II Chronicles 33

मनशशे जब यहूदा का राजा हुआ वह बारह वर्ष का था। वह यरूशलेम में पचपन वर्ष तक राजा रहा।
منسی دوازده ساله بود که پادشاه شد و مدّت پنجاه و پنج سال در اورشلیم سلطنت کرد.
मनशशे ने वे सब कार्य किये जिन्हें यहोवा ने गलत कहा था। उसने अन्य राष्ट्रों के भयंकर और पापपूर्ण तरीकों का अनुसरण किया। यहोवा ने उन राष्ट्रों को इस्राएल के लोगों के सामने बाहर निकल जाने के लिये विवश किया था।
او آنچه را که در نظر خداوند پلید بود انجام داد و از روش اقوامی که خداوند از سر راه مردم اسرائیل بیرون رانده بود، پیروی نمود.
मनशशे ने फिर उन उच्च स्थानों को बनाया जिन्हें उसके पिता हिजकिय्याह ने तोड़ गिराया था। मनशशे ने बाल देवताओं की वेदियाँ बनाईं और अशेरा—स्तम्भ खड़े किये। वह नक्षत्र—समूह को प्रणाम करता था तथा उन्हें पूजता था।
او پرستشگاههای بالای تپّه را که پدرش حزقیا ویران کرده بود، بازسازی کرد و برای بت بعل قربانگاهها برپا کرد و الهه‌های اشره را ساخت. او آفتاب و ماه و ستارگان آسمان را پرستش و خدمت کرد.
मनश्शे ने यहोवा के मन्दिर में असत्य देवताओं के लिये वेदियाँ बनाईं। यहोवा ने मन्दिर के बारे में कहा था, “मेरा नाम यरूशलेम में सदैव रहेगा।”
او در معبد بزرگ قربانگاهها ساخت، در جایی که خداوند فرموده بود: «نام من در اورشلیم تا ابد خواهد ماند.»
मनश्शे ने सभी नक्षत्र—समूहों के लिये यहोवा के मन्दिर के दोनों आँगनों में वेदियाँ बनाईं।
او در حیاط معبد بزرگ برای آفتاب و ماه و ستارگان قربانگاهها ساخت.
मनश्शे ने अपने बच्चों को भी बलि के लिये हिन्नोम की घाटी में जलाया। मनश्शे ने शान्तिपाठ, दैवीकरण और भविष्य कथन के रूप में जादू का उपयोग किया। उसने ओझाओं और भूत सिद्धि करने वालों के साथ बातें कीं। मनशशे ने यहोवा की दृष्टि में बहुत पाप किया। मनशशे के पापों ने यहोवा को क्रोधित किया।
او پسران خود را در درّهٔ هنوم در آتش قربانی کرد. او جادوگری و فالگیری می‌کرد و با احضار کنندگان ارواح و افسونگران مشورت می‌نمود. او در نظر خداوند کارهای بسیار پلیدی کرد و خشم او را برانگیخت.
उसने एक देवता की मूर्ति बनाई और उसे परमेश्वर के मन्दिर में रखा। परमेश्वर ने दाऊद और उसके पुत्र सुलैमान से मन्दिर के बारे में कहा था, “मैं इस भवन तथा यरूशलेम में अपना नाम सदा के लिये अंकित करता हूँ। मैंने यरूशलेम को इस्राएल के सभी परिवार समूहों में से चुना।
او مجسمهٔ کنده‌کاری شده‌ای را که ساخته بود، در معبد بزرگ قرار داد، جایی که خداوند به داوود و پسرش سلیمان گفته بود: «من در این معبد بزرگ و در اورشلیم شهری که از میان تمام شهرهای طایفه‌های اسرائیل برگزیده‌ام، نام خود را تا ابد خواهم ‌گذاشت.
मैं फिर इस्राएलियों को उस भूमि से बाहर नहीं करुँगा जिसे मैंने उनके पूर्वजों को देने के लिये चुना। किन्तु उन्हें उन नियमों का पालन करना चाहिए जिनका आदेश मैंने दिया है। इस्राएल के लोगों को उन सभी विधियों, नियमों और आदेशों का पालन करना चाहिए जिन्हें मैंने मूसा को उन्हें देने के लिये दिया।”
و اگر مردم اسرائیل توجّه کنند و که از تمام فرامین، قوانین، احکام و دستوراتی که توسط موسی به ایشان داده‌ام، پیروی کنند، من دیگر هرگز ایشان را از سرزمینی که به نیاکانشان داده‌ام، بیرون نخواهم کرد.»
