II Corinthians 12

حتّی اگر این‌گونه بالیدن هیچ فایده نداشته باشد، باید به آن ادامه دهم. مثلاً می‌توانم دربارهٔ رؤیاها و مكاشفاتی كه خداوند به من عطا فرمود صحبت كنم.
अब तो मुझे गर्व करना ही होगा। इससे कुछ मिलना नहीं है। किन्तु मैं तो प्रभु के दर्शनों और प्रभु के दैवी संदेशों पर गर्व करता ही रहूँगा।
من شخصی را در مسیح می‌شناسم كه چهارده سال پیش تا به آسمان سوم ربوده شد. (جسماً یا روحاً، نمی‌دانم، خدا می‌داند.)
मैं मसीह में स्थित एक ऐसे व्यक्ति को जानता हूँ जिसे चौदह साल पहले (मैं नहीं जानता बस परमेश्वर ही जानता है) देह सहित या देह रहित तीसरे स्वर्ग में उठा लिया गया था।
فقط می‌دانم كه این مرد به بهشت برده شد. (نمی‌دانم جسماً یا روحاً، خدا می‌داند.)
और मैं जानता हूँ कि इसी व्यक्ति को (मैं नहीं जानता, बस परमेश्वर ही जानता है) बिना शरीर के या शरीर सहित
و چیزهایی شنید كه آن‌قدر مقدّس و محرمانه است كه بیان آنها جایز نیست.
स्वर्गलोक में उठा लिया गया था। और उसने ऐसे शब्द सुने जो वर्णन से बाहर हैं और जिन्हें बोलने की अनुमति मनुष्य को नहीं है।
من حاضرم به تجربیّات این مرد ببالم ولی در خودم هیچ دلیلی برای بالیدن نمی‌بینم، مگر در ضعفهای خود.
हाँ, ऐसे मनुष्य पर मैं अभिमान करूँगा किन्तु स्वयं अपने पर, अपनी दुर्बलताओं को छोड़कर अभिमान नहीं करूँगा।
اگر بخواهم به خود ببالم، احمق نخواهم بود، زیرا هرچه بگویم عین حقیقت است. امّا چنین كاری نخواهم كرد، مبادا كسی بیش از آنچه در من می‌بیند یا از من می‌شنود برای من ارزش قایل شود.
क्योंकि यदि मैं अभिमान करने की सोचूँ तो भी मैं मूर्ख नहीं बनूँगा क्योंकि तब मैं सत्य कह रहा होऊँगा। किन्तु तुम्हें मैं इससे बचाता हूँ ताकि कोई मुझे जैसा करते देखता है या कहते सुनता है, उससे अधिक श्रेय न दे।
و برای اینکه به‌خاطر مكاشفات فوق‌العاده‌ای كه دیده‌ام مغرور نشوم، ناخوشی جسمانی دردناكی به من داده شد كه مانند قاصدی از طرف شیطان مرا بكوبد تا زیاد مغرور نشوم.
असाधारण दैवी संदेशों के कारण मुझे कोई गर्व न हो जाये इसलिए एक काँटा मेरी देह में चुभाया गया है। जो शैतान का दूत है, वह मुझे दुखता रहता है ताकि मुझे बहुत अधिक घमण्ड न हो जाये।
سه بار از خداوند درخواست كردم كه آن را از من دور سازد،
काँटे की इस समस्या के बारे में मैंने प्रभु से तीन बार प्रार्थना की है कि वह इस काँटे को मुझमें से निकाल ले,
امّا او در جواب من گفت: «فیض من برای تو كافی است، زیرا قدرت من در ضعف تو كامل می‌گردد.» پس چقدر بیشتر با مسرّت به ضعف و ناتوانی خود فخر خواهم كرد تا قدرت مسیح مرا فرا گیرد.
किन्तु उसने मुझसे कह दिया है, “तेरे लिये मेरा अनुग्रह पर्याप्त है क्योंकि निर्बलता में ही मेरी शक्ति सबसे अधिक होती है” इसलिए मैं अपनी निर्बलता पर प्रसन्नता के साथ गर्व करता हूँ। ताकि मसीह की शक्ति मुझ में रहे।
بنابراین، من به‌خاطر مسیح، ضعف‌ها، اهانتها، سختی‌ها، آزارها و دشواری‌ها را با آغوش باز می‌پذیرم زیرا در هنگام ضعف قوی هستم.
इस प्रकार मसीह की ओर से मैं अपनी निर्बलताओं, अपमानों, कठिनाइयों, यातनाओं और बाधाओं में आनन्द लेता हूँ क्योंकि जब मैं निर्बल होता हूँ, तभी शक्तिशाली होता हूँ।
من مثل یک احمق حرف می‌زنم، ولی تقصیر شماست. شما باید از من تعریف می‌کردید زیرا حتّی اگر من هیچ به حساب نیایم، باز هم از آن رسولان عالی‌مقام شما كمتر نیستم.
मैं मूर्खों की तरह बतियाता रहा हूँ किन्तु ऐसा करने को मुझे विवश तुमने किया। तुम्हें तो मेरी प्रशंसा करनी चाहिए थी यद्यपि वैसे तो मैं कुछ नहीं हूँ पर तुम्हारे उन “महा प्रेरितों” से मैं किसी प्रकार भी छोटा नहीं हूँ।
علایمی كه رسالت مرا ثابت می‌کند با صبر تمام در میان شما ظاهر شد: از جمله عجایب و نشانه‌ها بود.
