Ezekiel 7

Og HERRENs Ord kom til mig således
तब यहोवा का वचन मुझे मिला।
Du, Menneskesøn, sig: Så siger den Herre HERREN til Israels Land: Enden kommer, Enden kommer over Landet vidt og bredt!
उसने कहा, “मनुष्य के पुत्र, अब मेरे स्वामी यहोवा का यह सन्देश है। यह सन्देश इस्राएल देश के लिये है: “अन्त! अन्त आ गया है। पूरा देश नष्ट हो जायेगा।
Nu kommer Enden over dig, og jeg sender min Vrede imod dig og dømmer dig efter dine Veje og gengælder dig alle dine Vederstyggeigheder.
अब तुम्हारा अन्त आ गया है! मैं दिखाऊँगा कि मैं तुम पर कितना क्रोधित हूँ। मैं तुम्हें उन बुरे कामों के लिये दण्ड दूँगा जो तुमने किये। जो भयंकर काम तुमने किये उनके लिए मैं तुमसे भुगतान कराऊँगा।
Jeg viser dig ingen Medynk eller Skånsel, men gengælder dig dine Veje, og dine Vederstyggeligheder skal blive i din Midte; og du skal kende, at jeg er HERREN.
मैं तुम्हारे ऊपर तनिक भी दया नहीं करूँगा। मैं तुम्हारे लिये अफसोस नहीं करूँगा। मैं तुम्हें तुम्हारे बुरे कामों के लिये दण्ड दे रहा हूँ। तुमने भयानक काम किये हैं। अब तुम समझ जाओगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Så siger den Herre HERREN: Ulykke følger på Ulykke; se, det kommer!
मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं। “एक के बाद एक विपत्तियाँ आयेंगी!
Enden kommer, Enden kommer; den er vågnet og tager Sigte på dig; se, det kommer!
अन्त आ रहा है और यह बहुत जल्दी आयेगा!
Turen kommer til dig, som bor i Landet; Tiden er inde, Dagen er nær, en Dag med Rædsel og ikke med Frydeskrig på Bjergene.
इस्राएल के तुम लोगों, क्या तुमने सीटी सुनी है शत्रु आ रहा है। वह दण्ड का समय शीघ्र आ रहा है! शत्रुओं का शोरगुल पर्वतों पर अधिकाधिक बढ़ता जा रहा है।
Nu udøser jeg snart min Harme over dig og udtømmer min Vrede på dig, dømmer dig efter dine Veje og gengælder dig alle dine Vederstyggeligheder.
मैं शीघ्र ही दिखा दूँगा कि मैं कितना क्रोधित हूँ। मैं तुम्हारे विरुद्ध अपने पूरे क्रोध को प्रकट करुँगा। मैं उन बुरे कामों के लिये दण्ड दूँगा जो तुमने किये। मैं उन सभी भयानक कामों के लिये तुमसे भुगतान कराऊँगा जो तुमने किये।
Jeg viser dig ingen Medynk eller Skånsel, men gengælder dig dine Veje, og dine Vederstyggeligheder skal blive i din Midte; og I skal kende, at jeg, HERREN, er den, som slår.
मैं तुम पर तनिक भी दया नहीं करूँगा मैं तुम्हारे लिये अफसोस नहीं करूँगा। मैं तुम्हें तुम्हारे बुरे कामों के लिये दण्ड दे रहा हूँ। तुमने जो भयानक काम किये है, अब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ और मैं दण्ड भी देता हूँ।
Se, Dagen! Se, det kommer; Turen kommer til dig"! Riset blomstrer, Overmodet grønnes.
“दण्ड का वह समय आ गया। क्या तुम सीटी सुन रहे हो परमेश्वर ने संकेत दिया है। दण्ड आरम्भ हो रहा है। डाली अंकुरित होने लगी है। घमण्डी राजा (नबूकदनेस्सर) पहले से अधिक शक्तिशाली होता जा रहा था।
Vold rejser sig til et Ris over Gudløshed; der bliver intet tilbage af dem, intet af deres larmende Hob, intet af deres Gods, og der er ingen Herlighed iblandt dem.
