Song of Solomon 5

मेरी संगिनी, हे मेरी दुल्हिन, मैंने अपने उपवन में अपनी सुगध सामग्री के साथ प्रवेश किया। मैंने अपना रसगंध एकत्र किया है। मैं अपना मधु छत्ता समेत खा चुका। मैं अपना दाखमधु और अपना दूध पी चुका। हे मित्रों, खाओ, हाँ प्रेमियों, पियो! प्रेम के दाखमधु से मस्त हो जाओ!
Bahçeme girdim, kızkardeşim, yavuklum, Mürümü topladım baharatımla, Gümecimi, balımı yedim, Şarabımı, sütümü içtim. Yiyin, için, ey dostlar! Mest olun aşktan, ey sevgililer!
मैं सोती हूँ किन्तु मेरा हृदय जागता है। मैं अपने हृदय—धन को द्वार पर दस्तक देते हुए सुनती हूँ। “मेरे लिये द्वार खोलो मेरी संगिनी, ओ मेरी प्रिये! मेरी कबूतरी, ओ मेरी निर्मल! मेरे सिर पर ओस पड़ी है मेरे केश रात की नमी से भीगें हैं।”
Ben uyuyordum ama yüreğim uyanıktı. Dinleyin! Sevgilim kapıyı vuruyor. “Aç bana, kızkardeşim, aşkım, eşsiz güvercinim! Sırılsıklam oldu başım çiyden, Kaküllerim gecenin neminden.”
“मैंने निज वस्त्र उतार दिया है। मैं इसे फिर से नहीं पहनना चाहती हूँ। मैं अपने पाँव धो चुकी हूँ, फिर से मैं इसे मैला नहीं करना चाहती हूँ।”
Entarimi çıkardım, Yine giyinmeli miyim? Ayaklarımı yıkadım, Yine kirletmeli miyim?
मेरे प्रियतम ने कपाट की झिरी में हाथ डाल दिया, मुझे उसके लिये खेद हैं।
Kapı deliğinden uzattı elini sevgilim, Aşk duygularım kabardı onun için.
मैं अपने प्रियतम के लिये द्वार खोलने को उठ जाती हूँ। रसगंध मेरे हाथों से और सुगंधित रसगंध मेरी उंगलियों से ताले के हत्थे पर टपकता है।
Kalktım, sevgilime kapıyı açayım diye, Mür elimden damladı, Parmaklarımdan aktı Sürgü tokmakları üzerine.
अपने प्रियतम के लिये मैंने द्वार खोल दिया, किन्तु मेरा प्रियतम तब तक जा चुका था! जब वह चला गया तो जैसे मेरा प्राण निकल गया। मैं उसे ढूँढती फिरी किन्तु मैंने उसे नहीं पाया; मैं उसे पुकारती फिरी किन्तु उसने मुझे उत्तर नहीं दिया!
Kapıyı açtım sevgilime, Ama sevgilim yoktu, gitmişti! Kendimden geçmişim o konuşurken. Aradım onu, ama bulamadım, Seslendim, ama yanıt vermedi.
नगर के पहरुओं ने मुझे पाया। उन्होंने मुझे मारा और मुझे क्षति पहुँचायी। नगर के परकोटे के पहरुओं ने मुझसे मेरा दुपट्टा छीन लिया।
Kenti dolaşan bekçiler buldu beni, Dövüp yaraladılar. Sur bekçileri alıp götürdü şalımı.
यरूशलेम की पुत्रियों, मेरी तुमसे विनती है कि यदि तुम मेरे प्रियतम को पा जाओ तो उसको बता देना कि मैं उसके प्रेम की भूखी हूँ।
Size ant içiriyorum, ey Yeruşalim kızları! Eğer sevgilimi bulursanız, Söyleyin ona, aşk hastasıyım ben.
क्या तेरा प्रिय, औरों के प्रियों से उत्तम है स्त्रियों में तू सुन्दरतम स्त्री है। क्या तेरा प्रिय, औरों से उत्तम है क्या इसलिये तू हम से ऐसा वचन चाहती है
Farkı ne sevgilinin öbürlerinden, Ey güzeller güzeli? Farkı ne ki, bize böyle ant içiriyorsun?
मेरा प्रियतम गौरवर्ण और तेजस्वी है। वह दसियों हजार पुरुषों में सर्वोत्तम है।
Sevgilimin teni pembe-beyaz, ışıl ışıl yanıyor! Göze çarpıyor on binler arasında.
उसका माथा शुद्ध सोने सा, उसके घुँघराले केश कौवे से काले अति सुन्दर हैं।
Başı saf altın, Kakülleri kıvır kıvır, kuzgun gibi siyah.
ऐसी उसकी आँखे है जैसे जल धार के किनारे कबूतर बैठे हों। उसकी आँखें दूध में नहाये कबूतर जैसी हैं। उसकी आँखें ऐसी हैं जैसे रत्न जड़े हों।
Akarsu kıyısındaki Güvercinler gibi gözleri; Sütle yıkanmış, Yuvasındaki mücevher sanki.
गाल उसके मसालों की क्यारी जैसे लगते हैं, जैसे कोई फूलों की क्यारी जिससे सुगंध फैल रही हो। उसके होंठ कुमुद से हैं जिनसे रसगंध टपका करता है।
Yanakları güzel kokulu tarhlar gibi, Nefis kokular saçıyor. Dudakları zambak gibi, Mür yağı damlatıyor.
उसकी भुजायें सोने की छड़ जैसी है जिनमें रत्न जड़े हों। उसकी देह ऐसी हैं जिसमें नीलम जड़े हों।
Elleri, üzerine sarı yakut kakılmış altın çubuklar, Gövdesi laciverttaşıyla süslenmiş cilalı fildişi.
उसकी जाँघे संगमरमर के खम्बों जैसी है जिनको उत्तम स्वर्ण पर बैठाया गया हो। उसका ऊँचा कद लबानोन के देवदार जैसा है जो देवदार वृक्षों में उत्तम हैं!
Mermer sütun bacakları Saf altın ayaklıklar üzerine kurulmuş. Boyu bosu Lübnan dağları gibi, Lübnan’ın sedir ağaçları gibi eşsiz.
हाँ, यरूशलेम की पुत्रियों, मेरा प्रियतम बहुत ही अधिक कामनीय है, सबसे मधुरतम उसका मुख है। ऐसा है मेरा प्रियतम, मेरा मित्र।
Ağzı çok tatlı, Tepeden tırnağa güzel. İşte böyledir sevgilim, böyledir yarim, ey Yeruşalim kızları!