Jude 1

יהודה עבד ישוע המשיח ואחי יעקב אל המקראים אשר הם מקדשים באלהים האב ושמורים לישוע המשיח׃
यीशु मसीह के सेवक और याकूब के भाई यहूदा की ओर से तुम लोगों के नाम जो परमेश्वर के प्रिय तथा यीशु मसीह के लिए सुरक्षित तथा परमेश्वर द्वारा बुलाए गए हैं।
רחמים ושלום ואהבה יהיו לכם למכביר׃
तुम्हें दया, शांति और प्रेम बहुतायत से प्राप्त होता रहे।
אהובי בהשתדלי לכתב אליכם על דבר התשועה האחת לכלנו חובה היא בעיני לזרזכם במכתב אשר תלחמו לאמונה המסורה פעם אחת לקדושים׃
प्रिय मित्रो, यद्यपि मैं बहुत चाहता था कि तुम्हें उस उद्धार के विषय में लिखूँ, जिसके हम भागीदार हैं। मैंने तुम्हें लिखने की और तुम्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता अनुभव की ताकि तुम उस विश्वास के लिए संघर्ष करते रहो जिसे परमेश्वर ने संत जनों को सदा-सदा के लिए दे दिया है।
כי התגנבו לבוא מקצת אנשים הכתובים מאז למשפט הזה אנשי רשע ההפכים את חסד אלהינו לזמה וכפרים באלהים המשל היחיד ובאדנינו ישוע המשיח׃
क्योंकि हमारे समूह में कुछ लोग चोरी से आ घुसे हैं। इन लोगों के दण्ड के विषय में शास्त्रों ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। ये लोग परमेश्वर विहीन हैं। इन लोगों ने परमेश्वर के अनुग्रह को भोग-विलास का एक बहाना बना डाला है तथा ये हमारे प्रभु तथा एकमात्र स्वामी यीशु मसीह को नहीं मानते।
ויש את נפשי להזכיר אתכם את אשר כבר ידעתם כי הושיע יהוה את העם ממצרים וישמד אחרי כן את אשר לא האמינו׃
मैं तुम्हें स्मरण कराना चाहता हूँ (यद्यपि तुम तो इन सब बातों को जानते ही हो) कि जिस प्रभु ने पहले अपने लोगों को मिस्र की धरती से बचाकर निकाल लिया था, बाद में जिन्होंने विश्वास को नकार दिया, उन्हें किस प्रकार नष्ट कर दिया गया।
והמלאכים אשר לא שמרו את משרתם כי אם עזבו את זבלם שמרם במוסרות עולם ובאפלה למשפט היום הגדול׃
मैं तुम्हें यह भी याद दिलाना चाहता हूँ कि जो दूत अपनी प्रभु सत्ता को बनाए नहीं रख सके, बल्कि जिन्होंने अपने निजी निवास को उस भीषण दिन के न्याय के लिए अंधकार में जो सदा के लिए हैं बन्धनों मे रखा है।
כאשר סדום ועמרה והערים סביבותיהן אשר הזנו כמוהם וילכו אחרי בשר זר נהיו כראי כי נמסרו למוסר אש עולם׃
इसी प्रकार मैं तुम्हें यह भी याद दिलाना चाहता हूँ कि सदोम और अमोरा तथा आस-पास के नगरों ने इन दूतों के समान ही यौन अनाचार किया तथा अप्राकृतिक यौन सम्बन्धों के पीछे दौड़ते रहे। उन्हें कभी नहीं बुझने वाली अग्नि में झोंक देने का दण्ड दिया गया। वे हमारे लिए उदाहरण के रूप में स्थित हैं।
וכן גם בעלי החלמות האלה מטמאים את הבשר ואת הממשלה ינאצו ואת השררות יחרפו׃
ठीक इसी प्रकार हमारे समूह में घुस आने वाले ये लोग अपने स्वप्नों के पीछे दौड़ते हुए अपने शरीरों को विकृत कर रहे हैं। ये प्रभु के सामर्थ्य को उठाकर ताक पर रख छोड़ते है तथा महिमावान स्वर्गदूतों के विरोध में बोलते हैं।
ומיכאל שר המלאכים בהתוכחו עם השטן וירב אתו על אדות גוית משה לא מלאו לבו לחרץ משפט גדופים כי אם אמר יגער יהוה בך׃
प्रमुख स्वर्गदूत माकाईल जब शैतान के साथ विवाद करते हुए मूसा के शव के बारे में बहस कर रहा था तो वह उसके विरुद्ध अपमानजनक आक्षेपों के प्रयोग का साहस नहीं कर सका। उसने मात्र इतना कहा, “प्रभु तुझे डाँटे-फटकारे।”
ואלה מגדפים את אשר לא ידעו ובדברים אשר יבינו מחק טבעים כבהמות הסכלות בהמה ישחיתו את נפשם׃
किन्तु ये लोग तो उन बातों की आलोचना करते हैं, जिन्हें ये समझते ही नहीं और ये लोग बुद्धिहीन पशुओं के समान जिन बातों से सहज रूप से परिचित हैं, वे बातें वे ही हैं जिनसे उनका नाश होने को है।
אוי להם כי ברדך קין הלכו וישתקעו בתועת בלעם לקבל שכר ובמרי קרח אבדו׃
