I Samuel 13

अब तक, शाऊल एक वर्ष तक राज्य कर चुका था और फिर जब शाऊल इस्राएल पर दो वर्ष शासन कर चुका,
Saul İsrail’de iki yıl krallık yaptıktan sonra
उसने इस्राएल से तीन हजार व्यक्ति चुने। उनमें दो हजार वे व्यक्ति थे जो बेतेल के पहाड़ी प्रदेश के मिकमाश में उसके साथ ठहरे थे और एक हजार वे व्यक्ति थे जो बिन्यामीन के अंतर्गत गिबा में योनातान के साथ ठहरे थे। शाऊल ने सेना के अन्य सैनिकों को उनके अपने घर भेज दिया।
halktan üç bin kişi seçti. Bunlardan iki binini Mikmas ve Beytel’in dağlık bölgesinde yanına aldı. Binini de Benyamin oymağına ait Giva Kenti’nde Yonatan’ın yanına bıraktı. Halktan geri kalanları evlerine gönderdi.
योनातान ने गिबा में जाकार पलिश्तियों को उनके डेरे में हराया। पलिश्तियों ने इसके बारे में सुना। उन्होंने कहा, “हिब्रुओं ने विद्रोह किया है।” शाऊल ने कहा, “जो कुछ हुआ है उसे हिब्रू लोगों को सुनाओ।” अत: शाऊल ने लोगों से कहा कि वे पूरे इस्राएल देश में तुरही बजायें।
Yonatan Giva’daki Filist birliğini yendi. Filistliler bunu duydular. Saul, bütün ülkede boru çaldırarak, “İbraniler bu haberi duysun” dedi.
सभी इस्राएलियों ने वह समाचार सुना। उन्होने कहा, “शाऊल ने पलिश्ती सेना प्रमुख को मार डाला है। अब पलिश्ती सचमुच इस्राएलियों से घृणा करते हैं!” इस्राएली लोगों को शाऊल से जुड़ने के लिये गिलगाल में बुलाया गया।
Böylece İsrailliler’in hepsi Saul’un Filist birliğini yendiğini ve Filistliler’in İsrailliler’den iğrendiğini duydu. Bunun üzerine halk Gilgal’da Saul’un çevresinde toplandı.
पलिश्ती इस्राएल से लड़ने के लिए इकट्ठे हुए। पलिश्तियों के पास छ: हजार रथ और तीन हजार घुड़सवार थे। वहाँ इतने अधिक पलिश्तिी सैनिक थे जितने सागर तट पर बालू के कण। पलिश्तियों ने मिकमाश में डेरा डाला। (मिकमाश बेतावेन के पूर्व है।)
Filistliler İsrailliler’le savaşmak üzere toplandılar. Otuz bin savaş arabası, altı bin atlı asker ve kıyılardaki kum kadar kalabalık bir orduya sahiptiler. Gidip Beytaven’in doğusundaki Mikmas’ta ordugah kurdular.
इस्राएलियों ने देखा कि वे मुसीबत में हैं। उन्होंने अपने को जाल में फँसा अनुभव किया। वे गुफाओं और चट्टानों, के अन्तरालों में छिपने के लिए भाग गये। वे चट्टानों, कुँओं और जमीन के अन्य गढ्ढों में छिप गये।
Durumlarının tehlikeli olduğunu ve askerlerinin sıkıştırıldığını gören İsrailliler, mağaralarda, çalılıklarda, kayalıklarda, çukurlarda, sarnıçlarda gizlendiler.
कुछ हिब्रू यरदन नदी पार कर गाद और गिलाद प्रदेश में भी भाग गए। शाऊल तब तक गिलगाल में था। उसकी सेना के सभी सैनिक भय से काँप रहे थे।
Bazı İbraniler de Şeria Irmağı’ndan Gad ve Gilat bölgesine geçti. Ama Saul daha Gilgal’daydı. Bütün askerler onu titreyerek izliyordu.
शमूएल ने कहा कि वह शाऊल से गिलगाल में मिलेगा। शाऊल ने वहाँ सात दिन तक प्रतीक्षा की। किन्तु शमूएल तब भी गिलगाल नहीं पहुँचा था और सैनिक शाऊल को छोड़ने लगे।
[] Saul, Samuel tarafından belirlenen süreye uyarak, yedi gün bekledi. Ama Samuel Gilgal’a gelmeyince, halk Saul’un yanından dağılmaya başladı.
इसलिए शाऊल ने कहा, “मेरे लिए होमबलि और मेलबलि लाओ।” तब शाऊल ने होमबलि चढ़ायी।
Saul, “Yakmalık sunuları ve esenlik sunularını bana getirin” dedi. Sonra yakmalık sunuyu sundu.
ज्योंही शाऊल ने बलि भेंट चढ़ानी समाप्त की, शमूएल आ गया। शाऊल उससे मिलने गया।
Saul yakmalık sununun sunulmasını bitirir bitirmez Samuel geldi. Saul selamlamak için onu karşılamaya çıktı.
शमूएल ने पूछा, “यह तुमने क्या कर दिया?” शाऊल ने उत्तर दिया, “मैंने सैनिकों को अपने को छोड़ते देखा और तुम तब तक यहाँ नहीं थे, और पलिश्ती मिकमाश में इकट्ठा हो रहे थे।”
Samuel, “Ne yaptın?” diye sordu. Saul, “Halk yanımdan dağılıyordu” diye karşılık verdi, “Sen de belirlenen gün gelmedin. Üstelik Filistliler Mikmas’ta toplandılar. Bunları görünce,
मैंने अपने मन में सोचा, “पलिश्ती यहाँ गिलगाल में आकर मुझ पर आक्रमण करेंगे और मैंने अब तक यहोवा से हमारी सहायता करने के लिये याचना नहीं की है। अत: मैंने अपने को विवश किया और मैंने होमबलि चढ़ाई।”
‘Şimdi Filistliler Gilgal’da üzerime yürüyecek; oysa ben RAB’bin yardımını dilememiştim’ diye düşündüm. Bu nedenle, yakmalık sunuyu sunma gerekliliğini duydum.”
