Psalms 82

Gott steht in der Versammlung Gottes, inmitten der Götter richtet er.
परमेश्वर देवों की सभा के बीच विराजता है। उन देवों की सभा का परमेश्वर न्यायाधीश है।
Bis wann wollt ihr ungerecht richten und die Person der Gesetzlosen ansehen? (Sela.)
परमेश्वर कहता है, “कब तक तुम लोग अन्यायपूर्ण न्याय करोगे? कब तक तुम लोग दुराचारी लोगों को यूँ ही बिना दण्ड दिए छोड़ते रहोगे?”
Schaffet Recht dem Geringen und der Waise; dem Elenden und dem Armen lasset Gerechtigkeit widerfahren!
अनाथों और दीन लोगों की रक्षा कर, जिन्हें उचित व्यवहार नहीं मिलता तू उनके अधिकारों कि रक्षा कर।
Befreiet den Geringen und den Dürftigen, errettet ihn aus der Hand der Gesetzlosen!
दीन और असहाय जन की रक्षा कर। दुष्टों के चंगुल से उनको बचा ले।
Sie wissen nichts und verstehen nichts, in Finsternis wandeln sie einher: es wanken alle Grundfesten der Erde.
“इस्राएल के लोग नहीं जानते क्या कुछ घट रहा है। वे समझते नहीं! वे जानते नहीं वे क्या कर रहे हैं। उनका जगत उनके चारों ओर गिर रहा है।”
Ich habe gesagt: Ihr seid Götter, und Söhne des Höchsten ihr alle!
मैंने (परमेश्वर) कहा, “तुम लोग ईश्वर हो, तुम परम परमेश्वर के पुत्र हो।
Doch wie ein Mensch werdet ihr sterben, und wie einer der Fürsten werdet ihr fallen.
किन्तु तुम भी वैसे ही मर जाओगे जैसे निश्चय ही सब लोग मर जाते हैं। तुम वैसे मरोगे जैसे अन्य नेता मर जाते हैं।”
Stehe auf, o Gott, richte die Erde! denn du wirst zum Erbteil haben alle Nationen.
हे परमेश्वर, खड़ा हो! तू न्यायाधीश बन जा! हे परमेश्वर, तू सारे ही राष्ट्रों का नेता बन जा!