Ezekiel 12

तब यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Og Herrens ord kom til mig, og det lød så:
“मनुष्य के पुत्र, तुम विद्रोही लोगों के साथ रहते हो। वे सदैव मेरे विरुद्ध गये हैं। देखने के लिये उनकी आँखें हैं जो कुछ मैंने उनके लिये किया है। किन्तु वे उन चीजों को नहीं देखते। सुनने के लिये उनके कान हैं, उन चीजों को जो मैंने उन्हें करने को कहा है। किन्तु वे मेरे आदेश नहीं सुनते। क्यों क्योंकि वे विद्रोही लोग हैं।
Menneskesønn! Du bor midt iblandt den gjenstridige ætt, som har øine å se med, men ikke ser, og ører å høre med, men ikke hører; for en gjenstridig ætt er de.
इसलिए, मनुष्य के पुत्र अपना सामान बांध लो। ऐसा व्यवहार करो मानों तुम किसी दूर देश को जा रहे हो। यह इस प्रकार करो कि लोग तुम्हें देखते रहें। संभव है, कि वे लोग तुम पर ध्यान दें, किन्तु वे लोग बड़े विद्रोही लोग हैं।
Og du menneskesønn, rust dig ut til å gå i landflyktighet og dra ut om dagen midt for deres øine! Dra fra det sted hvor du bor, til et annet sted midt for deres øine! Kanskje de da vil komme til å se; for en gjenstridig ætt er de.
“दिन के समय तुम अपना सामान इस प्रकार बाहर ले जाओ कि लोग तुम्हें देखते रहें। तब शाम को ऐसा दिखावा करो, कि तुम दूर देश में एक बन्दी की तरह जा रहे हो।
De ting du kan få med dig, skal du bære ut om dagen midt for deres øine, som om du skulde gå i landflyktighet. og selv skal du ta ut om aftenen midt for deres øine, likesom de som går i landflyktighet.
लोगों की आँखों के सामने दीवार में एक छेद बनाओ और उस दीवार के छेद से बाहर जाओ।
Bryt dig et hull i veggen midt for deres øine og bær dine ting ut gjennem den!
रात को अपना सामान कन्धे पर रखो और उस स्थान को छोड़ दो। अपने मुँह को ढक लो जिससे तुम यह न देख सको कि तुम कहाँ जा रहे हो। इन कामों को तुम्हें इस प्रकार करना चाहिये, कि लोग तुम्हें देख सकें। क्यों क्योंकि मैं तुम्हें इस्राएल के परिवार के लिये एक उदाहरण के रूप में उपयोग कर रहा हूँ।”
Midt for deres øine skal du ta det på skulderen; i mørket skal du bære det ut; ditt ansikt skal du tildekke, så du ikke ser landet; for jeg har satt dig til et varselstegn for Israels hus.
इसलिये मैंने (यहेजकेल ने) आदेश के अनुसार किया। दिन के समय मैंने अपना सामान उठाया और ऐसा दिखावा किया मानों मैं किसी दूर देश को जा रहा हूँ। उस शाम मैंने अपने हाथों का उपयोग किया और दीवार में एक छेद बनाया। रात को मैंने अपना सामान कन्धे पर रखा और चल पड़ा। मैंने यह सब इस प्रकार किया कि सभी लोग मुझे देख सकें।
Og jeg gjorde således som det var sagt mig: Mine ting bar jeg ut om dagen. som om jeg skulde gå i landflyktighet, og om aftenen brøt jeg mig med hånden et hull i veggen; i mørket bar jeg mine ting ut; på skulderen tok jeg dem midt for deres øine.
अगली सुबह मुझे यहोवा का वचन मिला। उसने कहा,
Og Herrens ord kom til mig morgenen efter, og det lød så:
“मनुष्य के पुत्र, क्या इस्राएल के उन विद्रोही लोगों ने तुमसे पूछा कि तुम क्या कर रहे हो
Menneskesønn! Har ikke Israels hus, den gjenstridige ætt, sagt til dig: Hvad gjør du?
