I Peter 3

וכן אתן הנשים הכנענה לפני בעליכן למען גם אם יש אשר אינם שמעים לדבר יקנו באין אמר ודברים על ידי מעשי הנשים׃
इसी प्रकार हे पत्नियों, अपने अपने पतियों के प्रति समर्पित रहो। ताकि यदि उनमें से कोई परमेश्वर के वचन का पालन नहीं करते हों तो तुम्हारे पवित्र और आदरपूर्ण चाल चलन को देखकर बिना किसी बातचीत के ही अपनी-अपनी पत्नियों के व्यवहार से जीत लिए जाएँ।
בראותם כי תצנענה לכת ביראה׃
तुम्हारा साज-श्रृंगार दिखावटी नहीं होना चाहिए।
ופארכן אל יהי מבחוץ במחלפות שער ועדי זהב ולבישת מחלצים׃
अर्थात् जो केशों की वेणियाँ सजाने, सोने के आभूषण पहनने और अच्छे-अच्छे कपड़ों से किया जाता है,
כי אם האדם הצפון פנימה ברוח ענוה והשקט אשר לא יכלה ויקר הוא בעיני אלהים׃
बल्कि तुम्हारा श्रृंगार तो तुम्हारे मन का भीतरी व्यक्तित्व होना चाहिए जो कोमल और शान्त आत्मा के अविनाशी सौन्दर्य से युक्त हो। परमेश्वर की दृष्टि में जो मूल्यवान हो।
כי כן התקשטו לפנים גם הנשים הקדשות המיחלות לאלהים בהכנען לפני בעליהן׃
क्योंकि बीते युग की उन पवित्र महिलाओं का, अपने आपको सजाने-सँवारने का यही ढंग था, जिनकी आशाएँ परमेश्वर पर टिकी हैं। वे अपने अपने पति के अधीन वैसे ही रहा करती थीं।
כשרה אשר שמעה בקול אברהם ותקרא לו אדון אשר אתן הייתן לה לבנות בעשותכן הטוב ולא תיראנה מפחד׃
जैसे इब्राहीम के अधीन रहने वाली सारा जो उसे अपना स्वामी मानती थी। तुम भी बिना कोई भय माने यदि नेक काम करती हो तो उसी की बेटी हो।
וכן אתם האנשים שבו עמהן בתבונה כי כלי רפה האשה ותנו לה כבוד כי גם להן יש חלק בנחלת מתנת החיים פן תכלאו מתפלותיכם׃
ऐसे ही हे पतियों, तुम अपनी पत्नियों के साथ समझदारी पूर्वक रहो। उन्हें निर्बल समझ कर, उनका आदर करो। जीवन के वरदान में उन्हें अपना सह उत्तराधिकारी भी मानो ताकि तुम्हारी प्रार्थनाओं में बाधा न पड़े।
וסוף דבר היו כלכם לב אחד בעלי חמלה אהבי האחים רחמנים ומתקבלים על הבריות׃
अन्त में तुम सब को समानविचार, सहानुभूतिशील, अपने बन्धुओं से प्रेम करने वाला, दयालु और नम्र बनना चाहिए।
אל תשלמו רעה תחת רעה או חרפה תחת חרפה כי אם תברכו מדעתכם כי לזאת נקראתם למען תירשו את הברכה׃
एक बुराई का बदला दूसरी बुराई से मत दो। अथवा अपमान के बदले अपमान मत करो बल्कि बदले में आशीर्वाद दो क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हें ऐसा ही करने को बुलाया है। इसी से तुम्हें परमेश्वर के आशीर्वाद का उत्तराधिकारी मिलेगा।
כי האיש החפץ חיים אהב ימים לראות טוב יצר לשונו מרע ושפתיו מדבר מרמה׃
शास्त्र कहता है: “जो जीवन का आनन्द उठाना चाहे जो समय की सद्गति को देखना चाहे उसे चाहिए वह कभी कहीं बुरे बोल न बोले। वह अपने होठों को छल वाणी से रोके
יסור מרע ויעשה טוב יבשק שלום וירדפהו׃
उसे चाहिए वह मुँह फेरे उससे जो नेक नहीं होता वह उन कर्मों को सदा करे जो उत्तम हैं, उसे चाहिए यत्नशील हो शांति पाने को उसे चाहिए वह शांति का अनुसरण करे।
