Psalms 141

Salmo de David. JEHOVÁ, á ti he clamado; apresúrate á mí; Escucha mi voz, cuando te invocare.
हे यहोवा, मैं तुझको सहायता पाने के लिये पुकारता हूँ। जब मैं विनती करुँ तब तू मेरी सुन ले। जल्दी कर और मुझको सहारा दे।
Sea enderezada mi oración delante de ti como un perfume, El don de mis manos como la ofrenda de la tarde.
हे यहोवा, मेरी विनती तेरे लिये जलती धूप के उपहार सी हो मेरी विनती तेरे लिये दी गयी साँझ कि बलि सी हो।
Pon, oh JEHOVÁ, guarda á mi boca: Guarda la puerta de mis labios.
हे यहोवा, मेरी वाणी पर मेरा काबू हो। अपनी वाणी पर मैं ध्यान रख सकूँ, इसमें मेरा सहायक हो।
No dejes se incline mi corazón á cosa mala, Á hacer obras impías Con los que obran iniquidad, Y no coma yo de sus deleites.
मुझको बुरी बात मत करने दे। मुझको रोके रह बुरों की संगती से उनके सरस भोजन से और बुरे कामों से। मुझे भाग मत लेने दे ऐसे उन कामों में जिन को करने में बुरे लोग रख लेते हैं।
Que el justo me castigue, será un favor, Y que me reprenda será un excelente bálsamo. Que no me herirá la cabeza: Así que aun mi oración tendrán en sus calamidades.
सज्जन मेरा सुधार कर सकता है। तेरे भक्त जन मेरे दोष कहे, यह मेरे लिये भला होगा। मैं दुर्जनों कि प्रशंसा ग्रहण नहीं करुँगा। क्यों क्योंकि मैं सदा प्रार्थना किया करता हूँ। उन कुकर्मो के विरुद्ध जिनको बुरे लोग किया करते हैं।
Serán derribados en lugares peñascosos sus jueces, Y oirán mis palabras, que son suaves.
उनके राजाओं को दण्डित होने दे और तब लोग जान जायेंगे कि मैंने सत्य कहा था।
Como quien hiende y rompe la tierra, Son esparcidos nuestros huesos á la boca de la sepultura.
लोग खेत को खोद कर जोता करते हैं और मिट्टी को इधर—उधर बिखेर देते हैं। उन दुष्टों कि हड्डियाँ इसी तरह कब्रों में इधर—उधर बिखरेंगी।
Por tanto á ti, oh JEHOVÁ Señor, miran mis ojos: En ti he confiado, no desampares mi alma.
हे यहोवा, मेरे स्वामी, सहारा पाने को मेरी दृष्टि तुझ पर लगी है। मुझको तेरा भरोसा है। कृपा कर मुझको मत मरने दे।
Guárdame de los lazos que me han tendido, Y de los armadijos de los que obran iniquidad.
मुझको दुष्टों के फँदों में मत पड़ने दे। उन दुष्टों के द्वारा मुझ को मत बंध जाने दे।
Caigan los impíos á una en sus redes, Mientras yo pasaré adelante.
वे दुष्ट स्वयं अपने जालों में फँस जायें जब मैं बचकर निकल जाऊँ। बिना हानि उठाये।