Ezekiel 25

Og Herrens ord kom til mig, og det lød så:
यहोवा का वचन मुझे मिला। उसने कहा,
Menneskesønn! Vend ditt åsyn mot Ammons barn og spå mot dem!
“मनुष्य के पुत्र, अम्मोन के लोगों पर ध्यान दो और मेरे लिये उनके विरुद्ध कुछ कहो।
Si til Ammons barn: Hør Herrens, Israels Guds ord! Så sier Herren, Israels Gud: Fordi du ropte: Ha, ha! over min helligdom, som er blitt vanhelliget, og over Israels land, som er blitt ødelagt, og over Judas hus, som er ført bort i fangenskap,
अम्मोन के लोगो से कहो: ‘मेरे स्वामी यहोवा का कथन सुनो! मेरा स्वामी यहोवा कहता है: तुम तब प्रसन्न थे जब मेरा पवित्र स्थान नष्ट हुआ था। तुम लोग तब इस्राएल देश के विरुद्ध थे जब यह दूषित हुआ था। तुम यहूदा के परिवार के विरुद्ध थे जब वे लोग बन्दी बनाकर ले जाए गए।
se, derfor vil jeg la Østens sønner få dig til eie, og de skal slå op sine teltleire i dig og sette op sine boliger i dig; de skal ete din frukt og drikke din melk.
इसलिये मैं तुम्हें, पूर्व के लोगों को दूँगा। वे तुम्हारी भूमि लेंगे। उनकी सेनायें तुम्हारे देश में अपना डेरा डालेंगी। वे तुम्हारे बीच रहेंगे। वे तुम्हारे फल खाएंगे और तुम्हारा दूध पीएंगे।
Og jeg vil gjøre Rabba til beitemark for kameler og Ammons barns land til hvileplass for småfe, og I skal kjenne at jeg er Herren.
“‘मैं रब्बा नगर को ऊँटों की चरागाह और अम्मोन देश को भेड़ों का बाड़ा बना दूँगा। तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ।
For så sier Herren, Israels Gud: Fordi du klappet i hendene og stampet med føttene og gledet dig med dyp forakt av hele ditt hjerte over Israels land,
यहोवा यह कहता है: तुम प्रसन्न थे कि यरूशलेम नष्ट हुआ। तुमने तालियाँ बजाई और पैरों पर थिरके। तुमने इस्राएल प्रदेश को अपमानित करने वाले मज़ाक किये।
se, derfor rekker jeg min hånd ut imot dig og gir dig til føde for folkene; jeg utrydder dig av folkene og utsletter dig av landene; jeg vil gjøre dig til intet, og du skal kjenne at jeg er Herren.
अत: मैं तुम्हें दण्ड दूँगा। तुम वैसी कीमती चीजों की तरह होगे जिन्हें सैनिक युद्ध में पाते हैं। तुम अपना उत्तराधिकार खो दोगे। तुम दूर देशों में मरोगे। मैं तुम्हारे देश को नष्ट करूँगा! तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।’”
Så sier Herren, Israels Gud: Fordi Moab og Se'ir sa: Se, det er gått med Judas hus som med alle de andre folk,
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “मोआब और सेईर (एदोम) कहते है, ‘यहूदा का परिवार ठीक किसी अन्य राष्ट्र की तरह है।’
se, derfor vil jeg åpne Moabs side helt fra byene, fra dets byer på alle kanter, den fagreste del av landet, Bet-Jesimot, Ba'al-Meon og like til Kirjata'im,
मैं मोआब के कन्धे पर प्रहार करूँगा, मैं इसके उन नगरों को लूँगा जो इसकी सीमा पर प्रदेश के गौरव, बेत्यशीमोत, बालमोन और किर्यातैम हैं।
så Østens sønner kan slippe inn, likesom jeg vil gjøre med Ammons barns land, som jeg gir dem til eie, forat Ammons barns land ikke mere skal kommes i hu blandt folkene.
तब मैं इन नगरों को पूर्व के लोगों को दूँगा। वे तुम्हारा प्रदेश लेंगे और मैं पूर्व के लोगों को अम्मोन को नष्ट करने दूँगा। तब हर एक व्यक्ति भूल जाएगा कि अम्मोन के लोग एक राष्ट्र थे।
Jeg vil holde dom over Moab, og de skal kjenne at jeg er Herren.
इस प्रकार मैं मोआब को दण्ड दूँगा। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Så sier Herren, Israels Gud: Fordi Edom tok hevn over Judas hus og førte skyld over sig ved å hevne sig på dem,
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “एदोम के लोग यहूदा के परिवार के विरुद्ध उठ खड़े हुए और उससे बदला लेना चाहा। एदोम के लोग दोषी है।”
derfor sier Herren, Israels Gud, så: Jeg vil rekke min hånd ut imot Edom og utrydde der både folk og fe, og jeg vil gjøre det til en ørken helt fra Teman, og like til Dedan skal de falle for sverdet.
इसलिये मेरा स्वामी यहोवा कहता है: “मैं एदोम को दण्ड दूँगा। मैं एदोम के लोगों और जानवरों को नष्ट करूँगा। मैं एदोम के पूरे देश को तेमान से ददान तक नष्ट करूँगा। एदोमी युद्ध में मारे जाएंगे।
Og jeg vil fullbyrde min hevn på Edom ved mitt folk Israels hånd, og de skal gjøre med Edom efter min vrede og harme, og de skal få kjenne min hevn, sier Herren, Israels Gud.
मैं अपने लोगों, इस्राएल का उपयोग करूँगा और एदोम के विरुद्ध भी होऊँगा। इस प्रकार इस्राएल के लोग मेरे क्रोध को एदोम के विरुद्ध प्रकट करेंगे। तब एदोम के लोग समझेंगे कि मैंने उनको दण्ड दिया।” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा।
Så sier Herren, Israels Gud: Fordi filistrene tok hevn, fordi de hevnet sig med forakt av hele sitt hjerte for å ødelegge på grunn av eldgammelt fiendskap,
मेरे स्वामी यहोवा ने यहा कहा, “पलिश्तियों ने भी बदला लेने का प्रयत्न किया। वे बहुत क्रूर थे। उन्होंने अपने क्रोध को अपने भीतर अत्याधिक समय तक जलते रखा।”
derfor sier Herren, Israels Gud, så: Se, jeg rekker min hånd ut imot filistrene og utrydder kreterne og utsletter det som er igjen ved havets strand.
इसलिये मेरे स्वामी यहोवा ने कहा, “मैं पलिश्तियों को दण्ड दूँगा। हाँ, मैं करेत से उन लोगों को नष्ट करूँगा। मैं समुद्र—तट पर रहने वाले उन लोगों को पूरी तरह नष्ट करुँगा।
Jeg vil ta stor hevn over dem og tukte dem i min vrede, og de skal kjenne at jeg er Herren, når jeg fullbyrder min hevn på dem.
मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा, मैं उनसे बदला लूँगा। मैं अपने क्रोध द्वारा उन्हें एक सबक सिखाऊँगा तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ!”