Ezekiel 29

I det tiende år, i den tiende måned, på den tolvte dag i måneden, kom Herrens ord til mig, og det lød så:
देश निकाले के दसवें वर्ष के दसवें महीने (जनवरी) के बारहवें दिन मेरे स्वामी यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Menneskesønn! Vend ditt åsyn mot Farao, Egyptens konge, og spå mot ham og mot hele Egypten!
“मनुष्य के पुत्र, मिस्र के राजा फिरौन की ओर ध्यान दो, मेरे लिये उसके तथा मिस्र के विरुद्ध कुछ कहो।
Tal og si: Så sier Herren, Israels Gud: Se, jeg kommer over dig, Farao, Egyptens konge, du det store sjøuhyre, som ligger midt i dine strømmer, som sier: Mig tilhører min strøm, jeg har selv gjort den.
कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “‘मिस्र के राजा फिरौन, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूँ। तुम नील नदी के किनारे विश्राम करते हुए विशाल दैत्य हो। तुम कहते थे, “यह मेरी नदी है! मैंने यह नदी बनाई है!”
Jeg vil legge kroker i dine kjever og la fiskene i dine strømmer henge fast i dine skjell, og jeg vil dra dig op av dine strømmer, både dig og alle fiskene i dine strømmer, som henger fast i dine skjell.
“‘किन्तु मैं तुम्हारे जबड़े में आँकड़े दूँगा। नील नदी की मछलियाँ तुम्हारी चमड़ी से चिपक जाएंगी। मैं तुमको और तुम्हारी मछलियाँ को तुम्हारी नदियों से बाहर कर सूखी भूमि पर फेंक दूँगा, तुम धरती पर गिरोगे, और कोई न तुम्हें उठायेगा, न ही दफनायेगा। मैं तुम्हें जंगली जानवरों और पक्षियों को दूँगा, तुम उनके भोजन बनोगे।
Og jeg vil kaste dig ut i ørkenen, både dig og alle fiskene i dine strømmer; på marken skal du falle; du skal ikke samles og ikke sankes; jeg gir dig til føde for jordens dyr og himmelens fugler.
“‘किन्तु मैं तुम्हारे जबड़े में आँकड़े दूँगा। नील नदी की मछलियाँ तुम्हारी चमड़ी से चिपक जाएंगी। मैं तुमको और तुम्हारी मछलियाँ को तुम्हारी नदियों से बाहर कर सूखी भूमि पर फेंक दूँगा, तुम धरती पर गिरोगे, और कोई न तुम्हें उठायेगा, न ही दफनायेगा। मैं तुम्हें जंगली जानवरों और पक्षियों को दूँगा, तुम उनके भोजन बनोगे।
Og alle Egyptens innbyggere skal kjenne at jeg er Herren, fordi de har vært en rørstav for Israels hus;
तब मिस्र में रहने वाले सभी लोग जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ! “‘मैं इन कामों को क्यों करूँगा? क्योंकि इस्राएल के लोग सहारे के लिये मिस्र पर झुके, किन्तु मिस्र केवल दुर्बल घास का तिनका निकला।
når de tar dig ved ditt håndfang, så knekkes du og kløver skulderen på dem alle, og når de støtter sig på dig, brytes du i stykker og får lendene på dem alle til å vakle.
इस्राएल के लोग सहारे के लिये मिस्र पर झुके और मिस्र ने केवल उनके हाथों और कन्धों को विदीर्ण किया। वे सहारे के लिये तुम पर झुके किन्तु तुमने उनकी पीठ को तोड़ा और मरोड़ दिया।”
Derfor sier Herren, Israels Gud, så: Se, jeg lar sverd komme over dig, og jeg vil utrydde både folk og fe hos dig.
इसलिये मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “मैं तुम्हारे विरुद्ध तलवार लाऊँगा। मैं तुम्हारे सभी लोगों और जानवरों को नष्ट करूँगा।
Og Egyptens land skal bli til en ørken, et øde land, og de skal kjenne at jeg er Herren, fordi han sa: Strømmen hører mig til, jeg har gjort den.
मिस्र खाली और नष्ट हो जाएगा। तब वे समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ।” परमेश्वर ने कहा, “मैं वे काम क्यों करूँगा क्योंकि तुमने कहा, “यह मेरी नदी है। मैंने इस नदी को बनाया।”
Se, derfor kommer jeg over dig og dine strømmer, og jeg vil gjøre Egyptens land til en øde ørken, full av grusdynger, fra Migdol til Syene og like til Etiopias grense.
अत: मैं (परमेश्वर) तुम्हारे विरुद्ध हूँ। मैं तुम्हारी नील नदी की कई शाखाओं के विरुद्ध हूँ। मैं मिस्र को पूरी तरह नष्ट करूँगा। मिग्दोल से सवेन तक तथा जहाँ तक कूश की सीमा है, वहाँ तक नगर खाली होंगे।
Ingen menneskefot skal fare frem der, og ingen fefot skal fare frem der, og det skal ikke reise sig igjen på firti år.