किसी को प्रेरित सिद्ध करने वाले आश्चर्यपूर्ण संकेत, अद्भुत कर्म और आश्चर्य कर्म भी तुम्हारे बीच धीरज के साथ प्रकट किये गये हैं। मैंने हर प्रकार की यातना झेली है। चाहे संकेत हो, चाहे कोई चमत्कार या आश्चर्य कर्म
از چه لحاظ طرز رفتار من با شما بدتر از كلیساهای دیگر بود، جز اینکه برای امرار معاش خود از شما كمک نمی‌گرفتم؟ مرا برای چنین بی‌عدالتی ببخشید!
तुम दूसरी कलीसियाओं से किस दृष्टि से कम हो? सिवाय इसके कि मैं तुम पर किसी प्रकार भी कभी भार नहीं बना हूँ? मुझे इस के लिए क्षमा करो।
اكنون این سومین بار است كه حاضرم نزد شما بیایم و قول می‌دهم كه به شما تحمیل نخواهم شد، زیرا من شما را می‌خواهم نه پولتان را! فرزندان نباید برای والدین پس‌انداز كنند، بلكه برعكس والدین باید در فكر فرزندان خود باشند.
देखो, तुम्हारे पास आने को अब मैं तीसरी बार तैयार हूँ। पर मैं तुम पर किसी तरह का बोझ नहीं बनूँगा। मुझे तुम्हारी सम्पत्तियों की नहीं तुम्हारी चाहत है। क्योंकि बच्चों को अपने माता-पिता के लिये कोई बचत करने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि अपने बच्चों के लिये माता-पिता को ही बचत करनी होती है।
پس من خوشحال می‌شوم كه اموال و حتّی جان خود را در راه شما بدهم. اگر من شما را این‌قدر دوست دارم، آیا شایسته است كه شما مرا كمتر دوست داشته باشید؟
जहाँ तक मेरी बात है, मेरे पास जो कुछ है, तुम्हारे लिए प्रसन्नता के साथ खर्च करूँगा यहाँ तक कि अपने आप को भी तुम्हारे लिए खर्च कर डालूँगा। यदि मैं तुमसे अधिक प्रेम रखता हूँ, तो भला तुम मुझे कम प्यार कैसे करोगे।
شما قبول می‌کنید كه من بر شما تحمیل نشدم! امّا در عوض می‌گویید كه من خیلی زرنگ بودم و با حیله شما را فریب دادم!
हो सकता है, मैंने तुम पर कोई बड़ा बोझ न डाला हो किन्तु (तुम्हारा कहना है) मैं कपटी था मैंने तुम्हें अपनी चालाकी से फँसा लिया।
چطور؟ آیا من به وسیلهٔ کسانی‌که پیش شما فرستادم از شما بهره‌ای گرفتم؟
क्या जिन लोगों को मैंने तुम्हारे पास भेजा था, उनके द्वारा तुम्हें छला था? नहीं!
من خواهش كردم كه تیطُس پیش شما بیاید و آن برادر مشهور را با او فرستادم. آیا تیطُس از شما بهره‌ای گرفت؟ مگر من و او به وسیلهٔ یک روح هدایت نشدیم؟ مگر هردوی ما در یک راه قدم نگذاشتیم؟
तितुस और उसके साथ हमारे भाई को मैंने तुम्हारे पास भेजा था। क्या उसने तुम्हें कोई धोखा दिया? नहीं क्या हम उसी निष्कपट आत्मा से नहीं चलते रहे? क्या हम उन्हीं चरण चिन्हों पर नहीं चले?
شاید گمان می‌کنید كه ما در طول این مدّت می‌كوشیم پیش شما از خود دفاع كنیم! خیر، ما در حضور خدا و در اتّحاد با مسیح سخن می‌گوییم. آری ای دوستان عزیز، هرچه می‌کنیم برای بنای شماست.
अब तुम क्या यह सोच रहे हो कि एक लम्बे समय से हम तुम्हारे सामने अपना पक्ष रख रहे हैं। किन्तु हम तो परमेश्वर के सामने मसीह के अनुयायी के रूप में बोल रहे हैं। मेरे प्रिय मित्रो! हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह तुम्हें आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए है।
من از این می‌ترسم كه وقتی پیش شما بیایم، شما را غیر از آنچه می‌خواهم بیابم و شما نیز مرا غیراز آنچه می‌خواهید بیابید! آری، می‌ترسم كه در آنجا با نزاع، حسد، تندخویی، خودخواهی، بدگویی، سخن‌چینی، خودپسندی و هرج و مرج روبه‌رو شوم.
क्योंकि मुझे भय है कि कहीं जब मैं तुम्हारे पास आऊँ तो तुम्हें वैसा न पाऊँ, जैसा पाना चाहता हूँ और तुम भी मुझे वैसा न पाओ जैसा मुझे पाना चाहते हो। मुझे भय है कि तुम्हारे बीच मुझे कहीं आपसी झगड़े, ईर्ष्या, क्रोधपूर्ण कहा-सुनी, व्यक्तिगत षड्यन्त्र, अपमान, काना-फूसी, हेकड़पन और अव्यवस्था न मिले।
و می‌ترسم این‌بار كه بیایم خدای من بار دیگر آبروی مرا در حضور شما بریزد، یعنی من برای اشخاصی كه گناه کرده‌اند و از ناپاكی و فساداخلاقی و کارهای شهوانی خود توبه نکرده‌اند، اشک خواهم ریخت.
मुझे डर है कि जब मैं फिर तुमसे मिलने आऊँ तो तुम्हारे सामने मेरा परमेश्वर कहीं मुझे लज्जित न करे; और मुझे उन बहुतों के लिए विलाप न करना पड़े जिन्होंने पहले पाप किये हैं और अपवित्रता, व्यभिचार तथा भोग-विलास में डूबे रहने के लिये पछतावा नहीं किया है।