शमूएल ने कहा, “तुमने मूर्खता का काम किया! तुमने अपने परमेश्वर यहोवा के आदेश का पालन नहीं किया। यदि तुमने परमेश्वर के आदेश का पालन किया होता तो परमेश्वर ने तुम्हारे परिवार को सदा के लिये इस्राएल पर शासन करने दिया होता।
Samuel, “Akılsızca davrandın” dedi, “Tanrın RAB’bin sana verdiği buyruğa uymadın; yoksa, RAB İsrail üzerinde senin krallığının sonsuza dek sürmesini sağlayacaktı.
किन्तु अब तुम्हारा राज्य आगे नहीं चलेगा। यहोवा ऐसे व्यक्ति की खोज में था जो उसकी आज्ञा का पालन करना चाहता हो। यहोवा ने उस व्यक्ति को पा लिया है और यहोवा उसे अपने लोगों का नया प्रमुख होने के लिये चुनेगा। तुमने यहोवा के आदेश का पालन नहीं किया इसलिए यहोवा नया प्रमुख चुनेगा।”
[] Ama artık krallığın sürmeyecek. RAB kendi gönlüne uygun birini arayıp onu kendi halkına önder olarak atamaya kararlı. Çünkü sen RAB’bin buyruğunu tutmadın.”
तब शमूएल उठा और उसने गिलगाल को छोड़ दिया। शाऊल और उसकी बची सेना ने गिलगाल को छोड़ दिया। वे बिन्यामीन में गिबा को गये। शाऊल ने उन व्यक्तियों को गिना जो आब तक उसके साथ थे। वहाँ लगभग छः सौ पुरुष थे।
Bundan sonra Samuel Gilgal’dan ayrılarak Benyaminoğulları’nın Giva Kenti’ne gitti. Saul yanında kalan halkı saydı; yaklaşık altı yüz kişiydi.
शाऊल, उसका पुत्र योनातान और सैनिक बिन्यामीन में गिबा को गए। पलिश्तियों ने मिकमाश में डेरा डाला था।
Saul, oğlu Yonatan ve yanlarındaki halk Benyaminoğulları’nın bölgesindeki Giva’da kalıyorlardı. Filistliler ise Mikmas’ta ordugah kurmuşlardı.
पलिश्तियों ने उस क्षेत्र में रहने वाले इस्राएलियों को दण्ड देने का निश्चय किया। अत: उनकी शक्तिशाली सेना ने आक्रमण करने के लिए अपना स्थान छोड़ दिया। पलिश्ती सेना तीन टुकड़ियों में बँटी थी। एक टुकड़ी उत्तर को ओप्रा को जाने वाली सड़क से शुआल के क्षेत्र में गई।
Akıncılar üç koldan Filistliler’in ordugahından çıktılar. Kollardan biri Şual bölgesindeki Ofra’ya,
दूसरी टुकड़ी दक्षिण—पूर्व बेथोरोन को जाने वाली सड़क पर गई और तीसरी टुकड़ी पूर्व में सीमा तक जाने वाली सड़क से गई। यह सड़क सबोईम की घाटी में मरुभूमि की ओर खुलती थी।
biri Beythoron’a, öbürü ise çöle, Sevoyim Vadisi’ne bakan sınıra doğru ilerledi.
इस्राएली लोगों में से कोई भी लोहे की चीजें नहीं बना सकता था। उन दिनों इस्राएल में लोहार नहीं थे। पलिश्ती इस्राएलियों को लोहे की चीज़ें बनाना नहीं सिखाते थे क्योंकि पलिश्ती डरते कि इस्राएली कहीं लोहे की तलवारें और भाले न बनाने लग जायें।
Bütün İsrail ülkesinde bir tek demirci yoktu. Filistliler, “İbraniler kılıç, mızrak yapmasın” demişlerdi.
केवल पलिश्ती ही लोहे के औजारों पर धार चढ़ा सकते थे। अत: यदि इस्राएली अपने हल की फली, कुदाली, कुल्हाड़ी या दँराती पर धार चढ़ाना चाहते तो उन्हें पलिश्तियों के पास जाना पड़ता था।
Bu nedenle bütün İsrailliler saban demirlerini, kazma, balta ve oraklarını biletmek için Filistliler’e gitmek zorundaydılar.
पलिश्ती लोहार एक तिहाई औंस चाँदी हल की फली और कुदाली पर धार चढ़ाने के लिये लेते थे और एक छटाई औंस चाँदी फावड़ी, कुल्हाड़ी और बैलों को चलाने की साँटी के लोहे के सिरे पर धार चढ़ाने के लिये लेते थे।
Saban demiriyle kazmanın bileme fiyatı, şekelin üçte ikisi kadardı. Beller, baltalar, üvendireler için istenilen fiyat ise şekelin üçte biriydi.
इसलिए युद्ध के दिन शाऊल के इस्राएली सैनिकों में से किसी के पास लोहे की तलवार या भाले नहीं थे। केवल शाऊल और उसके पुत्र योनातान के पास लोहे के शस्त्र थे।
İşte bu yüzden, savaş sırasında Saul ile Yonatan dışında, yanlarındaki hiç kimsenin elinde kılıç, mızrak yoktu.
पलिश्ती सैनिकों की एक टुकड़ी मिकमाश के दर्रे की रक्षा कर रही थी।
O sırada Filistliler’in bir kolu Mikmas Geçidi’ne çıkmıştı.