II Corinthians 9

אמנם אין צרך לכתב אליכם על דבר השרות אשר לעזרת הקדשים׃
अब संतों की सेवा के विषय में, तुम्हें इस प्रकार लिखते चले जाना मेरे लिये आवश्यक नहीं है।
כי ידעתי את נדיבתכם אשר עליה אני מתהלל בכם לפני אנשי מקדוניא לאמר אכיא מזמנת היא משנה שעברה ותער הקנאה היוצאת מכם את רוח רבם׃
क्योंकि सहायता के लिये तुम्हारी तत्परता को मैं जानता हूँ और उसके लिये मकिदुनिया निवासियों के सामने यह कहते हुए मुझे गर्व है कि अखाया के लोग तो, पिछले साल से ही तैयार हैं और तुम्हारे उत्साह ने उन में से अधिकतर को कार्य के लिये प्रेरणा दी है।
אבל שלחתי את האחים פן תהיה לריק תהלתנו עליכם בדבר הזה ולמען תהיו מזמנים כאשר אמרתי׃
किन्तु मैं भाइयों को तुम्हारे पास इसलिए भेज रहा हूँ कि तुम को लेकर हम जो गर्व करते हैं, वह इस बारे में व्यर्थ सिद्ध न हो। और इसलिए भी कि तुम तैयार रहो, जैसा कि मैं कहता आया हूँ।
פן בבוא אתי אנשים ממקדוניא ימצאו אתכם לא מזמנים ונבוש אנחנו ואינני אמר אתם בבטחון הזה אשר התהללנו בו׃
नहीं तो जब कोई मकिदुनिया वासी मेरे साथ तुम्हारे पास आयेगा और तुम्हें तैयार नहीं पायेगा तो हम उस विश्वास के कारण जिसे हमने तुम्हारे प्रति दर्शाया है, लज्जित होंगे। और तुम तो और भी अधिक लज्जित होगे।
על כן היה נכון בעיני לבקש מן האחים כי יקדמו ללכת אליכם ויכינו את ברכתכם המיועדה מלפנים למען תהיה מוכנת כעין ברכה ולא כעין כילות׃
इसलिए मैंने भाईयों से यह कहना आवश्यक समझा कि वे हमसे पहले ही तुम्हारे पास जायें और जिन उपहारों को देने का तुम पहले ही वचन दे चुके हो उन्हें पहले ही से उदारतापूर्वक तैयार रखें। इसलिए यह दान स्वेच्छापूर्वक तैयार रखा जाये न कि दबाव के साथ तुमसे छीनी गयी किसी वस्तु के रूप में।
כי הנה הזרע בצמצום גם יקצר בצמצום והזרע בברכות גם יקצר בברכות׃
इसे याद रखो: जो थोड़ा बोता है, वह थोड़ा ही काटेगा और जिस कि बुआई अधिक है, वह अधिक ही काटेगा।
וכל איש כאשר ידבנו לבו לא מצער ולא מאנס כי הנתן בלב שמח יאהבנו אלהים׃
हर कोई बिना किसी कष्ट के या बिना किसी दबाव के, उतना ही दे जितना उसने मन में सोचा है। क्योंकि परमेश्वर प्रसन्न-दाता से ही प्रेम करता है।
ואלהים יכל להשפיע עליכם כל חסד עד כי יהיה לכם בכל עת די ספוקכם בכל ותותירו בכל מעשה טוב׃
और परमेश्वर तुम पर हर प्रकार के उत्तम वरदानों की वर्षा कर सकता है जिससे तुम अपनी आवश्यकता की सभी वस्तुओं में सदा प्रसन्न हो सकते हो और सभी अच्छे कार्यों के लिये फिर तुम्हारे पास आवश्यकता से भी अधिक रहेगा।
ככתוב פזר נתן לאביונים צדקתו עמדת לעד׃
जैसा कि शास्त्र में लिखा है: “वह मुक्त भाव से दीन जनों को देता है, और उसकी चिरउदारता सदा-सदा को बनी रहती है।” भजन संहिता 112:9
והנתן זרע לזרע ולחם לאכל יתן וירבה את זרעכם ויפריא תנובות צדקתכם׃
वह परमेश्वर ही बोने वाले को बीज और खाने वाले को भोजन सुलभ कराता है। वहाँ तुम्हें बीज देगा और उसकी बढ़वार करेगा, उसी से तुम्हारे धर्म की खेती फूलेगी फलेगी।
למען תעשירו בכל לכל התמימות הפעלת תודה לאלהים על ידינו׃
तुम हर प्रकार से सम्पन्न बनाये जाओगे ताकि तुम हर अवसर पर उदार बन सको। तुम्हारी उदारता परमेश्वर के प्रति लोगों के धन्यवाद को पैदा करेगी।
כי שרות העבודה הזאת לא לבד ימלא את מחסרי הקדושים כי גם יודו רבים לאלהים בשרותכם הנאמן הזה׃
दान की इस पवित्र सेवा से न केवल पवित्र लोगों की आवश्यकताएँ पूरी होती हैं बल्कि परमेश्वर के प्रति अत्यधिक धन्यवाद का भाव भी उपजता है।
ויכבדו את האלהים על משמעת הודאתכם לבשורת המשיח ועל תמת התחברותכם אליהם ואל כלם׃
क्योंकि तुम्हारी इस सेवा से जो प्रमाण प्रकट होता है, उससे संत जन परमेश्वर की स्तुति करेंगे। क्योंकि यीशु मसीह के सुसमाचार में तुम्हारे विश्वास की घोषणा से उत्पन्न हुई तुम्हारी आज्ञाकारिता के कारण और अपनी उदारता के कारण उनके लिये तथा दूसरे सभी लोगों के लिये तुम दान देते हो।
והם בהתחננם בעדכם נכספים לכם בעבור חסד האלהים אשר גבר עליכם׃
और वे भी तुम्हारे लिए प्रार्थना करते हुए तुमसे मिलने की तीव्र इच्छा करेंगे। तुम पर परमेश्वर के असीम अनुग्रह के कारण
ותודה לאלהים על מתנתו העצומה מספר׃
उस वरदान के लिये जिसका बखान नहीं किया जा सकता, परमेश्वर का धन्यवाद है।