II Samuel 12

خداوند ناتان نبی را پیش داوود فرستاد. ناتان نزد او رفت و این داستان را برای او تعریف کرد: «در شهری دو مرد زندگی می‌کردند. یکی از آنها ثروتمند و دیگری فقیر بود.
यहोवा ने नातान को दाऊद के पास भेजा। नातान दाऊद के पास गया। नातान ने कहा, “नगर में दो व्यक्ति थे। एक व्यक्ति धनी था। किन्तु दूसरा गरीब था।
مرد ثروتمند رمه و گلّهٔ فراوان داشت.
धनी आदमी के पास बहुत अधिक भेड़ें और पशु थे।
امّا آن شخص دیگر، از مال دنیا فقط یک برّهٔ ماده داشت که خریده و پرورش داده بود و مثل حیوان دست‌آموز با او و فرزندانش نَشو و نما می‌کرد. از کاسهٔ او می‌خورد و از جام او می‌نوشید. در آغوش او می‌خوابید و او را مانند دختر خود دوست داشت.
किन्तु गरीब आदमी के पास, एक छोटे मादा मेमने के अतिरिक्त जिसे उसने खरीदा था, कुछ न था। गरीब आदमी उस मेमने को खिलाता था। यह मेमना उस गरीब आदमी के भोजन में से खाता था और उसके प्याले में से पानी पीता था। मेमना गरीब आदमी की छाती से लग कर सोता था। मेमना उस व्यक्ति की पुत्री के समान था।
روزی یک مسافر به خانهٔ مرد ثروتمند آمد. او دلش نخواست که از گلّه و رمهٔ خود برّه‌ای را بگیرد و برای مهمان غذا تهیّه کند. در عوض رفت و برّهٔ آن مرد فقیر را گرفت و آن را کباب کرد و برای مهمان آورد.»
“तब एक यात्री धनी व्यक्ति से मिलने के लिये वहाँ आया। धनी व्यक्ति यात्री को भोजन देना चाहता था। किन्तु धनी व्यक्ति अपनी भेड़ या अपने पशुओं में से किसी को यात्री को खिलाने के लिये नहीं लेना चाहता था। उस धनी व्यक्ति ने उस गरीब से उसका मेमना ले लिया। धनी व्यक्ति ने उसके मेमने को मार डाला और अपने अतिथि के लिये उसे पकाया।”
داوود از شنیدن این داستان بسیار خشمگین شد و به ناتان گفت: «به نام خداوند سوگند کسی‌که این کار را کرد، سزاوار مرگ است.
दाऊद धनी आदमी पर बहुत क्रोधित हुआ। उसने नातान से कहा, “यहोवा शाश्वत है, निश्चय जिस व्यक्ति ने यह किया वह मरेगा।
چون او با بی‌رحمی برّهٔ آن مرد فقیر را گرفت، او باید چهار برابر تاوان بدهد.»
उसे मेमने की चौगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी क्योंकि उसने यह भयानक कार्य किया और उसमें दया नहीं थी।”
ناتان به داوود گفت: «تو همان شخص هستی و خداوند خدای بنی‌اسرائیل چنین می‌فرماید: من تو را به عنوان پادشاه بنی‌اسرائیل برگزیدم. از دست شائول تو را نجات دادم.
तब नातान ने दाऊद से कहा, “तुम वो धनी पुरुष हो! यहोवा इस्राएल का परमेश्वर यह कहता है: ‘मैंने तुम्हारा अभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में किया। मैंने तुम्हे शाऊल से बचाया।
کاخ شائول را به تو بخشیدم و زنهای او را به آغوش تو دادم. تخت سلطنت اسرائیل و یهودا را به تو عطا کردم. اگر همهٔ اینها کم بود، من برایت زیادتر می‌دادم.
