Ezekiel 2

Han sagde til mig: "Menneskesøn stå op på dine fødder så jeg kan tale med dig!"
उस वाणी ने कहा, “मनुष्य के पुत्र, खड़े हो जाओ और मैं तुमसे वातें करूँगा।”
Og som han talede til mig, kom Ånden i mig og rejste mig på mine Fødder, og jeg hørte ham tale til mig.
तब आत्मा मुझे मेरे पैरों पर सीधे खड़ा कर दिया और मैंने उस को सुना जो मुझसे बातें कर रहा था।
Han sagde: "Menneskesøn! Jeg sender dig til Israeliterne, de genstridige, der har sat sig op imod mig; de og deres Fædre har forbrudt sig imod mig til den Dag i Dag.
उसने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र, मैं तुम्हें इस्राएल के परिवार से कुछ कहने के लिये भेज रहा हूँ।” वे लोग कई बार मेरे विरूद्ध हुए। उनके पूर्वज भी मेरे विरुद्ध हुए। उन्होंने मेरे विरुद्ध अनेक बार पाप किये और वे आज तक मेरे विरुद्ध अब भी पाप कर रहे हैं।
Og Sønnerne har stive Ansigter og hårde Hjerter; jeg sender dig til dem, og du skal sige: Så siger den Herre HERREN!
मैं तुम्हें उन लोगों से कुछ कहने के लिये भेज रहा हूँ। किन्तु वे बहुत हठी हैं। वे वड़े कठोर चित्त वाले हैं। किन्तु तुम्हें उन लोगों से बातें करनी हैं। तुम्हें कहना चाहिए, “हमारा स्वामी यहोवा ये बातें बताता है।”
Hvad enten de hører eller ej - thi de er en genstridig Slægt - skal de kende, at en Profet er kommet iblandt dem.
किन्तु वे लोग तुम्हारी सुनेंगे नहीं। वे मेरे विरुद्ध पाप करना बन्द नहीं करेंगे। क्यों क्योंकि वे बहुत विद्रोही लोग हैं, वे सदा मेरे विरुद्ध हो जाते हैं! किन्तु तुम्हें वे बातें उनसे कहनी चाहिये जिससे वे समझ सकें कि उनके बीच में कोई नबी रह रहा है।
Men du, Menneskesøn frygt ikke for dem og vær ikke ræd for deres Ord, når du færdes mellem Nælder og Tidsler og bor blandt Skorpioner; frygt ikke for deres Ord og vær ikke ræd for deres Ansigter, thi de er en genstridig Slægt.
“मनुष्य के पुत्र उन लोगों से डरो नहीं। जो वे कहें उससे डरो मत। यह सत्य है कि वे तुम्हारे विरुद्ध हो जायेंगे और तुमको चोट पहुँचाना चाहेंगे। वे काँटे के समान होंगे। तुम ऐसा सोचोगे कि तुम बिच्छुओं के बीच रह रहे हो। किन्तु वे जो कुछ कहें उनसे डरो नहीं। वे विद्रोही लोग हैं। किन्तु उनसे डरो नहीं।
Du skal tale mine Ord til dem, hvad enten de hører eller ej, thi de er en genstridig Slægt..
तुम्हें उनसे वे बातें कहनी चाहिए जो मैं कह रहा हूँ। मैं जानता हूँ कि वे तुम्हारी नहीं सुनेंगे और वे मेरे विरुद्ध पाप करना बन्द नहीं करेंगे! क्यों क्योंकि वे विद्रोही लोग हैं।
Og du, Menneskesøn, hør, hvad jeg taler til dig! Vær ikke genstridig som den genstridige Slægt, men luk din Mund op og slug, hvad jeg her giver dig! "
“मनुष्य के पुत्र, तुम्हें उन बातों को सुनना चाहिये जिन्हें मैं तुमसे कहता हूँ। उन विद्रोही लोगों की तरह मेरे विरुद्ध न जाओ। अपना मुँह खोलो जो बात मैं तुमसे कहता हूँ, स्वीकार करो और उन वचनों को लोगों से कहो। इन वचनों को खा लो।”
Og jeg skuede, og se, en Hånd var udrakt imod mig, og i den lå en Bogrulle;
तब मैंने (यहेजकेल) एक भुजा को अपनी ओर बढ़ते देखा। वह एक गोल किया हुआ लम्बा पत्र जिस पर वचन लिखे थे, पकड़े हुए थे।
og han rullede den op for mig, - og der var skrevet på den både for og bag; og hvad der stod skrevet, var Klage, Suk og Ve.
मैंने उस गोल किये हुए पत्र को खोला और उस पर सामने और पीछे वचन लिखे थे। उसमें सभी प्रकार के करूण गीत, कथायें और चेतावनियाँ थीं।