I Chronicles 28

David sakupi u Jeruzalem sve izraelske knezove, plemenske knezove i poglavare od redova koji su služili kralja, tisućnike, stotnike i nadstojnike nad svim imanjem i blagom kraljevim i blagom njegovih sinova, zajedno s dvoranima i junacima i svim hrabrim vojnicima.
दाऊद ने इस्राएल के सभी प्रमुखों को इकट्ठा किया। उसने सभी प्रमुखों को यरूशलेम आने का आदेश दिया। दाऊद ने परिवार समूहों के प्रमुखों, राजा की सेवा करने वाली सेना की टुकड़ियों के सेनापतियों, सेनाध्यक्षों, राजा और उनके पुत्रों के जानवरों तथा सम्पत्ति की देखभाल करने वाले अधिकारियों, राजा के महत्वपूर्ण अधिकारियों, शक्तिशाली वीरों और सभी वीर योद्धाओं को बुलाया।
Ustavši na noge, kralj David reče: "Čujte me, moja braćo i moj narode! Ja sam bio namislio u svom srcu da sagradim dom gdje bi počivao Kovčeg saveza Jahvina i da bude podnožje nogama našega Boga te sam pripravio što treba za gradnju.
राजा दाऊद खड़ा हुआ और कहा, “मेरे भाईयो और मेरे लोगो, मेरी बात सुनो। मैं अपने हृदय से यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दुक को रखने के लिये एक स्थान बनाना चाहता हूँ। मैं एक ऐसा स्थान बनाना चाहता हूँ जो परमेश्वर का पद पीठ बन सके और मैंने परमेश्वर के लिये एक मन्दिर बनाने की योजना बनाई।
Ali mi je Bog rekao: 'Nećeš ti sagraditi Doma mome imenu jer si ratnik i prolijevao si krv.'
किन्तु परमेश्वर ने मुझसे कहा, ‘नहीं दाऊद, तुम्हें मेरे नाम पर मन्दिर नहीं बनाना चाहिये। तुम्हें यह नहीं करना चाहिये क्योंकि तुम एक योद्धा हो और तुमने बहुत से व्यक्तियों को मारा है।’
Jahve, Izraelov Bog, izabrao je mene od sveg moga roda da budem kralj nad Izraelom zauvijek; jer je Judu izabrao za kneza, a iz Judina doma dom moga oca; između sinova moga oca bilo mu je drago da mene postavi kraljem nad svim Izraelom.
“यहोवा इस्राएल के परमेश्वर ने इस्राएल के परिवार समूहों का नेतृत्व करने के लिये यहूदा के परिवार समूह को चुना। तब उस परिवार समूह में से, यहोवा ने मेरे पिता के परिवार को चुना और उस परिवार से परमेश्वर ने मुझे सदा के लिये इस्राएल का राजा चुना। परमेश्वर मुझे इस्राएल का राजा बनाना चाहता था।
Tako je između mojih sinova, jer mi je mnogo sinova dao Jahve, izabrao moga sina Salomona da sjedi na prijestolju Jahvina kraljevstva nad Izraelom.
यहोवा ने मुझे बहुत से पुत्र दिये हैं और उन सारे पुत्रों में से, सुलैमान को यहोवा ने इस्राएल का नया राजा चुना। परन्तु इस्राएल सचमुच यहोवा का राज्य है।
I rekao mi je: 'Tvoj sin Salomon sagradit će meni Dom i moja predvorja; jer sam njega izabrao sebi za sina i ja ću mu biti otac.
यहोवा ने मुझसे कहा, दाऊद, तुम्हारा पुत्र सुलैमान मेरा मन्दिर और इसके चारों ओर का क्षेत्र बनाएगा। क्यों? क्योंकि मैंने सुलैमान को अपना पुत्र चुना है और मैं उसका पिता रहूँगा।
Utvrdit ću njegovo kraljevstvo zauvijek ako bude postojano vršio moje zapovijedi i moje zakone kao danas.'
