Nehemiah 5

बहुत से गरीब लोग अपने यहूदी भाइयों के विरूद्ध शिकायत करने लगे थे।
Velika se vika digla među ljudima i ženama protiv njihove braće Židova.
उनमें से कुछ कहा करते थे, “हमारे बहुत से बच्चे हैं। यदि हमें खाना खाना है और जीवित रहना है तो हमें थोड़ा अनाज तो मिलना ही चाहिए!”
Jedni su govorili: "Zalažemo svoje sinove i kćeri da bismo mogli nabaviti pšenice te jesti i živjeti."
दूसरे लोगों का कहना है, “इस समय अकाल पड़ रहा है। हमें अपने खेत और घर गिरवी रखने पड़ रहे हैं ताकि हमें थोड़ा अनाज मिल सके।”
Drugi su govorili: "Zalažemo svoja polja, vinograde svoje i kuće svoje da bismo mogli nabaviti pšenice za vrijeme gladi."
कुछ लोग यह भी कह रहे थे, “हमें अपने खेतों और अँगूर के बगीचों पर राजा का कर चुकाना पड़ता है किन्तु हम कर चुका नहीं पाते हैं इसलिए हमें कर चुकाने के वास्ते धन उधार लेना पड़ता है।
Drugi su opet govorili: "Moramo uzaimati novac na polja svoja i vinograde da bismo mogli isplatiti kraljeve namete.
उन धनवान लोगों की तरफ़ देखो! हम भी वैसे ही अच्छे हैं जैसे वे हमारे पुत्र भी वैसे ही अच्छे हैं जैसे उनके पुत्र। किन्तु हमें अपने पुत्र—पुत्री दासों के रूप में बेचने पड़ रहे हैं। हममें से कुछ को तो दासों के रूप में अपनी पुत्रीयों को बेचना भी पड़ा है! ऐसा कुछ भी तो नहीं है जिसे हम कर सकें! हम अपने खेतों और अँगूर के बगीचों को खो चुके हैं! अब दूसरे लोग उनके मालिक हैं!”
Tijelo je naše kao tijelo braće naše, sinovi su naši kao i njihovi, a mi moramo predavati u ropstvo svoje sinove i kćeri; među našim kćerima neke su već robinje! A mi ne možemo ništa jer polja naša i vinograde drže drugi."
जब मैंने उनकी ये शिकायतें सुनीं तो मुझे बहुत क्रोध आया।
Razljutio sam se veoma kad sam čuo njihovu viku i te riječi.
मैंने स्वयं को शांत किया और फिर धनी परिवारों और हाकिमों के पास जा पहुँच। मैंने उनसे कहा, “तुम अपने ही लोगों को उस धन पर ब्याज चुकाने के लिये विवश कर रहे हो जिसे तुम उन्हें उधार देते हो! निश्चय ही तुम्हें ऐसा बन्द कर देना चाहिए!” फिर मैंने लोगों की एक सभा बुलाई
Pošto sam u sebi promislio, prekorio sam velikaše i odličnike riječima: "Vi namećete teret svojoj braći!" I sazvao sam protiv njih velik zbor.
और फिर मैंने उन लोगों से कहा, “दूसरे देशों में हमारे यहूदी भाइयों को दासों के रूप में बेचा जाता था। उन्हें वापस खरीदने और स्वतन्त्र कराने के लिए हमसे जो बन पड़ा. हमने किया और अब तुम उन्हें फिर दासों के रूप में बेच रहे हो और हमें फिर उन्हें वापस लेना पड़ेगा!” इस प्रकार वे धनी लोग और वे हाकिम चुप्पी साधे रहे। कहने को उनके पास कुछ नहीं था।
I rekao sam: "Mi smo, koliko smo mogli, otkupili svoju židovsku braću koja bijahu prodana poganima. A sada vi prodajete svoju braću da bismo ih otkupili!" Svi su šutjeli i nitko nije odgovorio.
सो मैं बोलता चला गया। मैंने कहा, “तुम लोग जो कुछ कर रहे हो, वह उचित नहीं है! तुम यह जानते हो कि तुम्हें परमेश्वर से डरना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। तुम्हें ऐसे लज्जापूर्ण कार्य नहीं करने चाहिए जैसे दूसरे लोग करते हैं!
Nastavio sam: "Nije dobro to što činite. Ne treba li da hodite u strahu Boga našega da se tako uklonimo ruglu neprijateljskih naroda?
मेरे लोग, मेरे भाई और स्वयं मैं भी लोगों को धन और अनाज़ उधार पर देते हैं। किन्तु आओ हम उन कर्जों पर ब्याज चुकाने के लिये उन्हें विवश करना बन्द कर दें!
I ja, i moja braća, i moji momci davali smo im novaca i žita. Ali smo im dug oprostili.
इसी समय तुम्हें उन के खेत, अँगूर के बगीचे, जैतून के बाग और उनके घर उन्हें वापस लौटा देने चाहिए और वह ब्याज भी तुम्हें उन्हें लौटा देना चाहिए जो तुमने उनसे वसूल किया है। तुमने उधार पर उन्हें जो धन, जो अनाज़ जो नया दाखमधु और जो तेल दिया है, उस पर एक प्रतिशत ब्याज वसूल किया है!”
Vratite im i vi još danas njihova polja, vinograde, maslinike i kuće njihove i oprostite im postotak u novcu, u žitu, u vinu, u ulju, što ste im ga nametnuli."
