Genesis 18

І явився до нього Господь між дубами Мамре, а він сидів при вході в намет під час денної спеки.
बाद में यहोवा फिर इब्राहीम के सामने प्रकट हुआ। इब्राहीम मस्रे के बांज के पेड़ों के पास रहता था। एक दिन, दिन के सबसे गर्म पहर में इब्राहीम अपने तम्बू के दरवाज़े पर बैठा था।
І він ізвів очі свої та й побачив: ось три Мужі стоять біля нього. І побачив, і вибіг із входу намету назустріч Їм, і вклонився до землі,
इब्राहीम ने आँख उठा कर देखा और अपने सामने तीन पुरुषों को खड़े पाया। जब इब्राहीम ने उनको देखा, वह उनके पास गया और उन्हें प्रणाम किया।
та й промовив: Господи, коли тільки знайшов я милість в очах Твоїх, не проходь повз Свойого раба!
इब्राहीम ने कहा, “महोदयों, आप अपने इस सेवक के साथ ही थोड़ी देर ठहरें।
Принесуть трохи води, і ноги Свої помийте, і спочиньте під деревом.
मैं आप लोगों के पैर धोने के लिए पानी लाता हूँ। आप पेड़ों के नीचे आराम करें।
І хай хліба шматок принесу я, а Ви підкріпіть серце Ваше. Потому підете, бо на те Ви йдете повз свойого раба. І сказали вони: Зроби так, як сказав.
मैं आप लोगों के लिए कुछ भोजन लाता हूँ और आप लोग जितना चाहें खाएं। इसके बाद आप लोग अपनी यात्रा आरम्भ कर सकते हैं।” तीनों ने कहा, “यह बहुत अच्छा है। तुम जैसा कहते हो, करो।”
І Авраам поспішив до намету до Сарри й сказав: Візьми швидко три міри пшеничної муки, заміси, і зроби коржі.
इब्राहीम जल्दी से तम्बू में घुसा। इब्राहीम ने सारा से कहा, “जल्दी से तीन रोटियों के लिए आटा तैयार करो।”
І побіг Авраам до товару, і взяв молоде та добре теля, і дав слузі, а той швидко його приготовив.
तब इब्राहीम अपने मवेशियों की ओर दौड़ा। इब्राहीम ने सबसे अच्छा एक जवान बछड़ा लिया। इब्राहीम ने बछड़ा नौकर को दिया। इब्राहीम ने नौकर से कहा कि तुम जल्दी करो, इस बछड़े को मारो और भोजन के लिए तैयार करो।
І взяв масла й молока, та теля приготовлене, та й поклав перед Ними, а сам став біля Них під деревом. І їли Вони.
इब्राहीम ने तीनों को भोजन के लिए माँस दिया। उसने दूध और मक्खन दिया। जब तक तीनों पुरुष खाते रहे तब तक इब्राहीम पेड़ के नीचे उनके पास खड़ा रहा।
І сказали до нього: Де Сарра, жінка твоя? А він відказав: Ось у наметі.
उन व्यक्तियों ने इब्राहीम से कहा, “तुम्हारी पत्नी सारा कहाँ है?” इब्राहीम ने कहा, “वह तम्बू में है।”
І сказав один з Них: Я напевно вернуся до тебе за рік цього самого часу. І ось буде син у Сарри, жінки твоєї... А Сарра це чула при вході намету, що був за Ним.
तब यहोवा ने कहा, “मैं बसन्त में फिर आऊँगा उस समय तुम्हारी पत्नी सारा एक पुत्र को जन्म देगी।” सारा तम्बू में सुन रही थी और उसने इन बातों को सुना।
Авраам же та Сарра старі були, віку похилого. У Сарри перестало бувати звичайне жіноче.
इब्राहीम और सारा दोनों बहुत बूढ़े थे। सारा प्रसव की उम्र को पार कर चुकी थी।
І засміялася Сарра в нутрі своїм, говорячи: Коли я зів'яла, то як станеться розкіш мені? Таж пан мій старий!
सारा मन ही मन मुस्कुरायी। उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। उसने अपने आप से कहा, “मैं और मेरे पति दोनों ही बूढे हैं। मैं बच्चा जनने के लिए काफी बूढ़ी हूँ।”
І сказав Господь до Авраама: Чого то сміялася Сарра отак: Чи ж справді вроджу, коли я зостарілась?