वह हिसंक व्यक्ति उन बुरे लोगों को दण्ड देने के लिये तैयार है। इस्राएल में लोगों की संख्या बहुत है, किन्तु वह उनमें से नहीं है। वह उस भीड़ का व्यक्ति नहीं है। वह उन लोगों में से कोई महत्वपूर्ण प्रमुख नहीं है।
Tiden er inde, Dagen er nær; Køberen skal ikke glæde sig og Sælgeren ikke sørge, thi Vrede kommer over al den larmende Hob derinde.
“वह दण्ड का समय आ गया है। वह दिन आ पहुँचा। जो लोग चीजें खरीदते हैं, प्रसन्न नहीं होंगे और जो लोग चीजें बेचते हैं, वे उन्हें बेचने में बुरा नहीं मानेंगे। क्यों क्योंकि वह भयंकर दण्ड हर एक व्यक्ति के लिये होगा।
Thi Sælgeren skal ikke vende tilbage til det solgte, om han end bliver i Live; thi Synet om al den larmende Hob derinde tages ikke tilbage, og ingen skal styrke sit Liv ved sin Misgerning.
जो लोग अपनी स्थायी सम्पत्ति बेचेंगे वे उसे कभी नहीं पाएंगे। यदि कोई व्यक्ति जीवित भी बचा रहेगा तो भी वह अपनी स्थायी सम्पत्ति वापस नहीं पा सकता। क्यों क्योंकि यह दर्शन लोगों के पूरे समूह के लिये है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति जीवित भी बच निकलता है, तो भी लोग इससे अधिक संतुष्ट नहीं होंगे।
Man støder i Hornet og gør alt rede, men ingen drager i krig; thi min Vrede kommer over al den larmende Hob derinde.
“वे लोगों को चेतावनी देने के लिये तुरही बजाएंगे। लोग युद्ध के लिये तैयार होंगे। किन्तु वे युद्ध करने के लिये नहीं निकलेंगे। क्यों क्योंकि मैं पूरे जन—समूह को दिखाऊँगा कि मैं कितना क्रोधित हूँ।
Sværd ude og Pest og Hunger inde! De, der er i Marken, omkommer for Sværd, og dem, der er i Byen, fortærer Hunger og Pest.
तलवार लिये हुए शत्रु नगर के बाहर हैं। रोग और भूख नगर के भीतर हैं। यदि कोई युद्ध के मैदान में जाएगा तो शत्रु के सैनिक उसे मार डालेंगे। यदि वह नगर में रहता हैं तो भूख और रोग उसे नष्ट करेंगे।
Og selv om nogle af dem undslipper og når op i Bjergene som Kløfternes Duer, skal de alle dø, hver for sin Misgerning.
“किन्तु कुछ लोग बच निकलेंगे। वे बचे लोग भाग कर पहाड़ों में चल जाएंगे। किन्तु वे लोग सुखी नहीं होंगे। वे अपने पापों के कारण दुःखी होंगे। वे चिल्लायेंगे और कबूतरों की तरह दुःख—भरी आवाज़ निकालेंगे।
Alle Hænder er slappe, alle Knæ flyder som Vand.
लोग इतने थके और खिन्न होंगे कि बाहें भी नहीं उठा पाएंगे। उनके पैर पानी की तरह ढीले होंगे।
De klæder sig i Sæk, og Rædsel omhyller dem; alle Ansigter er skamfulde, alle Hoveder skaldede.
वे शोक—वस्त्र पहनेंगे और भयभीत रहेंगे। तुम हर मुख पर ग्लानि पाओगे। वे (शोक प्रदर्शन के लिये) अपने बाल मुड़वा लेंगे।
Deres Sølv kaster de ud på Gaden, deres Guld regnes for Snavs; deres Sølv og Guld kan ikke redde dem på HERRENs Vredes Dag; de kan ikke stille deres Hunger eller fylde deres Bug dermed, thi det var dem Årsag til Skyld.