मनशशे ने यहूदा के लोगों और यरूशलेम में रहने वाले लोगों को पाप करने के लिये उत्साहित किया। उसने उन राष्ट्रों से भी बड़ा पाप किया जिन्हें यहोवा ने नष्ट किया था और जो इस्राएलियों से पहले उस प्रदेश में थे!
ولی منسی، یهودا و مردم اورشلیم را طوری گمراه کرد که ایشان بیشتر از اقوامی که خداوند از برابر ایشان بیرون رانده بود، پلیدی کردند.
यहोवा ने मनश्शे और उसके लोगों से बातचीत की। किन्तु उन्होंने सुनने से इन्कार कर दिया।
خداوند با منسی و قوم او سخن گفت، امّا ایشان گوش ندادند،
इसलिये यहोवा ने यहूदा पर आक्रमण करने के लिये अश्शूर के राजा के सेनापतियों को वहाँ पहुँचाया। इन सेनापतियों ने मनश्शे को पकड़ लिया और उसे बन्दी बना लिया। उन्होंने उसको बेड़ियाँ पहना दीं और उसके हाथों में पीतल की जंजीरे डालीं। उन्होंने मनश्शे को बन्दी बनाया और उसे बाबुल देश ले गए।
پس خداوند فرماندهان ارتش امپراتور آشور را علیه ایشان برانگیخت، ایشان منسی را اسیر کردند و قلّاب در او فرو کردند و او را به زنجیر کشیدند و به بابل بردند.
मनश्शे को कष्ट हुआ। उस समय उसने यहोवा अपने परमेश्वर से याचना की। मनश्शे ने स्वयं को अपने पूर्वजों के परमेश्वर के सामने विनम्र बनाया।
در مشقّت خود فروتن شد و از خداوند، خدای خود کمک خواست.
मनश्शे ने परमेश्वर से प्रार्थना की और परमेश्वर से सहायता की याचना की। यहोवा ने मनश्शे की याचना सुनी और उसे उस पर दया आई। यहोवा ने उसे यरूशलेम अपने सिंहासन पर लौटने दिया। तब मनश्शे ने समझा कि यहोवा सच्चा परमेश्वर है।
خدا نیایش منسی را پذیرفت و به او پاسخ داد و اجازه داد تا به اورشلیم باز گردد و دوباره حکمرانی کند. این رویداد باعث شد که منسی بداند که خداوند، خداست.
जब यह सब हुआ तो मनश्शे ने दाऊद नगर के लिये बाहरी दीवार बनाई। बाहरी दीवार गिहोन सोते के पश्चिम की ओर घाटी (किद्रोन) में मछली द्वार के साथ थी। मनश्शे ने इस दीवार को ओपेल पहाड़ी के चारों ओर बना दिया। उसने दीवार को बहुत ऊँचा बनाया। तब उसने अधिकारियों को यहूदा के सभी किलों में रखा।
سپس او دیوار خارجی شهر داوود را از درّه‌ای که در غرب جیحون، تا دروازهٔ ماهی و ناحیه‌ای از شهر را که تپّهٔ عوفل نامیده می‌شد، بازسازی کرد و به ارتفاع آنها افزود. او همچنین فرماندهان ارتشی در شهرهای مستحکم یهودا گماشت.
मनश्शे ने विचित्र देवमूर्तियों को हटाया। उसने यहोवा के मन्दिर से देवमूर्ति को बाहर किया। उसने उन सभी वेदियों को हटाया जिन्हें उसने मन्दिर की पहाड़ी पर और यरूशलेम में बनाया था। मनश्शे ने उन सभी वेदियों को यरूशलेम नगर से बाहर फेंका।
او خدایان بیگانه را همراه با مجسمه‌ای که خودش در معبد بزرگ گذاشته بود بیرون آورد و قربانگاه بت‌پرستان در روی تپّهٔ نزدیک معبد بزرگ و در مکانهای دیگر اورشلیم، همه را از شهر بیرون برد و دور ریخت.
