Ezekiel 14

گروهی از رهبران نزد من آمدند و نشستند.
इस्राएल के कुछ अग्रज (प्रमुख) मेरे पास आए। वे मुझसे बात करने के लिये बैठ गये।
خداوند به من فرمود:
यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
«ای انسان فانی، این مردان بُتهای خود را در دلهایشان جای داده‌اند و گناهانشان موجب لغزش ایشان شده است. چرا از من راهنمایی می‌خواهند؟
“मनुष्य के पुत्र, ये व्यक्ति तुमसे बातें करने आए हैं। वे चाहते थे कि तुम मुझसे राय लो। किन्तु वे व्यक्ति अब तक अपनी गन्दी देवमूर्तियों को रखे हैं। वे उन चीजों को रखते हैं जो उनसे पाप कराती हैं। वे अब तक उन मूर्तियों की पूजा करते हैं। इसलिये वे मेरे पास राय लेने क्यों आते हैं क्या मुझे उनके प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए नहीं!
«بنابراین به ایشان بگو، خداوند متعال چنین می‌فرماید: هر اسرائیلی که قلب خود را به بُتها داده است و خود را به گناه کشانده برای مشورت نزد نبی‌ای می‌آید، من به ایشان پاسخ خواهم داد؛ پاسخی که بُتهای بسیار او سزاوارش هستند.
किन्तु मैं उन्हें उत्तर दूँगा। मैं उन्हें दण्ड दूँगा! तुम्हें उन लोगों से यह कह देना चाहिये, ‘मेरा स्वामी यहोवा कहता हैं: यदि कोई इस्राएली व्यक्ति नबी के पास आता है और मुझसे राय पाने के लिये कहता है तो वह नबी उस व्यक्ति को उत्तर नहीं देगा। उस व्यक्ति के प्रश्न का उत्तर मैं स्वयं दूँगा। मैं उसे तब भी उत्तर दूँगा यदि उसने गन्दी देवमूर्तियाँ रखी हैं, यदि वह उन चीजों को रखता है जो उससे पाप कराती हैं, और यदि वह तब तक उन मूर्तियों की पूजा करता है। उसकी सारी गन्दी देवमूर्तियों के होते हुए भी मैं उससे बात करुँगा।
همهٔ این بُتها، قوم اسرائیل را از من روی‌گردان کرده‌اند، امّا با این پاسخ، می‌خواهم ایشان را به سوی خود بازگردانم.
क्यों क्योंकि मैं उनके हृदय को छूना चाहता हूँ। मैं दिखाना चाहता हूँ कि मैं उनसे प्रेम करता हूँ, यद्यपि उन्होंने मुझे अपनी गन्दी देवमूर्तियों के लिये छोड़ा।’
«پس به قوم اسرائیل بگو که خداوند متعال می‌فرماید: توبه کنید، از بت‌پرستی دست بکشید و از گناه و کارهای زشت روی برگردانید.
“इसलिए इस्राएल के परिवार से यह सब कहो। उनसे कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा कहता है। मेरे पास वापस आओ और अपनी गन्दी देवमूर्तियों को छोड़ दो। उन भयंकर असत्य देवताओं से मुख मोड़ लो।
«زیرا هرکس چه از قوم اسرائیل و چه بیگانگانی که در اسرائیل ساکن هستند و از من جدا شده‌اند و بُتها را به قلبهای خود راه داده‌اند و گناهان خود را چون مانعی در برابر خود قرار داده‌اند و هنوز نزد نبی‌ می‌روند تا از من راهنمایی بخواهند، من، خداوند پاسخ ایشان را خواهم داد.
यदि कोई इस्राएली या इस्राएल में रहने वाला विदेशी मेरे पास राय के लिये आता है, तो मैं उसे उत्तर दूँगा। मैं उसे तब भी उत्तर दूँगा यदि उसने गन्दी देवमूर्तियाँ रखी हैं, यदि वह उन चीजों को रखता है जो उससे पाप कराती हैं और यदि वह तब तक उन मूर्तियों की पूजा करता है और यह उत्तर है जिसे मैं उसे दूँगा।
من علیه این اشخاص خواهم بود، ایشان را نمونه و زبانزد همه می‌کنم و از میان قوم خود برمی‌دارم و خواهید دانست که من خداوند هستم.
