Joshua 2

Josua, Nuns Søn, udsendte hemmeligt fra Sjittim to Mænd som Spejdere med den Befaling: "Gå hen og undersøg Landet, særlig Jeriko!" De gav sig da på Vej og kom ind i et Hus til en Skøge ved Navn Rahab, og der lagde de sig til Hvile.
नून का पुत्र यहोशू और सभी लोगों ने शित्तीम में डेरा डाला था। यहोशू ने दो गुप्तचरों को भेजा। किसी दूसरे व्यक्ति को यह पता नहीं चला कि यहोशू ने इन लोगों को भेजा था। यहोशू ने इन लोगों से कहा, “जाओ और प्रदेश की जाँच करो, यरीहो नगर को सावधानी से देखो।” इसलिए वे व्यक्ति यरीहो गए। वे एक वेश्या के घर गए और वहाँ ठहरे। इस स्त्री का नाम राहाब था।
Da blev der meldt Kongen af Jeriko: "Se, der er kommet nogle israelitiske Mænd hertil i Nat for at udspejde Landet!"
किसी ने यरीहो के राजा से कहा, “इस्राएल के कुछ व्यक्ति आज रात हमारी धरती पर गुप्तचरी करने आए हैं।”
Og Kongen af Jeriko sendte Bud til Rahab og lod sige: "Udlever de Mænd, som er kommet til dig; thi de er kommet for at udspejde hele Landet!"
इसलिए यरीहो के राजा ने राहाब के यहाँ यह खबर भेजी: “उन व्यक्तियों को छिपाओ नहीं जो आकर तुम्हारे घर में ठहरे हैं। उन्हें बाहर लाओ। वे भेद लेने अपने देश में आए हैं।”
Men Kvinden tog og skjulte de to Mænd og sagde: "Ja, Mændene kom ganske vist til mig, men jeg vidste ikke, hvor de var fra;
स्त्री ने दोनों व्यक्तियों को छिपा रखा था। किन्तु स्त्री ने कहा, “वे दो व्यक्ति आए तो थे, किन्तु मैं नहीं जानती कि वे कहाँ से आए थे।
og da Porten skulde lukkes i Mørkningen, gik Mændene bort. Jeg ved ikke, hvor de gik hen! Sæt hurtigt efter dem, så kan I indhente dem!"
नगर द्वार बन्द होने के समय वे व्यक्ति शाम को चले गए। मैं नहीं जानती कि वे कहाँ गए। किन्तु यदि तुम जल्दी जाओगे, तो शायद तुम उन्हें पकड़ लोगे।”
Men hun havde ført dem op på Taget og skjult dem under Hørstænglerne, som hun havde bredt ud på Taget.
(राहाब ने वह सब कहा, लेकिन वास्तव में स्त्री ने उन्हें छत पर पहुँचा दिया था, और उन्हें उस चारे में छिपा दिया था, जिसका ढेर उसने ऊपर लगाया था।)
Mændene satte så efter dem ad Vejen til Jordan hen til Vadestederne, og Porten blev lukket, så snart Forfølgerne var udenfor.
इसलिए इस्राएल के दो आदमियों की खोज में राजा के व्यक्ति चले गए। राजा के व्यक्तियों द्वारा नगर छोड़ने के तुरन्त बाद नगर द्वार बन्द कर दिये गए। वे उन स्थानों पर गए जहाँ से लोग यरदन नदी को पार करते थे।
Før de to Mænd endnu havde lagt sig, kom hun op på Taget til dem;
दोनों व्यक्ति रात में सोने की तैयारी में थे। किन्तु स्त्री छत पर गई और उसने उनसे बात की ।
og hun sagde til dem: "Jeg ved, at HERREN har givet eder Landet, thi vi er grebet af Rædsel for eder, og alle Landets Indbyggere er skrækslagne over eder.