तब उसने यहोवा की वेदी स्थापित की और मेलबलि तथा धन्यवाद भेंट इस पर चढ़ाई। मनश्शे ने यहूदा के सभी लोगों को इस्राएल के यहोवा परमेश्वर की सेवा करने का आदेश दिया।
او همچنین قربانگاه خداوند را بازسازی کرد و در روی آن قربانی‌های سلامتی و شکرگزاری قربانی کرد. او به همهٔ مردم یهودا فرمان داد تا خداوند، خدای اسرائیل را پرستش کنند.
लोगों ने उच्च स्थानों पर बलि देना जारी रखा, किन्तु उनकी भेंटें केवल यहोवा उनके परमेश्वर के लिये थीं।
با وجودی که مردم هنوز در پرستشگاههای بالای تپّه‌ها قربانی می‌کردند، ولی قربانی آنها فقط برای خداوند بود.
मनश्शे ने जो कुछ अन्य किया और उसकी परमेश्वर से प्रार्थनाऐं और उन दृष्टाओं के कथन जिन्होंने इस्राएल के यहोवा परमेश्वर के नाम पर उससे बातें की थीं, वे सभी *इस्राएल के राजा नामक पुस्तक* में लिखी हैं।
کارهای دیگر منسی همراه با دعای او به خدای خود و پیام انبیایی که به نام خداوند، خدای اسرائیل با او سخن گفتند، همه در کتاب تاریخ پادشاهان اسرائیل نوشته شده‌اند.
मनश्शे ने कैसे प्रार्थना की और परमेश्वर ने वह कैसे सुनी और उस पर दया की, यह *दृष्टाओं की पुस्तक* में लिखा है। मनश्शे के सभी पाप और बुराईयाँ जो उसने स्वयं को विनम्र करने से पूर्व कीं और वे स्थान जहाँ उसने उच्च स्थान बनाए और अशेरा—स्तम्भ खड़े किये, *दृष्टाओं की पुस्तक* में लिखे हैं।
دعای پادشاه و پاسخ خدا به او، فهرست گناهان او قبل از اینکه توبه کند، کارهای پلید او، پرستشگاههایی که در بالای تپّه‌ها ساخت و الهه‌های اشره و دیگر بُتهایی که پرستش کرد، همه در کتاب تاریخ انبیا نوشته شده‌اند.
अन्त में मनश्शे मरा और अपने पूर्वजों के साथ दफना दिया गया। लोगों ने मनश्शे को उसके अपने राजभवन में दफनाया। मनश्शे के स्थान पर आमोन नया राजा हुआ। आमोन मनश्शे का पुत्र था।
منسی هم مانند نیاکان خود در گذشت و او را در کاخ خود به خاک سپردند و پسرش، آمون جانشین او شد.
आमोन जब यहूदा का राजा हुआ, बाईस वर्ष का था। वह दो वर्ष तक यरूशलेम का राजा रहा।
آمون در سن بیست و دو سالگی به سلطنت رسید و مدّت دو سال در اورشلیم پادشاهی کرد.
आमोन ने यहोवा के सामने बुरे काम किये। यहोवा उससे जो कराना चाहता था उन्हें उसने ठीक अपने पिता मनश्शे की तरह नहीं किया। आमोन ने सभी खुदी हुई मूर्तियों तथा अपने पिता मनश्शे की बनाई मूर्तियों को बलि चढ़ाई। आमोन ने उन मूर्तियों की पूजा की।
او هم مانند پدرش منسی، کارهایی را که در نظر خداوند پلید بود، انجام داد. او برای تمام بُتهایی که پدرش منسی ساخته بود، قربانی کرد و آنها را پرستش نمود.
आमोन ने स्वयं को अपने पिता मनश्शे की तरह यहोवा के सामने विनम्र नहीं बनाया। किन्तु आमोन अधिक से अधिक पाप करता गया।
او مانند پدرش منسی در برابر خداوند فروتن نشد، بلکه آمون بیشتر و بیشتر به گناهان خود افزود.
आमोन के सेवकों ने उसके विरुद्ध योजना बनाई। उन्होंने आमोन को उसके घर में मार डाला।
خدمتکارانش علیه او توطئه چیدند و او را در کاخ سلطنتی کشتند.
किन्तु यहूदा के लोगों ने उन सभी सेवकों को मार डाला जिन्होंने राजा आमोन के विरुद्ध योजना बनाई थी। तब लोगों ने योशिय्याह को नया राजा चुना। योशिय्याह आमोन का पुत्र था।
مردم یهودا قاتلان آمون را کشتند و پسرش، یوشیا را به جای او پادشاه ساختند.