Psalms 99

यहोवा राजा है। सो हे राष्ट्र, भय से काँप उठो। परमेश्वर राजा के रूप में करूब दूतों पर विराजता है। सो हे विश्व भय से काँप उठो।
יהוה מלך ירגזו עמים ישב כרובים תנוט הארץ׃
यहोवा सिय्योन में महान है। सारे मनुष्यों का वही महान राजा है।
יהוה בציון גדול ורם הוא על כל העמים׃
सभी मनुष्य तेरे नाम का गुण गाएँ। परमेश्वर का नाम भय विस्मय है। परमेश्वर पवित्र है।
יודו שמך גדול ונורא קדוש הוא׃
शक्तिशाली राजा को न्याय भाता है। परमेश्वर तूने ही नेकी बनाया है। तू ही याकूब (इस्राएल) के लिये खरापन और नेकी लाया।
ועז מלך משפט אהב אתה כוננת מישרים משפט וצדקה ביעקב אתה עשית׃
यहोवा हमारे परमेश्वर का गुणगान करो, और उसके पवित्र चरण चौकी की आराधना करो।
רוממו יהוה אלהינו והשתחוו להדם רגליו קדוש הוא׃
मूसा और हारुन परमेश्वर के याजक थे। शमूएल परमेश्वर का नाम लेकर प्रार्थना करने वाला था। उन्होंने यहोवा से विनती की और यहोवा ने उनको उसका उत्तर दिया।
משה ואהרן בכהניו ושמואל בקראי שמו קראים אל יהוה והוא יענם׃
परमेश्वर ने ऊँचे उठे बादल में से बातें कीं। उन्होंने उसके आदेशों को माना। परमेश्वर ने उनको व्यवस्था का विधान दिया।
בעמוד ענן ידבר אליהם שמרו עדתיו וחק נתן למו׃
हमारे परमेश्वर यहोवा, तूने उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया। तूने उन्हें यह दर्शाया कि तू क्षमा करने वाला परमेश्वर है, और तू लोगों को उनके बुरे कर्मो के लिये दण्ड देता है।
יהוה אלהינו אתה עניתם אל נשא היית להם ונקם על עלילותם׃
हमारे परमेश्वर यहोवा के गुण गाओ। उसके पवित्र पर्वत की ओर झुककर उसकी उपासना करो। हमारा परमेश्वर यहोवा सचमुच पवित्र है।
רוממו יהוה אלהינו והשתחוו להר קדשו כי קדוש יהוה אלהינו׃