उन लोगों के लिए यह बहुत बुरा है कि उन्होंने कैन का सा वही मार्ग चुना। धन कमाने के लिए उन्होंने अपने आपको वैसे ही गलती के हवाले कर दिया जैसे बिलाम ने किया था। सो वे ही नष्ट हो जायेंगे जैसे कोरह के विद्रोह में भाग लेने वाले नष्ट कर दिए गए थे।
הלא צורי מכשול המה בסעודתיכם של אהבה ובקלות ראש יאכלו וישתו עמכם ורעים את נפשם עננים הם בבלי מים הנדפים מפני רוח עצי חרף באין פרי אשר מתו פעמים ונעקרו׃
ये लोग तुम्हारे प्रीति-भोजों में उन छुपी हुई चट्टानों के समान हैं जो घातक हैं। ये लोग निर्भयता के साथ तुम्हारे संग खाते-पीते हैं किन्तु उन्हें केवल अपने स्वार्थ की ही चिंता रहती है। वे बिना जल के बादल हैं। वे पतझड़ के ऐसे पेड़ हैं जिन पर फल नहीं होता। वे दोहरे मरे हुए हैं। उन्हें उखाड़ा जा चुका है।
משברי ים עזים אשר יגרשו בשתם ככבים תעים אשר חשך אפלה צפון להם עדי עד׃
वे समुद्र की ऐसी भयानक लहरें हैं, जो अपने लज्जापूर्ण कार्यों का झाग उगलती रहती हैं। वे इधर-उधर भटकते ऐसे तारे हैं जिनके लिए अनन्त गहन अंधकार सुनिश्चित कर दिया गया है।
וגם חנוך השביעי לאדם נבא לאלה לאמר הנה יהוה בא ברבבת קדשיו׃
आदम से सातवीं पीढ़ी के हनोक ने भी इन लोगों के लिए इन शब्दों में भविष्यवाणी की थी: “देखो वह प्रभु अपने हज़ारों-हज़ार स्वर्गदूतों के साथ
לעשות משפט בכלם ולהוכיח כל רשעי ארץ על כל מעשי רשעתם ועל כל הקשות אשר דברו עליו חטאים אנשי רשע׃
सब लोगों का न्याय करने के लिए आ रहा है। ताकि लोगों ने जो बुरे काम किए हैं, उन्हें उनके लिए और उन्होंने जो परमेश्वर के विरुद्ध बुरे वचन बोले हैं, उनके लिए दण्ड दे।”
אלה הם הרגנים והמתאוננים ההלכים אחרי תאותיהם אשר פיהם ידבר עתק הדרי פנים עקב שחד׃
ये लोग चुगलखोर हैं और दोष ढूँढने वाले हैं। ये अपनी इच्छाओं के दास हैं तथा अपने मुँह से अहंकारपूर्ण बातें बोलते हैं। अपने लाभ के लिए ये दूसरों की चापलूसी करते हैं।
ואתם האהובים זכרו את הדברים הנאמרים מקדם ביד שליחי אדנינו ישוע המשיח׃
किन्तु प्यारे मित्रो, उन शब्दों को याद रखो जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रेरितों द्वारा पहले ही कहे जा चुके हैं।
בדברם אליכם לאמר הנה באחרית הימים יבאו לצים ההלכים אחרי תאות רשעם׃
वे तुमसे कहा करते थे कि “अंत समय में ऐसे लोग होंगे जो परमेश्वर से जो कुछ संबंधित होगा उसकी हँसी उड़ाया करेंगे।” तथा वे अपवित्र इच्छाओं के पीछे-पीछे चला करेंगे।
אלה הם הפרשים מן הצבור אנשים נפשיים ורוח אין בהם׃
ये लोग वे ही हैं जो फूट डलवाते हैं।
ואתם האהובים הבנו באמונתכם הנעלה על כל בקדשתה והתפללו ברוח הקדש׃
ये लोग अपनी प्राकृतिक इच्छाओं के दास हैं। इनकी आत्मा नहीं हैं। किन्तु प्रिय मित्रों तुम एक दूसरे को आध्यात्मिक रूप से अपने अति पवित्र विश्वास में सुदृढ़ करते रहो। पवित्र आत्मा के साथ प्रार्थना करो।
ושמרתם את נפשתיכם באהבת אלהים וחכיתם לרחמי אדנינו ישוע המשיח לחיי העולם׃
हमारे प्रभु यीशु मसीह की करुणा की बाट जोहते हुए जो तुम्हें अनन्त जीवन तक ले जाएगी परमेश्वर की भक्ति में लीन रहो।
הבדילו את אלה והתנהגו עמהם ברחמים׃
जो डावाँडोल हैं उन पर दया करो।
ואת אלה תושיעו באימה וחלצתם אתם מתוך האש וגעלתם גם את הלבוש המגאל בחלאת הבשר׃
दूसरों को आगे बढ़कर आग में से निकाल लो। किन्तु दया दिखाते समय सावधान रहो तथा उनके उन वस्त्रों तक से घृणा करो जिन पर उनके पापपूर्ण स्वभाव के धब्बे लगे हुए हैं।
ולאשר יכול לשמרכם בבלי מכשול ולהעמיד אתכם בששון תמימים לפני כבודו׃
अब उसके प्रति जो तुम्हें गिरने से बचा सकता है तथा उसकी महिमापूर्ण उपस्थिति में तुम्हें महान आनन्द के साथ निर्दोष करके प्रस्तुत कर सकता है।
לאלהים אשר לו לבדו החכמה המושיע אתנו לו הכבוד והגדלה והעז והממשלה מעתה ולעולמי עד אמן׃
हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हमारे उद्धारकर्ता उस एकमात्र परमेश्वर की महिमा, वैभव, पराक्रम और अधिकार सदा-सदा से अब तक और युग-युगांतर तक बना रहें। आमीन!