मैं उस व्यक्ति के विरुद्ध होऊँगा। मैं उसे नष्ट करूँगा। वह अन्य लोगों के लिये एक उदाहरण बनेगा। लोग उसकी हँसी उड़ाएंगे। मैं उसे अपने लोगों से निकाल बाहर करुँगा। तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ!
«اگر نبی‌ای فریب بخورد و سخن دروغ بگوید، به این خاطر است که من، خداوند آن نبی را فریب داده‌ام و دست خود را علیه او برمی‌افرازم و او را از میان قوم اسرائیل بیرون خواهم راند.
यदि नबी इतना अधिक मूर्ख है कि वह अपना उत्तर देता है तो मैं उसे दिखा दूँगा कि वह कितना बड़ा मूर्ख है, मैं उसके विरुद्ध अपनी शक्ति का उपयोग करूँगा। मैं उसे नष्ट करुँगा और अपने लोगों, इस्राएल से उसे निकाल बाहर करुँगा।
نبی و کسی‌که با او مشورت می‌کند، هر دو یک مجازات خواهند داشت،
इस प्रकार वह व्यक्ति जो राय के लिये आया और नबी जिसने उत्तर दिया दोनों एक ही दण्ड पाएंगे।
تا قوم اسرائیل دیگر از من دور نگردند و با گناهان خود آلوده نگردند. ایشان قوم من خواهند شد و من خدای ایشان.»
क्यों क्योंकि इस प्रकार वे नबी मेरे लोगों को मुझसे दूर ले जाना बन्द कर देंगे। इस प्रकार मेरे लोग अपने पापों से गन्दा होना बन्द कर देंगे। तब वे मेरे विशेष लोग होंगे और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा।’” मेरे स्वामी यहोवा ने वह सब बातें कहीं।
آنگاه خداوند به من فرمود:
तब यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
«ای انسان فانی، هنگامی‌که سرزمینی بی‌وفا علیه من گناه ورزد و من دست خود را علیه آن بلند کنم و نان ایشان را قطع نمایم، چنان قحطی خواهم فرستاد که انسان و حیوان را یکسان از پای درآورد.
“मनुष्य के पुत्र, मैं अपने उस राष्ट्र को दण्ड दूँगा जो मुझे छोड़ता है और मेरे विरुद्ध पाप करता है। मैं उनकी भोजन आपूर्ति बन्द कर दूँगा। मैं अकाल का समय उत्पन्न कर सकता हूँ और उस देश से मनुष्यों और पशुओं को बाहर कर सकता हूँ।
حتّی اگر نوح، دانیال و ایّوب در آنجا زندگی می‌کردند، نیکوکاری ایشان فقط می‌توانست جانهای خودشان را نجات دهد. من، خداوند متعال چنین می‌گویم.
मैं उस देश को दण्ड दूँगा चाहे वहाँ नूह, दानिय्येल और अय्यूब रहते हों। वे लोग अपना जीवन अपनी अच्छाईयों से बचा सकते हैं, किन्तु वे पूरे देश को नहीं बचा सकते।” मेरे स्वामी यहोवा ने यह सब कहा।
«یا اگر حیوانات وحشی را بفرستم که آن سرزمین را پایمال و ویران کنند و مردم از ترس حیوانات وحشی از آن عبور نکنند،
परमेश्वर ने कहा, “या, मैं उस पूरे प्रदेश में जंगली जानवरों को भेज सकता हूँ और वे जानवर सभी लोगों को मार सकते हैं। जंगली जानवरों के कारण उस देश से होकर कोई व्यक्ति यात्रा नहीं करेगा।
و اگر آن سه مرد هم در آنجا زندگی می‌کردند، من، خداوند متعال به حیات خود قسم می‌خورم که ایشان نمی‌توانستند، حتّی جانهای فرزندان خود را هم حفظ کنند. تنها ایشان زنده می‌ماندند و آن سرزمین غیر مسکونی می‌گردد.
