II Corinthians 10

Ja, Pavao, osobno vas zaklinjem blagošću i obazrivošću Kristovom - ja koji sam licem u lice među vama "skroman", a nenazočan prema vama "odvažan" -
मैं, पौलुस, निजी तौर पर मसीह की कोमलता और सहनशीलता को साक्षी करके तुमसे निवेदन करता हूँ। लोगों का कहना है कि मैं जो तुम्हारे बीच रहते हुए विनम्र हूँ किन्तु वही मैं जब तुम्हारे बीच नहीं हूँ, तो तुम्हारे लिये निर्भय हूँ।
molim da, jednom nazočan, ne moram biti odvažan smionošću kojom se kanim osmjeliti protiv nekih što smatraju da mi po tijelu živimo.
अब मेरी तुमसे प्रार्थना है कि जब मैं तुम्हारे बीच होऊँ तो उसी विश्वास के साथ वैसी निर्भयता दिखाने को मुझ पर दबाव मत डालना जैसी कि मेरे विचार में मुझे कुछ उन लोगों के विरुद्ध दिखानी होगी जो सोचते हैं कि हम एक संसारी जीवन जीते हैं।
Jer iako živimo u tijelu, ne vojujemo po tijelu.
क्योंकि यद्यपि हम भी इस संसार में ही रहते हैं किन्तु हम संसारी लोगों की तरह नहीं लड़ते हैं।
Ta oružje našega vojevanja nije tjelesno, nego božanski snažno za rušenje utvrda. Obaramo mudrovanja
क्योंकि जिन शास्त्रों से हम युद्ध लड़ते हैं, वे सांसारिक नहीं हैं, बल्कि उनमें गढ़ों को तहस-नहस कर डालने के लिए परमेश्वर की शक्ति निहित है।
i svaku oholost koja se podiže protiv spoznanja Boga i zarobljujemo svaki um na pokornost Kristu;
और उन्हीं शस्त्रों से हम लोगों के तर्को का और उस प्रत्येक अवरोध का, जो परमेश्वर के ज्ञान के विरुद्ध खड़ा है, खण्डन करते हैं।
i spremni smo kazniti svaku nepokornost čim bude savršena vaša pokornost.
जब तुममें पूरी आज्ञाकारिता है तो हम हर प्रकार की अनाज्ञा को दण्ड देने के लिए तैयार हैं।
Gledajte što je očito! Ako je tko uvjeren da je "Kristov", neka sam ponovno promisli ovo: kako je on Kristov, tako smo i mi.
तुम्हारे सामने जो तथ्य हैं उन्हें देखो। यदि कोई अपने मन में यह मानता है कि वह मसीह का है, तो वह अपने बारे में फिर से याद करे कि वह भी उतना ही मसीह का है जितना कि हम है।
Kad bih se doista i malo više pohvalio našom vlašću - koju nam Gospodin dade za vaše izgrađivanje, a ne rušenje - ne bih se morao stidjeti.
और यदि मैं अपने उस अधिकार के विषय में कुछ और गर्व करूँ, जिसे प्रभु ने हमें तुम्हारे विनाश के लिये नहीं बल्कि आध्यात्मिक निर्माण के लिये दिया है।
Samo da se ne bi činilo kao da vas zastrašujem poslanicama!
तो इसके लिये मैं लज्जित नहीं हूँ। मैं अपने पर नियंत्रण रखूँगा कि अपने पत्रों के द्वारा तुम्हें भयभीत करने वाले के रूप में न दिखूँ।
Jer "poslanice su, kaže, stroge i snažne, ali tjelesna nazočnost nemoćna i riječ bezvrijedna".
मेरे विरोधियों का कहना है, “पौलुस के पत्र तो भारी भरकम और प्रभावपूर्ण होते हैं। किन्तु मेरा व्यक्तित्व दुर्बल और वाणी अर्थहीन है।”
Takav neka promisli ovo: kakvi smo nenazočni riječju u poslanicama, takvi smo i nazočni djelom.
किन्तु ऐसे कहने वाले व्यक्ति को समझ लेना चाहिए कि तुम्हारे बीच न रहते हुए जब हम अपने पत्रों में कुछ लिखते हैं तो उसमें और तुम्हारे बीच रहते हुए हम जो कर्म करते हैं उनमें कोई अन्तर नहीं है।
Ne usuđujemo se, doista, izjednačiti ili usporediti s nekima koji sami sebe preporučuju, ali nisu razumni jer sami sebe sobom mjere i sami sebe sa sobom uspoređuju.
हम उन कुछ लोगों के साथ अपनी तुलना करने का साहस नहीं करते जो अपने आपको बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। किन्तु जब वे अपने को एक दूसरे से नापते हैं और परस्पर अपनी तुलना करते हैं तो वे यह दर्शाते हैं कि वे नहीं जानते कि वे कितने मूर्ख हैं।
Mi se pak nećemo hvaliti u bezmjerje, nego po mjeri, mjerilu što nam ga odmjeri Bog kao mjeru: doprijeti sve do vas.
जो भी हो, हम उचित सीमाओं से बाहर बढ़ चढ़ कर बात नहीं करेंगे, बल्कि परमेश्वर ने हमारी गतिविधियों की जो सीमाएँ हमें सौंपी है, हम उन्हीं में रहते हैं और वे सीमाएँ तुम तक पहुँचती हैं।
Jer mi ne posežemo preko svoga, kao da još nismo stigli do vas. Ta prvi doista doprijesmo do vas s evanđeljem Kristovim.
हम अपनी सीमा का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, जैसा कि यदि हम तुम तक नहीं पहुँच पाते तो हो जाता। किन्तु तुम तक यीशु मसीह का सुसमाचार लेकर हम तुम्हारे पास सबसे पहले पहुँचे हैं।
Ne hvalimo se u bezmjerje, tuđim naporima. A nadamo se da ćemo s uzrastom vaše vjere među vama i mi - po našem mjerilu - prerasti u izobilje:
अपनी उचित सीमा से बाहर जाकर किसी दूसरे व्यक्ति के काम पर हम गर्व नहीं करते किन्तु हमें आशा है कि तुम्हारा विश्वास जैसे जैसे बढ़ेगा तो वैसे वैसे ही हमारी गतिविधियों के क्षेत्र के साथ तुम्हारे बीच हम भी व्यापक रूप से फैलेंगे।
i preko vaših granica navijestiti evanđelje, a ne hvastati se onim što je već učinjeno na tuđem području.
इससे तुम्हारे क्षेत्र से आगे भी हम सुसमाचार का प्रचार कर पायेंगे। किसी अन्य को जो काम सौंपा गया था उस क्षेत्र में अब तक जो काम हो चुका है हम उसके लिये शेखी नहीं बघारते।
Tko se hvali, u Gospodinu neka se hvali.
जैसा कि शास्त्र कहता है: “जिसे गर्व करना है वह, प्रभु ने जो कुछ किया है, उसी पर गर्व करें।” []
Ta nije prokušan tko sam sebe preporučuje, nego koga preporučuje Gospodin.
क्योंकि अच्छा वही माना जाता है जिसे प्रभु अच्छा स्वीकारता है, न कि वह जो अपने आप को स्वयं अच्छा समझता है।