मैंने उसका परिवार और उसकी पत्नियाँ तुम्हें लेने दीं, और मैंने तुम्हें इस्राएल और यहूदा का राजा बनाया। जैसे वह पर्याप्त नहीं हो, मैंने तुम्हें अधिक से अधिक दिया।
پس چرا به فرمانهای خدا بی‌احترامی نمودی؟ و کاری کردی که در نظر من ناپسند بود؟ اوریا را با شمشیر عمونیان به قتل رساندی و زن او را تصاحب کردی.
फिर तुमने यहोवा के आदेश की उपेक्षा क्यों की? तुमने वह क्यों किया जिसे वह पाप कहता है। तुमने हित्ती ऊरिय्याह को तलवार से मारा और तुमने उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाने के लिये लिया। हाँ, तुमने ऊरिय्याह को अम्मोनियों की तलवार से मार डाला।
بنابراین شمشیر هرگز از خانواده‌ات دور نخواهد بود. چرا تو زن اوریا را گرفتی که زن تو بشود؟ من از این عمل تو بسیار ناراضی هستم.»
इसलिये सदैव तुम्हारे परिवार में कुछ लोग ऐसे होगें जो तलवार से मारे जायेंगे। तुमने ऊरिय्याह हित्ती की पत्नी ली। इस प्रकार तुमने यह प्रकट किया कि तुम मेरी परवाह नहीं करते।’
خداوند چنین می‌گوید: «من از خانوادهٔ خودت کسی را بلای جانت می‌گردانم. و زنهایت را می‌گیرم و به مردم دیگر می‌دهم. و آنها با زنهایت در برابر چشم همه همبستر می‌شوند.
“यही है जो यहोवा कहता है: ‘मैं तुम्हारे विरुद्ध आपत्तियाँ ला रहा हूँ। यह आपत्ति तुम्हारे अपने परिवार से आएंगी। मैं तुम्हारी पत्नियों को ले लूँगा और उसे दूँगा जो तुम्हारे बहुत अधिक समीप है। यह व्यक्ति तुम्हारी पत्नियों के साथ सोएगा और इसे हर एक जानेगा।
تو آن کار را در خفا کردی. امّا کاری که من با تو می‌کنم در روز روشن و در حضور تمام مردم اسرائیل خواهد بود.»
तुम बतशेबा के साथ गुप्त रूप में सोये। किन्तु मैं यह करूँगा जिससे इस्राएल के सारे लोग इसे देख सकें।’”
داوود به ناتان گفت: «من در برابر خداوند گناه کرده‌ام.» ناتان گفت: «خداوند گناهت را بخشید و به‌خاطر گناهی که کردی، نمی‌میری.
तब दाऊद ने नातान से कहा, “मैंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।” नातान ने दाऊद से कहा, “यहोवा तुम्हें क्षमा कर देगा, यहाँ तक की इस पाप के लिये भी तुम मरोगे नहीं।
چون با این کارِ زشت خود باعث شده‌ای که دشمنان خداوند کفر بگویند، بنابراین فرزند تو می‌میرد.»
किन्तु इस पाप को जो तुमने किया है उससे यहोवा के शत्रुओं ने यहोवा का सम्मान करना छोड़ दिया है। अत: इस कारण जो तुम्हारा पुत्र उत्पन्न हुआ है, मर जाएगा।”
ناتان این را گفت و به خانهٔ خود بازگشت. خداوند کودکی را که بیوهٔ اوریا برای داوود به دنیا آورده بود، بیمار کرد.
तब नातान अपने घर गया और यहोवा ने दाऊद और ऊरिय्याह की पत्नी से जो पुत्र उत्पन्न हुआ था उसे बहुत बीमार कर दिया।
داوود از خداوند خواهش کرد که او را شفا بدهد. روزه گرفت و تمام شب بر وی زمین خوابید.
