Isaiah 34

Kom hid, I Folk, og hør, lån Øre, I Folkefærd! Jorden og dens Fylde høre, Jorderig og al dets Grøde!
हे सभी देशों के लोगों, पास आओ और सुनो! तुम सब लोगों को ध्यान से सुनना चाहिये। हे धरती और धरती पर के सभी लोगों, हे जगत और जगत की सभी वस्तुओं, तुम्हें इन बातों पर कान देना चाहिये।
Thi HERREN er vred på alle Folkene, harmfuld på al deres Hær; han slår dem med Band og giver dem hen til at slagtes;
यहोवा सभी देशों और उनकी सेनाओं पर कुपित है। यहोवा उन सबको नष्ट कर देगा। वह उन सभी को मरवा डालेगा।
henslængt ligger de dræbte, Stank stiger op fra Ligene, Bjergene flyder af Blodet;
उनकी लाशें बाहर फेंक दी जायेंगी। लाशों से दुर्गन्ध उठेगी और पहाड़ के ऊपर से खून नीचे को बहेगा।
al Himlens Hær opløses; som en Bog rulles Himlen sammen, og al dens Hær visner hen som Vinstokkens visnende Blad, som Figentræets visnende Frugt.
आकाश चर्म पत्र के समान लपेट कर मूंद दिये जायेंगे। ग्रह—तारे मर कर किसी अँगूर की बेल या अंजीर के पत्तों के समान गिरने लगेंगे। आकाश के सभी तारे पिघल जायेंगे।
Thi på Himlen kredser HERRENs Sværd, og se, det slår ned på Edom, det Folk, han har bandlyst til Dom.
यहोवा कहता है, “ऐसा उस समय होगा जब आकाश में मेरी तलवार खून में सन जायेगी।” देखो! यहोवा की तलवार एदोम को काट डालेगी। यहोवा ने उन लोगों को अपराधी ठहराया है सो उन लोगों को मरना ही होगा।
HERRENs Sværd er fuldt af Blod, det drypper af Fedt, af Fårs og Bukkes Blod, af Fedt fra Vædres Nyrer. Thi HERREN slagter Offer i Bozra har vældig Slagtning i Edom;
क्यों क्योंकि यहोवा ने निश्चय किया कि बोस्रा और एदोम के नगरों में मार काट का एक समय आएगा।
Urokser styrter med dem, Ungkvæg sammen med Tyre. Landet svælger i Blod, Jorden drypper af Fedt.
सो मेढे, मवेशी और हट्टे कट्टे जंगली बैल मारे जायेंगे। धरती उनके खून से भर जायेगी। मिट्टी उनकी चर्बी से पट जायेगी।
Thi en Hævndag har HERREN til Rede, Zions Værge et Gengældsår.
ऐसी बातें घटेंगी क्योंकि यहोवा ने दण्ट देने का एक समय निश्चित कर लिया है। यहोवा ने एक वर्ष ऐसा चुन लिया है जिसमें लोग अपने उन बुरे कामों के लिये जो उन्होंने सिय्योन के विरुद्ध किये हैं, अवश्य ही भुगतान कर देंगे।
Dets Bække forvandles til Tjære, dets Jord til Svovl, og Landet bliver til Tjære, der brænder ved Nat og ved Dag,
एदोम की नदियाँ ऐसी हो जायेंगी जैसे मानो वे गर्म तारकोल की हों। एदोम की धरती जलती हुई गंधक और तारकोल के समान हो जायेगी।
det slukkes aldrig; evigt stiger Røgen op, det er øde fra Slægt til Slægt, ingen skal færdes der.
वे आगे रात दिन जला करेंगी। कोई भी व्यक्ति उस आग को रोक नहीं पायेगा। एदोम से सदा धुँआ उठा करेगा। वह धरती सदा—सदा के लिये नष्ट हो जायेगी। उस धरती से होकर फिर कभी कोई नहीं गुज़रा करेगा।
Pelikan og Rørdrum arver det, Ugle og Ravn skal bo der. HERREN spænder Tomheds Snor og Ødelæggelses Blylod derover.
वह धरती परिंदों और छोटे—छोटे जानवरों की हो जायेंगी। वहाँ उल्लू और कौवों का वास होगा। परमेश्वर उस धरती को सूनी उजाड़ भूमि में बदल देगा। यह वैसी ही हो जायेगी जैसी यह सृष्टि से पहले थी।
Der skal Bukketrolde bo, dets ypperste bliver til intet, til Kongevalg kaldes ej der, det er ude med alle dets Fyrster.
स्वतन्त्र व्यक्ति और मुखिया लोग समाप्त हो जायेंगे। उन लोगों को शासन करने के लिए वहाँ कुछ भी नहीं बचेगा।
Dets Paladser gror til i Tom, dets Borge i Tidsel og Nælde, et Tilholdssted for Hyæner og Enemærke for Strudse.
वहाँ के सभी सुन्दर भवनों में काँटे और जंगली झाड़ियाँ उग आयेंगी। जंगली कुत्ते और उल्लू उन मकानों में वास करेंगे। परकोटों से युक्त नगरों को जंगली जानवर अपना निवास बना लेंगे। वहाँ जो घास उगेगी उसमें बड़े—बड़े पक्षी रहेंगे।
Der mødes Sjakal med Vildkat, og Bukketrolde holder Stævne; kun der skal Natteheksen raste og lægge sig der til Ro;
वहाँ जंगली बिल्लयाँ और लकड़बघ्घे साथ रहा करेंगे तथा जंगली बकरियाँ वहाँ अपने मित्रों को बुलायेंगी। रात के जीव जन्तु वहाँ अपने लिए आश्रय खोजते फिरेंगे और वहीं विश्राम करने के लिए अपनी जगह बना लेंगे।
der bygger Pilslangen Rede, lægger Æg og samler dem og ruger. Kun der skal Gribbene flokkes, ej savner den ene den anden.
साँप वहाँ अपने घर बना लेंगे। वहाँ साँप अपने अण्डे दिया करेंगें। अण्डे फूटेंगे और उन अन्धकारपूर्ण स्थानों से रेंगते हुए साँप के बच्चे बाहर निकलेंगे। वँहा मरी वस्तुओं को खाने वाले पक्षी एक के बाद एक इकट्ठे होते चले जाएँगे।
Se efter i HERRENs Bog og læs: Ej fattes en eneste af dem, ej savner den ene den anden. Thi HERRENs Mund, den bød, hans Ånd har samlet dem sammen;
यहोवा के चर्म पत्र को देखो। पढ़ो उसमें क्या लिखा है। कुछ भी नहीं छुटा है। उस चर्म पत्र में लिखा है कि वे सभी पशु पक्षी इकट्ठे हो जायेंगे। इसलिए परमेश्वर के मुख ने यह आदेश दिया और उसकी आत्मा ने उन्हें एक साथ इकट्ठा कर दिया। परमेश्वर की आत्मा उन्हें परस्पर एकत्र करेगी।
han kastede Loddet for dem, hans Hånd udskifted dem Land med Snoren; de tager det evigt i Eje, bor der fra Slægt til Slægt.
परमेश्वर उनके साथ क्या करेगा, यह उसने निश्चय कर लिया है। इसके बाद परमेश्वर ने उनके लिए एक जगह चुनी। परमेश्वर ने एक रेखा खींची और उन्हें उनकी धरती दिखा दी। इसलिए वह धरती सदा सदा पशुओं की हो जायेगी। वे वहाँ वर्ष दर रहते चले जायेंगे।