राहाब ने कहा, “मैं जानती हूँ कि यह देश याहोवा ने तुम्हारे लोगों को दिया है। तुम हम लोगों को भयभीत करते हो। इस देश में रहने वाले सभी तुम लोगों से भयभीत हैं।
Thi vi har hørt, hvorledes HERREN lod Vandet i det røde Hav tørre bort foran eder, da I drog ud af Ægypten, og hvad I gjorde ved de to Amoriterkonger hinsides Jordan, Sihon og Og, på hvem I lagde Band.
हम लोग डरे हुए हैं क्योंकि हम सुन चुके हैं कि यहोवा ने तुम लोगों की सहायता कैसे की है। हमने सुना है कि तुम मिस्र से बाहर आए तो यहोवा न लाल सागर के पानी को सुखा दिया। हम लोगों ने यह भी सुना है कि तुम लोगो ने दो एमोरी राजाओं सीहोन और ओग के साथ क्या किया। हम लोगों ने सुना कि तुम लोगों ने यरदन नदी के पूर्व में रहने वाले उन दोनों राजाओं को कैसे नष्ट किया।
Da vi hørte det, blev vi slaget af Rædsel og tabte alle Modet over for eder; thi HERREN eders Gud er Gud oppe i Himmelen og nede på Jorden.
हम लोगों ने उन घटनाओं को सुना और बहुत अधिक डर गए और अब हम में से कोई व्यक्ति इतना साहसी नहीं कि तुम लोगों से लड़ सके। क्यों? क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा ऊपर स्वर्ग और नीचे धरती पर शासन करता है
Men tilsværg mig nu ved HERREN, at I vil vise Godhed mod mit Fædrene hus, ligesom jeg har vist Godhed mod eder, og giv mig et sikkert Tegn på,
तो अब, मैं चाहती हूँ कि तुम मुझे वचन दो। मैंने तुम्हारी सहायता की है और तुम पर दया की है। इसलिए यहोवा के सामने वचन दो कि तुम हमारे परिवार पर दया करोगे। कृपया मुझे कहो कि तुम ऐसा करोगे।
at I vil lade min Fader og Moder, mine Brødre og Søstre og alt, hvad deres er, blive i Live og redde os fra Døden!"
मुझसे तुम यह कहो कि तुम मेरे परिवार को जीवित रहने दोगे जिसमें मेरे पिता, माँ, भाई, बहनें, और उनके परिवार होंगे। तुम प्रतिज्ञा करो कि तुम हमें मृत्यु से बचाओगे।”
Da sagde Mændene til hende: "Vi indestår med vort Liv for eder, hvis du ikke røber vort Forehavende; og når HERREN giver os Landet, vil vi vise dig Godhed og Trofasthed!"
उन व्यक्तियों ने उसे मान लिया। उनहोंने कहा, “हम तुम्हारे जीवन के लिये अपने जीवन की बाज़ी लगा देंगे। किसी व्यक्ति से न बताओ कि हम क्या कर रहे हैं। तब जब यहोवा हम लोगों को हमारा देश देगा, तब हम तुम पर दया करेंगे। तुम हम लोगों पर विश्वास कर सकते हो।”
Derpå hejsede hun dem med et Reb ned gennem Vinduet, thi hendes Hus lå ved Bymuren, og hun boede ved Muren;
उस स्त्री का घर नगर की दीवार के भीतर बना था। यह दीवार का एक हिस्सा था। इसलिए स्त्री ने उनके खिड़की में से उतरने के लिये रस्सी का उपयोग किया।
og hun sagde til dem: "Gå ud i Bjergene, for at eders Forfølgere ikke skal træffe eder, og hold eder skjult der i tre Dage, indtil eders Forfølgere er vendt tilbage; efter den Tid kan I gå eders Vej!"
