I Samuel 3

Mladi je Samuel služio Jahvi pod nadzorom Elijevim; u ono vrijeme Jahve je izrijetka govorio ljudima, a viđenja nisu bila česta.
बालक शमूएल एली के अधीन यहोवा की सेवा करता रहा। उन दिनों, यहोवा प्राय: लोगों से सीधे बातें नहीं करता था। बहुत कम ही दर्शन हुआ करता था।
No jednoga je dana Eli ležao u svojoj sobi - oči su njegove počele slabiti te više nije mogao vidjeti -
एली की दृष्टि इतनी कमजोर थी कि वह लगभग अन्धा था। एक रात वह बिस्तर पर सोया हुआ था।
svijećnjak Božji još ne bijaše ugašen i Samuel je spavao u svetištu Jahvinu, ondje gdje je bio Kovčeg Božji.
शमूएल यहोवा के पवित्र आराधनालय में बिस्तर पर सो रहा था। उस पवित्र आराधनालय में परमेश्वर का पवित्र सन्दूक था। यहोवा का दीपक अब भी जल रहा था।
I Jahve zovnu: "Samuele! Samuele!" A on odgovori: "Evo me!"
यहोवा ने शमूएल को बुलाया। शमूएल ने उत्तर दिया, “मैं यहाँ उपस्थित हूँ।”
I otrča k Eliju i reče: "Evo me! Ti si me zvao!" A Eli reče: "Ja te nisam zvao. Vrati se i spavaj!" I on ode i leže.
शमूएल को लगा कि उसे एली बुला रहा है। इसलिए शमूएल दौड़कर एली के पास गया। शमूएल ने एली से कहा, “मैं यहाँ हूँ। आपने मुझे बुलाया।” किन्तु एली ने कहा, “मैंने तुम्हें नहीं बुलाया। अपने बिस्तर में जाओ।” शमूएल अपने बिस्तर पर लौट गया।
I Jahve opet zovnu: "Samuele! Samuele!" Samuel usta, ode k Eliju i reče: "Evo me! Ti si me zvao!" A Eli odgovori: "Ja te nisam zvao, sine! Vrati se i spavaj!"
यहोवा ने फिर बुलाया, “शमूएल!” शमूएल फिर दौड़कर एली के पास गया। शमूएल ने कहा, “मैं यहाँ हूँ। आपने मुझे बुलाया।” एली ने कहा, “मैंने तुम्हें नहीं बुलाया, अपने बिस्तर में जाओ।”
Samuel još nije poznavao Jahve i još mu nikada ne bijaše objavljena riječ Jahvina.
शमूएल अभी तक यहोवा को नहीं जानता था। यहोवा ने अभी तक उससे सीधे बात नहीं की थी।
I Jahve zovnu Samuela po treći put. On usta, ode k Eliju i reče: "Evo me! Ti si me zvao!" Sada Eli razumje da je Jahve zvao dječaka.
यहोवा ने शमूएल को तीसरी बार बुलाया। शमूएल फिर उठा और एली के पास गया। शमूएल ने कहा, “मैं आ गया। आपने मुझे बुलाया।” तब एली ने समझा कि यहोवा लड़के को बुला रहा है।
Zato reče Samuelu: "Idi i lezi; a ako te zovne, ti reci: 'Govori, sluga tvoj sluša.'" I Samuel ode i leže na svoje mjesto.
एली ने शमूएल से कहा, “बिस्तर में जाओ। यदि वह तुम्हें फिर बुलाता है तो कहो, ‘यहोवा बोल! मैं तेरा सेवक हूँ और सुन रहा हूँ।’” सो शमूएल बिस्तर में चला गया।
I dođe Jahve i stade i zovnu kao prije: "Samuele! Samuele!" A Samuel odgovori: "Govori, sluga tvoj sluša."
यहोवा आया और और वहाँ खड़ा हो गया। उसने पहले की तरह बुलाया। उसने कहा, “शमूएल, शमूएल!” शमूएल ने कहा, “बोल! मैं तेरा सेवक हूँ और सुन रहा हूँ।”
Tada Jahve reče Samuelu: "Evo, učinit ću nešto u Izraelu da će oba uha zujati svakome koji čuje.