अब सुलैमान मेरे नियमों और आदेशों का पालन कर रहा है। यदि वह मेरे नियमों का पालन करता रहता है तो मैं सुलैमान के राज्य को सदा के लिये शक्तिशाली बना दूँगा!”
Sada, dakle, pred očima sveg Izraela, Jahvina zbora, i pred svojim Bogom, koji nas sluša, velim: držite i tražite sve zapovijedi Jahve, svoga Boga, da biste zadržali u posjedu ovu dobru zemlju i ostavili je u baštinu svojim sinovima nakon sebe dovijeka.
दाऊद ने कहा, “अब, इस्राएल और परमेश्वर के सामने मैं तुमसे ये बातें कहता हूँ: यहोवा अपने परमेश्वर के सभी आदेशों को मानने में सावधान रहो! तब तुम इस अच्छे देश को अपने पास रख सकते हो और तुम सदा के लिए इसे अपने वंशजों को दे सकते हो।
A ti, sine moj Salomone, poznaj Boga, svoga oca, i služi mu čitavim srcem i spremnom dušom, jer Jahve ispituje sva srca i zna sve misli i namjere; ako ga budeš tražio, dat će ti se da ga nađeš; ako li ga ostaviš, odbacit će te zauvijek.
“और मेरे पुत्र सुलैमान, तुम, अपने पिता के परमेश्वर को जानते हो। शुद्ध हृदय से परमेश्वर की सेवा करो। परमेश्वर की सेवा करने में अपने हृदय (मस्तिष्क) में प्रसन्न रहो। क्यों? क्योंकि यहोवा जानता है कि हर एक के हृदय (मस्तिष्क) में क्या है। हर बात जो सोचते हो, यहोवा जानता है। यदि तुम यहोवा के पास सहायता के लिये जाओगे, तो तुम्हें वह मिलेगी। किन्तु यदि उसको छोड़ते हो, तो वह तुमको सदा के लिये छोड़ देगा।
Uvidi sada da te Jahve izabrao da gradiš Dom za Svetište, budi junak i radi!"
सुलैमान, तुम्हें यह समझना चाहिये कि यहोवा ने तुमको अपना पवित्र स्थान मन्दिर बनाने के लिये चुना है। शक्तिशाली बनो और कार्य को पूरा करो।”
Tada David predade sinu Salomonu uzorak trijema, njegovih kuća, riznica, gornjih soba, ćelija i doma Pomirilišta;
तब दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान को मन्दिर बनाने के लिये योजनाएँ दीं। वे योजनाएँ मन्दिर के चारों ओर प्रवेश—कक्ष बनाने, इसके भवन, इसके भंडार—कक्ष, इसके ऊपरी कक्ष, इसके भीतरी कक्ष और दयापीठ के स्थान के लिये थी।
uzorak svega što bijaše smislio u duhu za predvorja Jahvina Doma, za sve sobe unaokolo, za riznicu Doma Božjega, za riznicu posvećenih stvari,
दाऊद ने मन्दिर के सभी भागों के लिये योजनाएँ बनाईं थीं। दाऊद ने उन योजनाओं को सुलैमान को दिया। दाऊद ने यहोवा के मन्दिर के चारों ओर के आँगन और उसके चारों ओर के कक्षों की योजनाएँ दीं। दाऊद ने मन्दिर के भंडारकक्षकों और उन भंडारकक्षों की योजनाएँ दीं जहाँ वे उन पवित्र चीजों को रखते थे जो मन्दिर में काम आती थीं।
za svećeničke i levitske redove, za svaki posao u službi oko Doma Jahvina:
दाऊद ने सुलैमान को, याजकों और लेवीवंशियों के समूहों के बारे में बताया। दाऊद ने सुलैमान को यहोवा के मन्दिर में सेवा करने के काम के बारे में और मन्दिर में काम आने वाली वस्तुओं के बारे में बताया।
zlato u šipkama, zlato potrebno za sve zlatno posuđe ove ili one službe; srebro u šipkama potrebno za sve srebrno posuđe, za sve posuđe ove ili one službe;
