II Chronicles 26

Tada sav judejski narod uze Uziju, komu bijaše šesnaest godina, i zakraljiše ga namjesto njegova oca Amasje.
तब यहूदा के लोगों ने अमस्याह के स्थान पर नया राजा होने के लिये उज्जिय्याह को चुना। अमस्याह उज्जिय्याह का पिता था। जब यह हुआ तो उज्जिय्याह सोलह वर्ष का था।
On je opet sagradio Elat vrativši ga Judeji, pošto je kralj počinuo kod svojih otaca.
उज्जिय्याह ने एलोत नगर को दुबारा बनाया और इसे यहूदा को लौटा दिया। उज्जिय्याह ने यह अमस्याह के मर जाने और पूर्वजों के साथ उसके दफनाए जाने के बाद किया।
Uziji bijaše šesnaest godina kad se zakraljio, a kraljevao je pedeset i dvije godine u Jeruzalemu. Mati mu se zvala Jekolija, a bila je iz Jeruzalema.
उज्जिय्याह जब राजा हुआ तो वह सोलह वर्ष का था। उसने यरूशलेम में बावन वर्ष तक राज्य किया। उसकी माँ का नाम यकील्याह था। यकील्याह यरूशलेम की थी।
Činio je što je pravo u Jahvinim očima, sasvim kao i njegov otac Amasja.
उज्जिय्याह ने वह किया जो यहोवा उससे करवाना चाहता था। उसने यहोवा का अनुसरण वैसे ही किया जैसे उसके पिता अमस्याह ने किया था।
Tražio je Boga za života Zaharije, koji ga je učio Božjem strahu; dokle je god tražio Jahvu, davao mu je Bog sreću.
उज्जिय्याह ने परमेश्वर का अनुसरण जकर्याह के जीवन—काल में किया। जकर्याह ने उज्जिय्याह को शिक्षा दी कि परमेश्वर का सम्मान और उसकी आज्ञा का पालन कैसे किया जाता है। जब उज्जिय्याह यहोवा की आज्ञा का पालन कर रहा था तब परमेश्वर ने उसे सफलता दिलाई।
On je izišao i zavojštio na Filistejce, srušio zid Gata, zid Jabne i zid Ašdoda; sagradio je mjesta po Ašdodu i Filisteji.
उज्जिय्याह ने पलिश्ती लोगों के विरुद्ध एक युद्ध किया। उसने गत, यब्ने, और अशदोद नगर की दीवारों को गिरा दिया। उज्जिय्याह ने अशदोद नगर के पास और पलिश्ती लोगों के बीच अन्य स्थानों में नगर बसाये।
Bog mu je pomogao protiv Filistejaca i protiv Arapa, koji su živjeli u Gur Baalu, i protiv Meunjana.
परमेश्वर ने उज्जिय्याह की सहायता पलिशितयों के गूर्बाल नगर में रहने वाले अरबों और मुनियों के साथ युद्ध करने में की।
Amonci su davali danak Uziji, a njegov se glas pronio do Egipta, jer se bijaše vrlo osilio.
अम्मोनी उज्जिय्याह को राज्य कर देते थे। उज्जिय्याह का नाम मिस्र की सीमा तक प्रसिद्ध हो गया। वह प्रसिद्ध था क्योंकि वह बहुत शक्तिशाली था।
Uzija je sagradio kule u Jeruzalemu kod Ugaonih vrata, kod Dolinskih vrata i na uglu te ih utvrdio.
उज्जिय्याह ने यरूशलेम में कोने के फाटक, घाटी के फाटक और दीवार के मुड़ने के स्थानों पर मीनारें बनवाईं। उज्जिय्याह ने उन मीनारों को दृढ़ बनाया।
Sagradio je i u pustinji kule i iskopao mnogo studenaca, jer je imao mnogo stoke i u Šefeli i po Ravnici, ratara i vinogradara u gorama i vrtovima, jer je volio poljodjelstvo.
उज्जिय्याह ने मीनारों को मरुभूमि में बनाया। उसने बहुत से कुँए भी खुदवाए। उसके पास पहाड़ी और मैदानी प्रदेशों में बहुत से पशु थे। उज्जिय्याह के पास पर्वतों में और जहाँ अच्छी उपज होती थी, उस भूमि में किसान थे। वह ऐसे व्यक्तियों को भी रखे हुए था जो उन खेतों की रखवाली करते थे जिनमें अँगूर होते थे। उसे कृषि से प्रेम था।
Uzija je imao vojsku vještu boju koja je išla u rat u četama po broju kako ih je izbrojio tajnik Jeiel i nadzornik Maasja pod upravom Hananije, jednoga od kraljevih knezova.
उज्जिय्याह के पास प्रशिक्षित सैनिकों की एक सेना थी। वे सैनिक सचिव यीएल और अधिकारी मासेयाह द्वारा वर्गों में बँटे थे। हनन्याह उनका प्रमुख था। यीएल और मासेयाह ने उन सैनिकों को गिना और उन्हें वर्गों में रखा। हनन्याय राजा के अधिकारियों में से एक था।
Svega je na broj bilo, obiteljskih glavara, hrabrih junaka, dvije tisuće i šest stotina.
सैनिकों के ऊपर दो हज़ार छ: सौ प्रमुख थे।
Pod njihovom je upravom bilo silne vojske trista sedam tisuća i pet stotina boju vičnih ratnika da pomažu kralju protiv neprijatelja.