उनसे कहो कि उनके स्वामी यहोवा ने ये बातें बताई है। यह दुःखद वचन यरूशलेम के प्रमुखों और वहाँ रहने वाले इस्राएल के सभी लोगों के बारे में है।
Si til dem: Så sier Herren, Israels Gud: Denne flytning gjelder fyrsten i Jerusalem og alt Israels hus som er der inne.
उनसे कहो, ‘मैं (यहेजकेल) तुम सभी लोगों के लिये एक उदाहरण हूँ। जो कुछ मैंने किया है वह तुम लोगों के लिये सत्य होगा।’ तुम सचमुच बन्दी के रूप में दूर देश में जाने के लिये विवश किये जाओगे।
Si: Jeg er et varselstegn for eder; likesom jeg har gjort, så skal det gjøres med dem; i landflyktighet, i fangenskap skal de gå.
तुम्हारा प्रमुख दीवार में छेद करेगा और रात को गुप्त रूप से निकल भागेगा। वह अपने मुख को ढक लेगा जिससे लोग उसे पहचानेंगे नहीं। उसकी आँखे, यह देखने के लायक नहीं होंगी कि वह कहाँ जा रहा है।
Og fyrsten som er iblandt dem, skal ta sine ting på skulderen i mørket og dra ut; de skal bryte et hull i muren og føre ham ut gjennem den; sitt ansikt skal han tildekke, forat han ikke skal se landet med sine øine.
वह भाग निकलने का प्रयत्न करेगा। किन्तु मैं (परमेश्वर) उसे पकड़ लूँगा! वह मेरे जाल में फँस जाएगा और मैं उसे बाबुल लाऊँगा जो कसदियों के लोगों का देश है। किन्तु वह देख नहीं पाएगा कि वह कहाँ जा रहा है। शत्रु उसकी आँखे निकाल लेगा और उसे अन्धा कर देगा।
Og jeg vil utspenne mitt garn over ham, og han skal fanges i mitt nett, og jeg vil føre ham til Babel i kaldeernes land; men det skal han ikke se, og der skal han dø.
मैं राजा के लोगों को विवश करुँगा कि वे इस्राएल के चारों ओर विदेशों में रहें। मैं उसकी सेना को तितर—बितर कर दूँगा और शत्रु के सैनिक उनका पीछा करेंगे।
Alle som er omkring ham, hans hjelpere, og alle hans krigsskarer vil jeg sprede for alle vinder, og jeg vil forfølge dem med draget sverd.
तब वे लोग समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ। वे समझेंगे कि मैंने उन्हें राष्ट्रों में बिखेरा। वे समझ जाएंगे कि मैंने उन्हें अन्य देशों में जाने के लिये विवश किया।
Og de skal kjenne at jeg er Herren, når jeg spreder dem blandt folkene og strør dem ut i landene.
“किन्तु मैं कुछ लोगों को जीवित रखूँगा। वे रोग, भूख और युद्ध से नहीं मरेंगे। मैं उन लोगों को इसलिए जीवित रहने दूँगा, कि वे अन्य लोगों से उन भयंकर कामों के बारे में कह सकेंगे, जो उन्होंने मेरे विरुद्ध किये। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Bare nogen få av dem vil jeg la bli igjen efter sverdet og hungeren og pesten, forat de skal fortelle om alle deres vederstyggeligheter iblandt de folk som de kommer til, og de skal kjenne at jeg er Herren.
तब यहोवा का वचन मेरे पास आया। उसने कहा,
Og Herrens ord kom til mig, og det lød så:
“मनुष्य के पुत्र! तुम्हें ऐसा करना चाहिये मानों तुम बहुत भयभीत हो। जब तुम खाना खाओ तब तुम्हें काँपना चाहिए। तुम्हें पानी पीते समय चिन्तित और भयभीत होने का दिखावा करना चाहिये।
Menneskesønn! Ditt brød skal du ete skjelvende, og ditt vann skal du drikke bevende og med frykt.
