Revelation of John 8

फिर मेमने ने जब सातवीं मुहर तोड़ी तो स्वर्ग में कोई आधा घण्टे तक सन्नाटा छाया रहा।
וכפתחו החותם השביעי ותהי דממה בשמים כחצי שעה׃
फिर मैंने परमेश्वर के सामने खड़े होने वाले सात स्वर्गदूतों को देखा। उन्हें सात तुरहियाँ प्रदान की गईं थीं।
וארא את שבעת המלאכים אשר עמדו לפני האלהים וינתנו להם שבעה שופרות׃
फिर एक और स्वर्गदूत आया और वेदी पर खड़ा हो गया। उसके पास सोने का एक धूपदान था। उसे संत जनों की प्रार्थनाओं के साथ सोने की उस वेदी पर जो सिंहासन के सामने थी, चढ़ाने के लिए बहुत सारी धूप दी गई।
ויבא מלאך אחר ויגש אל המזבח ומחתת זהב בידו ותנתן לו קטרת הרבה לתתה עם תפלות כל הקדשים על מזבח הזהב אשר לפני הכסא׃
फिर स्वर्गदूत के हाथ से धूप का वह धुआँ संत जनों की प्रार्थनाओं के साथ-साथ परमेश्वर के सामने पहुँचा।
ויעל עשן הקטרת עם תפלות הקדשים מיד המלאך לפני אלהים׃
इसके बाद स्वर्गदूत ने उस धूपदान को उठाया, उसे वेदी की आग से भरा और उछाल कर धरती पर फेंक दिया। इस पर मेघों का गर्जन-तर्जन, भीषण शब्द, बिजली की चमक और भूकम्प होने लगे।
ויקח המלאך את המחתה וימלאה אש מעל המזבח וישלך על הארץ ויהי קולות ורעמים וברקים ורעש׃
फिर वे सात स्वर्गदूत, जिनके पास सात तुरहियाँ थी, उन्हें फूँकने को तैयार हो गए।
ושבעה המלאכים ההם אשר בידם שבעת השופרות התעתדו לתקע׃
पहले स्वर्गदूत ने तुरही में जैसे ही फूँक मारी, वैसे ही लहू ओले और अग्नि एक साथ मिले जुले दिखाई देने लगे और उन्हें धरती पर नीचे उछाल कर फेंक दिया गया। जिससे धरती का एक तिहाई भाग जल कर भस्म हो गया। एक तिहाई पेड़ जल गए और समूची हरी घास राख हो गई।
והמלאך הראשון תקע בשופר ויהי ברד ואש בלולים בדם ותשלך ארצה ותשרף שלישית העץ וכל ירק עשב נשרף׃
दूसरे स्वर्गदूत ने तुरही फूँकी तो मानो अग्नि का जलता हुआ एक विशाल पहाड़ सा समुद्र में फेंक दिया गया हो। इससे एक तिहाई समुद्र रक्त में बदल गया।
והמלאך השני תקע בשופר והנה כדמות הר גדול בער באש השלך אל תוך הים ותהי שלישית הים לדם׃
तथा समुद्र के एक तिहाई जीव-जन्तु मर गए और एक तिहाई जल पोत नष्ट हो गए।
ותמת שלישית כל נפש חיה אשר בים ושלישית האניות נשחתה׃
तीसरे स्वर्गदूत ने जब तुरही बजाई तो आकाश से मशाल की तरह जलता हुआ एक विशाल तारा गिरा। यह तारा एक तिहाई नदियों तथा झरनों के पानी पर जा पड़ा।
והמלאך השלישי תקע בשופר ויפל מן השמים כוכב גדול בער כלפיד ויפל על שלישית הנהרות ועל מעינות המים׃
इस तारे का नाम था नागदौना सो समूचे जल का एक तिहाई भाग नागदौना में ही बदल गया। तथा उस जल के पीने से बहुत से लोग मारे गए। क्योंकि जल कड़वा हो गया था।
ושם הכוכב נקרא לענה ותהי שלישית המים ללענה ורבים מבני אדם מתו מן המים כי מרים היו׃
जब चौथे स्वर्गदूत ने तूरही बजाई तो एक तिहाई सूर्य, और साथ में ही एक तिहाई चन्द्रमा और एक तिहाई तारों पर विपत्ति आई। सो उनका एक तिहाई काला पड़ गया। परिणामस्वरूप एक तिहाई दिन तथा उसी प्रकार एक तिहाई रात अन्धेरे में डूब गए।
והמלאך הרביעי תקע בשופר ותכה שלישית השמש ושלישית הירח ושלישית הכוכבים למען תחשך שלישיתם והיום לא יאיר שלישיתו וכן גם הלילה׃
फिर मैंने देखा कि एक गरुड़ ऊँचे आकाश में उड़ रहा है। मैंने उसे ऊँचे स्वर में कहते हुए सुना, “उन बचे हुए तीन स्वर्गदूतों की तुरहियों के उद्घोष के कारण जो अपनी तुरहियाँ अभी बजाने ही वाले हैं, धरती के निवासियों पर कष्ट हो! कष्ट हो! कष्ट हो!”
וארא ואשמע מלאך אחד מעופף במרום הרקיע הקורא בקול גדול אוי אוי אוי לישבי הארץ משאר קלות שופר שלשת המלאכים העתידים לתקע׃