Psalms 150

הללו יה הללו אל בקדשו הללוהו ברקיע עזו׃
यहोवा की प्रशंसा करो!~ परमेश्वर के मन्दिर में उसका गुणगान करो! उसकी जो शक्ति स्वर्ग में है, उसके यशगीत गाओ!
הללוהו בגבורתיו הללוהו כרב גדלו׃
उन बड़े कामों के लिये परमेश्वर की प्रशंसा करो, जिनको वह करता है! उसकी गरिमा समूची के लिये उसका गुणगान करो!
הללוהו בתקע שופר הללוהו בנבל וכנור׃
तुरही फूँकते और नरसिंगे बजाते हुए उसकी स्तुति करो! उसका गुणगान वीणा और सारंगी बजाते हुए करो!
הללוהו בתף ומחול הללוהו במנים ועוגב׃
परमेश्वर की स्तुति तम्बूरों और नृत्य से करो! उसका यश उन पर जो तार से बजाते हैं और बांसुरी बजाते हुए गाओ!
הללוהו בצלצלי שמע הללוהו בצלצלי תרועה׃
तुम परमेश्वर का यश झंकारते झाँझे बजाते हुए गाओ! उसकी प्रशंसा करो!
כל הנשמה תהלל יה הללו יה׃
हे जीवों! यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की प्रशंसा करो!