वे अपनी चाँदी की देव मूर्तियों को सड़कों पर फेक देंगे। वे अपने सोने की देवमूर्तियों को गन्दे चीथड़ो की तरह समझेंगे! क्यों क्योंकि जब यहोवा ने अपना क्रोध प्रकट किया वे मूर्तियाँ उन्हें बचा न सकीं। वे मूर्तियाँ लोगों के लिए पतन (पाप) के जाल के अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं थी। वे मूर्तियाँ लोगों को भोजन नहीं देंगी वे मूर्तियाँ उनके पेट में अन्न नहीं पहुँचायेंगी।
I dets strålende Pragt satte de deres Stolthed, og deres vederstyggelige Billeder, deres væmmelige Guder, lavede de deraf: derfor gør jeg det til Snavs for dem.
“उन लोगों ने अपने सुन्दर आभूषण का उपयोग किया और मूर्ति बनाई। उन्हें अपनी मूर्ति पर गर्व था। उन्होंने अपनी भयानक मूर्तियाँ बनाई। उन लोगों ने उन गन्दी चीजों को बनाया। इसलिये मैं (परमेश्वर) उन्हें गन्दें चिथड़े की तरह फेंक दूँगा।
Jeg giver det som Bytte i de fremmedes Hånd og som Rov til de mest gudløse på Jorden, og de skal vanhellige det.
मैं उन्हें अजनबियों को लेने दूँगा। वे अजनबी उनका मजाक उड़ाएंगे। वे अजनबी, उन लोगों में से कुछ को मारेंगे और कुछ को बन्दी बनाकर ले जाएंगे।
Jeg vender mit Åsyn fra dem og man skal vanhellige mit Kleodie, Ransmænd skal trænge ind og vanhellige det.
मैं उनसे अपना मुँह फेर लूँगा, मैं उनकी ओर नहीं देखूँगा। वे अजनबी मेरे मन्दिर को नष्ट करेंगे, वे उस पवित्र भवन के गोपनीय भागों में जाएंगे और उसे अपवित्र करेंगे।
Gør Lænkerne rede! Thi Landet er fuldt af Blodskyld og Byen af Vold.
“बन्दियों के लिये जंजीरें बनाओ! क्यों क्योंकि बहुत से लोग दूसरे लोगों को मारने के कारण दण्डित होंगे। नगर के हर स्थान पर हिंसा भड़केगी।
Jeg henter de værste af Folkene, og de skal tage Husene i Eje; jeg gør Ende på de mægtiges Stolthed, og deres Helligdomme skal vanhelliges.
मैं अन्य राष्ट्रों से बुरे लोगों को लाऊँगा और वे लोग इस्राएल के लोगों के सभी घरों को ले लेंगे। मैं तुम शक्तिशाली लोगों को गर्वीला होने से रोक दूँगा। दूसरे राष्ट्रों के वे लोग तुम्हारे पूजा—स्थानों को ले लेंगे।
Der opstår Angst; man søger Redning, men finder den ikke.
“तुम लोग भय से काँप उठोगे। तुम लोग शान्ति चाहोगे, किन्तु शान्ति नहीं मिलेगी।
Uheld følger på Uheld, Rygte på Rygte; man skal tigge Profeten om et Syn, Præsten kommer til kort med Vejledning og de Ældste med Råd.
तुम एक के बाद दूसरी दःख—कथा सुनोगे। तुम बुरी खबरों के अलावा कुछ नहीं सुनोगे। तुम नबी की खोज करोगे और उससे दर्शन पूछोगे। किन्तु कोई मिलेगा नहीं। याजक के पास तुम्हें शिक्षा देने को कुछ भी नहीं होगा और अग्रजों (प्रमुखों) के पास तुम्हें देने को कोई अच्छी सलाह नहीं होगी।
Kongen sørger, Fyrsten hyller sig i Rædsel, og Landboernes Hænder lammes af Forfærdelse. Jeg gør med dem efter deres Færd og dømmer dem, som de fortjener; og de skal kende, at jeg er HERREN.
तुम्हारा राजा उन लोगों के लिये रोएगा, जो मर गए। प्रमुख शोक—वस्त्र पहनेंगे। साधारण लोग बहुत डर जाएंगे। क्यों क्योंकि मैं उसका बदला दूँगा जो उन्होंने किया। मैं उनका दण्ड निश्चित करूँगा। और मैं उन्हें दण्ड दूँगा। तब वे लोग समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”