यदि नूह, दानिय्येल और अय्यूब वहाँ रहे होते तो मैं उन तीनों अच्छे व्यक्तियों को बचा लेता। वे तीनों व्यक्ति स्वयं अपना जीवन बचा सकते हैं। किन्तु मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूँ कि वे अन्य लोगों का जीवन नहीं बचा सकते यहाँ तक कि अपने पुत्र—पुत्रियों का जीवन भी नहीं। वह बुरा देश नष्ट कर दिया जाएगा!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह सब कहा।
«یا اگر شمشیر را در آن کشور بفرستم تا آنجا را از انسان و حیوان پاک سازد،
परमेश्वर ने कहा, “या, उस देश के विरुद्ध लड़ने के लिये मैं शत्रु की सेना को भेज सकता हूँ। वे सैनिक उस देश को नष्ट कर देंगे। मैं उस देश से सभी लोगों और जानवरों को निकाल बाहर करुँगा।
هرچند آن سه مرد در آنجا باشند، من، خداوند متعال به حیات خود قسم می‌خورم که آنها قادر نخواهند بود حتّی فرزندان خود را هم از مرگ نجات بدهند. آنها می‌توانستند فقط جانهای خود را حفظ کنند.
यदि नूह, दानिय्येल और अय्यूब वहाँ रहते तो मैं उन तीनों अच्छे लोगों को बचा लेता। वे तीनों व्यक्ति स्वयं अपना जीवन बचा सकते हैं। किन्तु मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूँ कि अन्य लोगों का जीवन वे नहीं बचा सकते यहाँ तक कि अपने पुत्र—पुत्रियों का जीवन भी नहीं। वह बुरा देश नष्ट कर दिया जाएगा!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह सब कहा।
«یا اگر آن سرزمین را دچار طاعون کنم و با خونریزی و کشتن مردم و حیوانات آن خشم خود را بر آن فرو ریزم،
परमेश्वर ने कहा, “या, मैं उस देश के विरुद्ध महामारी भेज सकता हूँ। मैं उन लोगों पर अपने क्रोध की वर्षा करूँगा। मैं सभी मनुष्यों और जानवरों को उस देश से हटा दूँगा।
حتّی اگر نوح، دانیال و ایّوب در آنجا بودند، من، خداوند متعال به حیات خود سوگند می‌خورم، نمی‌توانستند جان فرزندان خود را نجات دهند و رستگاری ایشان فقط جانهای خودشان را نجات می‌داد.»
यदि नूह, दानिय्येल और अय्यूब वहाँ रहते तो मैं उन तीन अच्छे लोगों को बचा लेता क्योंकि वे अच्छे व्यक्ति हैं, वे तीनों व्यक्ति स्वयं अपना जीवन बचा सकते हैं। किन्तु मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूँ कि अन्य लोगों का जीवन वे नहीं बचा सकते थे यहाँ तक कि अपने पुत्र—पुत्रियों का जीवन भी नहीं!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह सब कहा।
خداوند متعال چنین می‌فرماید: «من بدترین مجازاتها را یعنی جنگ، گرسنگی، حیوانات وحشی و بیماری را به اورشلیم می‌فرستم تا انسانها و حیوانات آن را یکسان نابود سازند.
तब मेरे स्वामी यहोवा ने कहा, “इसलिये सोचो कि यरूशलेम के लिये यह कितना बुरा होगा, मैं उस नगर के विरुद्ध उन चारों दण्डों को भेजूँगा! मैं शत्रु—सेना, भूखमरी, महामारी और जंगली उस नगर के विरुद्ध भेजूँगा। मैं उस देश से सभी लोगों और जानवरों को निकाल बाहर करूँगा!
اگر بعضی از آنها زنده بمانند و فرزندان خود را نجات دهند، به ایشان نگاه کنید و خواهید دید که چه پلید هستند و قانع خواهید شد مجازاتی که بر اورشلیم آوردم عادلانه بوده است.
उस देश से कुछ लोग बच निकलेंगे। वे अपने पुत्र—पुत्रियों को लाएंगे और तुम्हारे पास सहायता के लिये आएंगे। तब तुम जानोगे कि वे लोग सचमुच कितने बुरे हैं। तुम उन विपत्तियों के सम्बन्ध में उचित होने की धारणा बनाओगे जिन्हें मैं यरूशलेम पर लाऊँगा।
هنگامی‌که رفتار و روشهای ایشان را ببینید، خواهید دانست آنچه انجام داده‌ام بی‌سبب نبوده است.»
तुम उनके रहने के ढंग और जो बुरे कार्य वे करते हैं, उन्हें देखोगे। तब तुम समझोगे कि उन लोगों को दण्ड देने का उचित कारण मेरे लिए था।” मेरे स्वामी यहोवा ने ये बातें कहीं।