Jeremiah 37

І зацарював цар Седекія, син Йосійїн, замість Конії, сина Єгоякимового, якого зробив царем Навуходоносор, цар вавилонський, в Юдиному краї.
नबूकदनेस्सर बाबुल का राजा था। नबूकदनेस्सर ने यहोयाकीम के पुत्र यकोन्याह के स्थान पर सिदकिय्याह को यहूदा का राजा नियुक्त किया। सिदकिय्याह राजा योशिय्याह का पुत्र था।
Та не послухався ані він, ані його раби, ані народ Краю слів Господа, які Він говорив через пророка Єремію.
किन्तु सिदकिय्याह ने यहोवा के उन सन्देशों पर ध्यान नहीं दिया जिन्हें यहोवा ने यिर्मयाह नबी को उपदेश देने के लिये दिया था और सिदकिय्याह के सेवकों तथा यहूदा के लोगों ने यहोवा के सन्देश पर ध्यान नहीं दिया।
І послав цар Седекія Єгухала, сина Шелеміїного, і священика Цефанію, сина Маасеїного, до пророка Єремії, говорячи: Помолися за нас до Господа, Бога нашого!
राजा सिदकिय्याह ने यहूकल नामक एक व्यक्ति और याजक सपन्याह को यिर्मयाह नबी के पास एक सन्देश लेकर भेजा। यहूकल शेलेम्याह का पुत्र था। याजक सपन्याह मासेयाह का पुत्र था। जो सन्देश वे यिर्मयाह के लिये लाये थे वह यह है: “यिर्मयाह, हमारे परमेश्वर यहोवा से हम लोगों के लिये प्रार्थना करो।”
А Єремія тоді ще вільно ходив серед народу, бо не дали його ще до в'язниці.
(उस समय तक, यिर्मयाह बन्दीगृह में नहीं डाला गया था, अत: जहाँ कहीं वह जाना चाहता था, जा सकता था।
А фараонове військо вийшло з Єгипту. І почули вістку про них халдеї, що облягали Єрусалим, і відійшли від Єрусалиму.
उस समय ही फिरौन की सेना मिस्र से यहूदा को प्रस्थान कर चुकी थी। बाबुल सेना ने पराजित करने के लिये, यरूशलेम नगर के चारों ओर घेरा डाल रखा था। तब उन्होंने मिस्र से उनकी ओर कूच कर चुकी हुई सेना के बारे में सुना था। अत: बाबुल की सेना मिस्र से आने वाली सेना से लड़ने के लिये, यरूशलेम से हट गई थी।)
І було слово Господнє до пророка Єремії, говорячи:
यहोवा का सन्देश यिर्मयाह नबी को सन्देश मिला:
Так промовив Господь, Бог Ізраїлів: Так скажете до Юдиного царя, що послав вас до мене поспитати мене: Ось фараонове військо, що вийшло вам на поміч, вернеться до свого краю, до Єгипту.
“इस्राएल के लोगों का परमेश्वर यहोवा जो कहता है, वह यह है: ‘यहूकल और सपन्याह मैं जानता हूँ कि यहूदा के राजा सिदकिय्याह ने तुम्हें मेरे पास प्रश्न पूछने को भेजा है। राजा सिदकिय्याह को यह उत्तर दो, फिरौन की सेना यहाँ आने और बाबुल की सेना के विरुद्ध तुम्हारी सहायता के लिये मिस्र से कूच कर चुकी है। किन्तु फिरौन की सेना मिस्र लौट जाएगी।
А халдеї знову вернуться, і будуть воювати з цим містом, і здобудуть його, та й спалять його огнем.
उसके बाद बाबुल की सेना यहाँ लौटेगी। यह यरूशलेम पर आक्रमण करेगी। तब बाबुल की वह सेना यरूशलेम पर अधिकार करेगी और उसे जला डालेगी।’
Так говорить Господь: Не обманюйте своїх душ, говорячи: Халдеї конче підуть від нас, бо не підуть вони.
यहोवा जो कहता है, वह यह है: ‘यरूशलेम के लोगों, अपने को मूर्ख मत बनाओ। तुम आपस में यह मत कहो, बाबुल की सेना निश्चय ही, हम लोगों को शान्त छोड़ देगी। वह नहीं छोड़ेगी।
Бо якщо б ви побили все халдейське військо, що з вами воює, а з них залишилися б тільки ранені, то встане кожен із намету свого, і спалять це місто огнем...
यरूशलेम के लोगों, यदि तुम बाबुल की उस सारी सेना को ही क्यों न पराजित कर डालो जो तुम पर आक्रमण कर रही है, तो भी उनके डेरों में कुछ घायल व्यक्ति बच जाएंगे। वे थोड़े घायल व्यक्ति भी अपने डेरों से बाहर निकलेंगे और यरूशलेम को जलाकर राख कर देंगे।’”
І сталося, коли халдейське військо відступило від Єрусалиму перед фараоновим військом,
जब बाबुल सेना ने मिस्र के फिरौन की सेना के साथ युद्ध करने के लिये यरूशलेम को छोड़ा,
то вийшов Єремія з Єрусалиму, щоб піти до Веніяминового краю, і щоб сховатися там серед народу.