तब स्त्री ने उनसे कहा, “पश्चिम की पहाड़ियों में जाओ, जिससे राजा के व्यक्ति तुम्हें अचानक न पकड़ें। वहाँ तीन दिन छिपे रहो। राजा के व्यक्ति जब लौट आएं तब तुम अपने रास्ते जा सकते हो।”
Mændene sagde til hende: "På denne Måde vil vi bære os ad med at holde den Ed, du har ladet os sværge
व्यक्तियों ने उससे कहा, “हम लोगों ने तुमको वचन दिया है। किन्तु तुम्हें एक काम करना होगा, नहीं तो हम लोग अपने वचन के लिये उत्तरदायी नहीं होंगे।
Når vi kommer ind i Landet, skal du binde denne røde Snor fast i det Vindue, du har hejst os ned igennem, og så skal du samle din Fader og din Moder, dine Brødre og hele dit Fædrenehus hos dig i Huset.
तुम इस लाल रस्सी का उपयोग हम लोगों के बचकर भाग निकलने के लिये कर रही हो। हम लोग इस देश में लौटेंगे। उस समय तुम्हें इस रस्सी को अपनी खिड़की से अवश्य बांधना होगा। तुम्हे अपने पिता, अपनी माँ, अपने भाई, और अपने पूरे परिवार को अपने साथ इस घर में रखना होगा।
Enhver, som så går uden for din Husdør, må selv tage Ansvaret for sit Liv, uden at der falder Skyld på os; men hvis der lægges Hånd på nogen af dem, som bliver i Huset hos dig, hviler Ansvaret på os.
हम लोग हर एक व्यक्ति को सुरक्षित रखेंगे जो इस घर में होगा। यदि तुम्हारे घर के भीतर किसी को चोट पहुँचती है, तो उसके लिए हम लोग उत्तरदायी होंगे। यदि तुम्हारे घर से कोई व्यक्ति बाहर जाएगा, तो वह मार डाला जा सकता है। उस व्यक्ति के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यह उसका अपना दोष होगा।
Hvis du derimod røber vort Forehavende, er vi løst fra den Ed, du lod os sværge!"
हम यह वादा तुम्हारे साथ कर रहे हैं। किन्तु यदि तुम किसी को बताओगी कि हम क्या कर रहे हैं, तो हम अपने इस वचन से स्वतन्त्र होंगे।”
Da sagde hun: "Lad det være, som I siger!" Så lod hun dem drage bort; og hun bandt den røde Snor fast i Vinduet.
स्त्री ने उत्तर दिया, “मैं इसे स्वीकार करती हूँ।” स्त्री ने नमस्कार किया और व्यक्तियों ने उसका घर छोड़ा। स्त्री ने खिड़की से लाल रस्सी बांधी।
Men de begav sig ud i Bjergene og blev der i tre Dage, indtil deres Forfølgere var vendt tilbage. Og Forfølgerne ledte overalt på Vejen uden at finde dem.
वे उसके घर को छोड़कर पहाड़ियों में चले गए। जहाँ वे तीन दिन रुके। राजा के व्यक्तियों ने पूरी सड़क पर उनकी खोज की। तीन दिन बाद राजा के व्यक्तियों ने खोज बन्द कर दी। वे उन्हें नहीं ढूँढ पाए, सो वे नगर में लौट आए
Derpå begav de to Mænd sig på Tilbagevejen, og efter at være steget ned fra Bjergene gik de over Floden; og de kom til Josua, Nuns Søn, og fortalte ham alt, hvad der var hændet dem.
तब दोनों व्यक्तियों ने यहोशू के पास लौटना आरम्भ किया। व्यक्तियों ने पहाड़ियाँ छोड़ीं और नदी को पार किया। वे नून के पुत्र यहोशू के पास गए। उन्होंने जो कुछ पता लगाया था, यहोशू को बताया।
Og de sagde til Josua: "HERREN har givet hele Landet i vor Magt, og alle Landets Indbyggere er skrækslagne over os!"
उन्होंने यहोशू से कहा, “यहोवा ने सचमुच सारा देश हम लोगों को दे दिया है। उस देश के सभी लोग हम लोगों से भयभीत हैं।”