Revelation of John 18

Після цього побачив я іншого Ангола, що сходив із неба, і що владу велику він мав. І земля освітилась від слави його.
इसके बाद मैंने एक और स्वर्गदूत को आकाश से बड़ी शक्ति के साथ नीचे उतरते देखा। उसकी महिमा से सारी धरती प्रकाशित हो उठी।
І він гучним голосом кликнув, говорячи: Упав, упав великий Вавилон! Став він оселею демонів, і сховищем усякому духові нечистому, і сховищем усіх птахів нечистих та ненавидних,
शक्तिशाली स्वर से पुकारते हुए वह बोला: “वह मिट गयी, बाबुल नगरी मिट गयी। वह दानवों का आवास बन गयी थी। हर किसी दुष्टात्मा का वह बसेरा बन गयी थी। हर किसी घृणित पक्षी का वह बसेरा बन गयी थी! हर किसी अपवित्र, निन्दा योग्य पशु का।
бо лютим вином розпусти своєї він напоїв всі народи! І земні царі з ним розпусту чинили, а земні купці збагатіли від сили розкоші його!
क्योंकि उसने सब जनों को व्यभिचार के क्रोध की मदिरा पिलायी थी। इस जगत के शासकों ने जो स्वयं जगाई थी उससे व्यभिचार किया था। और उसके भोग व्यय से जगत के व्यापारी सम्पन्न बने थे।
І почув я інший голос із неба, який говорив: Вийдіть із нього, люди мої, щоб не сталися ви спільниками гріхів його, і щоб не потрапили в карання його.
आकाश से मैंने एक और स्वर सुना जो कह रहा था: “हे मेरे जनों, तुम वहाँ से बाहर निकल आओ तुम उसके पापों में कहीं साक्षी न बन जाओ; कहीं ऐसा न हो, तुम पर ही वे नाश गिरें जो उसके रहे थे,
Гріхи бо його досягли аж до неба, і Бог ізгадав про неправди його.
क्योंकि उसके पाप की ढेरी बहुत ऊँची गगन तक है। परमेश्वर उसके बुरे कर्मों को याद कर रहा है।
Відплатіть ви йому, як і він вам платив, і вдвоє подвойте йому за вчинки його! Удвоє налийте до чаші, що нею він вам наливав!
हे! तुम भी तो उससे ठीक वैसा व्यवहार करो जैसा तुम्हारे साथ उसने किया था। जो उसने तुम्हारे साथ किया उससे दुगुना उसके साथ करो। दूसरों के हेतु उसने जिस कटोरे में मदिरा मिलाई वही मदिरा तुम उसके हेतु दुगनी मिलाओ।
Скільки він славив себе та розкошував, стільки муки та смутку завдайте йому! Бо в серці своєму говорить: Сиджу, як цариця, і я не вдова, і бачити смутку не буду!
क्योंकि जो महिमा और वैभव उसने स्वयं को दिया तुम उसी ढँग से उसे यातनाएँ और पीड़ा दो क्योंकि वह स्वयं अपने आप ही से कहती रही है, ‘मैं अपनी नृपासन विराजित महारानी मैं विधवा नहीं फिर शोक क्यों करूँगी?’
Через це одного дня прийдуть кари його, смерть, і плач, і голод, і спалений буде огнем, бо міцний Господь, Бог, що судить його!
इसलिए वे नाश जो महामृत्यु, महारोदन और वह दुर्भिक्ष भीषण है। उसको एक ही दिन घेर लेंगे, और उसको जला कर भस्म कर देंगे क्योंकि परमेश्वर प्रभु जो बहुत सक्षम है, उसी ने इसका यह न्याय किया है।
І будуть плакати та голосити за ним царі земні, що з ним розпусту чинили та розкошували, коли побачать дим пожежі його.
“जब धरती के राजा, जिन्होंने उसके साथ व्यभिचार किया और उसके भोग-विलास में हिस्सा बटाया, उसके जलने से निकलते धुआँ को देखेंगे तो वे उसके लिए रोयेंगे और विलाप करेंगे।
Вони через страх його мук стоятимуть здалека та говоритимуть: Горе, горе, о місто велике, Вавилоне, місто могутнє, бо суд твій прийшов однієї години!
वे उसके कष्टों से डर कर वहीं से बहुत दूर ही खड़े हुए कहेंगे: ‘हे! शक्तिशाली नगर बाबुल! भयावह ओ, हाय भयानक! तेरा दण्ड तुझको बस घड़ी भर में मिल गया।’
І земні купці будуть плакати та голосити за ним, бо ніхто не купує вже їхнього вантажу,
“इस धरती पर के व्यापारी भी उसके कारण रोयेंगे और विलाप करेंगे क्योंकि उनकी वस्तुएँ अब कोई और मोल नहीं लेगा,
вантажу золота, і срібла, і каміння дорогоцінного, і перел, і віссону, і порфіри, і шовку, і кармазину, і всякого дерева запашного, і всякого посуду з слонової кости, і всякого посуду з дорогоцінного дерева, і мідяного, і залізного, і мармурового,
वस्तुएँ सोने की, चाँदी की, बहुमूल्य रत्न, मोती, मलमल, बैजनी, रेशमी और किरमिजी वस्त्र, हर प्रकार की सुगंधित लकड़ी हाथी दाँत की बनी हुई हर प्रकार की वस्तुएँ, अनमोल लकड़ी, काँसे, लोहे और संगमरमर से बनी हुई तरह-तरह की वस्तुएँ
і кориці, і шафрану, і пахощів, і мирри, і ливану, і вина, і оливи, і тонкої муки, і пшениці, і товару, і вівців, і коней, і возів, і рабів, і душ людських.
