Joshua 3

igitur Iosue de nocte consurgens movit castra egredientesque de Setthim venerunt ad Iordanem ipse et omnes filii Israhel et morati sunt ibi per tres dies
दूसरे दिन सवेरे यहोशू और इस्राएल के सभी लोग उठे और शित्तीम को उन्होंने छोड़ दिया। उन्होंने यरदन नदी तक यात्रा की । उन्होंने पार करने के पहले यरदन नदी पर डेरे लगाए।
quibus evolutis transierunt praecones per castrorum medium
तीन दिन बाद प्रमुख लोग डेरों के बीच से होकर निकले।
et clamare coeperunt quando videritis arcam foederis Domini Dei vestri et sacerdotes stirpis leviticae portantes eam vos quoque consurgite et sequimini praecedentes
प्रमुखों ने लोगों को आदेश दिये। उन्होंने कहा, “तुम लोग याजक और लेवीवंशियों को अपने परमेश्वर यहोवा के साक्षीपत्र का सन्दूक ले जाते हुए देखोगे। उस समय तुम जहाँ हो, उसे छोड़ोगे और उनके पीछे चलोगे।
sitque inter vos et arcam spatium cubitorum duum milium ut procul videre possitis et nosse per quam viam ingrediamini quia prius non ambulastis per eam et cavete ne adpropinquetis ad arcam
किन्तु उनके बहुत निकट न रहो। लगभग एक हजार गज दूर उनके पीछे रहो। तुमने पहले इस ओर की यात्रा कभी नहीं की है। इसलिए यदि तुम उनके पीछे चलोगे, तो तुम जानोगे कि तुम्हें कहाँ जाना है।”
dixitque Iosue ad populum sanctificamini cras enim faciet Dominus inter vos mirabilia
तब यहोशू ने लोगों से कहा, “अपने को पवित्र करो। कल यहोवा तुम लोगों का उपयोग चमत्कार दिखाने के लिये करेगा।”
et ait ad sacerdotes tollite arcam foederis et praecedite populum qui iussa conplentes tulerunt et ambulaverunt ante eos
तब यहोशू ने याजकों से कहा, “साक्षीपत्र के सन्दूक को उठाओ और लोगों से पहले नदी के पार चलो।” इसलिए याजकों ने सन्दूक को उठाया और उसे लोगों के सामने ले गए।
dixitque Dominus ad Iosue hodie incipiam exaltare te coram omni Israhel ut sciant quod sicut cum Mosi fui ita et tecum sim
तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “आज मैं इस्राएल के लोगों की दृष्टि में तुम्हें महान व्यक्ति बनाना आरम्भ करूँगा। तब लोग जानेंगे कि मैं तुम्हारे साथ वैसे ही हूँ जैसे मैं मूसा के साथ था।
tu autem praecipe sacerdotibus qui portant arcam foederis et dic eis cum ingressi fueritis partem aquae Iordanis state in ea
याजक साक्षीपत्र का सन्दूक ले चलेंगे। याजकों से यह कहो, ‘यरदन नदी के किनारे तक जाओ और ठीक इसके पहले कि तुम्हारा पैर पानी में पड़े रूक जाओ।’”
dixitque Iosue ad filios Israhel accedite huc et audite verba Domini Dei vestri
तब यहोशू ने इस्राएल के लोगों से कहा, “आओ और अपने परमेश्वर यहोवा का आदेश सुनो।
et rursum in hoc inquit scietis quod Dominus Deus vivens in medio vestri est et disperdat in conspectu vestro Chananeum Hettheum Eveum et Ferezeum Gergeseum quoque et Amorreum et Iebuseum
यह इस बात का प्रमाण है कि साक्षात् परमेश्वर सचमुच तुम्हारे साथ है। यह इस बात का प्रमाण है कि वह तुम्हारे शत्रु कनान के लोगों हित्तियों, हिव्वियों, परिज्जियों, गिर्गाशियों, एमोरी लोगों तथा यबूसी लोगों को हराएगा और उन्हें उस देश को छोड़ने के लिए विवश करेगा।
ecce arca foederis Domini omnis terrae antecedet vos per Iordanem
प्रमाण यहाँ है। सारे संसार के स्वामी के साक्षीपत्र का सन्दूक उस समय तुम्हारे आगे चलेगा जब तुम यरदन नदी को पार करोगे।
parate duodecim viros de tribubus Israhel singulos per singulas tribus
अपने बीच से बारह व्यक्तियों को चुनो। इस्राएल के बारह परिवार समूहों में से हर एक से एक व्यक्ति चुनो।
et cum posuerint vestigia pedum suorum sacerdotes qui portant arcam Domini Dei universae terrae in aquis Iordanis aquae quae inferiores sunt decurrent atque deficient quae autem desuper veniunt in una mole consistent
याजक सारे संसार के स्वामी, यहोवा के सन्दूक को लेकर चलेंगे। वे उस सन्दूक को तुम्हारे सामने यरदन नदी में ले जाएंगे। जब वे पानी में घुसेंगे, तो यरदन के पानी का बहना रूक जायेगा। पानी रूक जाएगा और उस स्थान के पीछे बाँध की तरह खड़ा हो जाएगा।”
igitur egressus est populus de tabernaculis suis ut transirent Iordanem et sacerdotes qui portabant arcam foederis pergebant ante eum
याजक लोगों के सामने साक्षीपत्र का सन्दूक लेकर चले और लोगों ने यरदन नदी को पार करने के लिए डेरे को छोड़ दिया।
ingressisque eis Iordanem et pedibus eorum tinctis in parte aquae cum Iordanis autem ripas alvei sui tempore messis impleret
(फसल पकने के समय यरदन नदी अपने तटों को डुबा देती है। अत: नदी पूरी तरह भरी हुई थी।) सन्दूक ले चलने वाले याजक नदी के किनारे पहुँचे। उन्होंने पानी में पाँव रखा।
steterunt aquae descendentes in uno loco et instar montis intumescentes apparebant procul ab urbe quae vocatur Adom usque ad locum Sarthan quae autem inferiores erant in mare Solitudinis quod nunc vocatur Mortuum descenderunt usquequo omnino deficerent
और उस समय पानी का बहना बन्द हो गया। पानी उस स्थान के पीछे बांध की तरह खड़ा हो गया। नदी के चढ़ाव की ओर लम्बी दूरी तक पानी लगातार आदाम तक (सारतान के समीप एक नगर ) ऊँचा खड़ा होता चला गया। लोगों ने यरीहो के पास नदी को पार किया।
populus autem incedebat contra Iordanem et sacerdotes qui portabant arcam foederis Domini stabant super siccam humum in medio Iordanis accincti omnisque populus per arentem alveum transiebat
उस जगह की धरती सूख गई याजक यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को नदी के बीच ले जाकर रूक गये। जब इस्राएल के लोग यरदन नदी को सूखी धरती से होते हुए चल कर पार कर रहे थे, तब याजक वहाँ उनकी प्रतीक्षा में थे।