दाऊद ने बच्चे के लिये परमेश्वर से प्रार्थना की। दाऊद ने खाना—पीना बन्द कर दिया। वह अपने घर में गया और उसमें ठहरा रहा। वह रातभर भूमि पर लेटा रहा।
بزرگان قوم و خانواده‌اش آمدند و از او خواهش کردند که برخیزد و با آنها نان بخورد، امّا او قبول نکرد.
दाऊद के परिवार के प्रमुख आये और उन्होंने उसे भूमि से उठाने का प्रयत्न किया। किन्तु दाऊद ने उठना अस्वीकार किया। उसने इन प्रमुखों के साथ खाना खाने से भी इन्कार कर दिया।
در روز هفتم کودک مرد و خادمان داوود می‌ترسیدند که این خبر را به او بدهند. آنها گفتند: «زمانی که کودک هنوز زنده بود داوود به سخنان ما پاسخ نمی‌داد، ما چگونه می‌توانیم این خبر را به او بدهیم؟ زیرا ممکن است به خود صدمه‌ای برساند.»
सातवें दिन बच्चा मर गया। दाऊद के सेवक दाऊद से यह कहने से डरते थे कि बच्चा मर गया। उन्होंने कहा, “देखो, हम लोगों ने दाऊद से उस समय बात करने का प्रयत्न किया जब बच्चा जीवित था। किन्तु उसने हम लोगों की बात सुनने से इन्कार कर दिया। यदि हम दाऊद से कहेंगे कि बच्चा मर गया तो हो सकता है वह अपने को कुछ हानि कर ले।”
امّا وقتی داوود دید که خادمانش آهسته صحبت می‌کنند، فهمید که فرزندش مرده است. از آنها پرسید: «آیا کودک مرده است؟» آنها جواب دادند: «بلی، مرده است.»
किन्तु दाऊद ने अपने सेवकों को कानाफूसी करते देखा। तब उसने समझ लिया कि बच्चा मर गया। इसलिये दाऊद ने अपने सेवकों से पूछा, “क्या बच्चा मर गया?” सेवको ने उत्तर दिया, “हाँ वह मर गया”
آنگاه داوود از روی زمین برخاست. حمام کرد، عطر زد و لباس پاک پوشید. بعد برای عبادت به معبد خداوند رفت. از آنجا به خانه آمد و گفت که برایش غذا بیاورند. غذا را آوردند پیش رویش گذاشتند و او خورد.
दाऊद फर्श से उठा। वह नहाया। उसने अपने वस्त्र बदले और तैयार हुआ। तब वह यहोवा के गृह में उपासना करने गया। तब वह घर गया और कुछ खाने को माँगा। उसके सेवकों ने उसे कुछ खाना दिया और उसने खाया।
خادمانش تعجّب کرده پرسیدند: «ما نمی‌فهمیم! وقتی‌که بچّه زنده بود، تو روزه گرفتی و گریه کردی. حالا که او مرده است آمدی و نان می‌خوری.»
दाऊद के नौकरों ने उससे कहा, “आप यह क्यों कर रहे हैं? जब बच्चा जीवित था तब आपने खाने से इन्कार किया। आप रोये। किन्तु जब बच्चा मर गया तब आप उठे और आपने भोजन किया।”
داوود گفت: «وقتی‌که کودک هنوز زنده بود، روزه گرفتم و گریه کردم، زیرا امیدوار بودم که شاید خداوند بر من رحم کند و او شفا یابد.
दाऊद ने कहा, “जब बच्चा जीवित रहा, मैंने भोजन करना अस्वीकार किया, और मैं रोया क्योंकि मैंने सोचा, ‘कौन जानता है, संभव है यहोवा मेरे लिये दुःखी हो और बच्चे को जीवित रहने दे।’
امّا حالا که او مرده است، چرا روزه بگیرم؟ آیا امکان دارد که او را باز آورم؟ من پیش او می‌روم، ولی او پیش من باز نمی‌گردد.»
