Song of Solomon 4

ای عشق من، تو چقدر زیبایی! چشمان تو از پشت روبند به زیبایی کبوتران است. گیسوان تو، همچون گلّهٔ بُزهایی که از کوه جلعاد پایین می‌آیند، موج می‌زند.
मेरी प्रिये, तुम अति सुन्दर हो! तुम सुन्दर हो! घूँघट की ओट में तेरी आँखें कपोत की आँखों जैसी सरल हैं। तेरे केश लम्बे और लहराते हुए हैं जैसे बकरी के बच्चे गिलाद के पहाड़ के ऊपर से नाचते उतरते हों।
دندانهای ردیف و صاف تو به سفیدی گوسفندانی هستند که تازه پشمشان چیده و شسته شده باشد. همگی جفت‌جفت و مرتّب هستند.
तेरे दाँत उन भेड़ों जैसे सफेद हैं जो अभी अभी नहाकर के निकली हों। वे सभी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया करती हैं, और उनके बच्चे नहीं मरे हैं।
لبهای تو همچون رشتهٔ قرمز و دهانت زیباست. گونه‌هایت از پشت روبندت مانند دو نیمه انار است.
तेरा अधर लाल रेशम के धागे सा है। तेरा मुख सुन्दर हैं। अनार के दो फाँको की जैसी तेरे घूंघट के नीचे तेरी कनपटियाँ हैं।
گردنت همچون بُرج داوود صاف و گرد است و گلوبندت مانند سپر هزار سرباز است که بُرج را محاصره کرده‌اند.
तेरी गर्दन लम्बी और पतली है जो खास सजावट के लिये दाऊद की मीनार जैसी की गई। उसकी दीवारों पर हज़ारों छोटी छोटी ढाल लटकती हैं। हर एक ढाल किसी वीर योद्धा की है।
سینه‌هایت مانند غزالهای دوقلویی است که میان سوسن‌ها می‌چرند.
तेरे दो स्तन जुड़वा बाल मृग जैसे हैं, जैसे जुड़वा कुरंग कुमुदों के बीच चरता हो।
پیش از آنکه نسیم سحرگاهی بوزد و هوا روشن شود، من به کوه مُر و تپّهٔ کُندُر می‌روم.
मैं गंधरस के पहाड़ पर जाऊँगा और उस पहाड़ी पर जो लोबान की है जब दिन अपनी अन्तिम साँस लेता है और उसकी छाया बहुत लम्बी हो कर छिप जाती है।
ای عشق من، تو چه زیبایی! در جمال کامل هستی و عیبی نداری.
मेरी प्रिये, तू पूरी की पूरी सुन्दर हो। तुझ पर कहीं कोई धब्बा नहीं है!
ای عروس من، با من از لبنان بیا. از فراز کوه لبنان و امانه و از قلّهٔ کوههای سنیر و حرمون، جایی که بیشه شیر و پلنگ است، پایین بیا.
ओ मेरी दुल्हिन, लबानोन से आ, मेरे साथ आजा। लबानोन से मेरे साथ आजा, अमाना की चोटी से, शनीर की ऊँचाई से, सिंह की गुफाओं से और चीतों के पहाड़ों से आ!
ای محبوبهٔ من و ای عروس من، با یک نگاه دلم را ربودی و با حلقه گردنبندت مرا به دام انداختی.
हे मेरी संगिनी, हे मेरी दुल्हिन, तुम मुझे उत्तेजित करती हो। आँखों की चितवन मात्र से और अपने कंठहार के बस एक ही रत्न से तुमने मेरा मन मोह लिया है।
ای عزیز من و ای عروس من، چه شیرین است عشق تو! محبّت تو گواراتر از شراب و بوی عطر تو بهتر از هر ادویه‌ای است.
मेरी संगिनी, हे मेरी दुल्हिन, तेरा प्रेम कितना सुन्दर है! तेरा प्रेम दाखमधु से अधिक उत्तम है; तेरी इत्र की सुगन्ध किसी भी सुगन्ध से उत्तम है!
ای عروس من، از لبانت عسل می‌چکد و در زیر زبانت شیر و عسل نهفته است. بوی لباست مانند عطر دلاویز درختان لبنان است.
मेरी दुल्हिन, तेरे अधरों से मधु टपकता है। तेरी वाणी में शहद और दूध की खुशबू है। तेरे वस्त्रों की गंध इत्र जैसी मोहक है।
ای محبوبهٔ من و ای عروس من، تو همچون باغ دربسته و همانند چشمه‌ای دست نیافتنی هستی.
मेरी संगिनी, हे मेरी दुल्हिन, तुम ऐसी हो जैसे किसी उपवन पर ताला लगा हो। तुम ऐसी हो जैसे कोई रोका हुआ सोता हो या बन्द किया झरना हो।
تو مثل باغ پُر میوهٔ انار هستی که میوه‌های لذیذ به بار می‌آورد. در تو سُنبل و ریحان،
तेरे अंग उस उपवन जैसे हैं जो अनार और मोहक फलों से भरा हो, जिसमें मेंहदी और जटामासी के फूल भरे हों;
زعفران و نیشکر، دارچین و بوته‌های خوشبو، مانند مُر و عود می‌رویند.
जिसमें जटामासी का, केसर, अगर और दालचीनी का इत्र भरा हो। जिसमें देवदार के गंधरस और अगर व उत्तम सुगन्धित द्रव्य साथ में भरे हों।
تو مانند چشمهٔ آب حیات هستی که از کوههای لبنان جاری است و باغ را سیراب می‌سازد. محبوبه
तू उपवन का सोता है जिसका स्वच्छ जल नीचे लबानोन की पहाड़ी से बहता है।
ای نسیم شمال و ای باد جنوب برخیزید! بر باغ من بوزید تا رایحهٔ من فضا را معطّر سازد. بگذارید محبوب من به باغ خود بیاید و از میوه‌های لذیذ آن بخورد.
जागो, हे उत्तर की हवा! आ, तू दक्षिण पवन! मेरे उपवन पर बह। जिससे इस की मीठी, गन्ध चारों ओर फैल जाये। मेरा प्रिय मेरे उपवन में प्रवेश करे और वह इसका मधुर फल खाये।