Numbers 2

HERREN talede til Moses og, Aron og sagde:
यहोवा ने मूसा और हारून से कहाः
Israeslitene skal lejre sig hver under sit Felttegn, under sit Fædrene hus's Mærke; i en Kreds om Åbenbaringsteltet skal de lejre sig.
“इस्राएल के लोगों को मिलापवाले तम्बू के चारों ओर अपने डेरे लगाने चाहिए। हर एक समुदाय का अपना विशेष झण्डा होगा और हर एक व्यक्ति को अपने समूह के झण्डे के पास अपना डेरा लगाना चाहिए।
På Forsiden mod Øst skal Juda lejre sig under sin Lejrs Felttegn, Hærafdeling for Hærafdeling, med Nahasjon, Amminadabs Søn, som Øverste over Judæerne;
“यहूदा के डेरे का झण्डा पूर्व में होगा, जहाँ सूरज निकलता है।यहुदा के लोग वहीं डेरा लगाएंगे। यहूदा के लोगों का नेता अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 74600 Mand.
इस समूह में चौहत्तर हजार छः सौ पुरुष थे।
Ved Siden af ham skal Issakars Stamme lejre sig med Netanel, Zuars Søn, som Øverste over Issakariterne;
“इस्साकार का परिवार समूह यहूदा के लोगों के ठीक बाद में होगा। इस्साकार के लोगों का नेता सूआर का पुत्र नतनेल है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 54 400 Mand.
इस समूह में चौवन हजार चार सौ पुरुष थे।
Dernæst Zebulons Stamme med Eliab, Helons Søn, som Øverste over Zebuloniterne;
“जबूलून का परिवार समूह भी यहूदा के परिवार समूह से ठीक बाद में अपना डेरा लगाएगा। जबूलून के लोगों नेता हेलोन का पुत्र एलीआब है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 57 400 Mand.
इस समूह में सत्तावन हजार चार सौ पुरुष थे।
De mønstrede i Judas Lejr udgør i alt 186 400 Mand, Hærafdeling for Hærafdeling. De skal bryde op først.
“यहूदा के डेरे में एक लाख छियासी हजार चार सौ पुरुष थे। ये सभी अपने अलग अलग परिवार समूह में बंटे हुए हैं। यहूदा पहला समूह होगा जो उस समय आगे चलेगा जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करेंगे।
Ruben skal lejre sig under sin Lejrs Felttegn mod Syd, Hærafdeling for Hærafdeling, med Elizur, Sjedeurs Søn, som Øverste over Rubeniterne;
“रूबेन का झण्डा पवित्र तम्बू के दझिण में होगा। हर एक समूह अपने झण्डे के पास आपना डेरा लगाएगा। रूबेन के लोगों का नेता शदेऊर का पुत्र एलीसूर है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 46 500 Mand.
इस समूह में छियालीस हजार पाँच सौ पुरुष थे।
Ved Siden af ham skal Simeons Stamme lejre sig med Sjelumiel, Zurisjaddajs Søn, som Øverste over Simeoniterne;
“शिमोन का परिवार समूह रुबेन के परिवार समूह के ठीक बाद अपना डेरा लगाएगा। शिमोन के लोगों का नेता सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 59300 Mand.
इस समूह में उनसठ हजार तीन सौ पुरुष थे।
Dernæst Gads Stamme med Eljasaf, Reuels Søn, som Øverste over Gadiferne;
“गाद का परिवार समूह भी रूबेन के लोगों के ठीक बाद अपना डेरा लगाएगा। गाद के लोगों का नेता रूएल का पुत्र एल्यासाप है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 45 650 Mand.
इस समूह में पैंतालीस हजार चार सौ पचास पुरुष थे।
De mønstrede i Rubens Lejr udgør i alt 151 450 Mand, Hærafdeling for Hærafdeling. De skal bryde op i anden Række.
“रूबेन के डेरे में सभी समूहों के एक लाख इकयावन हजार चार सौ पचास पुरुष थे। रूबेन का डेरा दूसरा समूह होगा जो उस समय चलेगा जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करेंगे।
Derpå skal Åbenbaringsteltet, Leviternes Lejr, bryde op midt imellem de andre Lejre; i den Rækkefølge, de lejrer sig, skal de bryde op, hver på sin Plads, Felttegn for Felttegn.
