनाएगा।
آنگاه به‌خاطر گرفتن انتقام از دشمنان و ریختن خون آنها پشیمان و ناآرام نباشید. پس بعد از آنکه خداوند احسان خود را در حق شما بجا آورد، این کنیزتان را به‌یاد بیاورید.»
और आप इस जाल में नहीं फँसेंगे। आप बुरा काम करने के अपराधी नहीं होंगे। आप निरपराध लोगों को मारने का अपराध नहीं करेंगे। कृपया मुझे उस समय याद रखें जब यहोवा आपको सफलता प्रदान करे।”
داوود گفت: «خداوند خدای اسرائیل متبارک باد که تو را امروز پیش من فرستاد.
दाऊद ने अबीगैल को उत्तर दिया, “इस्राएल के परमेश्वर, यहोवा की स्तुति करो। परमेश्वर ने तुम्हें मुझसे मिलने भेजा है।
آفرین بر تو که با چنین حکمتی، مرا از ریختن خون و گرفتن انتقام باز داشتی!
तुम्हारे अच्छे निर्णय के लिये परमेश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे। तुमने आज मुझे निरपराध लोगों को मारने से बचाया।
وگرنه به نام خداوند خدای اسرائیل که مرا نگذاشت به تو صدمه‌‌ای برسانم، قسم که اگر تو پیش من نمی‌آمدی، تا صبح یک نفر از مردان نابال را هم زنده نمی‌گذاشتم.»
निश्चय ही, जैसे ईस्राएल का परमेश्वर, यहोवा शाश्वत है, यदि तुम शीघ्रता से मुझसे मिलने न आई होती तो कल सवेरे तक नाबाल के परिवार का कोई भी पुरूष जीवित नहीं बच पाता।”
بعد داوود چیزهایی را که ابیجایل آورده بود گرفت و به او گفت: «به خانه‌ات برو و نگران نباش، آنچه را که خواستی بجا خواهم آورد.»
तब दाऊद ने अबीगैल की भेंट को स्वीकार किया। दाऊद ने उससे कहा, “शान्ति से घर जाओ। मैंने तुम्हारी बातें सुनी हैं और मैं वही करूँगा जो तुमने करने को कहा है।”
وقتی ابیجایل پیش نابال برگشت، دید که او جشن شاهانه‌ای در خانه برپا کرده و سرخوش و مست بود. ابیجایل تا صبح به او چیزی نگفت.
अबीगैल नाबाल के पास लौटी। नाबाल घर में था। नाबाल एक राजा की तरह खा रहा था। नाबाल ने छक कर दाखमधु पी रखी थी और वह प्रसन्न था। इसलिये अबीगैल ने नाबाल को अगले सवेरे तक कुछ भी नहीं बताया।
وقتی صبح شد و مستی شراب از سرش پرید، زنش ماجرا را به او گفت. پس او ناگهان منقلب شد و بی‌حرکت افتاد.
अगली सुबह नाबाल का नशा उतरा। अतः उसकी पत्नी ने हर बात बता दी और नाबाल को दिल का दौरा पड़ गया। वह चट्टान की तरह कड़ा हो गया।
پس از ده‌ روز خداوند جان او را گرفت.
करीब दस दिन बाद यहोवा ने नाबाल को मर जाने दिया।
وقتی داوود از مرگ نابال آگاه شد گفت: «خداوند متبارک باد که انتقام توهینی را که او به من کرد از او گرفت و نگذاشت که خطایی از من سرزند. خداوند سزای عمل بد او را به او داد.» بعد داوود برای ابیجایل پیغام فرستاد و پیشنهاد کرد که همسر او بشود.
दाऊद ने सुना कि नाबाल मर गया है। दाऊद ने कहा, “यहोवा की स्तुति करो! नाबाल ने मेरे विरुद्ध बुरी बातें कीं, किन्तु यहोवा ने मेरा समर्थन किया। यहोवा ने मुझे पाप करने से बचाया और यहोवा ने नाबाल को मर जाने दिया क्योंकि उसने अपराध किया था।” तब दाऊद ने अबीगैल को एक सन्देश भेजा। दाऊद ने उसे अपनी पत्नी होने के लिये कहा।
فرستادگان داوود پیش ابیجایل به کرمل رفتند و به او گفتند: «داوود ما را فرستاد که تو را پیش او ببریم تا همسر او بشوی.»
दाऊद के सेवक कर्मेल गए और अबीगैल से कहा, “दाऊद ने हम लोगों को तुम्हें लाने के लिये भेजा है। दाऊद चाहता है कि तुम उसकी पत्नी बनो।”
ابیجایل برخاست روی به خاک افتاد و گفت: «کنیزتان خدمتکاری‌ است که آماده است، پای خادمان آقای خود را بشوید.»
अबीगैल ने धरती तक अपना माथा झुकाया। उसने कहा, “मैं आपकी दासी हूँ। मैं आपकी सेवा करने के लिये तैयार हूँ। मैं अपने स्वामी (दाऊद) के सेवकों के पैरों को धोने को तैयार हूँ।”
بعد فوراً برخاست و بر الاغ خود سوار شد و پنج ندیمهٔ خود را همراه گرفته، به دنبال فرستادگان داوود به راه افتاد و به این ترتیب همسر داوود شد.
अबीगेल शीघ्रता से गधे पर बैठी और दाऊद के दूतों के साथ चल दी। अबीगैल अपने साथ पाँच दासियाँ ले गई। वह दाऊद की पत्नी बनी।
داوود با اخینوعم یزرعیلی هم ازدواج کرد و هر دو همسر او شدند.
दाऊद ने यिज्रेल की अहिनोअम से भी विवाह किया था। अहिनोअम और अबीगैल दोनों दाऊद की पत्नियाँ थीं।
و شائول دختر خود میکال را که همسر داوود بود به فلطی پسر لایش که از ساکنان جلیم بود، داد.
शाऊल की पुत्री मीकल भी दाऊद की पत्नी थी। किन्तु शाऊल ने उसे गल्लीम के निवासी लैश के पुत्र पलती को दे दिया था।