इस पर धनी लोगों और हाकिमों ने कहा, “हम यह उन्हें लौटा देंगे और उनसे हम कुछ भी अधिक नहीं माँगेंगे। हे नहेमायाह, तू जैसा कहता है, हम वैसा ही करेंगे।” इसके बाद मैंने याजकों को बुलाया। मैंने धनी लोगों और हाकिमों से यह प्रतिज्ञा करवाई कि जैसा उन्होंने कहा है, वे वैसा ही करेंगे।
A oni odgovoriše: "Vratit ćemo; nećemo od njih ništa tražiti. Učinit ćemo kako si rekao." Tada pozvah svećenike i naredih neka se zakunu da će učiniti kako su obećali.
इसके बाद मैंने अपने कपड़ों की सलवटें फाड़ते हुए कहा, “हर उस व्यक्ति के साथ, जो अपने वचन को नहीं निभायेगा, परमेश्वर तद्नुकूल करेगा। परमेश्वर उन्हें उनके घरों से उखाड़ देगा और उन्होंने जिन भी वस्तुओं के लिये काम किया है वे सभी उनके हाथ से जाती रहेंगी। वह व्यक्ति अपना सब कुछ खो बैठेगा!” मैंने जब इन बातों का कहना समाप्त किया तो सभी लोग इनसे सहमत हो गये। वे सभी बोले, “आमीन!” और फिर उन्होंने यहोवा की प्रशंसा की और इस प्रकार जैसा उन्होंने वचन दिया था, वैसा ही किया
Zatim istresoh skute svoje odjeće govoreći: "Neka Bog ovako istrese iz vlastite kuće i imanja svakog čovjeka koji se ne bude držao ovog obećanja! Tako bio istresen i ispražnjen!" A sav zbor odgovori "Amen!" hvaleći Jahvu. I narod je učinio prema ovom dogovoru.
और फिर यहूदा की धरती पर अपने राज्यपाल काल के दौरान न तो मैंने और न मेरे भाईयों ने उस भोजन को ग्रहण किया जो राज्यपाल के लिये न्यायपूर्ण नहीं था। मैंने अपने भोजन को खरीदने के वास्ते कर चुकाने के लिए कभी किसी पर दबाव नहीं डाला। राजा अर्तक्षत्र के शासन काल के बीसवें साल से बत्तीसवें साल तक मैं वहाँ का राज्यपाल रहा। मैं बारह साल तक यहूदा का राज्यपाल रहा।
I od dana kad mi je kralj naredio da budem upravitelj u zemlji Judinoj, od dvadesete do trideset i druge godine kraljevanja Artakserksa, za dvanaest godina ja i moja braća nismo nikada jeli upraviteljskog kruha.
किन्तु मुझ से पहले के राज्यपालों ने लोगों के जीवन को दूभर बना दिया था। वे राज्यपाल लोगों पर लगभग एक पौंड चाँदी चालीस शकेल देने के लिए दबाव डाला करते थे। उन लोगों पर वे खाना और दाखमधु देने के लिये भी दबाव डालते थे। उन राज्यपालों के नीचे के हाकिम भी लोगों पर हुकूमत चलाते थे और जीवन को औऱ अधिक दूभर बनाते रहते थे। किन्तु मैं क्योंकि परमेश्वर का आदर करता था, और उससे डरता था, इसलिए मैंने कभी वैसे काम नहीं किये।
Ali prijašnji upravitelji, moji prethodnici, ugnjetavahu narod: svakoga su dana od njega uzimali četrdeset šekela srebra za kruh; i njihove su sluge ugnjetavale narod. A ja nisam nikada tako činio, zbog straha Božjega.
नगर परकोटे की दीवार को बनाने में मैंने कड़ी मेहनत की थी। वहाँ दीवार पर काम करने के लिए मेरे सभी लोग आ जुटे थे!
Čak sam se jednako držao posla oko zida i nisam kupio ni jedne njive! Svi su moji momci bili ondje okupljeni na poslu.
मैं, अपने भोजन की चौकी पर नियमित रूप से हाकिमों समेत एक सौ पचास यहूदियों को खाने पर बुलाया करता था। मैं चारों ओर के देशों के लोगों को भी भोजन देता था जो मेरे पास आया करते थे।
Za mojim su stolom jeli Židovi i odličnici, njih stotinu i pedeset na broju, osim onih koji su k nama dolazili iz okolnih naroda.
मेरे साथ मेरी मेज़ पर खाना खाने वाले लोगों के लिये इतना खाना सुनिश्चित किया गया था: एक बैल, छ: तगड़ी भेड़ें और अलग—अलग तरीके के पक्षी। इसके अलावा हर दसों दिन मेरी मेज़ पर हर प्रकार का दाखमधु लाया जाता था। फिर भी मैंने कभी ऐसे भोजन की मांग नहीं की, जो राज्यपाल के लिए अनुमोदित नहीं था। मैंने अपने भोजन का दाम चुकाने के लिये कर चुकाने के वास्ते, उन लोगों पर कभी दबाव नहीं डाला। मैं यह जानता था कि वे लोग जिस काम को कर रहे हैं वह बहुत कठिन है।
Svakoga se dana o mom trošku pripremalo jedno goveče, šest biranih ovaca i peradi; svakih deset dana donosilo se obilje vina za sve. A opet nisam nikada tražio upraviteljskog poreza na kruh, jer je narod već bio teško opterećen.
हे परमेश्वर, उन लोगों के लिये मैंने जो अच्छा किया है,तू उसे याद रख।
Spomeni se, Bože moj, za moje dobro svega što sam učinio ovome narodu!