तब यहोवा ने इब्राहीम से कहा, “सारा हंसी और बोली, ‘मैं इतनी बूढ़ी हूँ कि बच्चा जन नहीं सकती।’
Чи для Господа є річ занадто трудна? На означений час Я вернуся до тебе за рік цього самого часу, Сарра ж тоді матиме сина.
क्या यहोवा के लिए कुछ भी असम्भव है? नही, मैं फिर बसन्त में अपने बताए समय पर आऊँगा और तुम्हारी पत्नी सारा पुत्र जनेगी।”
А Сарра відріклася, говорячи: Не сміялася я, бо боялась. Але Він відказав: Ні, таки сміялася ти!
लेकिन सारा ने कहा, “मैं हंसी नहीं।” (उसने ऐसा कहा, क्योंकि वह डरी हुई थी।) लेकिन यहोवा ने कहा, “नहीं, मैं मानता हूँ कि तुम्हारा कहना सही नहीं है। तुम ज़रूर हँसी।”
І повставали звідти ті Мужі, і поглянули на Содом, а Авраам пішов з Ними, щоб Їх відпровадити.
तब वे पुरुष जाने के लिए उठे। उन्होंने सदोम की ओर देखा और उसी ओर चल पड़े। इब्राहीम उनको विदा करने के लिए कुछ दूर तक उनके साथ गया।
А Господь сказав: Чи Я від Авраама втаю, що Я маю зробити?
यहोवा ने मन में कहा, “क्या मैं इब्राहीम से वह कह दूँ जो मैं अभी करूँगा?
Бож Авраам справді стане народом великим та дужим, і в ньому поблагословляться всі народи землі!
इब्राहीम से एक बड़ा और शक्तिशाली राष्ट्र बन जाएगा। इसी के कारण पृथ्वी के सारे मनुष्य आशीर्वाद पायेंगे।
Бо вибрав Я його, щоб він наказав синам своїм і домові своєму по собі. І будуть вони дотримуватися дороги Господньої, щоб чинити справедливість та право, а то для того, щоб Господь здійснив на Авраамові, що сказав був про нього.
मैंने इब्राहीम के साथ खास वाचा की है। मैंने यह इसलिए किया है कि वह अपने बच्चे और अपने वंशज को उस तरह जीवन बिताने के लिए आज्ञा देगा जिस तरह का जीवन बिताना यहोवा चाहता है। मैंने यह इसलिए किया कि वे सच्चाई से रहेंगे और भले बनेंगे। तब मैं यहोवा प्रतिज्ञा की गई चीज़ों को दूँगा।”
І промовив Господь: Через те, що крик Содому й Гомори великий, і що гріх їхній став дуже тяжкий,
तब यहोवा ने कहा, “मैंने बार—बार सुना है कि सदोम और अमोरा के लोग बहुत बुरे हैं।
зійду ж Я та й побачу, чи не вчинили вони так, як крик про них, що доходить до Мене, тоді їм загибіль, а як ні то побачу.
इसलिए मैं वहाँ जाऊँगा और देखूँगा कि क्या हालत उतनी ही खराब है जितनी मैंने सुनी है। तब मैं ठीक—ठीक जान लूँगा।”
І повернулися звідти ті Мужі, і пішли до Содому, а Авраам усе ще стояв перед Господнім лицем.
तब वे लोग मुड़े और सदोम की ओर चल पड़े। किन्तु इब्राहीम यहोवा के सामने खड़ा रहा।
І Авраам підійшов та й промовив: Чи погубиш також праведного з нечестивим?
तब इब्राहीम यहोवा से बोला, “हे यहोवा, क्या तू बुरे लोगों को नष्ट करने के साथ अच्छे लोगों को भी नष्ट करने की बात सोच रहा है?
Може є п'ятдесят праведних у цьому місті, чи також вигубиш і не пробачиш цій місцевості ради п'ятидесяти тих праведних, що в ньому є?
यदि उस नगर में पचास अच्छे लोग हों तो क्या होगा? क्या तब भी तू नगर को नष्ट कर देगा? निश्चय ही तू वहाँ रहने वाले पचास अच्छे लोगों के लिए उस नगर को बचा लेगा।
Не можна Тобі чинити так, щоб убити праведного з нечестивим, бо стане праведний як нечестивий, цього ж не можна Тобі! Чи ж Той, Хто всю землю судить, не вчинить правди?