तुम्हें यह साधारण जनता से कहना चाहिये। तुम्हें कहना चाहिये, ‘हमारा स्वामी यहोवा यरूशलेम के निवासियों और इस्राएल के अन्य भागों के लोगों से यह कहता है। लोगों, तुम भोजन करते समय बहुत परेशान होगे। तुम पानी पीते समय भयभीत होगे। क्यों क्योंकि तुम्हारे देश में सभी कुछ नष्ट हो जाएगा। वहाँ रहने वाले सभी लोगों के प्रति शत्रु बहुत क्रूर होगा।
Og du skal si til landets folk: Så sier Herren, Israels Gud, om Jerusalems innbyggere i Israels land: Sitt brød skal de ete med frykt, og sitt vann skal de drikke med forferdelse, fordi deres land skal bli øde og miste sin fylde for de voldsgjerningers skyld som alle dets innbyggere har gjort.
तुम्हारे नगरों में इस समय बहुत लोग रहते हैं, किन्तु वे नगर नष्ट हो जाएंगे। तुम्हारा पूरा देश नष्ट हो जाएगा। तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ।’”
Og de byer som det nu bor folk i, skal legges øde, og landet bli en ørken, og I skal kjenne at jeg er Herren.
तब यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Og Herrens ord kom til mig, og det lød så:
“मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के प्रदेश के बारे में लोग यह कहावत क्यों सुनाते हैं: ‘विपत्ति शीघ्र न आएगी, दर्शन कभी न होंगे?’
Menneskesønn! Hvad er dette for et ord I fører i munnen i Israels land, når I sier: Tiden blir lang, og hvert syn blir til intet?
“उन लोगों से कहो कि तुम्हारा स्वामी यहोवा तुम्हारी इस कहावत का पढ़ना बन्द कर देगा। वे इस्राएल के बारे में वे बातें कभी भी नहीं कहेंगे। अब वे यह कहावत सुनाएंगे: ‘विपत्ति शीघ्र आएगी। दर्शन घटित होंगे।’
Derfor skal du si til dem: Så sier Herren, Israels Gud: Jeg vil gjøre ende på dette ord som de fører i munnen, så de ikke mere skal bruke det i Israel; men si til dem: Nu er tiden nær da ordene i hvert syn skal bli opfylt!
“यह सत्य है कि इस्राएल मे कभी भी झूठे दर्शन घटित नहीं होंगे। अब ऐसे जादूगर भविष्य में नहीं होंगे जो ऐसी भविष्यवाणी करेंगे जो सच्ची नहीं होगी।
For det skal ikke mere være noget tomt syn eller nogen dårende spådom i Israels hus;
क्यों क्योंकि मैं यहोवा हूँ। मैं वही कहूँगा, जो मैं कहना चाहूँगा और वह चीज घटित होगी और मैं घटना—काल को लम्बा खींचने नहीं दूँगा। वे विपत्तियाँ शीघ्र आ रही हैं। तुम्हारे अपने जीवनकाल में ही। विद्रोही लोगों! जब मैं कुछ कहता हूँ तो मैं उसे घटित करता हूँ।” मेरे स्वामी यहोवा ने उन बातों को कहा।
for jeg, Herren, taler det ord jeg taler, og det skal skje, det skal ikke lenger utsettes; for i eders dager, du gjenstridige ætt, taler jeg et ord og setter det i verk, sier Herren, Israels Gud.
तब यहोवा का वचन मुझे मिल। उसने कहा,
Og Herrens ord kom til mig, og det lød så:
“मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के लोग समझते हैं कि जो दर्शन मैं तुझे देता हूँ, वे बहुत दूर के भविष्य में घटित होंगे। वे समझते हैं, कि जिन विपत्तियों के बारे में तुम बातें करते हो, वे आज से वहुत वर्षों बाद घटित होंगी।
Menneskesønn! Se, Israels hus sier: Det syn han skuer, opfylles først efter mange dager, og det er om fjerne tider han spår.
अत: तुम्हें उनसे यह कहना चाहिये, ‘मेरा स्वामी यहोवा कहता है: मैं और अधिक विलम्ब नहीं कर सकता। यदि मैं कहता हूँ, कि कुछ घटित होगा तो वह घटित होगा।’” मेरे स्वामी यहोवा ने उन बातों को कहा।
Derfor skal du si til dem: Så sier Herren, Israels Gud: Intet av alt jeg har sagt, skal utsettes lenger; det ord jeg taler, det skal skje, sier Herren, Israels Gud.