Revelation of John 5

Og jeg så i hans høire hånd som satt på tronen, en bokrull, skrevet innvendig og utvendig, og forseglet med syv segl.
फिर मैंने देखा कि जो सिंहासन पर विराजमान था, उसके दाहिने हाथ में एक लपेटा हुआ पुस्तक अर्थात् एक ऐसी पुस्तक जिसे लिखकर लपेट दिया जाता था। जिस पर दोनों ओर लिखावट थी। तथा उसे सात मुहर लगाकर मुद्रित किया हुआ था।
Og jeg så en veldig engel, som ropte med høi røst: Hvem er verdig til å åpne boken og bryte seglene på den?
मैंने एक शक्तिशाली स्वर्गदूत की ओर देखा जो दृढ़ स्वर से घोषणा कर रहा था, “इस लपेटे हुए पुस्तक की मुहरों को तोड़ने और इसे खोलने में समर्थ कौन है?”
Og det var ingen i himmelen eller på jorden eller under jorden som kunde åpne boken eller se i den.
किन्तु स्वर्ग में अथवा पृथ्वी पर या पाताल लोक में कोई भी ऐसा नहीं था जो उस लपेटे हुए पुस्तक को खोले और उसके भीतर झाँके।
Da gråt jeg sårt fordi ingen blev funnet verdig til å åpne boken eller se i den.
क्योंकि उस पुस्तक को खोलने की क्षमता रखने वाला या भीतर से उसे देखने की शक्ति वाला कोई भी नहीं मिल पाया था इसलिए मैं सुबक-सुबक कर रो पड़ा।
Og en av de eldste sier til mig: Gråt ikke! se, løven av Juda stamme, Davids rotskudd, har seiret og kan åpne boken og de syv segl på den.
फिर उन प्राचीनों में से एक ने मुझसे कहा, “रोना बन्द कर। सुन, यहूदा के वंश का सिंह जो दाऊद का वंशज है विजयी हुआ है। वह इन सातों मुहरों को तोड़ने और इस लपेटे हुए पुस्तक को खोलने में समर्थ है।”
Og jeg så midt imellem tronen og de fire livsvesener og de eldste et lam stå der, likesom slaktet, og det hadde syv horn og syv øine, det er de syv Guds ånder som er sendt ut over all jorden.
फिर मैंने देखा कि उस सिंहासन तथा उन चार प्राणियों के सामने और उन पूर्वजों की उपस्थिति में एक मेमना खड़ा है। वह ऐसे दिख रहा था, मानो उसकी बलि चढ़ाई गयी हो। उसके सात सींग थे और सात आँखें थीं जो परमेश्वर की सात आत्माएँ हैं। जिन्हें समूची धरती पर भेजा गया था।
Og det kom og tok den av hans høire hånd som satt på tronen.
फिर वह आया और जो सिंहासन पर विराजमान था, उसके दाहिने हाथ से उसने वह लपेटा हुआ पुस्तक ले लिया।
Og da det tok boken, falt de fire livsvesener og de fire og tyve eldste ned for Lammet, hver med sin harpe og med gullskåler, fulle av røkelse, som er de helliges bønner,
जब उसने वह लपेटा हुआ पुस्तक ले लिया तो उन चारों प्राणियों तथा चौबीसों प्राचीनों ने उस मेमने को दण्डवत प्रणाम किया। उनमें से हरेक के पास वीणा थी तथा वे सुगन्धित सामग्री से भरे सोने के धूपदान थामे थे; जो संत जनों की प्रार्थनाएँ हैं।
og de synger en ny sang og sier: Verdig er du til å ta boken og åpne seglene på den, fordi du blev slaktet og med ditt blod kjøpte oss til Gud av hver stamme og tunge og folk og ætt,
वे एक नया गीत गा रहे थे: “तू यह पुस्तक लेने को समर्थ है, और जो इस पर लगी मुहर खोलने को क्योंकि तेरा वध बलि के रूप कर दिया, और अपने लहू से तूने परमेश्वर के हेतु जनों को हर जाति से, हर भाषा से, सभी कुलों से, सब राष्ट्रों से मोल लिया।
og gjorde dem til et kongerike og til prester for vår Gud, og de skal være konger på jorden!
और तूने उनको रूप का राज्य दे दिया। और हमारे परमेश्वर के हेतु उन्हें याजक बनाया। वे धरती पर राज्य करेंगे।”
Og jeg så, og jeg hørte en røst av mange engler omkring tronen og livsvesenene og de eldste, og tallet på dem var ti tusen ganger ti tusen og tusen ganger tusen,
तभी मैंने देखा और अनेक स्वर्गदूतों की ध्वनियों को सुना। वे उस सिंहासन, उन प्राणियों तथा प्राचीनों के चारों ओर खड़े थे। स्वर्गदूतों की संख्या लाखों और करोड़ों थी
og de sa med høi røst: Verdig er Lammet, som er slaktet, til å få makt og rikdom og visdom og styrke og ære og pris og velsignelse!
वे ऊँचे स्वर में कह रहे थे: “वह मेमना जो मार डाला गया था, वह पराक्रम, धन, विवेक, बल, आदर, महिमा और स्तुति प्राप्त करने को योग्य है।”
Og hver skapning som er i himmelen og på jorden og under jorden og på havet, og alt det som er i dem, hørte jeg si: Ham som sitter på tronen, og Lammet tilhører velsignelsen og æren og prisen og styrken i all evighet.
फिर मैंने सुना कि स्वर्ग की, धरती पर की, पाताल लोक की, समुद्र की, समूची सृष्टि — हाँ, उस समूचे ब्रह्माण्ड का हर प्राणी कह रहा था: “जो सिंहासन पर बैठा है और मेमना का स्तुति, आदर, महिमा और पराक्रम सर्वदा रहें!”
Og de fire livsvesener sa: Amen! Og de eldste falt ned og tilbad.
फिर उन चारों प्राणियों ने “आमीन” कहा और प्राचीनों ने नत मस्तक होकर उपासना की।