Titus 2

ואתה דבר את הנאה ללקח הבריא׃
किन्त तुम सदा ऐसी बातें बोला करो जो सदशिक्षा के अनुकूल हो।
שיהיו הזקנים משלים ברוחם ומכבדים וצנועים ובריאים באמונה ובאהבה ובסבלנות׃
वृद्ध पुरुषों को शिक्षा दो कि वे शालीन और अपने पर नियन्त्रण रखने वाले बनें। वे गंभीर, विवेकी, प्रेम और विश्वास में दृढ़ और धैर्यपूर्वक सहनशील हों।
וכן הזקנות תהי הנהגתן כאשר נאוה לקדש לא תהיינה מלשינות ולא נכבשות לסבוא יין כי אם מלמדות טוב׃
इसी प्रकार वृद्ध महिलाओं को सिखाओ कि वे पवित्र जनों के योग्य उत्तम व्यवहार वाली बनें। निन्दक न बनें तथा बहुत अधिक दाखमधु पान की लत उन्हें न हो। वे अच्छी-अच्छी बातें सिखाने वाली बनें
ומישרות את הצעירות לאהב את בעליהן ולאהב את בניהן׃
ताकि युवतियों को अपने-अपने बच्चों और पतियों से प्रेम करने की सीख दे सकें।
ולהיות צנועות וטהרות צופיות הליכות ביתן וטבות ונכנעות לבעליהן למען לא יחלל דבר האלהים׃
जिससे वे संयमी, पवित्र, अपने-अपने घरों की देखभाल करने वाली, दयालु अपने पतियों की आज्ञा मानने वाली बनें जिससे परमेश्वर के वचन की निन्दा न हो।
ככה תזהיר גם את הבחורים שיהיו צנועים׃
इसी तरह युवकों को सिखाते रहो कि वे संयमी बनें।
ובכל דבר היה אתה למופת במעשים טובים בהוראה צרופה ונהדרה׃
तुम अपने आपको हर बात में आदर्श बनाकर दिखाओ। तेरा उपदेश शुद्ध और गम्भीर होना चाहिए।
ובדבר בריא ומום אין בו למען יבוש המתקומם ולא ימצא לדבר עליכם רע׃
ऐसी सद्वाणी का प्रयोग करो, जिसकी आलोचना न की जा सके ताकि तेरे विरोधी लज्जित हों क्योंकि उनके पास तेरे विरोध में बुरा कहने को कुछ नहीं होगा।
העבדים יכנעו לאדניהם ויתרצו להם בכל דבר ולא ימרו את דבריהם׃
दासों को सिखाओ कि वे हर बात में अपने स्वामियों की आज्ञा का पालन करें। उन्हें प्रसन्न करते रहें। उलट कर बात न बोलें।
ולא ימעלו מעל כי אם יראו כל אמונה טובה למען יפארו בכל את לקח אלהינו מושיענו׃
चोरी चालाकी न करें। बल्कि सम्पूर्ण विश्वसनीयता का प्रदर्शन करें। ताकि हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर के उपदेश की हर प्रकार से शोभा बढ़े।
כי הופיע חסד אלהים להושיע את כל בני האדם׃
क्योंकि परमेश्वर का अनुग्रह सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है।
וליסר אתנו אשר נתעב הרשע ותאות העולם ונחיה בעולם הזה בצניעות ובצדק ובחסידות׃
इससे हमें सीख मिलती है कि हम परमेश्वर विहीनता को नकारें और सांसारिक इच्छाओं का निषेध करते हुए ऐसा जीवन जीयें जो विवेकपूर्ण नेक, भक्ति से भरपूर और पवित्र हो। आज के इस संसार में
ונחכה לתקוה המאשרת ולהופעת כבוד אלהינו הגדול ומושיענו ישוע המשיח׃
आशा के उस धन्य दिन की प्रतीक्षा करते रहें जब हमारे परम परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की महिमा प्रकट होगी।
אשר נתן את נפשו בעדנו לגאלנו מכל עול ולטהר לו עם סגלה הזריז במעשים טובים׃
उसने हमारे लिये अपने आपको दे डाला। ताकि वह सभी प्रकार की दुष्टताओं से हमें बचा सके और अपने चुने हुए लोगों के रूप में अपने लिये हमें शुद्ध कर ले — हमें, जो उत्तम कर्म करने को लालायित है।
את אלה תדבר ותזהיר ותוכיח בכל חזקה ואיש אל יבוז לך׃
इन बातों को पूरे अधिकार के साथ कह और समझाता रह, उत्साहित करता रह और विरोधियों को झिड़कता रह। ताकि कोई तेरी अनसुनी न कर सके।