“जब लोग यात्रा करेंगे तो लेवी का डेरा ठीक उसके बाद चलेगा। मिलापवाला तम्बू दूसरे अन्य डेरों के बीच उनके साथ रहेगा। लोग अपने डेरे उसी क्रम में लगाएंगे जिस क्रम में वे चलेंगे। हर एक व्यक्ति अपने परिवार के झण्डे के साथ रहेगा।
Efraim skal lejre sig under sin Lejrs Felttegn mod Vest med Elisjama, Ammihuds Søn, som Øverste over Efraimiterne;
“एप्रैम का झण्डा पश्चिम की ओर रहेगा। एप्रैम के परिवार के समूह वहीं डेरा लगाएंगे। एप्रैम के लोगों का नेता अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 40 500 Mand.
इस समूह में चालीस हजार पाँच सौ पुरुष थे।
Ved Siden af ham skal Manasses Stamme lejre sig med Gamliel, Pedazurs Søn, som Øverste over Manassiterne;
“मनश्शे का परिवार समूह एप्रैम के परिवार के ठीक बाद अपना डेरा लगाएगा। मनश्शे के लोगों का नेता पदासूर का पुत्र गम्लीएल है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 32 200 Mand.
इस समूह में बत्तीस हजार दो सौ पुरुष थे।
Dernæst Benjamins Stamme med Abidan, Gidonis Søn, som Øverste over Benjaminiterne;
“बिन्यामीन का परिवार समूह भी एप्रैम के परिवार के ठीक बाद अपन डेरा लगाएगा। बिन्यामीन के लोगों का नेता गिदोनी का पुत्र अबीदान है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 35 400 Mand.
इस समूह में पैंतीस हजार चार सौ पुरुष थे।
De mønstrede i Efraims Lejr udgør i alt 108 100 Mand, Hærafdeling for Hærafdeling. De skal bryde op i tredje Række.
“एप्रैम के डेरे में एक लाख आठ हजार एक सौ पुरुष थे। यह तीसरा परिवार होगा जो तब चलेगा जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करेंगे।
Dan skal lejre sig under sin Lejrs Felttegn mod Nord, Hærafdeling for Hærafdeling, med Ahiezer, Ammisjaddajs Søn, som Øverste over Daniterne;
“दान के डेरे का झण्डा उत्तर की ओर होगा। दान के परिवार का समूह वहीं डेरा लगाएगा। दान के लोगों का नेता अम्मीशद्दै का पुत्र अहीऐजेर है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 62 700 Mand.
इस समूह में बासठ हजार सात सौ पुरुष थे।
Ved Siden af ham skal Asers Stamme lejre sig med Pagiel, Okrans Søn, som Øverste over Aseriterne;
“आशेर का परिवार समूह दान के परिवार समुह के ठीक बाद अपना डेरा लगाएगा। आशेर के लोगों का नेता ओक्रान का पुत्र पगीएल है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op til 41 500 Mand.
इस समूह के एकतालीस हजार पाँच सौ पुरुष थे।
Dernæst Naftalis Stamme med Ahira, Enans Søn, som Øverste over Naftaliterne;
“नप्ताली का परिवार समूह भी दान के परिवार समूह के ठीक बाद अपने डेरे लगाएगा। नप्ताली के लोगों का नेता एनान का पुत्र अहीरा है।
de mønstrede, som udgør hans Hærafdeling, løber op fil 53 400 Mand.
इस समूह में तिरपन हजार चार सौ पुरुष थे।
De mønstrede i Dans Lejr udgør i alt 157600 Mand. De skal bryde op sidst, Felttegn for Felttegn.
“दान के डेरे में एक लाख सत्तावन हजार छः सौ पुरुष थे। जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करेंगे तो यह चलने वाला आखिरी परिवार होगा। ये अपने झण्डे के नीचे अपना डेरा लगाएंगे।”
Det var de mønstrede af Israeliterne efter deres Fædrenehuse, alle de mønstrede i Lejrene, Hærafdeling for Hærafdeling, 603 550 Mand.
इस प्रकार ये इस्राएल के लोग थे। वे परिवार के अनुसार गिने गये थे। सभी डेरों में अलग—अलग समूहों के सभी परिवारों के पुरुषों की समूची संख्या थी छः लाख तीन हजार पाँच सौ पचास।
Men Leviterne mønstredes ikke sammen med de andre Israelitter, således som HERREN havde pålagt Moses.
मूसा ने इस्राएल के अन्य लोगों में लेवीवंश के लोगों को नहीं गिना। यह यहोवा का आदेश था।
Og ganske som HERREN havde pålagt Moses, slog Israeliterne Lejr, Felttegn for Felttegn, og i den Rækkefølge brød de op, enhver med sine Slægter, med sit Fædrenehus.
यहोवा ने मूसा को जो कुछ करने को कहा उस सबका पालन इस्राएल के लोगों ने किया। हर एक समूहों ने अपने झण्डों के नीचे अपने डेरे लगाए और हर एक व्यक्ति अपने परिवार और अपने परिवार समूह के साथ रहा।