तब यिर्मयाह यरूशलेम से बिन्यामीन प्रदेश की यात्रा करना चाहता था। वहाँ वह अपने परिवार की कुछ सम्पत्ति के विभाजन में भाग लेने जा रहा था।
Та коли він був біля Веніяминової брами, то був там начальник сторожі, а ім'я йому Їрійя, син Шелемеї, сина Хананіїного. І схопив він пророка Єремію, говорячи: Ти переходиш до халдеїв!
किन्तु जब यिर्मयाह यरूशलेम के बिन्यामीन द्वार पर पहुँचा तब रक्षकों के अधिकारी कप्तान ने उसे बन्दी बना लिया। कप्तान का नाम यिरिय्याह था। यिरिय्याह शेलेम्याह का पुत्र था। शेलेम्याह हनन्याह का पुत्र था। इस प्रकार कप्तान यिरिय्याह ने यिर्मयाह को बन्दी बनाया और कहा, “यिर्मयाह, तुम हम लोगों को बाबुल पक्ष में मिलने के लिये, छोड़ रहे हो।”
А Єремія відказав: Неправда, я не переходжу до халдеїв! Та не послухав той його; і схопив Їрійя Єремію, і попровадив його до зверхників.
यिर्मयाह ने यिरिय्याह से कहा, “यह सच नहीं है। मैं कसदियों के साथ मिलने के लिये नहीं जा रहा हूँ।” किन्तु यिरिय्याह ने यिर्मयाह की एक न सुनी। यिरिय्याह ने यिर्मयाह को बन्दी बनाया और उसे यरूशलेम के राजकीय अधिकारियों के पास ले गया।
І розгнівалися зверхники на Єремію, і побили його, та й віддали його до в'язниці в домі писаря Єгонатана, бо його зробили за в'язничний дім.
वे अधिकारी यिर्मयाह पर बहुत क्रोधित थे। उन्होंने यिर्मयाह को पीटने का आदेश दिया। तब उन्होंने यिर्मयाह को बन्दीगृह में डाल दिया। बन्दीगृह योनातान नामक व्यक्ति के घर में था। योनातान यहूदा के राजा का शास्त्री था। योनातान का घर बन्दीगृह बना दिया गया था।
І зійшов Єремія до темничної ями та до підвалу, і сидів там Єремія багато днів...
उन लोगों ने यिर्मयाह को योनातान के घर की एक कोठरी में रखा। वह कोठरी जमीन के नीचे कूप—गृह थी। यिर्मयाह उसमें लम्बे समय तक रहा।
І послав цар Седекія, і взяв його. І спитав його цар у своїм домі таємно й сказав: Чи є слово від Господа? І Єремія відказав: Є. І далі сказав: Ти будеш відданий в руку вавилонського царя...
तब राजा सिदकिय्याह ने यिर्मयाह को बुलवाया और उसे राजमहल में लाया गया। सिदकिय्याह ने यिर्मयाह से एकान्त में बातें कीं। उसने यिर्मयाह से पूछा, “क्या यहोवा को कोई सन्देश है” यिर्मयाह ने उत्तर दिया, “हाँ, यहोवा का सन्देश है। सिदकिय्याह, तुम बाबुल के राजा के हाथ में दे दिये जाओगे।”
І сказав Єремія до царя Седекії: Що я згрішив тобі й рабам твоїм та цьому народові, що ви віддали мене до в'язниці?
तब यिर्मयाह ने राजा सिदकिय्याह से कहा, “मैंने कौन सा अपराध किया है मैंने कौन सा अपराध तुम्हारे, तुम्हारे अधिकारियों या यरूशलेम के विरुद्ध किया है तुमने मुझे बन्दीगृह में क्यों फेंका
І де ваші пророки, що вам пророкували, говорячи: Цар вавилонський не прийде на вас та на Край цей?
राजा सिदकिय्याह, तुम्हारे नबी अब कहाँ है उन नबियों ने तुम्हें झूठा सन्देश दिया। उन्होंने कहा, ‘बाबुल का राजा तुम पर या यहूदा देश पर आक्रमण नहीं करेगा।’
А тепер послухай, пане мій царю: хай упаде моє благання перед обличчя твоє, і не вертай мене до дому писаря Єгонатана, щоб не помер я там!...
किन्तु अब मेरे यहोवा, यहूदा के राजा, कृपया मेरी सुन। कृपया मेरा निवेदन अपने तक पहुँचने दे। मैं आपसे इतना माँगता हूँ। शास्त्री योनातान के घर मुझे वापस न भेजें। यदि आप मुझे वहाँ भेजेंगे मैं वहीं मर जाऊँगा।”
І наказав цар Седекія, й Єремію вмістили в подвір'ї в'язниці, і давали йому буханець хліба на день з вулиці пекарів, аж поки не скінчився ввесь хліб у місті. І сидів Єремія в подвір'ї в'язниці.
अत: राजा सिदकिय्याह ने यिर्मयाह के लिये आँगन में रक्षकों के संरक्षण में रहने का आदेश दिया और उसने यह आदेश दिया कि यिर्मयाह को सड़क पर रोटी बनाने वालों से रोटियाँ दी जानीं चाहिये। यिर्मयाह को तब तक रोटी दी जाती रही जब तक नगर में रोटी समाप्त नहीं हुई। इस प्रकार यिर्मयाह आँगन में रक्षकों के संरक्षण में रहा।