कोई व्यक्ति या जानवर मिस्र से नहीं गुजरेगा। कोई व्यक्ति या जानवर मिस्र में चालीस वर्ष तक नहीं रहेगा।
Og jeg vil gjøre Egyptens land til en ørken blandt ødelagte land, og dets byer skal ligge øde blandt ødelagte byer i firti år, og jeg vil sprede egypterne blandt folkene og strø dem ut i landene.
मैं मिस्र देश को उजाड़ कर दूँगा और उसके नगर चालीस वर्ष तक उजाड़ रहेंगे। मैं मिस्रियों को राष्ट्रों में बिखेर दूँगा। मैं उन्हें विदेशों में बसा दूँगा।”
For så sier Herren, Israels Gud: Når firti år er gått, vil jeg samle egypterne fra de folk som de var spredt iblandt.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं मिस्र के लोगों को कई राष्ट्रों में बिखेरूँगा। किन्तु चालीस वर्ष के अन्त में फिर मैं उन लोगों को एक साथ इकट्ठा करूँगा।
Jeg vil gjøre ende på Egyptens fangenskap og føre dem tilbake til landet Patros, det land som de stammer fra, og der skal de være et ringe kongerike.
मैं मिस्र के बंदियों को वापस लाऊँगा। मैं मिस्रियों को पत्रास के प्रदेश में, जहाँ वे उत्पन्न हुए थे, वापस लाऊँगा। किन्तु उनका राज्य महत्वपूर्ण नहीं होगा।
Det skal være ringere enn andre kongeriker og ikke mere ophøie sig over folkene, og jeg vil gjøre dem fåtallige, så de ikke skal herske over folkene.
यह सबसे कम महत्वपूर्ण राज्य होगा। मैं इसे फिर अन्य राष्ट्रों से ऊपर कभी नहीं उठाऊँगा। मैं उन्हें इतना छोटा कर दूँगा कि वे राष्ट्रों पर शासन नहीं कर सकेंगे
Og for Israels hus skal det ikke mere være en tilflukt, som minner mig om deres misgjerning, når de vender sig til dem, og de skal kjenne at jeg er Herren, Israels Gud.
और इस्राएल का परिवार फिर कभी मिस्र पर आश्रित नहीं रहेगा। इस्राएली अपने पाप को याद रखेंगे। वे याद रखेंगे कि वे सहायता के लिये मिस्र की ओर मुड़े, परमेश्वर की ओर नहीं और वे समझेंगे कि मैं यहोवा और स्वामी हूँ।”
I det syv og tyvende år, i den første måned, på den første dag i måneden, kom Herrens ord til mig, og det lød så:
देश निकाले के सत्ताईसवें वर्ष के पहले महीने (अप्रैल) के पहले दिन यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Menneskesønn! Nebukadnesar, Babels konge, har latt sin hær utføre et svært arbeid mot Tyrus; hvert hode er skallet og hver skulder slitt. Men lønn har han og hans hær ikke fått av Tyrus for det arbeid han har utført imot det.
“मनुष्य के पुत्र, बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर ने सोर के विरुद्ध अपनी सेना को भीषण युद्ध में लगाया। उन्होंनेहर एक सैनिक के बाल कटवा दिये। भारी वजन ढोने के कारण हर एक कंधा रगड़ से नंगा हो गया। नबूकदनेस्सर और उसकी सेना ने सोर को हराने के लिये कठिन प्रयत्न किया। किन्तु वे उन कठिन प्रयत्नों से कुछ पा न सके।”
Derfor sier Herren, Israels Gud, så: Se, jeg gir Egyptens land til Nebukadnesar, Babels konge, og han skal føre bort dets rikdom og rane og røve alt hvad der er å rane og røve, og det skal hans hær ha til lønn.
अत: मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर को मिस्र देश दूँगा और नबूकदनेस्सर मिस्र के लोगों को ले जाएगा। नबूकदनेस्सर मिस्र की कीमती चीज़ों को ले जाएगा। यह नबूकदनेस्सर की सेना का वेतन होगा।
Som lønn for det arbeid han har utført, gir jeg ham Egyptens land; for de har arbeidet for mig, sier Herren, Israels Gud.
मैंने नबूकदनेस्सर को मिस्र देश उसके कठिन प्रयत्न के पुरस्कार के रूप में दिया है। क्यों क्योंकि उन्होंने मेरे लिये काम किया!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा।
Den samme dag vil jeg la et horn vokse op for Israels hus, og dig vil jeg gi en oplatt munn midt iblandt dem, og de skal kjenne at jeg er Herren.
“उस दिन मैं इस्राएल के परिवार को शक्तिशाली बनाऊँगा और तुम्हारे लोग मिस्रियों का मजाक उड़ाएंगे। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”