II Timothy 1

פולוס שליח ישוע המשיח ברצון האלהים לפי הבטחת החיים אשר בישוע המשיח׃
पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से यीशु मसीह का प्रेरित है और जिसे यीशु मसीह में जीवन पाने की प्रतिज्ञा का प्रचार करने के लिए भेजा गया है:
אל טימותיוס בנו החביב חסד ורחמים ושלום מאת אלהים אבינו ומאת המשיח ישוע אדנינו׃
प्रिय पुत्र तीमुथियुस के नाम। परम पिता परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुझे करुणा, अनुग्रह और शांति प्राप्त हो।
מודה אני לאלהים אשר אני עבד אותו מימי אבותי ברוח טהורה כי תמיד אזכרך בתפלותי לילה ויומם׃
रात दिन अपनी प्रार्थनाओं में निरन्तर तुम्हारी याद करते हुए, मैं उस परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ, और उसकी सेवा अपने पूर्वजों की रीति के अनुसार शुद्ध मन से करता हूँ।
ונכספתי לראותך בזכרי את דמעותיך למען אמלא שמחה׃
मेरे लिए तुमने जो आँसू बहाये हैं, उनकी याद करके मैं तुमसे मिलने को आतुर हूँ, ताकि आनन्द से भर उठूँ।
כי באתי לזכר את אמונתך בלתי צבועה ששכנה כבר בלואיס זקנתך ובאבניקה אמך ומבטח אני כי תשכן גם בך׃
मुझे तेरा वह सच्चा विश्वास भी याद है जो पहले तेरी नानी लोईस और तेरी माँ यूनीके में था। मुझे भरोसा है कि वही विश्वास तुझमें भी है।
על כן אזכירך שתעורר את מתנת האלהים הנתונה לך בסמיכת ידי׃
इसलिए मैं तुझे याद दिला रहा हूँ कि परमेश्वर के वरदान की उस ज्वाला को जलाये रख जो तुझे तब प्राप्त हुई थी जब तुझ पर मैंने अपना हाथ रखा था।
כי האלהים לא נתן לנו רוח אימה כי אם רוח גבורה ואהבה ומוסר׃
क्योंकि परमेश्वर ने हमें जो आत्मा दी है, वह हमें कायर नहीं बनाती बल्कि हमें प्रेम, संयम और शक्ति से भर देती है।
לכן אל תבוש לא מעדות אדנינו ולא ממני אסירו כי אם תסבל הרעות גם אתה כמוני על הבשורה כפי כח האלהים׃
इसलिए तू हमारे प्रभु या मेरी जो उसके लिए बंदी बना हुआ है, साक्षी देने से लजा मत। बल्कि तुझे परमेश्वर ने जो शक्ति दी है, उससे सुसमाचार के लिए यातनाएँ झेलने में मेरा साथ दे।
אשר הוא הושיענו וקראנו בקריאה קדושה לא לפי מעשינו כי אם לפי עצתו וחסדו הנתן לנו במשיח ישוע לפני ימות עולם׃
उसी ने हमारी रक्षा की है और पवित्र जीवन के लिए हमें बुलाया है — हमारे अपने किये कर्मो के आधार पर नहीं, बल्कि उसके अपने उस प्रयोजन और अनुग्रह के अनुसार जो परमेश्वर द्वारा यीशु मसीह में हमें पहले ही अनादि काल से सौंप दिया गया है।
ועתה נגלה בהראות מושיענו ישוע המשיח אשר בטל את המות ויוצא לאור על ידי הבשורה את החיים ואת אשר איננו עובר׃
किन्तु अब हमारे उद्धारकर्ता यीशु मसीह के प्रकट होने के साथ-साथ हमारे लिये प्रकाशित किया गया है। उसने मृत्यु का अंत कर दिया तथा जीवन और अमरता को सुसमाचार के द्वारा प्रकाशित किया है।
אשר הפקדתי להיות לה כרוז ושליח ומורה הגוים׃
इसी सुसमाचार को फैलाने के लिये मुझे एक प्रचारक, प्रेरित और शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
ובעבור זאת אסבל כאלה ולא אבוש כי יודע אנכי במי האמנתי ומבטח אנכי כי היכלת לו לשמר את פקדוני עד היום ההוא׃
और यही कारण है जिससे मैं इन बातों का दुःख उठा रहा हूँ। और फिर भी लज्जित नहीं हूँ क्योंकि जिस पर मैंने विश्वास किया है, मैं उसे जानता हूँ और मैं यह मानता हूँ कि उसने मुझे जो सौंपा है, वह उसकी रक्षा करने में समर्थ है जब तक वह दिन आये,
החזק בתכונת הדברים הבריאים אשר שמעת ממני באמונה ובאהבה אשר במשיח ישוע׃
उस उत्तम शिक्षा को जिसे तूने मुझसे यीशु मसीह में प्राप्त होने वाले विश्वास और प्रेम के साथ सुना है तू जो सिखाता है उसका आदर्श वही उत्तम शिक्षा है।
שמר את הפקדון הטוב בעזרת רוח הקדש השכן בנו׃
हमारे भीतर निवास करने वाली पवित्र आत्मा के द्वारा तू उस बहुमूल्य धरोहर की रखवाली कर जिसे तुझे सौंपा गया है।
זאת אתה יודע כי פנו ממני כל אשר באסיא ובתוכם פוגלוס והרמוגניס׃
जैसा कि तू जानता है कि वे सभी जो एशिया में रहते हैं, मुझे छोड़ गये हैं। फुगिलुस और हिरमुगिनेस उन्हीं में से हैं।
יתן האדון רחמים לבית אניסיפורוס כי פעמים רבות השיב את נפשי ולא בוש ממוסרי׃
उनेसिफिरुस के परिवार पर प्रभु अनुग्रह करे। क्योंकि उसने अनेक अवसरों पर मुझे सुख पहुँचाया है। तथा वह मेरे जेल में रहने से लज्जित नहीं हुआ है।
כי אם בהיותו ברומי יגע לבקשני עד כי מצאני׃
बल्कि वह तो जब रोम आया था, जब तक मुझसे मिल नहीं लिया, यत्नपूर्वक मुझे ढूँढता रहा।
יתן לו האדון למצא רחמים מלפני יהוה ביום ההוא ורב שרותו אשר שרת באפסוס אתה ידעת היטב׃
प्रभु करे उसे, उस दिन प्रभु की ओर से दया प्राप्त हो, उसने इफिसुस में मेरी तरह-तरह से जो सेवाएँ की है तू उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता है।