दार चीनी, गुलमेंहदी, सुगंधित धूप, रस गंध, लोहबान, मदिरा, जैतून का तेल, मैदा, गेहूँ, मवेशी, भेड़े, घोड़े और रथ, दास, हाँ, मनुष्यों की देह और उनकी आत्माएँ तक।
І плоди пожадливости душі твоєї відійшли від тебе, і все сите та світле пропало для тебе, і вже їх ти не знайдеш!
‘हे बाबुल! वे सभी उत्तम वस्तुएँ, जिनमें तेरा हृदय रमा था, तुझे सब छोड़ चली गयी हैं तेरा सब विलास वैभव भी आज नहीं है। अब न कभी वे तुझे मिलेंगी।’
Купці цими речами, що вони збагатилися з нього, від страху мук його стануть здалека, і будуть плакати та голосити,
“वे व्यापारी जो इन वस्तुओं का व्यापार करते थे और उससे सम्पन्न बन गए थे, वे दूर-दूर ही खड़े रहेंगे क्योंकि वे उसके कष्टों से डर गये हैं। वे रोते-बिलखते
і казати: Горе, горе, місто велике, зодягнене в віссон і порфіру та в кармазин, і прикрашене золотом і дорогоцінним камінням та перлами,
कहेंगे: ‘कितना भयावह और कितनी भयानक है, महानगरी! यह उसके हेतु हुआ। उत्तम मलमली वस्त्र पहनती थी बैजनी और किरमिजी! और स्वर्ण से बहुमूल्य रत्नों से सुसज्जित मोतियों से सजती ही रही थी।
бо за одну годину згинуло таке велике багатство... І кожен стерник, і кожен, хто пливає на кораблях, і моряки, і всі, хто працює на морі, стали здалека,
और बस घड़ी भर में यह सारी सम्पत्ति मिट गयी।’ “फिर जहाज का हर कप्तान, या हर वह व्यक्ति जो जहाज से चाहे कहीं भी जा सकता है तथा सभी मल्लाह और वे सब लोग भी जो सागर से अपनी जीविका चलाते हैं, उस नगरी से दूर ही खड़े रहे
і, бачивши дим від пожежі його, кричали й казали: Котре до великого міста подібне?
और जब उन्होंने उसके जलने से उठती धुआँ को देखा तो वे पुकार उठे, ‘इस विशाल नगरी के समान और कौन सी नगरी है?’
І вони посипали порохом голови свої, і закричали, плачучи та голосячи, і кажучи: Горе, горе, місто велике, що в ньому з його дорогоцінностей збагатилися всі, хто має кораблі на морі, бо за одну годину воно спорожніло!
फिर उन्होंने अपने सिर पर धूल डालते हुए रोते-बिलखते कहा, ‘महानगरी! हाय यह कितना भयावह! हाय यह कितना भयानक। जिनके पास जलयान थे, सिंधु जल पर सम्पत्तिशाली बन गए, क्योंकि उसके पास सम्पत्ति थी पर अब बस घड़ी भर में नष्ट हो गयी।
Радій з цього, небо, і святі апостоли та пророки, бо Бог виконав суд ваш над ним!
उसके हेतु आनन्द मनाओ तुम हे स्वर्ग! प्रेरित! और नबियों! तुम परमेश्वर के जनों आनन्द मनाओ! क्योंकि प्रभु ने उसको ठीक वैसा दण्ड दे दिया है जैसा वह दण्ड उसने तुम्हें दिया था।’”
І один сильний Ангол узяв великого каменя, як жорно, і кинув до моря, говорячи: З таким розгоном буде кинений Вавилон, місто велике, і вже він не знайдеться!
फिर एक शक्तिशाली स्वर्गदूत ने चक्की के पाट जैसी एक बड़ी सी चट्टान उठाई और उसे सागर में फेंकते हुए कहा, “महानगरी! हे बाबुल महानगरी! ठीक ऐसे ही तू गिरा दी जायेगी तू फिर लुप्त हो जायेगी, और तू नहीं मिल पायेगी।
І голос гуслярів, і співаків, і сопільників, і сурмачів уже не буде чутий в тобі! І вже не знайдеться в тобі жадного мистця й ніякого мистецтва, і шум жорен уже не буде чутий в тобі!
तुझमें फिर कभी नहीं वीणा बजेगी, और गायक कभी भी स्तुति पाठ न कर पायेंगे। वंशी कभी नहीं गूँजेंगी कोई भी तुरही तान न सुनेगा, तुझमें अब कोई कला शिल्पी कभी न मिलेगा अब तुझमें कोई भी कला न बचेगी! अब चक्की पीसने का स्वर कभी भी ध्वनित न होगा।
І світло свічника вже не буде світити в тобі, і голос молодого й молодої вже не буде чутий в тобі. Бо купці твої були земні вельможі, бо твоїм ворожбитством були зведені всі народи!
दीप की किंचित किरण तुझमें कभी भी न चमकेगी, अब तुझमें किसी वर की किसी वधु की मधुर ध्वनि कभी न गुँजेगी। तेरे व्यापारी जगती के महामनुज थे तेरे जादू ने सब जातों को भरमाया।
Бо в нім знайдена кров пророків, і святих, і побитих усіх на землі...
नगरी ने नबियों का संत जनों का उन सब ही का लहू बहाया था। इस धरती पर जिनको बलि पर चढ़ा दिया था।”