Psalms 125

שיר המעלות הבטחים ביהוה כהר ציון לא ימוט לעולם ישב׃
जो लोग यहोवा के भरोसे रहते हैं, वे सिय्योन पर्वत के जैसे होंगे। उनको कभी कोई भी डिगा नहीं पाएगा। वे सदा ही अटल रहेंगे।
ירושלם הרים סביב לה ויהוה סביב לעמו מעתה ועד עולם׃
यहोवा ने निज भक्तों को वैसे ही अपनी ओट में लिया है, जैसे यरूशलेम चारों ओर पहाड़ों से घिरा है। यहोवा सदा और सर्वदा निज भक्तों की रक्षा करेगा।
כי לא ינוח שבט הרשע על גורל הצדיקים למען לא ישלחו הצדיקים בעולתה ידיהם׃
बुरे लोग सदा धरती पर भलों के ऊपर शासन नहीं करेंगे, यदी बुरे लोग ऐसा करने लग जायें तो संभव है सज्जन भी बुरे काम करने लगें।
היטיבה יהוה לטובים ולישרים בלבותם׃
हे यहोवा, तू भले लोगों के संग, जिनके मन पवित्र हैं तू भला हो।
והמטים עקלקלותם יוליכם יהוה את פעלי האון שלום על ישראל׃
हे यहोवा, दुर्जनों को दण्ड दे, जिन लोगों ने तेरा अनुसरण छोड़ा तू उनको दण्ड दे। इस्राएल में शांति हो।