यहोवा ने शमूएल से कहा, “मैं शीघ्र ही इस्राएल में कुछ करुँगा। जो लोग इसे सुनेंगे उनके कान झन्ना उठेंगे।
U onaj ću dan ispuniti na Eliju sve što sam rekao za kuću njegovu, od početka do kraja.
मैं वह सब कुछ करूँगा जो मैंने एली और उसके परिवार के विरूद्ध करने को कहा है।मैं आरम्भ से अन्त तक सब कुछ करूँगा।
Ti ćeš mu objaviti da osuđujem kuću njegovu dovijeka; on je znao da njegovi sinovi hule na Boga, a nije ih obuzdao.
मैंने एली से कहा है कि मैं उसके परिवार को सदा के लिये दण्ड दूँगा। मैं यह इसलिए करूँगा कि एली जानता है उस के पुत्रों ने परमेश्वर के विरुद्ध बुरा कहा है, और किया है, और एली उन पर नियन्त्रन करने में असफल रहा है।
Zato - kunem se domu Elijevu - neće oprati krivicu Elijeva doma nikakve žrtve ni prinosi dovijeka."
यही कारण है कि मैंने एली के परिवार को शाप दिया है कि बलि—भेंट और अन्नबलि उनके पापों को दूर नहीं कर सकती।”
Samuel je spavao do jutra, a onda otvori vrata Doma Jahvina. Samuel se bojao kazati viđenje Eliju.
शमूएल सवेरा होने तक बिस्तर में पड़ा रहा। वह तड़के उठा और उसने यहोवा के मन्दिर के द्वार को खोला। शमूएल अपने दर्शन की बात एली से कहने में डरता था।
Ali Eli zovnu Samuela govoreći: "Samuele, sine!" A on odgovori: "Evo me!"
किन्तु एली ने शमूएल से कहा, “मेरे पुत्र, शमूएल!” शमूएल ने उत्तर दिया, “हाँ, महोदय।”
I on upita: "Kakva je riječ koju ti reče? Nemoj mi zatajiti ništa! Tako ti Bog učinio zlo i dodao ti drugo ako mi zatajiš nešto od onoga što ti je kazao."
एली ने पूछा, “यहोवा ने तुनसे क्या कहा? उसे मुझसे मत छिपाओ। परमेश्वर तुम्हें दण्ड देगा, यदि परमेश्वर ने जो सन्देश तुमको दिया है उसमें से कुछ भी छिपाओगे।”
Nato mu Samuel pripovjedi sve i ništa ne zataji od njega. A Eli reče: "On je Jahve, neka čini što je dobro u očima njegovim!"
इसलिए शमूएल ने एली को वह हर एक बात बताई। शमूएल ने एली से कुछ भी नहीं छिपाया। एली ने कहा, “वह यहोवा है। उसे वैसा ही करने दो जैसा उसे अच्छा लगता है।”
Samuel je rastao, a Jahve je bio s njim i nije pustio da ijedna od njegovih riječi padne na zemlju.
शमूएल बड़ा होता रहा और यहोवा उसके साथ रहा। यहोवा ने शमूएल के किसी सन्देश को असत्य नहीं होने दिया।
Sav Izrael, od Dana do Beer Šebe, spozna da je Samuel postavljen za proroka Jahvina.
तब सारा इस्राएल, दान से लेकर बेर्शबा तक, समझ गया कि शमूएल यहोवा का सच्चा नबी है।
Jahve se i dalje javljao u Šilu, jer se objavljivao Samuelu, [4:1] i riječ se Samuelova obraćala svemu Izraelu. (Eli je bio vrlo star, a njegovi su sinovi ustrajali u svome opakom postupku pred Jahvom.)
शीलो में यहोवा शमूएल के सामने प्रकट होता रहा। यहोवा ने शमूएल के आगे अपने आपको वचन के द्वारा प्रकट किया।