Acts 6

Тими ж днями, як учнів намножилось, зачали нарікати на євреїв огречені, що в щоденному служінні їхні вдовиці занедбані.
उन्ही दिनों जब शिष्यों की संख्या बढ़ रही थी, तो यूनानी बोलने वाले और इब्रानी बोलने वाले यहूदियों में एक विवाद उठ खड़ा हुआ क्योंकि वस्तुओं के दैनिक वितरण में उनकी विधवाओं के साथ उपेक्षा बरती जा रही थी।
Тоді ті Дванадцять покликали багатьох учнів та й сказали: Нам не личить покинути Боже Слово, і служити при столах.
सो बारहों प्रेरितों ने शिष्यों की समूची मण्डली को एक साथ बुला कर कहा, “हमारे लिये परमेश्वर के वचन की सेवा को छोड़ कर भोजन का प्रबन्ध करना उचित नहीं है।
Отож, браття, виглядіть ізпоміж себе сімох мужів доброї слави, повних Духа Святого та мудрости, їх поставимо на службу оцю.
सो बंधुओ अच्छी साख वाले पवित्र आत्मा और सूझबूझ से पूर्ण सात पुरूषों को अपने में से चुन लो। हम उन्हें इस काम का अधिकारी बना देंगे।
А ми перебуватимемо завжди в молитві та в служінні слову.
और अपने आपको प्रार्थना और वचन की सेवा के कामों में समर्पित रखेंगे।”
І всім людям сподобалося оце слово, і обрали Степана, мужа повного віри та Духа Святого, і Пилипа, і Прохора та Никанора, і Тимона та Пармена, і нововірця Миколу з Антіохії,
इस सुझाव से सारी मण्डली बहुत प्रसन्न हुई। (सो उन्होंने विश्वास और पवित्र आत्मा से युक्त) स्तिफनुस नाम के व्यक्ति को और फिलिप्पुस, प्रखुरूप, नीकानोर, तिमोन, परमिनास और (अन्ताकिया के निकुलाऊस को, जिसने यहूदी धर्म अपना लिया था,) चुन लिया।
їх поставили перед апостолів, і, помолившись, вони руки поклали на них.
और इन लोगों को फिर उन्होंने प्रेरितों के सामने उपस्थित कर दिया। प्रेरितों ने प्रार्थना की और उन पर हाथ रखे।
І росло Слово Боже, і дуже множилося число учнів у Єрусалимі, і дуже багато священиків були слухняні вірі.
इस प्रकार परमेश्वर का वचन फैलने लगा और यरूशलेम में शिष्यों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गयी। याजकों का एक बड़ा समूह भी इस मत को मानने लगा था।
А Степан, повний віри та сили, чинив між народом великі знамена та чуда.
स्तिफनुस एक ऐसा व्यक्ति था जो अनुग्रह और सामर्थ्य से परिपूर्ण था। वह लोगों के बीच बड़े-बड़े आश्चर्य कर्म और अद्भुत चिन्ह प्रकट किया करता था।
Тому дехто повстав із синагоги, що зветься лібертинська, і кірінейська, і олександрійська, та з тих, хто походить із Кілікії та з Азії, і зачали сперечатись із Степаном.
किन्तु तथाकथित स्वतन्त्र किये गये लोगों के आराधनालय के कुछ लोग जो कुरेनी और सिकन्दरिया से तथा किलिकिया और एशिया से आये यहूदी थे, वे उसके विरोध में वाद-विवाद करने लगे।
Але встояти вони не могли проти мудрости й Духа, що він Ним говорив.
किन्तु वह जिस बुद्धिमानी और आत्मा से बोलता था, वे उसके सामने नहीं ठहर सके।
Тоді вони підмовили людей, що казали, ніби чули, як він богозневажні слова говорив на Мойсея та Бога.
फिर उन्होंने कुछ लोगों को लालच देकर कहलवाया, “हमने मूसा और परमेश्वर के विरोध में इसे अपमानपूर्ण शब्द कहते सुना है।”
І людей попідбурювали, і старших та книжників, і, напавши, схопили його, і припровадили в синедріон.
इस तरह उन्होंने जनता को, बुजुर्ग यहूदी नेताओं को और यहूदी धर्मशास्त्रियों को भड़का दिया। फिर उन्होंने आकर उसे पकड़ लिया और सर्वोच्च यहूदी महासभा के सामने ले आये।
Також свідків фальшивих поставили, які говорили: Чоловік оцей богозневажні слова безперестань говорить на це святе місце та проти Закону.
उन्होंने वे झूठे गवाह पेश किये जिन्होंने कहा, “यह व्यक्ति इस पवित्र स्थान और व्यवस्था के विरोध में बोलते कभी रुकता ही नहीं है।
Бо ми чули, як він говорив, що Ісус Назарянин зруйнує це місце та змінить звичаї, які передав нам Мойсей.
हमने इसे कहते सुना है कि यह नासरी यीशु इस स्थान को नष्ट-भ्रष्ट कर देगा और मूसा ने जिन रीति-रिवाजों को हमें दिया है उन्हें बदल देगा।”
Коли всі, хто в синедріоні сидів, на нього споглянули, то бачили лице його, як лице Ангола!
फिर सर्वोच्च यहूदी महासभा में बैठे हुए सभी लोगों ने जब उसे ध्यान से देखा तो पाया कि उसका मुख किसी स्वर्गदूत के मुख के समान दिखाई दे रहा था।