दाऊद ने सुलैमान को बताया कि मन्दिर में काम आने वाली चीजों को बनाने में कितना सोना और चाँदी लगेगा।
šipke za zlatne svijećnjake sa zlatnim svjetiljkama, prema težini svakoga svijećnjaka i njegovih svjetiljaka, i za srebrne svijećnjake prema težini svakoga svijećnjaka i njegovih svjetiljaka i prema namjeni svakog svijećnjaka;
सोने के दीपकों और दीपाधारों की योजनाएँ थी। और चांदी के दीपकों और दीपाधारों की योजनाएँ थी। दाऊद ने बताया कि हर एक दीपाधार और उसके दीपक के लिये कितनी सोने या चाँदी का उपयोग किया जाये। विभिन्न दीपाधार, जहाँ आवश्यकता थी, उपयोग में आने वाले थे।
zlato u šipkama za stolove na kojima će stajati prineseni hljebovi, za svaki stol; srebro za srebrne stolove,
दाऊद ने बाताया कि पवित्र रोटी के लिये काम में आने वाली हर एक मेज के लिये कितना सोना काम में आएगा। दाऊद ने बताया कि चाँदी की मेज़ों के लिये कितनी चाँदी काम में आएगी।
za viljuške i kotliće, za čaše od čista zlata, za zlatne pehare, zlato u šipkama za svaki pehar; za srebrne pehare, srebro u šipkama za svaki pehar,
दाऊद ने बताया कि कितना शुद्ध सोना, काँटे, छिड़काव की चिलमची और घड़े बनाने में लगेगा। दाऊद ने बताया कि हर एक तश्तरी बनाने में कितना सोना लगेगा और हर एक चाँदी की तश्तरी में कितनी चाँदी लगेगी।
za kadioni žrtvenik žeženoga zlata u šipkama; za uzorak od kola sa zlatnim kerubinima koji će raširenim krilima zaklanjati Jahvin Kovčeg.
दाऊद ने बताया कि सुगन्धि की वेदी के लिये कितना शुद्ध सोना लगेगा। दाऊद ने सुलैमान को परमेश्वर का रथ, यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक के ऊपर अपने पँखों को फैलाये करूब (स्वर्गदूत) के साथ दयापीठ की योजना भी दी। करूब(स्वर्गदूत) सोने के बने थे।
Sve to u skladu s onim što Jahve napisa vlastitom rukom da bi razjasnio cijelo djelo za koje on pribavi uzorak.
दाऊद ने कहा, “ये सभी योजनाएँ मुझे यहोवा से मिले निर्देशों के अनुसार बने हैं। यहोवा ने योजनाओं की हर एक चीज समझने में मुझे सहायता दी।”
Tada David reče svome sinu Salomonu: "Budi junak, hrabar, i radi! Ne boj se i ne plaši se, jer će Jahve, Bog, moj Bog, biti s tobom! Neće te napustiti niti te ostaviti dok ne svršiš sav posao za službu oko Jahvina Doma.
दाऊद ने अपने पुत्र सुलैमान से यह भी कहा, “दृढ़ और वीर बनो और इस काम को पूरा करो। डरो नहीं, क्योंकि यहोवा, मेरा परमेश्वर तुम्हारे साथ है। वह तुम्हारी सहायता तब तक करेगा जब तक तुम्हारा यह काम पूरा नहीं हो जता। वह तुमको छोड़ेगा नहीं। तुम यहोवा का मन्दिर बनाओगे।
Evo svećeničkih i levitskih redova za svaku službu u Božjem Domu; imaš uza se za svaki posao svakovrsnih ljudi, spremnih i vještih svakoj službi, knezovi i sav narod pod tvojim su zapovjedništvom."
परमेश्वर के मन्दिर का सभी काम करने के लिये याजकों और लेवीवंशियों के समूह तैयार हैं। सभी कामों में तुम्हें सहायता देने के लिये कुशल कारीगर तैयार है जो भी तुम आदेश दोगे उसका पालन अधिकारी और सभी लोग करेंगे।”