किन्तु अब बच्चा मर गया। इसलिये मैं अब खाने से क्यो इन्कार करूँ? क्या मैं बच्चे को फिर जीवित कर सकता हूँ? नहीं! किसी दिन मैं उसके पास जाऊँगा, किन्तु वह मेरे पास लौटकर नहीं आ सकता।”
سپس داوود زن خود، بتشبع را تسلّی داد و با او همبستر شد. بعد از مدّتی بتشبع پسری به دنیا آورد و او را سلیمان نامید. خداوند او را دوست داشت
तब दाऊद ने अपनी पत्नी बतशेबा को सान्त्वाना दी। वह उसके साथ सोया और उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध किया। बतशेबा फिर गर्भवती हुई। उसका दूसरा पुत्र हुआ। दाऊद ने उस लड़के का नाम सुलैमान रखा। यहोवा सुलैमान से प्रेम करता था।
و پیامی به وسیلهٔ ناتان نبی برای داوود فرستاد تا سلیمان را یدیدیا یعنی محبوب خدا لقب دهد.
यहोवा ने नबी नातान द्वारा सन्देश भेजा। नातान ने सुलैमान का नाम यदीद्याह रखा। नातान ने यह यहोवा के लिये किया।
در این زمان یوآب با عمونیان جنگید و می‌خواست پایتخت ایشان را تصرّف کند
रब्बा नगर अम्मोनियों की राजधानी था। योआब रब्बा के विरुद्ध में लड़ा। उसने नगर को ले लिया।
و پیامی برای داوود فرستاده گفت: «من با عمونیان جنگیدم و شهر ربه را که ذخیرهٔ آب آنهاست، تصرّف کردم.
योआब ने दाऊद के पास दूत भेजा और कहा, “मैंने रब्बा के विरुद्ध युद्ध किया है। मैंने जल के नगर को जीत लिया है।
پس حالا بقیّهٔ سپاه را با خود بیاور و کار را تمام کن تا تسخیر و پیروزی به نام تو ختم شود نه به نام من.»
अब अन्य लोगों को साथ लायें और इस नगर (रब्बा) पर आक्रमण करें। इस नगर पर अधिकार कर लो, इसके पहले कि मैं इस पर अधिकार करूँ। यदि इस नगर पर मैं अधिकार करता हूँ तो उस नगर का नाम मेरे नाम पर होगा।”
پس داوود همهٔ سپاه را جمع کرده به ربه رفت، جنگید و آن را بکلّی تصرّف کرد.
तब दाऊद ने सभी लोगों को इकट्ठा किया और रब्बा को गया। वह रब्बा के विरुद्ध लड़ा और नगर पर उसने अधिकार कर लिया।
تاج مِلکُوم خدای عمونیان را که وزن آن سی و چهار کیلو طلای خالص بود و دارای جواهر بود، از سرش گرفت و بر سر خود گذاشت و غنیمت بسیار زیاد و گرانبهایی را با خود برد.
दाऊद ने उनके राजा के सिर से मुकुट उतार दिया। मुकुट सोने का था और वह तौल में लगभग पचहत्तर पौंड था। इस मुकुट में बहुमूल्य रत्न थे। उन्होंने मुकुट को दाऊद के सिर पर रखा। दाऊद नगर से बहुत सी कीमती चीजें ले गया।
مردم شهر را به بردگی گرفت تا با ارّه، کلنگ و تبر کار کنند و گروهی را در کوره‌های آجرپزی به کار گماشت. به همین ترتیب با همهٔ شهرهای عمونیان رفتار کرد. سپس داوود و سپاهش به اورشلیم بازگشتند.
दाऊद रब्बा नगर से भी लोगों को बाहर लाया। दाऊद ने उन्हें आरे, लोहे की गैती और कुल्हाड़ियों से काम करवाया। उसने उन्हें ईटों से निर्माण करने के लिये भी विवश किया। दाऊद ने वही व्यवहार सभी अम्मोनी नगरों के साथ किया। तब दाऊद और उसकी सारी सेना यरूशलेम लौट गई।