כי עיני יהוה אל צדיקים ואזניו אל שועתם ופני יהוה בעשי רע׃
प्रभु की आँखें टिकी हैं उन्हीं पर जो उत्तम हैं प्रभु के कान लगे उनकी प्रार्थनाओं पर जो बुरे कर्म करते हैं, प्रभु उनसे सदा मुख फेरता है।” भजन संहिता 34:12-16
ומי ירע לכם אם תקנאו לעשות הטוב׃
यदि जो उत्तम है तुम उसे ही करने को लालायित रहो तो भला तुम्हें कौन हानि पहुँचा सकता है।
אבל אשריכם גם אם תענו למען הצדקה אך מוראם לא תיראו ולא תעריצו׃
किन्तु यदि तुम्हें भले के लिए दुःख उठाना ही पड़े तो तुम धन्य हो। “इसलिए उनके किसी भी भय से न तो भयभीत होवो और न ही विचलित।”
את יהוה אלהים אתו תקדישו בלבבכם והיו נכנים תמיד להשיב דבר בענוה וביראה לכל שאל אתכם חשבון התוחלת אשר בקרבכם׃
अपने मन में मसीह को प्रभु के रूप में आदर दो। तुम सब जिस विश्वास को रखते हो, उसके विषय में यदि कोई तुमसे पूछे तो उसे उत्तर देने के लिए सदा तैयार रहो।
רוח שלמה תהי לכם למען יבשו המנאצים דרככם הטובה במשיח בהלשינם אתכם כפעלי און׃
किन्तु विनम्रता और आदर के साथ ही ऐसा करो। अपना हृदय शुद्ध रखो ताकि यीशु मसीह में तुम्हारे उत्तम आचरण की निन्दा करने वाले लोग तुम्हारा अपमान करते हुए लजायें।
כי טוב לכם אם חפץ אלהים הוא אשר תענו בעשותכם הטוב משתענו בעשותכם רע׃
यदि परमेश्वर की इच्छा यही है कि तुम दुःख उठाओ तो उत्तम कार्य करते हुए दुःख झेलो न कि बुरे काम करते हुए।
כי גם המשיח ענה פעם אחת על חטאתינו הצדיק בעד הרשעים לקרב אתנו אל האלהים הומת לפי הבשר ויחי ברוח׃
क्योंकि मसीह ने भी हमारे पापों के लिए दुःख उठाया। अर्थात् वह जो निर्दोष था हम पापियों के लिये एक बार मर गया कि हमें परमेश्वर के समीप ले जाये। शरीर के भाव से तो वह मारा गया पर आत्मा के भाव से जिलाया गया।
אשר בו הלך ויקרא גם לרוחות אשר במשמר׃
आत्मा की स्थिति में ही उसने जाकर उन स्वर्गीय आत्माओं को जो बंदी थीं उन बंदी आत्माओं को संदेश दिया
אשר לפנים לא האמינו כאשר חכה אלהים בארך אפו בימי נח בהעשות התבה אשר נמלטו אליה מעטים והם שמנה נפשות במים׃
जो उस समय परमेश्वर की आज्ञा नहीं मानने वाली थी जब नूह की नाव बनायी जा रही थी और परमेश्वर धीरज के साथ प्रतीक्षा कर रह था उस नाव में थोड़े से अर्थात् केवल आठ व्यक्ति ही पानी से बच पाये थे।
וזה הוא אות הטבילה אשר כעת תושיע גם אתנו לא בהסיר טנוף הבשר כי אם בשאל לנו מאת אלהים רוח שלמה על ידי הקמת ישוע המשיח׃
यह पानी उस बपतिस्मा के समान है जिससे अब तुम्हारा उद्धार होता है। इसमें शरीर का मैल छुड़ाना नहीं, वरन एक शुद्ध अन्तःकरण के लिए परमेश्वर से विनती है। अब तो बपतिस्मा तुम्हें यीशु मसीह के पुनरुत्थान द्वारा बचाता है।
אשר הוא לימין אלהים אחרי אשר עבר השמימה ויכנעו לפניו המלאכים והרשיות והגבורות׃
वह स्वर्ग में परमेश्वर के दाहिने विराजमान है, और अब स्वर्गदूत, अधिकारीगण और सभी शक्तियाँ उसके अधीन कर दी गयी है।