वे परिवार प्रमुख तीन लाख सात हज़ार पाँच सौ पुरुषों की उस सेना के अधिपति थे जो बड़ी शक्ति से लड़ती थी। वे सैनिक राजा को शत्रुओं के विरुद्ध सहायता करते थे।
Uzija je pripravio svoj vojsci štitove, koplja, kacige, oklope, lukove i kamenje za praćke.
उज्जिय्याह ने सेना को ढाल, भाले, टोप, कवच, धनुष और गुलेलों के लिये पत्थर दिये थे।
Napravio je u Jeruzalemu vješto smišljene bojne sprave, iznašašće nekoga graditelja, da stoje na kulama i na kruništima, da bacaju strijele i veliko kamenje; pronio mu se glas nadaleko jer je uživao čudesnu pomoć sve dok se nije osilio.
यरूशलेम में उज्जिय्याह ने जो यन्त्र बनाए वह बुद्धिमानों के अविष्कार थे। वे यन्त्र मीनारों तथा कोने की दीवारों पर रखे गए थे। ये यन्त्र बाण और बड़े पत्थर फेंकते थे। उज्जिय्याह प्रसिद्ध हो गया। लोग उसका नाम दूर—दूर के देशों में जानते थे। उसके पास बड़ी सहायता थी और वह शक्तिशाली राजा हो गया।
Ali kad se osilio, uzobijestilo mu se srce dotle da se pokvario te se iznevjerio Jahvi, svome Bogu, jer je ušao u Jahvin Hekal i počeo prinositi kad na kadionom žrtveniku.
किन्तु जब उजिय्याह शक्तिशाली हो गया, उसके घमण्ड ने उसे नष्ट किया। वह यहोवा परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्य नहीं रहा। वह यहोवा के मन्दिर में सुगन्धि जलाने की वेदी पर गया।
Ali je za njim ušao svećenik Azarja i s njim osamdeset Jahvinih svećenika, čestitih ljudi.
याजक अजर्याह और यहोवा के अस्सी साहसी याजक सेवक उजिय्याह के पीछे मन्दिर में गए।
Oni ustadoše na kralja Uziju govoreći: "Nije tvoje, Uzijo, da kadiš Jahvi, nego je to dužnost svećenika, Aronovih sinova, koji su posvećeni da kade. Izlazi iz Svetišta! Iznevjerio si se. I ne služi ti na čast pred Bogom Jahvom!"
उन्होंने उजिय्याह से कहा कि तुम गलती कर रहे हो। उन्होंने उससे कहा, “उजिय्याह, यहोवा के लिये सुगन्धि जलाना तुम्हारा काम नहीं है। यह करना तुम्हारे लिये ठीक नहीं है। याजक और हारून के वंशज ही केवल यहोवा के लिये सुगन्धि जलाते हैं। इन याजकों को सुगन्धि जलाने की पवित्र सेवा के लिये प्रशिक्षण दिया गया है। सर्वाधिक पवित्र स्थान से बाहर निकल जाओ। तुम विश्वासयोग्य नहीं रहे हो। यहोवा परमेश्वर तुमको इसके लिये सम्मान नहीं देगा!”
Tada se Uzija rasrdi držeći u ruci kadionicu da kadi; kad se rasrdio na svećenike, izbi mu guba na čelu pred svećenicima u Domu Jahvinu kraj kadionog žrtvenika.
किन्तु उज्जिय्याह क्रोधित हुआ। उसके हाथ में सुगन्धि जलाने के लिये एक कटोरा था। जिस समय उज्जिय्याह याजकों पर बहुत क्रोधित था, उसी समय उसके माथे पर कुष्ठ हो गया। यह याजकों के सामने यहोवा के मन्दिर में सुगन्धि जलाने के वेदी के पास हुआ।
Kad ga svećenički poglavar Azarja i svi svećenici izbližega pogledaše, a ono, gle, izbila mu guba na čelu; brže ga otjeraše odande, a i on sam pohitje da iziđe jer ga Jahve bijaše udario.
प्रमुख याजक अजर्याह औऱ सभी याजकों ने उज्जिय्याह को देखा। वे उसके ललाट पर कुष्ठ देख सकते थे। याजकों ने शीघ्रता से उज्जिय्याह को मन्दिर से बाहर जाने को विवश किया। उज्जिय्याह ने स्वयं शीघ्रता की, क्योंकि यहोवा ने उसे दण्ड दे दिया था।
Kralj Uzija ostade gubav do smrti i stanovaše u odvojenoj kući, jer bijaše odstranjen od Doma Jahvina; njegov je sin Jotam bio upravitelj kraljevskoga dvora i sudio je puku zemlje.
राजा उज्जिय्याह मृत्यु पर्यन्त कोढ़ी था। वह यहोवा के मन्दिर में प्रवेश नहीं कर सकता था। उज्जिय्याह के पुत्र योताम ने राजमहल को व्यवस्थित रखा औऱ लोगों का प्रशासक बना।
Ostala Uzijina djela, od prvih do posljednjih, opisao je Amosov sin, prorok Izaija.
उज्जिय्याह ने आरम्भ से लेकर अन्त तक जो कुछ किया वह यशायाह नबी द्वारा लिखा गया। यशायाह का पिता आमोस था।
Uzija je počinuo i sahranili su ga kraj njegovih otaca na polju kod kraljevske grobnice, rekavši: "Gubav je." Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Jotam.
उज्जिय्याह मरा और अपने पूर्वजों के पास दफनाया गया। उज्जिय्याह को राजाओं के कब्रिस्तान के पास मैदान में दफनाया गया। क्यों? क्योंकि लोगों ने कहा, “उज्जिय्याह को कोढ़ है।” योताम उज्जिय्याह के स्थान पर नया राजा हुआ। योताम उज्जिय्याह का पुत्र था।