निश्चय ही तू नगर को नष्ट नहीं करेगा। बुरे लोगों को मारने के लिए तू पचास अच्छे लोगों को नष्ट नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ तो अच्छे और बुरे लोग एक ही हो जाएँगे, दोनों को ही दण्ड मिलेगा। तू पूरी पृथ्वी को न्याय देने वाला है। मैं जानता हूँ कि तू न्याय करेगा।”
І промовив Господь: Коли Я в Содомі, у цьому місті, знайду п'ятдесят праведних, то вибачу цілій місцевості ради них.
तब यहोवा ने कहा, “यदि मुझे सदोम नगर में पचास अच्छे लोग मिले तो मैं पूरे नगर को बचा लूँगा।”
І відповів Авраам та й промовив: Оце я осмілився був говорити до Господа свого, а я порох та попіл.
तब इब्राहीम ने कहा, “हे यहोवा, तेरी तुलना में, मैं केवल धूलि और राख हूँ। लेकिन तू मुझको फिर थोड़ा कष्ट देने का अवसर दे और मुझे यह पूछने दे कि
Може п'ятдесят тих праведних не матиме п'яти, чи Ти знищиш ціле місто через п'ятьох? І промовив Господь: Не знищу, коли там знайду сорок і п'ять!
यदि पाँच अच्छे लोग कम हों तो क्या होगा? यदि नगर में पैंतालीस ही अच्छे लोग हों तो क्या होगा। क्या तू केवल पाँच लोगों के लिए पूरा नगर नष्ट करेगा?” तब यहोवा ने कहा, “यदि मुझे वहाँ पैंतालीस अच्छे लोग मिले तो मैं नगर को नष्ट नहीं करूँगा।”
І промовив до Нього він ще, та й сказав: Може сорок там знайдеться? А Господь відказав: Не зроблю й ради сорока!
इब्राहीम ने फिर यहोवा से कहा, “यदि तुझे वहाँ केवल चालीस अच्छे ओग मिले तो क्या तू नगर को नष्ट कर देगा?” यहोवा ने कहा, “यदि मुझे चालीस अच्छे लोग वहाँ मिले तो मैं नगर को नष्ट नहीं करूँगा।”
І сказав Авраам: Хай не гніває це мого Господа, і нехай я скажу: Може тридцять там знайдеться? А Господь відказав: Не зроблю, коли й тридцять знайду там!
तब इब्राहीम ने कहा, “हे यहोवा कृपा करके मुझ पर नाराज़ न हो। मुझे यह पूछने दे कि यदि नगर में केवल तीस अच्छे लोग हो तो क्या तू नगर को नष्ट करेगा?” यहोवा ने कहा, “यदि मुझे तीस अच्छे लोग वहाँ मिले तो मैं नगर को नष्ट नहीं करूँगा।”
І сказав Авраам: Оце я осмілився був говорити до Господа мого: Може двадцять там знайдеться? А Господь відказав: Не зроблю й ради двадцяти!
तब इब्राहीम ने कहा, “हे यहोवा, क्या मैं तुझे फिर कष्ट दूँ और पूछ लूँ कि यदि बीस ही अच्छे लोग वहाँ हुए तो?” यहोवा ने उत्तर दिया, “अगर मुझे बीस अच्छे लोग मिले तो मैं नगर को नष्ट नहीं करूँगा।”
І сказав Авраам: Хай не гніває це мого Господа, і нехай я скажу тільки разу цього: Може хоч десять там знайдеться? А Господь відказав: Не знищу й ради десятьох!
तब इब्राहीम ने कहा, “हे यहोवा तू मुझसे नाराज़ न हो मुझे अन्तिम बार कष्ट देने का मौका दे। यदि तुझे वहाँ दस अच्छे लोग मिले तो तू क्या करेगा?” यहोवा ने कहा, “यदि मुझे नगर में दस अच्छे लोग मिले तो भी मैं नगर को नष्ट नहीं करूँगा।”
І пішов Господь, як скінчив говорити до Авраама. А Авраам вернувся до свого місця.
यहोवा ने इब्राहीम से बोलना बन्द कर दिया, इसलिए यहोवा चला गया और इब्राहीम अपने घर लौट आया।